ISRO: ‘सुरक्षा के लिए 10 उपग्रह लगातार कर रहे निगरानी’, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बीच इसरो चीफ का बयान

ISRO: ‘सुरक्षा के लिए 10 उपग्रह लगातार कर रहे निगरानी’, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बीच इसरो चीफ का बयान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख वी नारायणन ने बताया है कि इसरो के 10 सैटेलाइट्स (उपग्रह) देश की सुरक्षा के लिए लगातार रणनीतिक उद्देश्य से निगरानी कर रहे हैं। इंफाल में रविवार को सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए वी नारायणन ने ये जानकारी दी। इसरो प्रमुख ने कहा कि ‘कम से कम 10 सैटेलाइट्स लगातार 24 घंटे रणनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति और देशवासियों की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं।’

उन्होंने कहा कि ‘आप सभी हमारे पड़ोसियों के बारे में जानते हैं। ऐसे में हमें देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैटेलाइट्स की मदद लेनी पड़ती है। हम 7000 किलोमीटर का इलाका कवर कर रहे हैं। साथ ही पूरे उत्तर पूर्व पर भी लगातार निगरानी की जा रही है और बिना सैटेलाइट्स और ड्रोन की मदद के हम इसे हासिल नहीं कर सकते।’ 


administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *