बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तेवर कुछ अलग हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी ने कन्हैया कुमार के नेतृत्व में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा शुरू की। सभी संगठनात्मक जिलों में 40 अध्यक्ष की घोषणा था। आज राहुल गांधी बिहार में हैं।
कन्हैया बोले- प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ ही देर में “पलायन रोको नौकरी दो यात्रा” में शामिल होने के लिए हमारे नेता और देश में विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज राहुल गांधी आ रहे हैं। आप सभी लोग बिहार में नौकरी, शिक्षा और उन्नति-प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें। राहुल जी की अपील है कि अपनी हुंकार दर्ज करवाने के लिए यात्रा में सफेद टी-शर्ट पहन कर आइये और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाइये।
बेगूसराय पहुंच राहुल गांधी
कांग्रेस में नंबर वन की हैसियत वाले नेता राहुल गांधी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। राहुल गांधी की अपील पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफेद टी-शर्ट पहनी है।
राहुल गांधी के ऊपर फूलों की बारिश
राहुल गांधी के साथ हजारों कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक चल रहे हैं। समर्थक राहुल गांधी के ऊपर फूलों की बारिश कर रहे हैं। राहुल गांधी लोगों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे हैं। उनके साथ कन्हैया कुमार भी मौजूद हैं।
कांग्रेसियों ने शुरू की पदयात्रा
बेगूसराय के आईटीआई मैदान से “पलायन रोको रोजगार दो” पदयात्रा शुरू हो चुकी है। क्रांगेस कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ दिख रही है। घोड़ा, अंग्रेजी बाजा, सेना भर्ती पेंडिंग अभ्यर्थियों सहित जिले के कांग्रेसियों ने यात्रा शुरू की। कुछ देर में राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचेंगे।
सफेल टीशर्ट पहनकर आए समर्थक
वहीं राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे जुबली ढाबा के पास कन्हैया कुमार प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इधर, राहुल गांधी की अपील पर उनके समर्थक सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं हैं। यह सभी लोग राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गाजे बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते और गाते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।