दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, सरकार गठन के बाद विभागों का बंटवारा

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, सरकार गठन के बाद विभागों का बंटवारा

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कुल सात सदस्यीय नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री इकलौती महिला हैं।

आपको बता दें कि सरकार गठन के बाद विभागों का भी बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, प्रशासनिक सुधार विभाग के साथ ही कोई अन्य विभाग, जो मंत्रियों को आवंटित न हो, उसकी जिम्मेदारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *