Sports – RNSNS News

भारत vs अफगानिस्तान: विकल्पों के बावजूद टीम में अनफिट खिलाड़ी क्यों चुने गए? जानें चयन के पीछे की पूरी कहानी
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को जगह मिली है, लेकिन चारों की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। ऐसे में चयन समिति के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। बीसीसीआई ने मंगलवार को इसके लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

हालांकि टीम में चार ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनकी मैचों में उपलब्धता अभी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। इनमें स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी तथा तेज गेंदबाज हर्षित राणा शामिल हैं। बीसीसीआई ने आधिकारिक टीम सूची में इन चारों खिलाड़ियों के नाम के साथ साफ तौर पर ‘फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन’ लिखा है।

जब विकल्प मौजूद थे तो इंतजार क्यों नहीं?

यहीं से चयन समिति के फैसले को लेकर बहस शुरू होती है। किसी खिलाड़ी को टीम में चुनना और फिर उसकी फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार करना अपने आप में गलत नहीं है। खासकर तब, जब खिलाड़ी टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हों। लेकिन सवाल यह है कि क्या इन खिलाड़ियों को शुरुआती टीम में शामिल करना जरूरी था?

चारों खिलाड़ी पहले भी चोट और फिटनेस से जुड़ी परेशानियों से जूझ चुके हैं। ऐसे में वापसी के बाद उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने के लिए पर्याप्त समय देना एक अहम पहलू हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिट होना और मैच के लिए पूरी तरह तैयार होना दो अलग-अलग बातें हैं।

अगर कोई खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास भी कर ले, तो लंबे ब्रेक के बाद सीधे टी20 क्रिकेट में उतरना उसके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में चयनकर्ताओं के पास उपलब्ध विकल्पों को भी आजमाया जा सकता था।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता था मौका

भारत के पास टी20 क्रिकेट में विकल्पों की कमी नहीं है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज या मयंक यादव जैसे खिलाड़ियों पर विचार किया जा सकता था। इसी तरह वाशिंगटन सुंदर की जगह क्रुणाल पांड्या को मौका देने का विकल्प मौजूद था।

नीतीश कुमार रेड्डी की जगह सिराज या मयंक जैसे खिलाड़ी टीम के गेंदबाजी संयोजन को मजबूती दे सकते थे। वहीं हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव जैसे युवा तेज गेंदबाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परखने का अवसर दिया जा सकता था।

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि बीसीसीआई ने टीम में युवा प्रतिभा को जगह देने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी की वापसी इसका उदाहरण है। ऐसे में अन्य घरेलू और आईपीएल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका देने की गुंजाइश भी थी।

क्या यह सिर्फ अफगानिस्तान सीरीज की टीम नहीं?
इस चयन को केवल तीन मैचों की सीरीज के नजरिए से देखना भी पूरी तस्वीर नहीं बताता। यही 15 सदस्यीय टीम जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी इस्तेमाल की जानी है। इसलिए चयनकर्ता संभवतः अपने प्रमुख खिलाड़ियों को एक ही समूह में बनाए रखना चाहते हैं, ताकि आगामी अभियानों के लिए संयोजन तैयार रहे। बुमराह जैसे खिलाड़ी की मौजूदगी टीम के लिए बड़ा फायदा है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर जोखिम भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में असली परीक्षा यह होगी कि फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद क्या ये खिलाड़ी तुरंत खेलने के लिए तैयार माने जाते हैं या टीम प्रबंधन उन्हें धीरे-धीरे मैदान पर उतारता है।

बीसीसीआई के फैसले की असली परीक्षा
फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि बीसीसीआई ने फिटनेस को नजरअंदाज किया है। बोर्ड ने चारों खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर शर्त पहले ही स्पष्ट कर दी है। लेकिन चयन समिति के फैसले पर सवाल इसलिए जरूर उठते हैं क्योंकि भारत के पास विकल्प मौजूद थे। अब सबकी नजर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की फिटनेस रिपोर्ट पर होगी। अगर चारों खिलाड़ी फिट घोषित होते हैं और बिना किसी परेशानी के मैदान पर उतरते हैं, तो चयन समिति का फैसला सही साबित हो सकता है, लेकिन अगर फिटनेस समस्या दोबारा सामने आती है, तो यही सवाल और ज्यादा जोर से उठेगा कि विकल्प होने के बावजूद जल्दबाजी की जरूरत आखिर क्यों पड़ी।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*। (स्टार अनफिट खिलाड़ियों के साथ लगा हुआ है)

तीनों टी20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे

पहला टी20: 13 सितंबर

दूसरा टी20: 15 सितंबर

तीसरा टी20: 17 सितंबर

IND vs SL Day-3: क्या मौसम बिगाड़ेगा टीम इंडिया का प्लान? तीसरे दिन कोलंबो में बारिश का कितना खतरा, यहां जानें
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश की बड़ी भूमिका हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में भारत की जीत की कोशिशों पर मौसम असर डाल सकता है।

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है, लेकिन तीसरे दिन मौसम उसकी जीत की राह में बड़ी बाधा बन सकता है। दूसरे दिन बारिश ने मैच में कई बार खलल डाला था। अब मंगलवार को भी कोलंबो में आसमान पर बादलों का कब्जा रहने और रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के पास श्रीलंका की पहली पारी जल्दी समेटने का मौका सीमित हो सकता है।

सुबह से ही बारिश का खतरा
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार सुबह कोलंबो में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में करीब 92 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह बारिश की संभावना 82 प्रतिशत है। इस दौरान कई बार बारिश की फुहार आने का अनुमान है। इससे मैच की शुरुआत या शुरुआती सत्र में खेल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

दोपहर में बारिश की संभावना कम, लेकिन बादल रहेंगे
दोपहर में तापमान करीब 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना घटकर 56 प्रतिशत हो जाएगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पूर्वानुमान में दोपहर के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है और करीब 4.1 मिमी बारिश हो सकती है। इस दौरान 96 प्रतिशत क्लाउड कवर रहने का अनुमान है। यानी धूप निकलने की संभावना बेहद कम रहेगी और तेज गेंदबाजों को लगातार मददगार परिस्थितियां मिल सकती हैं।

शाम को फिर बढ़ेगा बारिश का खतरा

शाम का सत्र भारत और श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चिंता बन सकता है। शाम को तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की संभावना बढ़कर 86 प्रतिशत हो जाएगी। करीब 7.4 मिमी बारिश का अनुमान है और क्लाउड कवर 98 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

पूरे दिन के पूर्वानुमान में बारिश की संभावना 92 प्रतिशत और कुल वर्षा करीब 9.6 मिमी बताई गई है। करीब चार घंटे बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में अगर मुकाबला बारिश के कारण बार-बार रुकता है तो दिन में उपलब्ध ओवरों की संख्या पर बड़ा असर पड़ सकता है।

भारत के सामने श्रीलंका को जल्द समेटने की चुनौती
दूसरे दिन भारत ने नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। भारत के लिए ध्रुव जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर आठ रन बनाए और वह भारत से 495 रन पीछे है। भारत की कोशिश तीसरे दिन जल्द से जल्द श्रीलंका की पहली पारी समेटकर फॉलोऑन या बड़ी बढ़त की स्थिति बनाने की होगी। लेकिन इसके लिए उसे पर्याप्त ओवर चाहिए। अगर बारिश बार-बार खेल रोकती है तो भारतीय टीम की रणनीति और समय दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

Womens Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका
महिला हॉकी विश्व कप में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। महिला हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। एम्स्टलवीन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए।

पेनल्टी कॉर्नर से नीदरलैंड्स ने दागे दोनों गोल
नीदरलैंड्स के लिए यिब्बी जानसेन ने मैच के दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद फ्रेडरिके मातला ने 38वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मेजबान टीम की बढ़त 0-2 कर दी। भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वह नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी। अंत तक भारत कोई गोल नहीं कर पाया और उसे 0-2 से मुकाबला गंवाना पड़ा।

सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी
इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब भारत को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में 1-1 से ड्रॉ रहा। इस नतीजे ने भी भारत के लिए समीकरण को और महत्वपूर्ण बना दिया है।

इंग्लैंड से ड्रॉ के बाद दूसरे दौर में पहुंचा था भारत
भारत ने दूसरे दौर में जगह अपने अंतिम पूल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद बनाई थी। भारतीय टीम पूल डी में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। अब टीम इंडिया की नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले निर्णायक मुकाबले पर हैं, जहां जीत उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रख सकती है।

नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो; श्रीलंका के रुमेश शीर्ष पर
लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। रुमेश थरंगा 88.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहले स्थान रहे, जबकि एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया, लेकिन वह खिताब जीतने से महज 9 सेंटीमीटर से चूक गए। श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।

नीरज का 14 महीने बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
28 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर की दूरी तय की, जो इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। यह पिछले साल जून में पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर के थ्रो के बाद उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है। नीरज का यह थ्रो नौ खिलाड़ियों वाले मजबूत फाइनल में उन्हें दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त रहा।

तीसरे प्रयास में पथिरागे ने पलटा मुकाबला
हालांकि, 23 वर्षीय रुमेश पथिरागे ने अपने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए नीरज को पीछे छोड़ दिया। पथिरागे इस सीजन में लगातार शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने लुसाने में भी अपनी बेहतरीन लय जारी रखते हुए पहला स्थान अपने नाम किया।

पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे
ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने यह दूरी अपने छठे और आखिरी प्रयास में हासिल की, जो उनका प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा।

भारतीय जूडोका अस्मिता डे का ऐतिहासिक स्वर्ण, हर्ष ने भी हासिल किया सोना; यामिनी को मिला रजत पदक
भारतीय जूडोका अस्मिता डे ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। अस्मिता ने फाइनल में 2-1 से जीत कर स्वर्ण पदक जीता। अस्मिता पहली भारतीय जूडोका हैं जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में सोना जीता है। इसके तुरंत बाद हर्ष सिंह ने भी सोना अपने नाम कर लिया। हालांकि, यामिनी मौर्य स्वर्ण से चूक गईं, लेकिन उन्हें रजत पदक मिला।

भारत ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने जूडो में शुक्रवार को दो स्वर्ण और रजत पदक जीता। सबसे पहले अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में सोना अपने नाम किया और फिर हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। हर्ष ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को 10-0 से हराकर भारत को स्वर्ण दिलाया। हर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे और पहले पुरुष जूडोका हैं। अस्मिता और हर्ष से पहले अब तक किसी भारतीय जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता है। वहीं, महिला 57 किग्रा वर्ग में यामिनी मौर्य ने रजत पदक जीता।

अस्मिता CWG में स्वर्ण जीतने वाली पहली जूडोका
भारतीय जूडिका अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन किया और सोने का तमगा हासिल करने में सफल रहीं। त्रिपुरा की 23 वर्ष की अस्मिता का यह स्वर्ण ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत की ओर से किसी भी जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। अस्मिता का सामना फाइनल में कनाडा की हेडी काच से हुआ। अस्मिता फाइनल मुकाबले में 0-1 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। चार मिनट का निर्धारित समय पूरा होने के बाद मुकाबला सडन डैथ तक खींचा, जहां इस भारतीय जूडोका ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर सोना अपने नाम किया। मालूम हो कि सडन डैथ में पहले स्कोर करने वाले को विजेता घोषित किया जाता है।

जूडो में ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में पहली बार 1990 में ऑकलैंड में हुए खेलों के दौरान हिस्सा लिया था। इस ऐतिहासिक पहले संस्करण में ही भारतीय जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक भी जीते थे। नरेंद्र सिंह (60 किग्रा भार वर्ग) और राजिंदर कुमार ढांगर (86 किग्रा भार वर्ग) ने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला था। हालांकि, इसके बाद भारत राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और रजत पदक जीतता रहा, लेकिन कभी भी कोई भारतीय जूडोका स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं कर सका था। आज यह तिलिस्म भी टूटा। पहले अस्मिता और अब हर्ष ने एक ही दिन में जूडो में दो स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले।

अस्मिता ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल में किया था दमदार प्रदर्शन
फाइनल से पहले अस्मिता ने सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था। युवा खिलाड़ी अस्मिता डे ने बेहद रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड की समर शॉ को ‘युको’ के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। एक समय हार की कगार पर पहुंच चुकीं अस्मिता ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। इससे पहले अस्मिता ने स्कॉटलैंड की ईवा इविंग को ‘इप्पोन’ से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। जूडो में ‘इप्पोन’ को सर्वोच्च स्कोर माना जाता है जिसके मिलते ही मुकाबला समाप्त हो जाता है। ‘युको’ अपेक्षाकृत कम अंक वाला स्कोर है।

हर्ष सिंह ने बनाए रखा दबदबा
पुरुष 60 किग्रा वर्ग में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को ‘वाजा-आरी’ के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। हर्ष ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के सफर में मलावी के चिकोंडी काथेवेरा को ‘इप्पोन’ से मात दी और फिर वानुआतु के एलन मोंथुएल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में हालांकि, हर्ष ने अपने प्रतिद्वंद्वी कैट्ज को एकतरफा अंदाज में हराया और पूरे मैच के दौरान अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

स्वर्ण से कैसे चूकीं यामिनी?
भारतीय जूडोका यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। यामिनी का फाइनल में इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच ये मैच रोमांचक रहा और निर्धारित समय के बाद गोल्डन स्कोर में भी मैच शानदार रहा। दिलचस्प बात यह रही है कि यामिनी और टॉपरैक में से कोई भी एक अंक हासिल नहीं कर सका। लेकिन दुर्भाग्य से तीन शिडोस (पीला कार्ड) मिलने से यामिनी स्वर्ण पदक लाने से चूक गईं।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान, किसकी हुई वापसी और किस नए खिलाड़ी को मिला मौका?
बीसीसीआई ने 15 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। वहीं साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रहेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

सारांश जैन टीम में नया चेहरा

इस टीम में सबसे चौंकाने वाला चयन सारांश जैन का है, जिन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले इस ऑलराउंडर को पहली बार सीनियर टीम से बुलावा मिला है।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभालेंगे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को भी जगह मिली है।

ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार टीम का हिस्सा हैं।

बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

बुमराह-सुदर्शन का चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस
तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी।

किन खिलाड़ियों की हुई टेस्ट टीम में वापसी

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

कप्तान: शुभमन गिल

उपकप्तान: केएल राहुल

यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

(*) साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस है, यानी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही खेल सकेंगे।

News #TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced

Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.

More Details  https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का कार्यक्रम

मैच

तारीख

स्थान

पहला टेस्ट

15-20 अगस्त 2026

गॉल

दूसरा टेस्ट

23-27 अगस्त 2026

कोलंबो

भारोत्तोलक मुथुपांडी ने जीता रजत पदक; जादूमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया
आज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन है। भारतीय टीम अभी तीन पदक जीत पाई है। मीराबाई ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। वहीं, बॉक्सिंग में जादूमणि पाकिस्तान के मुक्केबाज से भिड़ेंगे।

ग्लास्गो से चौथे दिन की झलकियां, भारत का प्रदर्शन कैसा?

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में ‘भारत माता की जय’ और ‘इंडिया, इंडिया’ जैसे चीयर के बीच मुक्केबाजी में भारतीय मुक्केबाज जादुमणि ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को पराजित किया। उन्होंने बेहतर तकनीक, गति और रिंग कौशल के दम पर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। शानदार सफलता के बाद कहा, कारगिल विजय दिवस पर यह जीत कारगिल युद्ध के नायकों को समर्पित।

जादुमणि राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।

पाकिस्तान की सुमामा रहमान को एक रोमांचक मुकाबले में हराने वाली जादुमणि अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार ने भी प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाई, अब पदक से एक जीत दूर।

54 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति ने मलावी की देबोरा मतेनजे के खिलाफ अपना प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता।

भारत की तरफ से एक अन्य मुक्केबाज आदित्य प्रताप 65 किलोग्राम वर्ग के अपने पहले दौर के मुकाबले में युगांडा के नूहू बाटे से 2:3 से हार गए।

65 किलोग्राम पुरुष भारोत्तोलन में किसे मिला सोना?

