Tibet – RNSNS News

तिब्बत में फिर कांपी धरती: कुछ घंटों में तीन बार आया भूकंप; 4.6 रही सबसे तेज तीव्रता; चीन में भी लगे झटके
तिब्बत में शनिवार को कुछ घंटों के भीतर भूकंप के तीन झटके दर्ज किए गए। एनसीएस के मुताबिक, सबसे तेज झटके का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले गुरुवार को तिब्बत में 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई थी, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत और 54 लोगों के घायल होने की खबर थी।

तिब्बत में शनिवार, 24 अक्तूबर 2026 को कुछ ही घंटों के भीतर तीन बार भूकंप दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन भूकंपों की तीव्रता 4.0, 4.6 और 4.5 रही। इनमें सबसे तेज झटका 4.6 तीव्रता का था, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। एनसीएस के आंकड़ों के मुताबिक, तीनों भूकंप भारतीय समयानुसार रात 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच दर्ज हुए।

कुछ घंटों में तीन बार दर्ज हुए भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तिब्बत में भूकंपीय गतिविधियों का ब्योरा इस प्रकार है:

पहला भूकंप: रात 1 बजकर 8 मिनट पर 4.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। इसकी गहराई 15 किलोमीटर रही।

दूसरा भूकंप: रात 2 बजकर 7 मिनट पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज हुआ।

तीसरा भूकंप: सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर 4.5 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर रही।

EQ of M: 4.5, On: 24/10/2026 05:38:12 IST, Lat: 31.485 N, Long: 93.528 E, Depth: 10 Km, Location: Tibet.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini  @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/aVjZ5XKr7t
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 24, 2026

कल भी तिब्बत में आया था भूकंप, 16 की गई थी जान
इससे पहले गुरुवार शाम आए 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 76 लोग घायल हुए हैं। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में भूकंप के झटकों से सैकड़ों मकान ढह गए।

नागचू के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण 339 घर और पशुओं को रखने के 20 बाड़े गिर गए। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। इस काम में 1,600 से अधिक बचावकर्मियों को लगाया गया है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री भी भेजी गई है। इसमें करीब 3,000 तंबू, 1,000 तैयार आवासीय इकाइयां, फोल्डिंग बेड, टॉर्च और सर्दियों में काम आने वाले कपड़े शामिल हैं।चीन में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप
इसके अलावा चीन में भी भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसका केंद्र 32.920 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.761 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी की बाहरी परत कई बड़ी और छोटी टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें लगातार गति करती रहती हैं। जब इनके बीच दबाव बढ़ता है और चट्टानों में जमा ऊर्जा अचानक निकलती है, तो भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं। इन्हीं तरंगों से धरती की सतह पर कंपन महसूस होता है।

भूकंप का असर उसके केंद्र से दूरी, गहराई, तीव्रता और स्थानीय जमीन की प्रकृति पर निर्भर करता है। अधिक तीव्रता वाले भूकंप के झटके दूर तक महसूस किए जा सकते हैं, लेकिन नुकसान की मात्रा केवल तीव्रता से तय नहीं होती।

भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है?
भूकंप की तीव्रता और उससे निकलने वाली ऊर्जा का आकलन आधुनिक भूकंपमापी उपकरणों और वैज्ञानिक माप-पद्धतियों से किया जाता है। समाचारों में अक्सर भूकंप का परिमाण बताया जाता है, जिसे कई बार सामान्य बोलचाल में रिक्टर स्केल की तीव्रता कहा जाता है। वैज्ञानिक रिपोर्टों में इसकी गणना के लिए अलग-अलग पैमानों का इस्तेमाल हो सकता है।

तिब्बत में लगे भूकंप के कई झटके: रिक्टर पैमाने पर 7.0 तक रही तीव्रता, 300 से ज्यादा मकान ढहे; 16 लोगों की मौत
तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसके बाद चार घंटे में 4.3 से 5.2 तीव्रता तक के कई झटके रिकॉर्ड हुए। तिब्बत में गुरुवार, 22 अक्तूबर की रात भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके बाद भी कई बार धरती कांपी। एनसीएस के अनुसार, 16 भूकंपीय घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें सबसे तेज झटका 7.0 तीव्रता का था।

केंद्र के मुताबिक, 22 अक्तूबर की रात 8:03 बजे 7.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके करीब 26 मिनट बाद, रात 8:29 बजे, 5.2 तीव्रता का एक और झटका रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद रातभर 5.0 और उससे कम तीव्रता के कई झटके दर्ज किए गए। 23 अक्तूबर को रात 12:01 बजे 4.3 तीव्रता का झटका भी रिकॉर्ड हुआ। वहीं चीन में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस हुए।

तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 32 घायल
इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटकों से 300 से अधिक मकान ढह गए। यह भूकंप गुरुवार रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र एक पहाड़ी इलाके में था। यह नागचू शहर से करीब 190 किलोमीटर पूर्व-उत्तर दिशा में और क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा से लगभग 390 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। इससे पहले अगस्त में नेपाल-तिब्बत सीमा के आसपास भीषण बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बाढ़ का पानी नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों में घरों और इमारतों को बहा ले गया था।

देखें कब और कितनी बार कांपी धरती

भूकंप की टाइमिंग (भारतीय समयानुसार)

तीव्रता

स्थान

रात 08:03 बजे (22 अक्तूबर)

7.0

तिब्बत

रात 08:29 बजे (22 अक्तूबर)

5.2

चीन

रात 08:42 बजे (22 अक्तूबर)

5.0

तिब्बत

रात 09:09 बजे (22 अक्तूबर)

5.0

तिब्बत

रात 09:15 बजे (22 अक्तूबर)

5.0

तिब्बत

रात 09:27 बजे (22 अक्तूबर)

5.0

चीन

रात 09:47 बजे (22 अक्तूबर)

4.8

तिब्बत

रात 09:51 बजे (22 अक्तूबर)

4.6

तिब्बत

रात 10:15 बजे (22 अक्तूबर)

4.9

चीन

रात 10:20 बजे (22 अक्तूबर)

4.7

तिब्बत

रात 10:28 बजे (22 अक्तूबर)

4.7

तिब्बत

रात 10:40 बजे (22 अक्तूबर)

4.6

तिब्बत

रात 11:17 बजे (22 अक्तूबर)

4.3

तिब्बत

रात 11:36 बजे (22 अक्तूबर)

4.8

तिब्बत

रात 11:55 बजे (22 अक्तूबर)

4.4

तिब्बत

रात 12:01 बजे (23 अक्तूबर)

4.3

तिब्बत

पिछले महीने भी आया था भूकंप
तीन सितंबर को भी तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई गई थी। भूकंप के झटके दोपहर करीब 1:46 बजे दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र 31.479 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.370 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 14 किलोमीटर बताई गई। भूकंप का लोकेशन तिब्बत क्षेत्र में दर्ज किया गया।

पहले ही त्रासदी की मार झेल रहा तिब्बत
26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने के बाद तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस हुए थे, वहीं इसके बाद तिब्बत को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। चीन सीमा से जुड़े इलाके में बड़े पैमाने पर तबाही देखने को मिली है।

जनवरी 2025 में भी भूकंप ने मचाई थी तबाही
जनवरी 2025 में तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये थे। इस भीषण भूकंप में 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, सुबह 9:05 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.8 मापी गयी थी।

क्यों आते हैं भूकंप?
धरती के भीतर सात प्लेट्स हैं, जो लगातर घूमती रहती हैं। जिस स्थान पर प्लेट्स की टक्कर होती है, उस जगह को फॉल्ट लाइन कहा जाता है। पृथ्वी के अंदर स्थित टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने, आपस में टकराने या रगड़ खाने से ऊर्जा उत्पन्न होती है। जब प्लेटों के टकराने से ज्यादा ऊर्जा निकलती है, तो धरती की सतह पर कंपन पैदा होता है। जिस स्थान पर प्लेट्स टकराती हैं, उस स्थान पर सबसे अधिक भूकंप का असर होता है। लेकिन जब भूकंप की तीव्रता अधिक होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।

कैसे मापते हैं भूकंप की तीव्रता
वैज्ञानिक भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल करते हैं। जब भूकंप आता है, पृथ्वी के नीचे से ऊर्जा तरंगे बाहर आती हैं। उन्हें रिक्टर स्केल से मापा जाता है। इसके बाद ही यह पता लगता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहां पर था।