प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। जेटी पर खड़े होकर पीएम मोदी ने मां गंगा को प्रणाम किया, आचमन के बाद डुबकी लगाई।
पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई। त्रिवेणी संगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्राक्ष की माला पहनकर पूरे मंत्रोच्चार के साथ मां त्रिवेणी की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में लेकिन पीएम ने अकेले ही डुबकी लगाई। इस दौरान सीआरपीएफ और सेना के जवान मुस्तैद रहे।
हनुमान मंदिर, अक्षय वट के दर्शन किए बिना ही लौट गए पीएम मोदी
पीएम मोदी संगम तट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब होने के कारण हनुमान मंदिर, अक्षय वट के दर्शन किए बिना ही लौट गए।



