Independence Day : राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन, चेन्नई में स्टालिन ने फहराया तिरंगा

Independence Day : राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को किया नमन, चेन्नई में स्टालिन ने फहराया तिरंगा

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी में बदलाव समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। राष्ट्रपति ने युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेन्नई में तिरंगा फहराया।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने पणजी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस  पर कोलकाता के रेड रोड पर तिरंगा फहराया। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। 

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेता भी समारोह में शामिल हुए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *