पीएम मोदी करेंगे एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत, कई राज्यों के CM होंगे शामिल

पीएम मोदी करेंगे एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत, कई राज्यों के CM होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पांच जून को ‘एक पेड़ मां के नाम 2025’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इसी दिन पीएम मोदी अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का का शुभारंभ भी करेंगे। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के महावीर जयंती पार्क में पौधे लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम 2025’ अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों से इस अभियान में शामिल होंगे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सरकारी सूत्रों ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान एक व्यापक जन अभियान बन गया है, जिसे पीएम मोदी ने पहली बार 5 जून 2024 को शुरू किया था। अब इस अभियान को 2025 में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 109 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं।

अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे पीएम मोदी
इसके अलावा, पीएम मोदी इसी दिन अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य अरावली पर्वत श्रृंखला के साथ एक हरित क्षेत्र बनाना है, ताकि भूमि क्षरण और मरुस्थलीकरण को रोका जा सके। इस परियोजना का मकसद क्षीण पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना, भूजल पुनर्भरण को बढ़ाना और टिकाऊ भूमि उपयोग प्रथाओं को बढ़ावा देना है। 

चार राज्यों से लगती है अरावली की 700 किलोमीटर की सीमा
गौरतलब है कि अरावली की 700 किलोमीटर की सीमा चार राज्यों से लगती है, जिसमें दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा की सीमाएं शामिल हैं। इसमें 29 जिले, चार बाघ अभयारण्य और 22 वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *