धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। पर जरा इस दिवाली थोड़ा बचकर, वरना आपके साथ ठगी भी हो सकती है।
हर त्योहार का अपना एक खास महत्व होता है। उसे कैसे मनाना है, उस त्योहार में क्या किया जाएगा आदि। ऐसी ही कई बातों का ध्यान रखा जाता है। जैसे, दिवाली में होता है। दरअसल, दिवाली एक ऐसा पर्व है जिसके आगे और पीछे कई पर्व पड़ते हैं जो एक-दूसरे से कहीं न कहीं जुड़े होते हैं। जैसे, दिवाली से पहले धनतेरस आता है। दरअसल, कुछ मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस वो दिन है जिस दिन समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई थीं। उन्हें धन और समृद्धि की देवी माना जाता है।
यही नहीं, धनतेरस के दिन सोना-चांदी या इससे बनी चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस धनतेरस सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं धनतेरस के मौके पर सोना खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप ठगी से बच सकें। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जा सकते हैं…
सोना खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
नंबर 1
- आप सोना खरीद रहे हैं तो आपको पक्का बिल लेना चाहिए। अगर आपको दुकानदार कच्चा बिल दें तो न लें। आप भविष्य में अगर सोने को सेल करते हैं, तो आपको ये बिल चाहिए होता है। इसलिए पक्का बिल लें ताकि आपको दिक्कत न हो। अगर कोई दुकानदार पक्का बिल न दे, तो वहां से सोना खरीदने से बचें। हो सकता है वो आपको नकली सोना दे रहा हो, इसलिए पक्का बिल न दे रहा हो।
नंबर 2
- सोना असली है या नकली है, सोने की शुद्धता क्या है आदि। इससे आपको पता चलता है कि आपको ये सोना खरीदना चाहिए या नहीं। अगर सोने पर हॉलमार्क का निशान नहीं है, तो ऐसे सोने को कभी न खरीदें। वरना आप आगे दिक्कत में पड़ सकते हैं, क्योंकि ये सोना नकली हो सकता है।
नंबर 3
- जब भी सोना खरीदें तो ये सुनिश्चित करें कि आपके सोने में कितना टांका लगा है। इसे ऐसे समझिए कि सुनार जब सोने की ज्वेलरी बनती है, तो इसमें अलग से चांदी, तांबे, रांगा या अन्य धातुओं का टांका लगाते हैं। ऐसे में ये जरूर पता करें कि ये टांका कितने ग्राम का लगा है ताकि आपको इसकी जानकारी रहे। वरना आपको पता ही नहीं रहेगा और पता चल रहा है कि ये टांका अधिक है सोना कम।
नंबर 4
- कई लोग सोने को ऑलाइन किसी एप से खरीदते हैं या किसी भी सुनार आदि से खरीदने का प्लान करते हैं आदि। ऐसी गलती आप न खरीदें। हमेशा विश्वसनीय जगह से ही सोना खरीदना चाहिए, क्योंकि खासतौर पर धनतेरस पर आपके साथ धोखा हो सकता है। इसलिए विश्वसनीय जगह से सोना खरीदना बेहतर माना जाता है।



