डीएसएसएसबी में निकलीं सहायक शिक्षक की 1180 नौकरियां! इस दिन से करें आवेदन, सैलरी 1.12 लाख से अधिक

डीएसएसएसबी में निकलीं सहायक शिक्षक की 1180 नौकरियां! इस दिन से करें आवेदन, सैलरी 1.12 लाख से अधिक

 डीएसएसएसबी ने 1180 सहायक शिक्षक पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चालू होगी, जो उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक (PRT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Educational Qualification: कौन कर सकता है आवेदन? 

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं कम से कम 50% अंकों के साथ या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।
  • उम्मीदवार के पास एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त कम से कम 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed/ETE/JBT/DIET/B.El.Ed) होना चाहिए।
  • उम्मीदवार ने सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण की हो।
  • सेकेंडरी लेवल (10वीं) पर हिंदी, उर्दू, पंजाबी या अंग्रेजी में से कोई एक भाषा विषय के रूप में पास की हो।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले DSSSB द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई पूरी पात्रता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।

Age Limit: आयु सीमा

  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS आदि) के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

DSSSB PRT Vacancy 2025: रिक्ति विवरण

पद का नामअनारक्षितअन्य पिछड़ा वर्गअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिआर्थिक रूप से कमजोर वर्गकुल
सहायक शिक्षक (प्राथमिक)434278153621281055
सहायक शिक्षक (प्राथमिक)68281379125
कुल योग502306166691371180

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *