विदेशी फंड के नए निवेश और अमेरिकी शेयरों में तेजी के चलते बाजार में तेजी; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

विदेशी फंड के नए निवेश और अमेरिकी शेयरों में तेजी के चलते बाजार में तेजी; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 1,000.36 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 83,755.87 पर बंद हुआ था। निफ्टी 304.25 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 25,549 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज का हाल…

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी हरियाली बरकरार रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 229.22 अंक चढ़कर 83,985.09 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 73.5 अंक चढ़कर 25,622.50 पर पहुंचा। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे बढ़कर 85.47 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

ऐसी रही बाजार की चाल
विदेशी फंड के नए निवेश और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। लगातार चौथे दिन तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 229.22 अंक चढ़कर 83,985.09 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.5 अंक चढ़कर 25,622.50 पर पहुंच गया। 

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स फायदे में रहीं। ऐसे ही बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ते नजर गए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 12,594.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 68.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

आरबीआई का बैंकों को सुझाव
इस बीच आरबीआई की एक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सभी बैंकों को नीतिगत दर को तुरंत अमल में लाने के लिए अपनी उधार दरों में कमी करनी चाहिए, जिसे इस महीने की शुरुआत में 50 आधार अंकों से घटाया गया था। रिजर्व बैंक के जून बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में जोर दिया गया कि वित्तीय स्थितियां दरों में कटौती को अमल में लाने के लिए अनुकूल बनी हुई हैं।

जेएसडब्ल्यू ने नौ हजार करोड़ में अक्जो नोबेल इंडिया का अधिग्रहण किया
जेएसडब्ल्यू पेंट्स लिमिटेड ने शुक्रवार को अक्जो नोबेल इंडिया में लगभग 9,000 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जेएसडब्ल्यू पेंट्स लिमिटेड ने आज अक्जो नोबेल एन.वी. और उसके सहयोगियों से अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड में 74.76 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित समझौते किए हैं। शेयर खरीद समझौते के तहत अधिकतम 8,986 करोड़ रुपये तक का विचारणीय मूल्य कुछ समापन समायोजनों के अधीन है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *