सीबीआई ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ आयकर अधिकारी अमित कुमार सिंघल के दिल्ली के वसंत कुंज और मोहाली फेज-7 स्थित घर से 3.5 किलो सोना, दो किलो चांदी, एक करोड़ नकद और कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए हैं।
सीबीआई ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ आयकर अधिकारी अमित कुमार सिंघल और सिंघल के मोहाली स्थित आवास से गिरफ्तार बिचौलिए हर्ष कोटक को रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. अंबिका शर्मा के घर पर पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने अमित सिंघल के दिल्ली के वसंत कुंज और मोहाली फेज-7 स्थित घर से 3.5 किलो सोना, दो किलो चांदी, एक करोड़ नकद और कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद सोने-चांदी की अनुमानित कीमत लगभग चार करोड़ बताई जा रही है।
25 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, अमित सिंघल की मुंबई, दिल्ली, पंजाब के लुधियाना, मोहाली, बठिंडा, ज़ीरकपुर और न्यू चंडीगढ़ में भी कई संपत्तियां हैं। सीबीआई ने शनिवार को अमित सिंघल और हर्ष कोटक को 25 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
सिंघल, कोपनहेगन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और ला पिनोज पिज्जा फ्रेंचाइजी के मालिक सनम कपूर को ब्लैकमेल कर रिश्वत की मांग कर रहा था। 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी सिंघल वर्तमान में दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं।
आयकर विभाग का नोटिस और रिश्वत की मांग
कपूर को 18 फरवरी, 2025 को आयकर विभाग से एक नोटिस मिला, जिसमें उन्हें भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने हर्ष कोटक से बात की, जिसने उन्हें सीधे सिंघल से बात करने को कहा। सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सिंघल ने टैक्स से जुड़े मामलों में रियायत देने के एवज में 45 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने घूस न देने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना लगाने और उत्पीड़न की धमकी भी दी थी। मामले की जांच जारी है।
आरोप: पद का दुरुपयोग कर किया जा रहा था ब्लैकमेल
सनम कपूर ने सीबीआई को अपनी शिकायत में बताया कि अमित सिंघल ने मुंबई में उनकी मां और हर्ष कटीच के नाम पर एक फ्रेंचाइजी शुरू की थी। उस समय सिंघल मुंबई में कस्टम डिपार्टमेंट में जॉइंट कमिश्नर के पद पर तैनात थे। कुछ समय बाद सिंघल ने बिजनेस नियमों का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके कारण कपूर ने आईआरएस अधिकारी के साथ समझौता तोड़ दिया। कपूर के मुताबिक, इसी वजह से अमित सिंघल और हर्ष कोटक उनसे रंजिश रखने लगे और सिंघल ने अपने पद का दुरुपयोग कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
वकील के घर हुई थी सेटिंग
सूत्रों ने बताया कि अमित सिंघल के कहने पर कपूर ने हर्ष के साथ सेटिंग करने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में एक वकील के घर मुलाकात की, जहां उनके बीच मामले को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत की बात हुई। इसके बाद कपूर ने सीबीआई को शिकायत दी। सीबीआई ने शिकायत के बाद हर्ष को मोहाली से पकड़ा और फिर दिल्ली पहुंचकर सिंघल को गिरफ्तार कर लिया।

आईआरएस की रिकॉर्डिंग आई सामने, पैसों की ऑफर पर बोला भाई मैं नौकरी में हूं
25 लाख रुपये रिश्वते लेने के मामले में फंसे आरोपी आईआरएस अमित सिंघल और शिकायतकर्ता की ऑडयो रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें शिकायतर्ता आरोपी आईआरएस अधिकारी को 45 लाख रुपये क्लीयर करने की बात कर रहा है। जबकि आरोपी का कहना था कि वह नौकरी में है। सीबीआइ ने रिकार्डिंग की ट्रांसस्क्रिप्ट एफआइआर में शामिल की है।

सीबीआई ने आरोपी आईआरएस अमित कुमार सिंघल के घर से साढ़े तीन किलो सोना और दो किलो चांदी, एक करोड़ नकद और कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए थे। आरोपी से बरामद चांदी और सोने की कीमत लगभग चार करोड़ बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के पास मुंबई, दिल्ली, पंजाब के लुधियाना, मोहाली, बठिंडा, जीरकपुर और न्यू चंडीगढ़ में भी काफी संपत्ति है।
सीबीआई ने शनिवार को 25 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में आईआरएस डा.अमित कुमार सिंघल और एक बिचौलिए हर्ष कोटक को गिरफ्तार किया था। सिंघल अपने बिजनेस पार्टनर कोपनहेगन हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और ला पिनोज पिज्जा फ्रैंचाइजी के मालिक सनम कपूर को ब्लैकमेल कर रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद सनम कपूर ने सीबीआई को शिकायत दी।
आरोपी-शिकायतकर्ता के बीच बातचीत के मुख्य अंश
शिकायतकर्ता : हाय, सर क्या हाल है, हाओ आर यू
आईआरएस : आइ एम गुड, आप बताओ
शिकायतकर्ता : सर, मेरी एक रिक्वेस्ट है, मेरे से कोई नाराजगी मत रखो, मैं ना बहुत ज्यादा परेशान हो चुका हैं ये नोटिस जो मेरे आफिस में आए हैं। मैं तो हैंडल नहीं कर पा रहा हूं। आपने जो मुझे ये बोला है कि 45 में क्लीयर कर दूंगा, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। आइ विल पेय यू दिस। बस मेरी रिक्वेस्ट है कि इनकम टैक्स वाले में मेरी हेल्प कर दो।
आईआरएस अमित सिंघल : सुनो भाई सुनो मैं आपको फरवरी में भी बोला था।
शिकायतकर्ता कपूर : हांजी
आईआरएस : आपका जो भी मुद्दा है मेरे को थोड़ा सा डिटेल में बताओ मैं आपकी हेल्प कर देता हूं।
शिकायतकर्ता : सर, मैं 45 क्लीयर कर देता हूं बस आज के बाद मुझसे नाराजगी मत रखना
आईआरएस : सनम भाई मैं आपको एक बात बताऊं मैं न नौकरी में हूं



