मॉरीशस के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत को सराहा, एआई शिखर सम्मेलन में सहयोग पर की चर्चा

मॉरीशस के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत को सराहा, एआई शिखर सम्मेलन में सहयोग पर की चर्चा

पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच सोमवार को फोन पर बात हुई। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की पुष्टि की। साथ ही दोनों नेताओं के बीच एआई समिट में भी सहयोग पर चर्चा हुई। 

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी के साथ हुई रचनात्मक बातचीत की सराहना की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले सप्ताह भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में भारत-मॉरीशस सहयोग ओर मजबूत होगा। डॉ. नवीन रामगुलाम ने भारत के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने की भी पुष्टि की।

एआई इम्पैक्ट समिट में सहयोग पर हुई बात 

  • सोमवार को मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी को फोन किया। इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग पर चर्चा हुई।
  • सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में डॉ. नवीन रामगुलाम ने लिखा, ‘इस रचनात्मक आदान-प्रदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। मॉरीशस और भारत विकास, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मैं अगले सप्ताह भारत में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में इस सहयोग को और अधिक गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।’
  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मॉरीशस के पीएम के साथ फोन पर हुई बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
  • इस पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘अपने दोस्त, प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से फोन पर बात करके मुझे बहुत खुशी हुई। हमने दोनों देशों के बीच सहयोग की समीक्षा की। हमने दोनों देशों को जोड़ने वाले विशेष, ऐतिहासिक और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मैं अगले सप्ताह भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।’

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *