मंगलवार को सितारे जमीन पर की ठीक-ठाक रही कमाई, जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मंगलवार को सितारे जमीन पर की ठीक-ठाक रही कमाई, जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सितारे जमीन पर’ और ‘कुबेर’ दोनों ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। इस खबर में जानते हैं कि बाकी फिल्मों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहा। मंगलवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से ठीक-ठाक रहा। बॉलीवुड की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को अच्छा रिस्पांस मिला तो वहीं साउथ की फिल्म ‘कुबेर’ ने भी ठीक-ठाक कमाई की है। इसी तरह से ‘हाउफुल 5’ कमाई के मामले में कमजोर हो रही है। हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ की कमाई में काफी गिरावट आई है। आइए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

सितारे जमीन पर
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की अदाकारी वाली फिल्म ने ओपनिंग डे पर यानी 20 जून को औसत शुरूआत करते हुए 10.7 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को अब तक की सबसे ज्यादा 27.25 करोड़ रुपये कमाए। मंगलवार की बात करें तो फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 75.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

कुबेर
20 जून को रिलीज होने वाली साउथ की फिल्म ‘कुबेर’ की बात करें तो फिल्म शुरूआत से ही अच्छी कमाई कर रही है। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई थी। धनुष की अदाकारी वाली फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपये कमाए। अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 17.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मंगलवार को फिल्म ने 5.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 60.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। धनुष के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और जिम सरभ भी हैं।

हाउसफुल 5
6 जून को धूमधाम से रिलीज होने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की कमाई दूसरे हफ्ते के बाद काफी कम हो गई। ओपनिंग डे पर 24 करोड़ का कारोबार करने वाली फिल्म ने पहले हफ्ते में 127.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40.85 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने मंगलवार को 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 178.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जानकार मानते हैं कि लगभग 225 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म को अपनी लागत निकालनी मुश्किल हो रही है।

हाउ डू ट्रेन योर ड्रैगन
हॉलीवुड की फिल्म ‘हाउ टू ड्रेन योर ड्रैगन’ 13 जून को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अभी भी भारत के बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। मंगलवार को फिल्म के हिंदी संस्करण ने 13 लाख रुपये कमाए, तो वहीं इसके अंग्रेजी संस्करण ने 37 लाख रुपये की कमाई की है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई एनिमेशन फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ का लाइव एक्शन वर्जन है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *