ऑयल इंडिया में बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, 80 हजार तक मिलेगा वेतन; तुरंत करें आवेदन

ऑयल इंडिया में बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, 80 हजार तक मिलेगा वेतन; तुरंत करें आवेदन

Oil India Recruitment 2025: ऑयल इंडिया भर्ती 2025 के तहत बिना लिखित परीक्षा के चयन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए 2 अप्रैल 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Oil India Recruitment 2025: अगर आप भी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। ऑयल इंडिया ने ड्रिलिंग इंजीनियर के 4 पद पर भर्ती की घोषणा की है। इसके तहत बिना लिखित परीक्षा के चयन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए 2 अप्रैल 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं। चयन के बाद, आपको 80,000 रुपये तक का मासिक वेतन भी मिलेगा। यह भर्ती राजस्थान राज्य के लिए है और यह संविदा आधारित नियुक्ति होगी।

ऑयल इंडिया भर्ती के लिए पात्रता

ऑयल इंडिया में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 24 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से 4 वर्ष की इंजीनियरिंग ग्रेजुएट डिग्री या 2 वर्ष की इंजीनियरिंग मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

ऑयल इंडिया में चयन प्रक्रिया

ऑयल इंडिया में इन पदों के लिए चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।  उम्मीदवार का चयन कुल 100 अंकों के वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50 होंगे। 100 अंकों का विभाजन व्यावसायिक ज्ञान और कौशल (संबंधित अनुशासन में), व्यावसायिक ज्ञान और कौशल (संबद्ध अनुशासन में), व्यक्तिगत गुण और सॉफ्ट स्किल्स पर होगा।

वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले और न्यूनतम योग्यता अंक 50 प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में से अंतिम चयन केवल वॉक-इन-इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट के आधार पर होगा।

उम्मीदवारों को 2 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में भाग लेना होगा। इंटरव्यू के लिए पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होगा। ध्यान रहे कि 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू का विवरण

  • इंटरव्यू तिथि: 2 अप्रैल 2025 (बुधवार)
  • पंजीकरण समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
  • महत्वपूर्ण सूचना: सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी।

ऑयल इंडिया भर्ती के लिए सैलरी

ऑयल इंडिया भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 80,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, चयन प्रक्रिया में कोई यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *