ओडिशा में बाढ़ का कहर, बालासोर में अधिक असर; 100 गांवों में जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

ओडिशा में बाढ़ का कहर, बालासोर में अधिक असर; 100 गांवों में जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

ओडिशा के बालासोर, जाजपुर और मयूरभंज जिलों में सुवर्णरेखा, बुधबलंग और जलाका नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर बालासोर जिले में पड़ा है। यहां करीब 100 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर हो गई। जिले के उत्तरी हिस्से में करीब 100 गांवों में सड़कों और खेतों में पानी भर गया है। बाढ़ का पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि उत्तरी ओडिशा की सभी बड़ी नदियों का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन बहुत से गांव अभी बी पानी में डूबे हुए हैं। प्रशासन ने बालासोर, मयूरभंज और जाजपुर जिलों में राहत और बचाव काम तेज कर दिया है।

सुवर्णरेखा, बुधबलंग और जलाका नदियों का बढ़ा जलस्तर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बालासोर जिले में भारी बारिश और झारखंड से पानी छोड़े जाने के कारण सुवर्णरेखा नदी में बाढ़ आ गई। इसके कारण भोगराई, बलियापाल, जलेश्वर और बस्ता ब्लॉकों के लोग प्रभावित हुए हैं। तीन नदियों- सुवर्णरेखा, बुधबलंग और जलाका का जलस्तर बढ़ने से बालासोर के कई गांवों में बाढ़ आ गई। मयूरभंज जिले में भी सुवर्णरेखा और बुधबलंग नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 

जाजपुर के कुछ इलाकों में भरा बैतरणी नदी का पानी 
इसी तरह, जाजपुर जिले के कुछ इलाकों में बैतरणी नदी का पानी भर गया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हालांकि सुवर्णरेखा और जलाका नदियों का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन राजघाट और मथानी में अब भी यह खतरे के निशान के पास है।

Odisha Flood 100 villages water Balasore Jajpur Baripada Disaster Mgmt Subarnarekha Budhabalang Jalaka rivers

बाढ़ से सात ब्लॉकों में 46 पंचायतें प्रभावित 
बालासोर के कलेक्टर ने बस्ता, जलेश्वर, बलियापाल और भोगराई ब्लॉकों का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। एक सरकारी सूचना के मुताबिक, अब तक सात ब्लॉकों में 46 पंचायतें प्रभावित हुई हैं और 2,916 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लोगों के लिए 17 राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है। 

Odisha Flood 100 villages water Balasore Jajpur Baripada Disaster Mgmt Subarnarekha Budhabalang Jalaka rivers

जाजपुर में बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जाजपुर जिले में बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण लगातार बारिश हो रही है, जिससे बैतरणी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिले के दशरथपुर, कोरेई, बिंझारपुर और जाजपुर ब्लॉकों की कई पंचायतों पर बाढ़ का गंभीर असर पड़ सकता है। जाजपुर की कलेक्टर पी. अन्वेषा रेड्डी ने कहा कि सभी अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है और वे बाढ़ पर नजर रखे हुए हैं। दूसरी तरफ, मयूरभंज जिले में सुवर्णरेखा नदी का पानी अब कम हो गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। एक अधिकारी ने बताया कि राहत शिविरों में रह रहे ज्यादातर लोग अपने घर वापस चले गए हैं। 

Odisha Flood 100 villages water Balasore Jajpur Baripada Disaster Mgmt Subarnarekha Budhabalang Jalaka rivers

बाढ़ के पानी में डूबी झुग्गी-झोपड़ियां – फोटो : एएनआई

आज मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 
इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि ओडिशा के कई इलाकों, जैसे भुवनेश्वर और कटक में बारिश हो रही है और यह 5 जुलाई तक जारी रह सकती है। 2 जुलाई के लिए IMD ने मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है। देवगढ़, संबलपुर, अंगुल, ढेंकनाल और बरगढ़ जिलों में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।


administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *