छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मैनेजमेंट की डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए हाईकोर्ट में मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित होने पर 56,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने उच्च न्यायालय में कोर्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मैनेजमेंट की डिग्री या डिप्लोमा वाले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर 2025 की रात 11:59 बजे तक है।
परीक्षा तिथि
इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2026 को संभावित रूप से किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की जा सके।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा –
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार (Interview)
शैक्षिक योग्यता
कोर्ट मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर डिग्री या सामान्य प्रबंधन में उन्नत डिप्लोमा सहित स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास निम्न में से किसी एक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव या प्रशिक्षण होना चाहिए –
- सिस्टम एवं प्रक्रिया प्रबंधन
- आईटी सिस्टम प्रबंधन
- मानव संसाधन प्रबंधन
- वित्तीय प्रबंधन
साथ ही उम्मीदवार को हिन्दी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ राज्य की आधिकारिक भाषा में संचार करने की दक्षता भी होनी चाहिए।
आयु सीमा
- 1 जनवरी 2025 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- इसके अतिरिक्त आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय अभ्यर्थी (SC/ST/OBC – गैर क्रीमीलेयर): 300 रुपये
- अन्य राज्यों के अभ्यर्थी: 400 रुपये
आवेदन प्रक्रिया
CGPSC कोर्ट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले psc.cg.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से नया रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगइन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- फॉर्म में अपनी शैक्षिक योग्यता, पता, कैटेगरी और अनुभव संबंधी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- फिर फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित आकार में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट करें।
- अंत में फाइनल सब्मिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।