मलेशिया के मुहम्मद अजनील बिन बिदिन ने 299 किलोग्राम के कुल भार उठाकर खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहे राजा मुथुपांडी ने 286 किलोग्राम का कुल वजन उठाकर इस स्पर्धा का रजत पदक जीता।

पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किलोग्राम वजन उठाया, कांस्य पदक मिला।

तैराकी की स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा?

पुरुषों की 4 x 200 मीटर तैराकी स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन औसत रहा। टीम छठे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कब्जा किया। ऑस्ट्रेलियाई दल ने इस खेल में रिकॉर्ड समय के साथ तैराकी पूरी की। जबकि रजत पदक इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जीता। कांस्य पदक वेल्स के खाते में गया।

भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीता

भारोत्तोलन में भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 286 किलो (स्नैच 126+160 क्लीन एंड जर्क) के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई। चौथे दिन भारत की झोली में कुल तीन पदक आए। खास बात ये रही कि तीनों पदक वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने जीते। मीराबाई चानू की सुनहरी कामयाबी के अलावा दो खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए।

भारोत्तोलन में भारत को पदक की आस

भारोत्तोलन में क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में राजा ने 158 किलो वजन उठाने का फैसला लिया लेकिन असफल रहे। दूसरे प्रयास में हालांकि वह 160 किलो उठाने में सफल रहे है कुल 286 किलो वजन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

मुक्केबाजी के राउंड ऑफ 16 का नतीजा

बॉक्सिंग के 65 किलो भारवर्ग में आदित्य प्रताप यादव का मुकाबला युगांडा के नुहू बट्टे के साथ हुआ। आदित्य को बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। जजों ने अंकों के आधार (Decision: Win on Points) पर युगांडा के खिलाड़ी को विजेता घोषित कर दिया। भारतीय खिलाड़ी को इस खंडित फैसले में 2-3 के अंतर से हार मिली।

स्नैच में राजा ने दिखाया दम

भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी ने पुरुष 65 किलो के स्नैच में अपना दम दिखाया। राजा ने स्नैच में 126 किलो का वजन उठाया। राजा पहले प्रयास में सफल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने दूसरे प्रयास में 126 किलो वजन उठाया। तीसरे प्रयास के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया और 129 किलो उठाने का फैसला किया। हालांकि, वह सफल नहीं हो सके। इस तरह स्नैच में उनका स्कोर 126 किलो रहा।

जादूमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया

भारत के जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के मुक्केबाज सुमामा रेहमान को पुरुष 55 किग्रा के राउंड ऑफ 16 में हराया। जादूमणि ने दबदबा बनाते हुए रेहमान को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहला राउंड जादूमणि के पक्ष में गया जो खंडित फैसले में पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से आगे रहे। दूसरे राउंड में जादूमणि ने रेहमान को कोई मौका नहीं दिया और सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। तीसरे राउंड में भी जादूमणि ने मुक्कों की बौछार की और रेहमान को चित करने में सफल रहे।

जादूमणि का पाकिस्तानी मुक्केबाज से सामना

भारत के मुक्केबाज जादूमणि सिंह का सामना पुरुष 55 किग्रा में पाकिस्तान के सुमामा रेहमान से हो रहा है। यह मुकाबला शुरू हो गया है। पहला राउंड जादूमणि के पक्ष में गया जो खंडित फैसले में पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से आगे रहे। दूसरे राउंड में जादूमणि ने रेहमान को कोई मौका नहीं दिया और सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

महिला पेयर्स टीम हारी

लॉन बॉल में महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारतीय टीम को हार मिली। भारत के लिए रुपा रानी टिर्की और पिंकी का सामना सेक्शन बी के राउंड-5 में इंग्लैंड की एमी फाराओह तथा सियान ऑनर से हुआ। 1-1 से स्कोर बराबर रहने के बाद इंग्लैंड ने भारत को टाईब्रेक में 1-0 से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो गए हैं।

पुरुष 65 किग्रा भारोत्तोलन शुरू

भारतीय भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन प्रभावित किया है। अब पुरुष 65 किग्रा वर्ग में भारत के राजा मुथुपंडी चुनौती पेश कर रहे हैं और उनसे भी पदक की उम्मीद रहेगी। राजा ने स्नैच के पहले प्रयास में 125 किलो वजन और क्लीन एंड जर्क में 160 किलो वजन रजिस्टर किया है।

फीफा विश्व कप : आंसुओं के साथ खत्म हुआ मेसी का विश्व कप सफर, स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार जीता खिताब
स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी मैदान पर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। 39 वर्षीय मेसी का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है और उनकी विदाई जीत के बजाय हार के साथ हुई।

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल लियोनेल मेसी के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंतिम सीटी बजते ही अर्जेंटीना के कप्तान मेसी भावुक हो गए और मैदान पर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने उनका नाम लेकर उनका सम्मान किया और तख्तियां दिखाकर उन्हें श्रद्धांजलि जैसी विदाई दी।

Seeing Lionel Messi in tears hurts…

But he gave everything until the final whistle.

A champion, a leader, and a player who left his heart on the biggest stage.

Respect forever, Leo. #WorldCupwithMicky #Messi pic.twitter.com/maVjPpttZh
— Micky Jnr (@MickyJnr__) July 20, 2026

स्पेन ने मेसी को पूरे मैच में रखा बेअसर

पूरे टूर्नामेंट में आठ गोल और चार असिस्ट करने वाले मेसी फाइनल में स्पेन की मजबूत रणनीति के सामने बेअसर दिखे। स्पेन ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और मेसी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लुइस दे ला फुएंते की टीम ने मिडफील्ड में दबदबा बनाए रखा, जिससे अर्जेंटीना लगातार दबाव में रही।

अर्जेंटीना पूरे मुकाबले में संघर्ष करती रही और अतिरिक्त समय के अंतिम चरण तक कोई प्रभावी हमला नहीं कर सकी। स्थिति तब और मुश्किल हो गई जब एंजो फर्नांडीज दूसरे पीले कार्ड के कारण मैदान से बाहर हो गए।

फेर्रान टोरेस ने किया निर्णायक गोल

मुकाबले का एकमात्र गोल अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में आया। पेड्रो पोरो के क्रॉस पर निको विलियम्स ने गेंद को हेडर से बीच में पहुंचाया, जहां सब्सटिट्यूट खिलाड़ी फेर्रान टोरेस ने शानदार हाफ-वॉली लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया।

गोल खाने के बाद मेसी ने वापसी की कोशिश की। उन्होंने एक शानदार कर्लिंग शॉट लगाया, जो मामूली अंतर से क्रॉसबार के ऊपर निकल गया। इसके बाद जूलियानो सिमियोने के पास भी बराबरी का मौका आया, लेकिन वह भी उसे भुना नहीं सके। आखिरकार स्पेन ने 1-0 की बढ़त बरकरार रखते हुए विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

मेसी ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड

हालांकि अर्जेंटीना खिताब नहीं बचा सकी, लेकिन मेसी ने फाइनल में उतरते ही दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह विश्व कप के तीन फाइनल खेलने वाले इतिहास के केवल दूसरे खिलाड़ी बने। इसके अलावा 39 साल की उम्र में विश्व कप फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी भी बन गए।

स्पेन ने रचा इतिहास

इस जीत के साथ स्पेन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पूरी प्रतियोगिता में स्पेन ने केवल एक गोल खाया और ऐसा करने वाली विश्व कप इतिहास की पहली चैंपियन टीम बनी। इसके अलावा स्पेन दो अलग-अलग मौकों पर लगातार यूरो कप और विश्व कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया।

हालांकि फाइनल की रात स्पेन के नाम रही, लेकिन मैच के बाद सबसे भावुक पल तब आया जब महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी की आंखों से आंसू बह निकले। यह तस्वीर विश्व कप 2026 की सबसे यादगार तस्वीरों में हमेशा शामिल रहेगी।

भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, गिल-अक्षर और वाशिंगटन ने जड़े अर्धशतक
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में हराया। भारत ने इस तरह इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत का स्वाद चखा। भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

भारत की जीत

भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गिल हालांकि, रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे जिसके बाद गिल और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। गिल जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तो उनके पैर में कुछ दिक्कत आ गई और वह मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए और केएल राहुल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर और वाशिंगटन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की अविजित साझेदारी की। अक्षर ने 39 गेंदों पर पचासा पूरा किया, जबकि वाशिंगटन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अक्षर नाबाद 57 और वाशिंगटन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने एक-एक विकेट झटके।

अक्षर का अर्धशतक

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अक्षर और वाशिंगटन के बीच पांचवें विकेट के लिए 70+ रनों की साझेदारी हो गई है। भारत का स्कोर 230 रन के पार पहुंच गया है।

भारत के 200 रन पूरे

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 200 रन पूरे हो गए हैं। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के बीच अच्छी साझेदारी चल रही है। इंग्लैंड को अब तक चार सफलता मिली है।

गिल चोटिल हुए

भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए हैं। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पैर में उन्हें कुछ दिक्कत हुई जिसके बाद फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। कुछ देर देखने के बाद गिल मैदान से बाहर चले गए। गिल 75 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन बना चुके थे, लेकिन रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे।

गिल का अर्धशतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी भी हो गई है जिससे भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।

फीफा विश्वकप में फ्रांस vs स्पेन सेमीफाइनल आज; 18 सवाल-जवाब में जानें इस मैच से जुड़ी पूरी जानकारी
फीफा विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार देर रात फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दोनों यूरोपीय दिग्गज खिताब से सिर्फ दो कदम दूर हैं। एक ओर किलियन एमबाप्पे की आक्रामक फ्रांस टीम है तो दूसरी तरफ लामिन यमाल और रोड्री से सजी संतुलित स्पेनिश टीम। आइए 17 सवालों के जरिए जानते हैं इस महामुकाबले से जुड़ी हर अहम जानकारी।

फीफा विश्वकप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। चार टीमों के बीच विश्व विजेता बनने की जंग शुरू हो चुकी है और पहला सेमीफाइनल दो यूरोपीय दिग्गजों फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है। यह मुकाबला भारत में 15 जुलाई को रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, अमेरिकी समयानुसार यह मैच 14 जुलाई को ही है। इसके बाद 15 जुलाई (भारत के समय के हिसाब से 16 जुलाई को रात 12:30 बजे से) को डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

फ्रांस तीसरी बार लगातार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का इतिहास रचने के बेहद करीब है, जबकि मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन अपने दूसरे विश्व कप खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगा। इस मुकाबले में किलियन एमबाप्पे और लामिन यमाल जैसे सुपरस्टार आमने-सामने होंगे। आइए 18 सवालों के जरिए समझते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी कहानी।

1. फ्रांस और स्पेन के बीच सेमीफाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
फीफा विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल अमेरिका के टेक्सस स्थित आर्लिंग्टन के डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 15 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा, लेकिन अमेरिका समयानुसर यह मुकाबला 14 जुलाई को दोपहर दो बजे शुरू होगा। इस विश्व कप में इस स्टेडियम पर सबसे ज्यादा नौ मैच आयोजित किए गए हैं। आप इसका प्रसारण आधे घंटे पहले से इसके ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 एप पर देख सकते हैं।

एमबाप्पे और यमाल – फोटो : IANS

2. दोनों टीमें सेमीफाइनल तक कैसे पहुंचीं?
फ्रांस ने ग्रुप-आई में अपने तीनों मुकाबले जीतकर नौ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद उसने राउंड ऑफ-32 में स्वीडन को 3-0 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पराग्वे को 1-0 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।वहीं स्पेन ने ग्रुप-एच में सात अंक जुटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने सऊदी अरब और उरुग्वे को हराया, जबकि केप वर्डे के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा। नॉकआउट में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0, पुर्तगाल को 1-0 और बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

3. मैच से पहले एमबाप्पे ने क्या कहा?

फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे इस विश्व कप में पांच मैचों में आठ गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी टीम को लेकर बड़ी बात कही।

एमबाप्पे ने कहा, ‘मैं 2018 में विश्व चैंपियन रहा हूं और 2022 में विश्व कप का उपविजेता भी। लेकिन यह टीम अभी तक कुछ भी हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा क्षमता है। इस टीम में इतनी खूबियां हैं कि यह आपको बड़े सपने देखने का मौका देती है।’

अगर फ्रांस स्पेन को हराने में सफल रहता है तो वह लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ दूसरी यूरोपीय टीम बन जाएगी। इससे पहले यह उपलब्धि पश्चिम जर्मनी ने हासिल की थी।

4. स्पेन के कोच ने इस मुकाबले को क्यों बताया ‘फाइनल से पहले का फाइनल’?

स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते का मानना है कि यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘इसे फाइनल से पहले का फाइनल कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगी। हम उन टीमों में हैं जो फाइनल तक पहुंचने की क्षमता रखती हैं। अब हमारा पूरा ध्यान सिर्फ फ्रांस पर है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें फ्रांस की अपार क्षमता का पूरा एहसास है, लेकिन हमें यह भी पता है कि हम वही टीम हैं जिसने उन्हें दो सेमीफाइनल में हराया है।’ स्पेन ने यूरो 2024 और यूईएफए नेशंस लीग 2025 के सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया था।

5. सेमीफाइनल जीतने वाली टीम का सामना किससे होगा?
फ्रांस और स्पेन के बीच होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी। विश्व कप का फाइनल 19 जुलाई (भारत में 20 जुलाई) को न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

6. फ्रांस बनाम स्पेन: हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमें अब तक 38 बार आमने-सामने आ चुकी हैं।

आंकड़ा

रिकॉर्ड

कुल मुकाबले

38

स्पेन की जीत

18

फ्रांस की जीत

13

ड्रॉ

7

आंकड़े बताते हैं कि स्पेन का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पुराने रिकॉर्ड ज्यादा मायने नहीं रखते।

7. पिछले पांच मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी रहा?

मुकाबला

परिणाम

नेशंस लीग 2025

स्पेन 5-4 फ्रांस

यूरो 2024

स्पेन 2-1 फ्रांस

नेशंस लीग 2021 फाइनल

फ्रांस 2-1 स्पेन

फ्रेंडली मैच 2017

स्पेन 2-0 फ्रांस

फ्रेंडली मैच 2014

फ्रांस 1-0 स्पेन

स्पेन ने पिछले दो बड़े टूर्नामेंट मुकाबलों में फ्रांस को हराया है, जिससे उसका आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा।

8. दोनों टीमों की ताजा स्थिति कैसी है?

फ्रांस की टीम सेमीफाइनल से पहले कुछ चोटों की चिंता से जूझ रही है।

मिडफील्डर मानु कोने (शारीरिक असहजता) और ऑरेलियन चुआमेनी (ग्रोइन) पूरी तरह फिट नहीं हैं।

वहीं डिफेंडर दायोट उपामेकानो और विलियम सलीबा ने भी अंतिम ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया।

हालांकि टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी मैच तक फिट हो सकते हैं।

दूसरी ओर स्पेन के लिए अच्छी खबर यह है कि उसकी टीम में किसी खिलाड़ी की चोट की सूचना नहीं है।

लगभग पूरी टीम फिट है और कोच लुइस डे ला फुएंते के पास सर्वश्रेष्ठ संयोजन उतारने का मौका होगा।

9. दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है?

फ्रांस (4-2-3-1): माइक मेगनन (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, दायोट उपामेकानो, विलियम सलीबा, लुकास डिग्ने, मानु कोने, एड्रियन राबियो, उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिसे, देज़िरे डूए, किलियन एमबाप्पे।

स्पेन (4-2-3-1):  उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्ट, मार्क कुकुरेला, रोड्री, फैबियन रुइज, लामिन यमाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बाएना, मिकेल ओयारजाबाल।

10. क्या विश्व कप में पहले भी भिड़ चुके हैं फ्रांस और स्पेन?
जी हां, लेकिन सिर्फ एक बार। दोनों टीमें 2006 फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने आई थीं। उस मुकाबले में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था। फ्रैंक रिबेरी, पैट्रिक विएरा और महान जीनेदिन जिदान ने गोल किए थे। इसके बाद विश्व कप में दोनों की पहली भिड़ंत अब 20 साल बाद हो रही है।