ढोल- नगाड़ों के बीच होगा पीएम मोदी का स्वागत, 52वें दौरे पर आ रहे काशी

ढोल- नगाड़ों के बीच होगा पीएम मोदी का स्वागत, 52वें दौरे पर आ रहे काशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52वें दौरे पर काशी आ रहे हैं। पीएम के स्वागत में जगह- जगह सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जा रही है। आज भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। 

जीएसटी का तख्ती लेकर पीएम का स्वागत करेंगे लोग
पीएम मोदी के आगमन को लेकर आंबेडकर चौराहे से लेकर ताज होटल तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। जीएसटी सुधार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग जीएसटी का सिंबल लेकर पीएम के स्वागत के लिए खड़े हैं। 

ढोल- नगाड़ों के बीच होगा पीएम का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर स्वागत के लिए काशिवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम के स्वागत में ढोल- नगाड़े के साथ डमरू वादन भी किया जाएगा। 

पीएम का स्वागत करेंगे राजस्थानी कलाकार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर आंबेडकर चौराहे पर स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है। राजस्थान से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये पीएम का स्वागत करेंगे। 

पीएम के स्वागत के लिए लोगों में उत्साह
पीएम मोदी के आगमन को लेकर राम जनम भारती लोकगीत गाए जा रहे हैं। ताज होटल के सामने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। पीएम के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। 

पीएम के स्वागत की तैयारी पूरी
प्रधानमंत्री मोदी के काशी आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम के स्वागत में जगह- जगह लोकगीत गाए जा रहे हैं।

52वें दौरे पर काशी आ रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह पौने ग्यारह बजे 52वें दौरे पर काशी आएंगे। बृहस्पतिवार को ही भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 

मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी में अपने मॉरीशस के समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। रामगुलाम भारत की राजकीय यात्रा पर हैं और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस ऐतिहासिक शहर में यह मुलाकात स्थायी सभ्यतागत जुड़ाव, आध्यात्मिक बंधन और लोगों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करती है, जिसने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और अनूठे संबंधों को आकार दिया है।

काशीवासियों को पीएम का पल- पल इंतजार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के मद्देनजर स्टेट बैंक कचहरी के पास स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। काशीवासियों को पीएम का पल- पल इंतजार है। 

बीएचयू में पढ़ने वाले मॉरीशस के छात्रों ने अपने पीएम का किया स्वागत
मॉरीशस से आकर बीएचयू में पढ़ाई करने वाले बीएचयू के छात्रों ने अपने प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का खास स्वागत किया। मॉरीशस का झंडा लेकर अपनी मातृभाषा क्रियोल में कहा- बिएनवेन्यू ए वरानसी यानी कि प्रधानमंत्री जी हमारे बनारस में हम आपका स्वागत करते हैं। साथ ही इन विदेशी छात्रों ने मॉरीशस का भोजपुरी गाना भी सुनाया। इसमें से कोई हिंदी से स्नातक तो कोई सितार पर ही रिसर्च कर रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *