हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उठापटक; गिरकर उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी संभला

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उठापटक; गिरकर उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी संभला

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में उठापटक देखने को मिली। शुरू में शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की। फिर यह लाल निशान पर पहुंच गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही इसने वापसी की और उछलकर हरे निशान पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 87.55 पर पहुंचा।

नए विदेशी निवेश और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में हरियाली देखी गई। सपाट स्तर खुला शेयर बाजार ने शुरुआत लाल निशान की ओर गोता लगाया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसने वापसी कर ली। फिलहाल बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख ने शेयर बाजारों में आशावाद को और बढ़ावा दिया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 104.84 अंक चढ़कर 79,962.63 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 55.85 अंक बढ़कर 24,419.15 पर पहुंच गया।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में बढ़त देखी गई। हालांकि, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व पिछड़ते नजर आए गए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,932.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 66.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘निफ्टी ने लगातार छठे हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रखा, जिसमें पहली तिमाही के सुस्त नतीजों के बीच भारत पर ट्रंप के व्यापार युद्ध का असर पड़ने के बाद डर और सावधानी हावी रही। आज वॉल स्ट्रीट से सकारात्मक संकेतों के चलते सूचकांक को राहत मिल सकती है, जिसे सितंबर में फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की नई उम्मीदों और शुक्रवार को एफआईआई की ओर से शुद्ध खरीदार (1,933 करोड़ रुपये) बनने से समर्थन मिला है।’

बीते कारोबारी दिन का हाल
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 765.47 अंक या 0.95 फीसदी गिरकर 79,857.79 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 232.85 अंक या 0.95% गिरकर 24,363.30 अंक पर बंद हुआ था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *