नैनीताल कांड: ‘अंकल ने गले पर चाकू रखा और कपड़े खोलकर गलत काम किया’; उस्मान की काली करतूत का एक और राज उजागर

नैनीताल कांड: ‘अंकल ने गले पर चाकू रखा और कपड़े खोलकर गलत काम किया’; उस्मान की काली करतूत का एक और राज उजागर

उस्मान का मुस्लिम समुदाय ने किया बहिष्कार 
12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान का मुस्लिम समुदाय ने बहिष्कार करने का एलान किया है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। साथ ही प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की। वहीं कमेटी ने पीड़िता के उपचार और पढ़ाई को भी जिम्मेदारी ली है सोमवार को अंजुमन इसामिया कमेटी अध्यक्ष शोएब अहमद व अन्य लोगों ने मल्लीताल रजा क्लब में बैठक की। इसमें उन्होंने बालिका के साथ हुई घटना को निंदनीय बताते हुए आरोपी मो. उस्मान को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। 

शोएब अहमद ने कहा कि बच्ची के साथ हुए कृत्य से मुस्लिम समाज भी उतना ही आक्रोशित है जितना कि शहरों के अन्य लोग। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष ने बाहरी क्षेत्रों से आकर शहर का माहौल बिगाड़ने वालों का सत्यापन कराने की मांग की है। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया कमेटी के उपाध्यक्ष दानिश सिद्दीकी, हारून खान, जनरल सेक्रेटरी हामिद अली, सचिव जमात अहसान, रईस खान आदि रहे।

सुरक्षा में घटनास्थल पहुंची बालिका, नजरी नक्शा तैयार किया 
घटना के बाद से पुलिस फूंक-फूंककर जांच आगे बढ़ा रही है। सूत्र बताते हैं कि सोमवार को पुलिस सुरक्षा और एनजीओ के साथ पीड़िता को घटनास्थल लाया गया जहां उससे वारदात पर नजरी नक्शा तैयार कर आवश्यक बिंदुओं को अभिलेखों में दर्ज किया गया। इससे भविष्य में पुख्ता चार्जशीट तैयार की जा सके।

महिला डॉक्टर और पीड़िता की मां के बयान दर्ज 
नैनीताल में दरिंदगी की शिकार हुई बच्ची के मामले में महिला अस्पताल की डॉक्टर और पीड़िता बच्ची की मां के बयान दर्ज किए गए हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि दोनों के बयान लेने के बाद रिपोर्ट डीजी ऑफिस भेज दी गई है। महिला डॉक्टर के अनुसार, 12 अप्रैल को बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। 23 अप्रैल को पीड़िता की बड़ी बहन ने चंदौसी गई मां को फोन पर घटना की जानकारी दी। कहा कि छोटी बहन के साथ कुछ गलत हुआ है। 

तोड़फोड़ के बाद तीन संचालकों ने दी तहरीर 
मल्लीताल में बालिका से दुष्कर्म के बाद बीते 30 अप्रैल को मल्लीताल में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद दुकानों के संचालक अब सामने आने लगे हैं। तीन रेस्टोरेंट संचालकों ने पुलिस को तहरीर दी है। मल्लीताल में हुई घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। विरोध के दौरान अराजकतत्वों ने समुदाय विशेष की कई दुकानों में तोड़फोड़ की थी। तीन रेस्टोरेंट संचालकों माजिद अली, जलालुद्दीन और मो. अहमद ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। तीनों ने कहा कि 30 अप्रैल की रात को कई लोगों ने उनकी दुकानों में तोड़फोड़ की। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की जिससे उनको नुकसान हुआ है। 

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि लोगों के बयान लिए जा रहे हैं, जिन पुलिस कर्मी के साथ भीड़ ने धक्कामुक्की की उनके भी बयान लिए गए हैं। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। बताया कि इन शिकायतों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *