Chhattisgarh – RNSNS News

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 28 अफसरों के हुए तबादले, कई जिलों के बदले गये डीईओ
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार,जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालकों, प्राचार्यों को विभिन्न जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

अवर सचिव छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित अनेक जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय, संयुक्त संचालक कार्यालयों तथा अन्य प्रशासनिक इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय  बी.एल. देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बनाया गया है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ किया गया है। सहायक संचालक  एम.जी. सतीश कुमार को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर तथा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर विजय कुमार ताण्डे के स्थान पर रमेश्वर जायसवाल को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में भी नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कई विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं सहायक संचालकों को पदोन्नत दायित्व सौंपते हुए जिला स्तर की जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को संचालनालय और संभागीय कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक पुनर्संरचना विभागीय कार्यों में गति लाने, शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिलों में प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। आदेश के बाद राज्य के शिक्षा प्रशासन में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ की नई स्टार्टअप नीति को मंजूरी, पांच साल में 5 हजार स्टार्टअप्स को मिलेगा बूस्टर
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नवाचार और उद्यमिता को नई रफ्तार देने के लिए “छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30” को मंज़ूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नवाचार और उद्यमिता को नई रफ्तार देने के लिए “छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30” को मंज़ूरी दे दी है। मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद यह नीति अगले पाँच वर्षों में प्रदेश को एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

नई नीति के तहत वर्ष 2030 तक 5,000 से अधिक नए DPIIT-पंजीकृत स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके माध्यम से युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन के नए अवसर मिलेंगे, जिससे राज्य के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

स्टार्टअप्स को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नीति में कई अहम प्रावधान किए गए हैं। इनमें 100 करोड़ रुपये का छत्तीसगढ़ स्टार्टअप कैपिटल फंड, 50 करोड़ रुपये का क्रेडिट रिस्क फंड, 10 लाख रुपये तक सीड फंड सहायता, 5 वर्षों तक 75% तक ब्याज अनुदान, किराया अनुदान, मशीनरी व उपकरण पर पूंजी निवेश अनुदान, पेटेंट और गुणवत्ता प्रमाणन पर 75% तक प्रतिपूर्ति शामिल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भागीदारी के लिए यात्रा, पंजीयन और स्टॉल शुल्क पर भी अनुदान दिया जाएगा।

महिला, एससी-एसटी और विशेष वर्गों को अतिरिक्त प्रोत्साहन
नई स्टार्टअप नीति में महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, दिव्यांगजन, सेवानिवृत्त सैनिक, नक्सल प्रभावित व्यक्तियों और पब्लिक वेलफेयर व सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े स्टार्टअप्स के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि राज्य में हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत इनक्यूबेशन इकोसिस्टम को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अंतर्गत उन्नत सुविधाओं वाले मेगा इनक्यूबेटर्स (हब) और जिलों में स्पोक इनक्यूबेटर्स स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित की जाएगी।

इनक्यूबेटर्स और कॉलेजों को भी मिलेगा समर्थन
नीति के तहत शासकीय इनक्यूबेटर्स को परियोजना लागत का 75% तक अनुदान, निजी इनक्यूबेटर्स को 50% तक अनुदान (अधिकतम 3 करोड़ रुपये), बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में स्थापित इनक्यूबेटर्स को अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों में कॉलेज इनोवेशन एवं स्टार्टअप सेल स्थापित किए जाएंगे, जिनके संचालन के लिए 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ‘आईएसईआई (ISEI) एक्सीलेंस प्रोग्राम’ का आयोजन
राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा आईएसईआई एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विशिष्ठ अतिथि श्री दिलीप वासनीकर (आईएएस) जांच आयुक्त, रायपुर, एवं डॉ. राज्जू कुमार, डिप्टी चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री; अतिथि सुश्री अनिमा कुजूर, डिविजनल कमांडेंट, एसडीआरएफ, रायपुर; सुश्री रिचा मिश्रा, एएसपी ट्रैफिक, दुर्ग डिविजन तथा डॉ. मोनिका सेठी शर्मा, कुलपति (वी.सी.), के.के. मोदी विश्वविद्यालय, दुर्ग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अनेक वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा विशेषज्ञ तथा देशभर से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

इस कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना तथा इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों को सम्मानित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सुरक्षा शपथ के साथ हुई। मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य और कार्यस्थलों की सुरक्षा से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि आईएसईआई जैसी संस्थाएँ सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त और जागरूक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने दुर्घटना रोकथाम, स्वास्थ्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदाओं के समय होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आईएसईआई के प्रयासों की सराहना की और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को दुर्घटनामुक्त, स्वच्छ पर्यावरण एवं सुदृढ़ आपदा प्रबंधन के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एल एंड टी, टाटा स्टील, बीएसईएस राजधानी पावर, एचएल एग्रो प्रोडक्ट्स, भारतीय रेल बिजली कंपनी, केईसी इंटरनेशनल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एंथम बायोसाइंसेज़, रिन्यू फोटोवोल्टेइक्स, डीबी पावर, एचपीसीएल, बाल्को, जायसवाल नेको, डालमिया सीमेंट, यूनिक्वो, दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकॉन, एडवांटा एंटरप्राइजेज, एलईडीईसी एवं आरएनएसएन सेरियेट सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आए सुरक्षा, औद्योगिक, अग्नि सुरक्षा एवं पर्यावरण से जुड़े विशेषज्ञों एवं पेशेवरों को उनके उत्कृष्ट योगदान तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एस. रामपुरी ने आईएसईआई द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था देश एवं विदेश में सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता सत्र एवं तकनीकी कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने बताया कि आईएसईआई का उद्देश्य— “Accident Prevention | Green Environment | Safer Community” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज को अधिक सुरक्षित बनाना है। आईएसईआई टीम के श्री सनाउल्लाह, डॉ. एम. एस. नवाज, श्री एम. ए. नवाज, श्री तौसीफ सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों के व्याख्यान, तकनीकी सत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का समापन निदेशक सुश्री तमन्ना अफ़रोज़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) के द्वारा आईएसआई एक्सीलेंस पुरस्कार कार्यक्रम 2025 की तिथि हुई तय
इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का आयोजन 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, सेफ्टी प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ सत्र, तकनीकी प्रस्तुतियाँ, विचार-विमर्श एवं ISEI एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सुरक्षित कार्य संस्कृति, हरित पर्यावरण एवं दुर्घटना रोकथाम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संस्था के सह-निदेशक डॉ. एम.एस. नवाज ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में दुर्घटना को रोकने, सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने और आपदा से संबंधित जोखिम को नियंत्रित करने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आईएसईआई उत्कृष्टता पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही सुरक्षित यातायात पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी व अग्नि एवं जीवन सुरक्षा व निमार्ण स्थल सुरक्षा व सफाई कर्मचारियों आदि को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता। चेयरमैन डॉ. एस. रामपुरी के द्वारा संस्था द्वारा विगत वर्षों में दुर्घटनाओं को रोकने और प्रकृति को बचाने में किये गए कार्यों को साझा किया जाएगा एवं इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए प्रतिष्ठित व्यक्तओं के द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण आदि के विषय में संवाद विचारों की आदत प्रदान की जाएगी।

रायपुर में 10 जनवरी 2026 को ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन
इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा आयोजित ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का आयोजन 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शासन–प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, सेफ्टी प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आयोजन के दौरान विशेषज्ञ सत्र, तकनीकी प्रस्तुतियाँ, विचार-विमर्श तथा ISEI एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सुरक्षित कार्य संस्कृति, हरित पर्यावरण तथा दुर्घटना रोकथाम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

नहीं रहे हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल: 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, एम्स में थे भर्ती
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का आज मंगलवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया।

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का आज मंगलवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार कल बुधवार को सुबह 11 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जायेगा। उनके बेटे शाश्वत शुक्ल ने बताया कि उन्हें सांस लेने में समस्या होने के कारण दो दिसंबर को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम 4.48 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके कई अंगों में संक्रमण हो गया था। विनोद कुमार शुक्ल के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा शाश्वत और एक बेटी हैं।

प्रसिद्ध उपन्यासकार, लेखक और कवि विनोद कुमार शुक्ल ने उपन्यास एवं काव्य विधाओं में साहित्य का शानदार सृजन किया था। सन 1971 में उनकी पहली कविता ‘लगभग जयहिंद’ शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। उनके मुख्य उपन्यासों में ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ , ‘नौकर की कमीज’ और ‘खिलेगा तो देखेंगे’ शामिल हैं। फिल्मकार मणिकौल ने साल 1979 में ‘नौकर की कमीज’ नाम से आये उनके उपन्यास पर  बॉलीवुड फिल्म भी बनाई है। शुक्ल के दूसरे उपन्यास ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी ‘ को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल है। वे हिंदी साहित्य में अपने प्रयोगधर्मी लेखन के लिए प्रख्यात रहे हैं। उनकी लेखनी सरल सहज और अद्वितीय शैली के लिए जानी जाती है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल के निधन से अत्यंत दुख हुआ। हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2025

राजनांदगांव जिले में हुआ था जन्म
शुक्ल का जन्म 1 जनवरी सन 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हुआ था। शुक्ल ने प्राध्यापन को रोजगार के रूप में चुना। वे जीवनभर साहित्य सृजन में ही लगे रहे। उन्हें हिंदी साहित्य में सादगी भरे लेखन और अनूठी कविताओं के लिये जाना जाता है। शुक्ल हिंदी साहित्य के 12वें साहित्यकार हैं।

साल 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित
हिंदी साहित्य जगत में उनके अद्वितीय योगदान, विशिष्ट लेखन शैली और सृजनात्मकता के लिये साल 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे छत्तीसगढ़ के पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।

भारतीय साहित्य को अंतरराष्ट्रीय जगत में दिलाई पहचान
उन्होंने अपनी विशिष्ट भाषाशैली, उत्कृष्ट सृजनात्मकता लेखन से भारतीय साहित्य को अंतरराष्ट्रीय जगत में पहचान दिलाई। वे कवि के साथ ही शीर्षस्थ साहित्यकार और कथाकार भी रहे। वे अपने उपन्यासों से दैनिक जीवन के वृतांत को काफी बारिकी से उभारा। भारतीय हिंदी साहित्य जगत में उनका विशेष योगदान है, जिसे हमेशा याद रखा जायेगा। उनका नाम हिंदी साहित्य जगत के इतिहास में सुनहरे पन्नों में दर्ज रहेगा। वे अपनी पीढ़ी के ऐसे रचनाकार हैं, जिनके लेखन ने लोगों को एक नई तरह के चेतना दी।

विनोद कुमार शुक्ल की प्रमुख कलाकृतियां-

उपन्यास:

‘नौकर की कमीज़ ‘ वर्ष 1979

‘खिलेगा तो देखेंगे ‘ वर्ष 1996

‘दीवार में एक खिड़की रहती थी ‘ वर्ष 1997

‘हरी घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़ ‘ वर्ष 2011

‘यासि रासा त ‘ वर्ष 2016

‘एक चुप्पी जगह’ वर्ष 2018

कहानी संग्रह:

‘पेड़ पर कमरा ‘ वर्ष 1988

‘महाविद्यालय ‘ वर्ष 1996

‘एक कहानी ‘ वर्ष 2021

‘घोड़ा और अन्य कहानियाँ ‘ वर्ष 2021

काव्य संग्रह:

‘लगभग जयहिंद ‘ वर्ष 1971

‘वह आदमी चला गया नया गरम कोट पहिनकर विचार की तरह’ वर्ष 1981

‘सब कुछ होना बचा रहेगा ‘ वर्ष 1992

‘अतिरिक्त नहीं ‘ वर्ष 2000

‘कविता से लंबी कविता ‘ वर्ष 2001

‘आकाश धरती को खटखटाता है ‘ वर्ष 2006

‘पचास कविताएँ’ वर्ष 2011

‘कभी के बाद अभी ‘ वर्ष 2012

‘कवि ने कहा ‘ -चुनी हुई कविताएँ वर्ष 2012

‘प्रतिनिधि कविताएँ ‘ वर्ष 2013

कहानी/कविता पर पुस्तक

‘गोदाम’, वर्ष 2020.

‘गमले में जंगल’, वर्ष 2021

इन पुरस्कारों से सम्मानित

साल 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार समग्र साहित्य पर प्राप्त

‘गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप ‘ (मध्य प्रदेश शासन)

‘रजा पुरस्कार ‘ (मध्यप्रदेश कला परिषद)

‘शिखर सम्मान ‘ (म.प्र. शासन)

‘राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान ‘ (मध्य प्रदेश शासन)

‘दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान’ (मोदी फाउंडेशन)

‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, (भारत सरकार)

‘हिन्दी गौरव सम्मान’ (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश शासन)

‘मातृभूमि’ पुरस्कार, वर्ष 2020 (अंग्रेजी कहानी संग्रह ‘ब्लू इज लाइक ब्लू’ के लिए)

साल  2021 साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सर्वोच्च सम्मान ‘महत्तर सदस्य’ चुने गये

नेशनल हेराल्ड फैसले पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई जिलों में सड़कों पर कांग्रेसी
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई जिलों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सत्यमेव जयते का नारा बुलंद किया।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई जिलों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सत्यमेव जयते का नारा बुलंद किया। इसी कड़ी में दुर्ग में पूर्व सीएम भूपश बघेल की अगुवाई कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। कांग्रेस ने प्रदेश के कई जिलों दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, कोंडागांव, महासमुंद में प्रदर्शन किया।

दुर्ग में कांग्रेस का प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों के द्वारा आज प्रदेश भर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। दुर्ग के राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृहमंत्री साहू के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले। कांग्रेसी नेताओं ने सबसे पहले शनिचरी बाजार के समीप लगाए गए पहले बैरिकेडिंग को तोड़कर के भाजपा कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इस दौरान दूसरे बैरिकेडिंग में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहीं रोक लिया जिसके कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक पहुंच नहीं पाए।

बेमेतरा में कांग्रेस का प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड मामले में नेता विपक्ष राहुल गांधी को नई दिल्ली कोर्ट द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद आज गुरुवार को कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव किया। घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाजी की। इस घेराव को बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने लीड किया। उन्होंने कहा कि यह घेराव भाजपा द्वारा वर्षों से कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध की जा रही दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई के विरोध में तथा सत्य और न्याय की विजय के समर्थन में किया।

धमतरी में भी कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मामले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अदालत से राहत मिली है।जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी अब भाजपा के खिलाफ आक्रामक हो गई है।इस मामले को लेकर धमतरी में कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुँची थी।जिन्हें पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।जिस पर कांग्रेसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई।कांग्रेसियों ने कहा कि ईडी की पूरी कार्रवाई पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर रची साजिश थी। कांग्रेसियों ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार कर दिया।कांग्रेसियों ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक प्रतिद्वंदिता और गलत मंशे से उनके नेता राहुल गांधी-सोनिया गांधी को परेशान करने के लिए ईडी के माध्यम से कार्रवाई करा रही थी। लेकिन अदालत के फैसले से साफ हो गया कि सत्यमेव जयते यानी हमेशा सत्य की जीत होती है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रही थी।जिसमें जिला अध्यक्ष,विधायक,पूर्व विधायक व अन्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे।इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा रैली निकालकर कार्यालय का घेराव करने जा रही थी। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम व कुरूद पूर्व विधायक लेखराम साहू बैनर को पकड़ कर चल रहे थे,तभी दोनों का पैर फसकर रोड पर गिर पड़े, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

नेशनल हेराल्ड मामले में कोंडागांव में कांग्रेस का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नई दिल्ली की अदालत द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के विरोध में नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे कथित राजनीतिक दुष्प्रचार के खिलाफ कोंडागांव स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। घेराव कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम करने के उद्देश्य से नेशनल हेराल्ड प्रकरण को मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़कर राजनीतिक हथियार बनाया गया। उन्होंने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं। आखिरकार सत्य की जीत हुई है और कोर्ट ने इस प्रकरण को खारिज कर दिया है।

मोहन मरकाम ने नेशनल हेराल्ड के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अखबार आज़ादी से पहले देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य देशवासियों तक सही सूचना और विचार पहुंचाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आजादी के आंदोलन से जुड़ी इस विरासत में भी राजनीति देखती है और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास करती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष ने कहा कि भाजपा द्वारा बार-बार कांग्रेस नेतृत्व को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जाती रही है, लेकिन न्यायपालिका ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि सच्चाई कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र और संविधान की जीत है। घेराव के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा इसी तरह राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करती रही, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

महासमुंद में भी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

महासमुंद में आज कांग्रेस ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को सुप्रीम कोर्ट से रहत मिलने के बाद ईडी की कार्रवाई को लेकर जमकर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से भाजपा कार्यालय घेराव के लिए निकले। इस बीच नगर पालिका के पास पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस के साथ उनकी जमकर झड़प हुई। जिसके बाद कांग्रेसी बैरिकेट तोड़ते हुए भाजपा कार्यालय की ओर आगे बढ़ गए। पुलिस ने कांग्रेसियों को दोबारा बरौंडा चौक में रोक लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव और प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत चांवला ने ईडी की इस कार्रवाई को लेकर भाजपा को जमकर कोसते हुए कहा कि, कांग्रेस सत्य की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेगी। दरसल नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के इस राहत के बाद कांग्रेस ईडी की इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताते हुए प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में यह विरोध आज महासमुंद में देखने को मिला है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही में कांग्रेस का प्रदर्शन

गौरेला पेंड्रा मरवाही में नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित दुरुपयोग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा जिला कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी की मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु के नेतृत्व में किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में मुख्य मार्ग से भाजपा के जिला कार्यालय पहुची। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया गया। भाजपा कार्यालय के पास पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेड्स लगाए गए थे, जिन्हें कांग्रेसियों के द्वारा पार कर भाजपा कार्यालय के मेन पहुच गई लेकिन पुलिस बल ने उन्हें भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया।

जिसके बाद कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के गेट के सामने ही बैठकर धरना देते हुए जमकर प्रदर्शन किया।  काँग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को डराने और दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध का प्रतीक है और इसके जरिए लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ के ऊपर जिस तरफ के आरोप लगाए गए थे जिसे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कोई घोटाला नही हुआ है कोर्ट ने सभी को बरी किया है सत्य की जीत हुई है। भाजपा जो ईडी के जरिये कांग्रेस विधायको और नेताओं को अंदर कर रही है उसे के विरोध में यह प्रदर्शन रहा। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी का इस्तेमाल भाजपा सरकार द्वारा गलत तरीके से उपयोग करा कोर्ट ने भी यह माना कि ऐसा कोई घोटाला नही हुआ है।और ऐसे मामलों में अपराध दर्ज करने लायक कोई मामला नही बनता हमारा यही कहना है जो भाजपा के नेता केंद्र में बैठे है वे हमारे शीर्ष नेताओं को बदनाम करना बन्द करे।

गृह मंत्री अमित शाह रायपुर में, सीएम साय ने किया स्वागत; आज बस्तर ओलंपिक में करेंगे शिरकत
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कल रात रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। माना एयरपोर्ट पर सीएम साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। उनके अलावा आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह भी उपस्थित रहे।

बताया जाता है कि गृहमंत्री शाह ने देर रात सीएम साय और मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। गृहमंत्री शाह आज दोपहर में बस्तर ओलंपिक में शिरकत करने के लिए जगदलपुर जाएंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जगदलपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।

बता दें कि बस्तर ओलंपिक बीजेपी की साय सरकार का ऐसा कार्यक्रम है, जिसकी चर्चा पीएम नरेंद्र मोदी भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कर चुके हैं। वहीं गृहमंत्री शाह भी पिछले साल बस्तर ओलंपिक में शिरकत कर चुके हैं।

नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प अब तेजी से हो रहा साकार

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में बस्तर आज ऐतिहासिक परिवर्तन का साक्षी बन रहा है।

आज पुनः सुकमा जिले में पूना मारगेम – पुनर्वास से…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 12, 2025

जानें मिनट-टू- मिनट शेडयूल

केंद्रीय गृहमंत्री शाह शनिवार की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रिसोर्ट में आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दोपहर 1:50 बजे वे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 2:35 बजे उनका जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

शाम 2:45 से 4:45 बजे तक केंद्रीय गृह मंत्री बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 4:55 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अब तक 18 नक्सली हुए ढेर
बीजापुर पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र के भैरमगढ़-नैमेड के सरहदी इलाकों के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें  सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये के इनामी 18 माओवादियों को ढेर कर दिया।

बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ व नैमेड क्षेत्र के कचीलवार पोटेनार जंगल में 3 व 4 दिसंबर को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच चली भीषण  मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये के इनामी 18 माओवादियों को ढेर कर दिया।

इनमें पीएलजीए कंपनी नंबर-02 का कमांडर वेल्ला मोडियम समेत कई बड़े स्तर के कैडर शामिल हैं। मौके से बड़ी मात्रा में आधुनिक हथियार, विस्फोटक सामग्री  बरामद की गई हैं। इस मुठभेड़ में बहादुरी से लड़ते हुए डीआरजी बीजापुर के 3 जवान बलिदान हो गए। वहीं, 3 जवान घायल हुए हैं, जो खतरे से बाहर है।

कैसे शुरू हुआ अभियान
बीजापुर पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र के भैरमगढ़-नैमेड के सरहदी इलाकों के घने जंगलों में पीएलजीए कंपनी नंबर-02 के कमांडर मोडियम वेल्ला, डीवीसीएम मोटू कवासी, प्लाटून-13 कमांडर झितरू समेत 25–30 माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ और कोबरा 210 की संयुक्त टीम अभियान पर निकली। 3 दिसंबर की सुबह 9 बजे से शुरू हुई रुक-रुक कर चलने वाली गोलाबारी 4 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक जारी रही।

