झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन; बेटे हेमंत बोले- आज मैं शून्य हो गया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन; बेटे हेमंत बोले- आज मैं शून्य हो गया

शिबू सोरेन वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वे एक महीने से ज्यादा समय से राष्ट्रीय राजधानी के श्री गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। उनके बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…’

81 वर्षीय शिबू लंबे समय से अस्पताल में नियमित रूप से इलाज करा रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जून को अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा था, ‘उन्हें हाल ही में यहां भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उनसे मिलने आए थे। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही है।’ शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे और उन्हें पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में जाना जाता है।


administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *