चंडीगढ़ आने की कोशिश कर रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने रोका, सड़क पर धरना देने से लगा भीषण जाम

चंडीगढ़ आने की कोशिश कर रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने रोका, सड़क पर धरना देने से लगा भीषण जाम

पंजाब के किसान 18 मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने पांच मार्च को चंडीगढ़ कूच का एलान किया हुआ है। इससे पहले सोमवार को किसानों के साथ बैठक को सीएम भगवंत मान छोड़कर चले गए थे। इसके बाद मंगलवार को किसानों की धरपकड़ हुई। किसानों ने एलान किया है कि वे चंडीगढ़ जाकर रहेंगे

कौमी इंसाफ मोर्चा वाली सड़क को किया गया बंद

चंडीगढ़ पुलिस ने कौमी इंसाफ मोर्चा वाली सड़क को बंद कर दिया है। यहां वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

मलोया पुलिस ने पकड़े किसान समर्थक

मलोय पुलिस ने किसान समर्थक मलविंदर पाल सिंह मलोया रघुबीर सिंह मलोया,मोहन सिंह दादूमजरा  को गिरफ्तार किया। कांग्रेस प्रवक्ता दिलावर सिंह और अमरीक सिंह पन्नू उनका हालचाल पूछने मलोया पुलिस स्टेशन पहुंचे।

हर वाहन की चेकिंग

चंडीगढ़ में आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस हर वाहन को चेक करने के बाद ही आगे भेज रही है। 

किसान इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

किसान छह फसलों पर प्रदेश सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, कर्ज माफी को लेकर नई योजना लाने, गन्ना किसानों को ब्याज समेत बकाया राशि देने, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, सरहिंद फीडर नहर पर लगी मोटरों के बिल माफ करने और सरकार और किसानों के बीच समन्वय के लिए सब-कमेटी बनाने समेत कुल 18 मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

नौजवान किसान एकता के प्रधान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया

किरपाल सिंह प्रधान नौजवान किसान एकता चंडीगढ़ को सुबह पांच बजे पुलिस ने उनके निवास सेक्टर 30 से हिरासत में ले लिया और इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 चंडीगढ़ के थाने लेकर आई है।

किसानों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार देर रात पुलिस थाने में पंजाब सरकार द्वारा हिरासत में लिए गए किसान नेताओं से मुलाकात की। चन्नी खरड़ तहसील के घड़ूआं थाने में हिरासत में लिए गए किसान नेताओं से मिलने पहुंचे और सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

पंजाब के साथ लगते सभी एंट्री पाइंट सील

चंडीगढ़ पुलिस ने सभी एंट्री प्वाइंटस पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। सभी प्वाइंटस पर करीब 2500 जवान तैनात किए गए है। थानों के एसएचओ को थाना नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए है। संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि मोर्चा ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हर हाल में चंडीगढ़ कूच करेगा। सरकार जहां भी उनको रोकेगी, वे धरने पर बैठ जाएंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *