इंडिगो ने यात्रियों के लिए किया 10 हजार रुपये के वाउचर का एलान, जानिए किन्हें और कैसे मिलेगा

इंडिगो ने यात्रियों के लिए किया 10 हजार रुपये के वाउचर का एलान, जानिए किन्हें और कैसे मिलेगा

बीते दिनों जिन यात्रियों की बुकिंग कैंसिल हुई, उन्हें इंडिगो ने 10 हजार रुपये के वाउचर देने का एलान किया। अब एयरलाइन ने बताया है कि ये वाउचर किन्हें और कैसे मिलेंगे। 

बीते दिनों देशभर में इंडिगो की हजारों उड़ानें रद्द हुईं, जिसके चलते देश में हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। उड़ानें रद्द होने से हवाई यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अब इंडिगो ने उड़ानें रद्द होने से परेशान हुए यात्रियों के लिए 10 हजार रुपये के वाउचर देने का एलान किया है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने एक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उड़ानें रद्द होने से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए यात्रियों को वाउचर दिया जाएगा। 

किन यात्रियों को दिए जाएंगे वाउचर
एयरलाइन ने बताया कि 3 दिसंबर की दोपहर से लेकर 5 दिसंबर तक उड़ानें रद्द होने से परेशान हुए यात्रियों को वाउचर दिए जाएंगे। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि कैंसिल होने वाली उड़ानों के सभी यात्रियों को वाउचर नहीं दिया जाएगा बल्कि एयरलाइन इसके लिए आंतरिक समीक्षा करेगी। 

यात्रियों को कब मिलेगा वाउचर
इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि 26 दिसंबर से यात्रियों को वाउचर मिलना शुरू हो जाएगा। जिन यात्रियों की कॉन्टैक्ट डिटेल्स एयरलाइन के पास हैं, उनसे एयरलाइन के स्टाफ द्वारा सीधे संपर्क किया जाएगा। अगर टिकट की बुकिंग किसी ट्रैवल पार्टनर के द्वारा की गई थी तो एयरलाइन उस ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से संपर्क करेगी और यात्रियों की डिटेल लेगी। इसके बाद एयरलाइन उन यात्रियों से संपर्क करेगी और बुकिंग आदि की जानकारी के बाद 10 हजार रुपये का वाउचर दिया जाएगा। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *