50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, प्रयागराज में आज भी सभी रास्तों पर भीषण जाम

50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, प्रयागराज में आज भी सभी रास्तों पर भीषण जाम

लोगों का उत्साह बरकरार है। सप्ताहांत के कारण आज भी संगम तट पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्वामी चिदानंद सरस्वती का लिया आशीर्वाद
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाकुंभ में परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। एयरपोर्ट पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

‘अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है’
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि “अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है। मैं समझता हूं विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद आता है कि हमारा धर्म सुरक्षित है। सनातन धर्म आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।”

‘यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रयागराज ने कहा कि “यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है। हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है। हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए…”

सभी रास्तों पर भीषण जाम
प्रयागराज में आज भी सभी रास्तों पर भीषण जाम लगा है। अरेल जाने वाला रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लगी हैं। श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।

50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के घाटों से ड्रोन से तस्वीरें ली गई हैं। जहां लोग  महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। 14 फरवरी तक दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *