इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकलीं ढेरों नौकरियां, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जानें रिक्तियां

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकलीं ढेरों नौकरियां, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जानें रिक्तियां

 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत देशभर के योग्य ग्रेजुएट्स उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 348 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

राज्यरिक्तियों की संख्या
आंध्र प्रदेश8
असम12
बिहार17
छत्तीसगढ़9
दादरा और नगर हवेली1
गुजरात29
हरियाणा11
हिमाचल प्रदेश4
जम्मू और कश्मीर3
झारखंड12
कर्नाटक19
केरल6
मध्य प्रदेश29
गोवा1
महाराष्ट्र31
अरुणाचल प्रदेश9
मणिपुर4
मेघालय4
मिजोरम2
नागालैंड8
त्रिपुरा3
ओडिशा11
पंजाब15
राजस्थान10
तमिलनाडु17
तेलंगाना9
उत्तर प्रदेश40
उत्तराखंड11
सिक्किम1
पश्चिम बंगाल12
कुल348

पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे जिन्होंने स्नातक की डिग्री पूरी कर ली हो।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹750 का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते समय इस शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

इतना मिलेगा वेतन

ग्रामीण डाक सेवक (Executive) के रूप में बैंक (IPPB) में काम करने वाले उम्मीदवारों को महीने का 30,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसमें सभी कानूनी कटौतियां और योगदान शामिल होंगे। आयकर की कटौती नियमों के अनुसार की जाएगी।

काम और प्रदर्शन के आधार पर बैंक द्वारा सालाना वेतन बढ़ोतरी और प्रोत्साहन भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कोई और भत्ता, बोनस या अतिरिक्त पैसा नहीं मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IPPB की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से)।
  • सभी विवरण चेक करने के बाद सबमिट कर दें।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *