अभिनेता धर्मेंद्र अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज यानी सोमवार को उनका निधन हुआ है। बॉलीवुड के हीमैन के अंतिम दर्शन करने के लिए कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
धर्मेंद्र को शाहरुख ने किया याद
बॉलीवुड के किंग खान ने भी धरम जी को याद करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। एक पोस्ट ने लिखा- ‘मेरे लिए आप सिर्फ एक महान कलाकार नहीं, एक पिता जैसे मार्गदर्शक थे।’
अमीषा पटेल सुनकर हो गईं हैरान
अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही पोस्ट करते हुए हैरानी जताई। साथ ही धरम जी को उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए याद भी किया।

आलिया ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धरम जी के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
09:51 PM, 24-Nov-2025
मनोज बाजपेयी ने दी अंतिम विदाई
धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर मनोज बाजपेयी ने एक इवेंट में सभी से खड़े होकर मौन रहने के लिए कहा। उन्होंने भी धरम जी को याद किया।
कमल हासन ने भी दी श्रद्धांजलि
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को साउथ की बड़ी हस्तियों ने भी याद किया। रजनीकांत के बाद कमल हासन ने भी धरम जी को पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
देओल परिवार का दुख बाटंने पहुंचीं रेखा
देओल परिवार के इस दुख की घड़ी में अभिनेत्री रेखा भी उनके घर पर पहुंची हैं।
प्रीति जिंटा भी धर्मेंद्र के घर पहुंचीं।
इसी बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी धर्मेंद्र के घर पर पहुंची हैं। प्रीति ने इससे पहले धरम जी को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी है।
धर्मेंद्र के घर शिल्पा शेट्टी पहुंचीं
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद शिल्पा शेट्टी भी उनके घर पर पहुंची हैं। पूरा देओल परिवार इस वक्त उनके घर पर मौजूद है।