18 माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद
सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को कुल 18 माओवादियों के शव बरामद हुए। इनमें कई शीर्ष स्तर के कैडर शामिल हैं। जिनमें DVCM वेल्ला मोडियम (10 लाख का इनामी)
CyPC रैनु ओयाम (8 लाख)
DVCM सन्नू अवलम (8 लाख)
PPCM नन्दा मीड़ियम, PPCM लालू उर्फ सीताराम, PPCM राजू पूनेम समेत 16 माओवादी जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
दो मृत माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

ये हथियार हुए बरामद
मुठभेड़ स्थल से प्राप्त हथियार और सामग्री 01 LMG
04 AK–47
04 SLR 7.62
01 INSAS 5.56
02 .303 रायफल
04 सिंगल शॉट रायफल
02 BGL लॉन्चर
माओवादी वर्दी, रेडियो सेट, स्कैनर, मेडिकल किट, हथगोले और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

Chhattisgarh Encounter: जवानों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, 3 जवान बलिदान, ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद
दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ में डीआरजी के तीन  जवान बलिदान हो गए हैं, जबकि दो जवान घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है। एनकाउंटर में 12 माओवादियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। कुख्यात माओवादी कैडर DVCM मोडियामी वेल्ला भी शामिल है, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान बलिदान हो गए हैं, जबकि दो जवान घायल है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जंगल में बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है, मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। सुरक्षा बलों ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं, जिनमें LMG मशीन गन, AK-47 राइफलें, SLR राइफलें, INSAS राइफलें शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आज सुबह दंतेवाड़ा से टीम निकली थी जहां बीजापुर की सीमा भैरमगढ़ के केशकुतुल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एएलआर राइफलें, .303 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। मारे गए माओवादियों की पहचान की जा रही है। इस ऑपरेशन में बीजापुर डीआरजी के दो जवान बलिदान हो गए हैं। बलिदान हुए जवानों के नाम प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, डीआरजी, आरक्षक दुकारू गोंडे, डीआरजी, जवान रमेश सोड़ी, डीआरजी हैं।

बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच बटालियन के बारसे देवा, पापाराव, केसा समेत तमाम नक्सलियों के आत्मसमर्पण के लिए बनाए गए अनुकूल माहौल के बाद एक बार फिर से सुकमा बीजापुर दंतेवाड़ा जैसे जिलों में जॉइंट ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है। बीते दिनों देवा समेत पापाराव, केसा, चैतू के आत्मसमर्पण की चर्चा तेज थी जिसके बाद चैतू अपने 10 साथियों के साथ जगदलपुर में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियों ने देवा समेत तमाम नक्सलियों के आत्मसमर्पण के लिए जंगलों में अनुकूल माहौल बनाए रखा। इसके तहत जंगलों में ऑपरेशन और किसी भी तरह की गतिविधियां नहीं की गई। लेकिन 15 दिनों के अनुकूल माहौल के बावजूद जब आत्मसमर्पण को लेकर बटालियन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं नजर आई और बटालियन से आत्मसमर्पण के संपर्क खत्म होने के बाद एक बार फिर से एजेंसियों के निर्देश पर ऑपरेशन को तेज किया गया है।

इससे पहले डीकेएसजेडसी सदस्य ने अपने 9 साथियों के साथ लाल गलियारे को त्याग करते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि लगातार नक्सली की टीम बिखरती जा रही है, नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर नक्सली अब धीरे-धीरे जागरूक होते जा रहे है और अपने साथियों को समर्पण करने के लिए तैयार कर रहे हैं। इसी का परिणाम था कि डीकेएसजेडसी सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा के साथ ही उसके 9 साथियों ने आत्मसमर्पण किया है।

नक्सलियों के दरभा डिवीजन में कई वर्षों तक उनके साथ काम करने के साथ ही उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले चैतू उर्फ श्याम दादा ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस समर्पण के साथ ही दरभा डिवीजन और भी कमजोर हो गई। चैतू दादा उर्फ श्याम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि कॉलेज के दिनों में ही वे नक्सलियों के मेडिकल टीम के संपर्क में आया और वर्ष 1985 में भूमिगत हो गया था।