सोने के वायदा भाव में तेज उछाल, एक लाख के करीब पहुंचा दाम, शुरुआती कारोबार में 1899 रुपये की तेजी

सोने के वायदा भाव में तेज उछाल, एक लाख के करीब पहुंचा दाम, शुरुआती कारोबार में 1899 रुपये की तेजी

सोने के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सबसे अधिक कारोबार वाले जून डिलीवरी अनुबंध का भाव शुरुआती कारोबार में 1,899 रुपये या करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 99,178 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना वायदा का भाव एक लाख के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 1,899 रुपये की तेजी के साथ सोना 99,178 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सबसे अधिक कारोबार वाले जून डिलीवरी अनुबंध का भाव शुरुआती कारोबार में 1,899 रुपये या करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 99,178 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाद में जून अनुबंध वाला सोना 1601 रुपये या 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

जबकि सोने का अगस्त अनुबंध 1,848 रुपये या 1.89 प्रतिशत बढ़कर 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। इसके अलावा अक्तूबर अनुबंध ने एमसीएक्स पर पहली बार एक लाख रुपये का आंकड़ा पार किया, जो 2,000 रुपये या 2 प्रतिशत बढ़कर 1,00,484 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना वायदा 3,504.12 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। बाद में यह 65.42 डॉलर या 1.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,490.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व में सुधार की योजना का खुलासा करने के बाद अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में उछाल आया है।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के बढ़ने के बीच सोने की कीमतें पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 3,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गईं और घरेलू बाजारों में भी 97,000 डॉलर के स्तर को पार कर गईं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *