Raipur – RNSNS News

स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ‘आईएसईआई (ISEI) एक्सीलेंस प्रोग्राम’ का आयोजन
राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा आईएसईआई एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विशिष्ठ अतिथि श्री दिलीप वासनीकर (आईएएस) जांच आयुक्त, रायपुर, एवं डॉ. राज्जू कुमार, डिप्टी चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री; अतिथि सुश्री अनिमा कुजूर, डिविजनल कमांडेंट, एसडीआरएफ, रायपुर; सुश्री रिचा मिश्रा, एएसपी ट्रैफिक, दुर्ग डिविजन तथा डॉ. मोनिका सेठी शर्मा, कुलपति (वी.सी.), के.के. मोदी विश्वविद्यालय, दुर्ग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अनेक वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा विशेषज्ञ तथा देशभर से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

इस कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना तथा इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों को सम्मानित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सुरक्षा शपथ के साथ हुई। मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य और कार्यस्थलों की सुरक्षा से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि आईएसईआई जैसी संस्थाएँ सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त और जागरूक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने दुर्घटना रोकथाम, स्वास्थ्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदाओं के समय होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आईएसईआई के प्रयासों की सराहना की और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को दुर्घटनामुक्त, स्वच्छ पर्यावरण एवं सुदृढ़ आपदा प्रबंधन के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एल एंड टी, टाटा स्टील, बीएसईएस राजधानी पावर, एचएल एग्रो प्रोडक्ट्स, भारतीय रेल बिजली कंपनी, केईसी इंटरनेशनल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एंथम बायोसाइंसेज़, रिन्यू फोटोवोल्टेइक्स, डीबी पावर, एचपीसीएल, बाल्को, जायसवाल नेको, डालमिया सीमेंट, यूनिक्वो, दिनेशचंद्र आर. अग्रवाल इंफ्राकॉन, एडवांटा एंटरप्राइजेज, एलईडीईसी एवं आरएनएसएन सेरियेट सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आए सुरक्षा, औद्योगिक, अग्नि सुरक्षा एवं पर्यावरण से जुड़े विशेषज्ञों एवं पेशेवरों को उनके उत्कृष्ट योगदान तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एस. रामपुरी ने आईएसईआई द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था देश एवं विदेश में सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता सत्र एवं तकनीकी कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने बताया कि आईएसईआई का उद्देश्य— “Accident Prevention | Green Environment | Safer Community” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज को अधिक सुरक्षित बनाना है। आईएसईआई टीम के श्री सनाउल्लाह, डॉ. एम. एस. नवाज, श्री एम. ए. नवाज, श्री तौसीफ सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों के व्याख्यान, तकनीकी सत्र एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का समापन निदेशक सुश्री तमन्ना अफ़रोज़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) के द्वारा आईएसआई एक्सीलेंस पुरस्कार कार्यक्रम 2025 की तिथि हुई तय
इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का आयोजन 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, सेफ्टी प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ सत्र, तकनीकी प्रस्तुतियाँ, विचार-विमर्श एवं ISEI एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सुरक्षित कार्य संस्कृति, हरित पर्यावरण एवं दुर्घटना रोकथाम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संस्था के सह-निदेशक डॉ. एम.एस. नवाज ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में दुर्घटना को रोकने, सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने और आपदा से संबंधित जोखिम को नियंत्रित करने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए आईएसईआई उत्कृष्टता पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही सुरक्षित यातायात पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी व अग्नि एवं जीवन सुरक्षा व निमार्ण स्थल सुरक्षा व सफाई कर्मचारियों आदि को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता। चेयरमैन डॉ. एस. रामपुरी के द्वारा संस्था द्वारा विगत वर्षों में दुर्घटनाओं को रोकने और प्रकृति को बचाने में किये गए कार्यों को साझा किया जाएगा एवं इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए प्रतिष्ठित व्यक्तओं के द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण आदि के विषय में संवाद विचारों की आदत प्रदान की जाएगी।

रायपुर में 10 जनवरी 2026 को ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन
इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा आयोजित ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम 2025 का आयोजन 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शासन–प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, सेफ्टी प्रोफेशनल्स एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आयोजन के दौरान विशेषज्ञ सत्र, तकनीकी प्रस्तुतियाँ, विचार-विमर्श तथा ISEI एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सुरक्षित कार्य संस्कृति, हरित पर्यावरण तथा दुर्घटना रोकथाम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

नहीं रहे हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल: 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, एम्स में थे भर्ती
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का आज मंगलवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया।

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का आज मंगलवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार कल बुधवार को सुबह 11 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जायेगा। उनके बेटे शाश्वत शुक्ल ने बताया कि उन्हें सांस लेने में समस्या होने के कारण दो दिसंबर को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम 4.48 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके कई अंगों में संक्रमण हो गया था। विनोद कुमार शुक्ल के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा शाश्वत और एक बेटी हैं।

प्रसिद्ध उपन्यासकार, लेखक और कवि विनोद कुमार शुक्ल ने उपन्यास एवं काव्य विधाओं में साहित्य का शानदार सृजन किया था। सन 1971 में उनकी पहली कविता ‘लगभग जयहिंद’ शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। उनके मुख्य उपन्यासों में ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ , ‘नौकर की कमीज’ और ‘खिलेगा तो देखेंगे’ शामिल हैं। फिल्मकार मणिकौल ने साल 1979 में ‘नौकर की कमीज’ नाम से आये उनके उपन्यास पर  बॉलीवुड फिल्म भी बनाई है। शुक्ल के दूसरे उपन्यास ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी ‘ को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल है। वे हिंदी साहित्य में अपने प्रयोगधर्मी लेखन के लिए प्रख्यात रहे हैं। उनकी लेखनी सरल सहज और अद्वितीय शैली के लिए जानी जाती है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल के निधन से अत्यंत दुख हुआ। हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2025

राजनांदगांव जिले में हुआ था जन्म
शुक्ल का जन्म 1 जनवरी सन 1937 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हुआ था। शुक्ल ने प्राध्यापन को रोजगार के रूप में चुना। वे जीवनभर साहित्य सृजन में ही लगे रहे। उन्हें हिंदी साहित्य में सादगी भरे लेखन और अनूठी कविताओं के लिये जाना जाता है। शुक्ल हिंदी साहित्य के 12वें साहित्यकार हैं।

साल 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित
हिंदी साहित्य जगत में उनके अद्वितीय योगदान, विशिष्ट लेखन शैली और सृजनात्मकता के लिये साल 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे छत्तीसगढ़ के पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।

भारतीय साहित्य को अंतरराष्ट्रीय जगत में दिलाई पहचान
उन्होंने अपनी विशिष्ट भाषाशैली, उत्कृष्ट सृजनात्मकता लेखन से भारतीय साहित्य को अंतरराष्ट्रीय जगत में पहचान दिलाई। वे कवि के साथ ही शीर्षस्थ साहित्यकार और कथाकार भी रहे। वे अपने उपन्यासों से दैनिक जीवन के वृतांत को काफी बारिकी से उभारा। भारतीय हिंदी साहित्य जगत में उनका विशेष योगदान है, जिसे हमेशा याद रखा जायेगा। उनका नाम हिंदी साहित्य जगत के इतिहास में सुनहरे पन्नों में दर्ज रहेगा। वे अपनी पीढ़ी के ऐसे रचनाकार हैं, जिनके लेखन ने लोगों को एक नई तरह के चेतना दी।

विनोद कुमार शुक्ल की प्रमुख कलाकृतियां-

उपन्यास:

‘नौकर की कमीज़ ‘ वर्ष 1979

‘खिलेगा तो देखेंगे ‘ वर्ष 1996

‘दीवार में एक खिड़की रहती थी ‘ वर्ष 1997

‘हरी घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़ ‘ वर्ष 2011

‘यासि रासा त ‘ वर्ष 2016

‘एक चुप्पी जगह’ वर्ष 2018

कहानी संग्रह:

‘पेड़ पर कमरा ‘ वर्ष 1988

‘महाविद्यालय ‘ वर्ष 1996

‘एक कहानी ‘ वर्ष 2021

‘घोड़ा और अन्य कहानियाँ ‘ वर्ष 2021

काव्य संग्रह:

‘लगभग जयहिंद ‘ वर्ष 1971

‘वह आदमी चला गया नया गरम कोट पहिनकर विचार की तरह’ वर्ष 1981

‘सब कुछ होना बचा रहेगा ‘ वर्ष 1992

‘अतिरिक्त नहीं ‘ वर्ष 2000

‘कविता से लंबी कविता ‘ वर्ष 2001

‘आकाश धरती को खटखटाता है ‘ वर्ष 2006

‘पचास कविताएँ’ वर्ष 2011

‘कभी के बाद अभी ‘ वर्ष 2012

‘कवि ने कहा ‘ -चुनी हुई कविताएँ वर्ष 2012

‘प्रतिनिधि कविताएँ ‘ वर्ष 2013

कहानी/कविता पर पुस्तक

‘गोदाम’, वर्ष 2020.

‘गमले में जंगल’, वर्ष 2021

इन पुरस्कारों से सम्मानित

साल 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार समग्र साहित्य पर प्राप्त

‘गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप ‘ (मध्य प्रदेश शासन)

‘रजा पुरस्कार ‘ (मध्यप्रदेश कला परिषद)

‘शिखर सम्मान ‘ (म.प्र. शासन)

‘राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान ‘ (मध्य प्रदेश शासन)

‘दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान’ (मोदी फाउंडेशन)

‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, (भारत सरकार)

‘हिन्दी गौरव सम्मान’ (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश शासन)

‘मातृभूमि’ पुरस्कार, वर्ष 2020 (अंग्रेजी कहानी संग्रह ‘ब्लू इज लाइक ब्लू’ के लिए)

साल  2021 साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सर्वोच्च सम्मान ‘महत्तर सदस्य’ चुने गये

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे पड़े दिखे शव
राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं।

हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि ये लोग शादी के बाद होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन से जुड़े आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बड़े सड़क हादसे के बाद इलाके मे ंअफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सरगांव के पास ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई।

रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों के नाम –
1. एकलव्य साहू (6 वर्ष), ग्राम मोहंदी
2. कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव
3. उमंग साहू (4 माह)
4. गीता साहू, ग्राम मोहंदी
5. प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी
6. नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी
7. टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटोद
8. कृति साहू, ग्राम चटोद
9. टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा
10. कुंती साहू, ग्राम चटोद
11. महिमा साहू (18 वर्ष), गोंडवारा खमतराई
12. वर्षा साहू (27 वर्ष), बेरला
13. राजबती साहू (60 वर्ष), नगपुरा मंदिर हसौद

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर सीबीआई की छापेमारी; 6000 करोड़ के महादेव एप घोटाले मामले में दबिश
भूपेश बघेल के घर पर सीबीआई जांच करने पहुंची है। सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई जगह पहुंची है। पूर्व सीएम के घर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। उनके आवास के अंदर अधिकारी जांच कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के आवास पर बुधवार को सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची। बताया जा है कि सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई में जांच करने पहुंची है। इससे पहले ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। दबिश कथित 6,000 करोड़ रुपये के महादेव एप घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की। सीबीआई की टीम घर के अंदर जांच कर रही है और घर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे एवं अन्य के परिसरों पर 10 मार्च को छापेमारी की थी।

सीबीआई की छापेमारी को लेकर बघेल ने कही ये बात
सीबीआई की छापेमारी के लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।’

सुशील आनंद शुक्ला बोले- बौखला गई है भाजपा
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, “इससे पहले उन्होंने (भाजपा ने) उनके आवास पर ईडी को भेजा था। आज सीबीआई भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई आवास पर आई है। उनका आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में खलल डालने के लिए भाजपा ने आज उनके आवास पर सीबीआई की टीम भेजी है। भाजपा बौखला गई है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है।”

आज पेश हो रहा छत्तीसगढ़ का बजट, जनता को है उम्मीद
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सबसे पहला बजट साल 2000 में पेश हुआ था। उस समय बजट का आकार सिर्फ 5 हजार 700 करोड़ रुपये था।

आज प्रदेश का 24वां बजट होगा पेश
यह प्रदेश का 24वां बजट होगा। इस बार का बजट लगभग 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। पिछले साल के 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ की तुलना में लगभग 10 फीसदी ज्यादा हो सकता है।

वित्त मंत्री पेश करेंगे बजट
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में 12.30 बजे बजट पेश करेंगे।  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज विधानसभा में 12.30 बजे बजट पेश करेंगे। इससे पहले बीते रविवार को वित्त मंत्री ने कहा था कि यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाला रहेगा।जो विकसित राष्ट्र, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाला बजट होगा। इस बार बजट का आकार बढ़ेगा और यह विकसित छत्तीसगढ़ की ओर ले जाने वाला होगा।

इस बार के बजट में जनता को उम्मीद
उम्मीद है कि साय सरकार इस बजट में महिलाओं, युवाओं, छात्रों के लिए नालंदा परिसर, किसानों और आदिवासी वर्ग के लिए खास एलान कर सकती है। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के विकास, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार फोकस कर सकती है। महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ सकता है।

Chhattisgarh Budget 2025 Live: आज पेश हो रहा छत्तीसगढ़ का बजट, ये है जनता को उम्मीद

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का बजट आज विधानसभा में पेश होने वाला है। वित्त मंत्री ओपो चौधरी दूसरी बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। बीते साल की तरह इस बार भी डिजिटल माध्यम से बजट पेश होगा।

रायपुर में 9 फीसदी वोटिंग, कई जगह ईवीएम खराब, देव-साव और ओपी चौधरी ने किया वोट
छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। इस दौरान जनता अपने वोटिंग से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला करेगी। रायपुर रायपुर नगर निगम समेत 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।

रायपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने मतदान किया
रायपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने मतदान किया है। उन्होंने आनंद समाज वाचनालय मतदान केंद्र में वोटिंग की। मतदाताओं के साथ दीप्ति दुबे और प्रमोद दुबे कतार में खड़े नजर आए। अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने मतदान किया।

कोरबा में उद्योग मंत्री ने किया परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान
नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार की सुबह अपने वार्ड क्रमांक 18 चारपारा कोहड़िया में परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद अपनी अमिट स्याही दिखाते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आज कोरबा समेत पूरे प्रदेश में हो रहें नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। उन्होने कहा की कांग्रेस की सरकार ने महापौर का सीधा चुनाव न कराकर मतदाता भाई बहनो का अधिकार छीन लिया था, भाजपा ने यह महत्वपूर्ण अधिकार वापस दिलाया। आज कोरबा के सभी मतदान केंद्रों में लोगों में उत्साह दिख रहा है, महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिल रहे 1000 की राशि से माताएँ लाभँवित हो रहीं है। शहर में एक साल में विकास की रफ़्तार बढ़ी है। लोगों को मालूम है की भाजपा की सरकार ही जनकल्याण कारी योजनाओं के साथ विकास के कार्यों को रफ़्तार देने का कार्य करती है। इससे साफ है की लोग भारतीय जनता पार्टी की नगर सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस के 10 साल के कुशासन पर बटन दबाते हुए भाजपा की महापौर की लोकप्रिय प्रत्यशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी भाजपा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिताने जा रहे हैं।

रायपुर में 10 बजे तक करीब 9 फीसदी वोटिंग हुई है।

रदार पटेल वार्ड में मतदान रुका
गौरेला पेंड्रा मरवाही में नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 1 सरदार पटेल वार्ड में मतदान रुका हुआ है। लगभग एक घंटे से मतदान रुका हुआ है। ईवीएम में खराबी के बाद मतदाता केंद्र के बाहर खड़े हैं।

कांकेर कलेक्टर ने परिवार संग किया मतदान
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांकेर जिले में मतदान की प्रक्रिया जारी है। शहर से सभी मतदान केंद्रों में मतदाता मतदान करने पहुंच रहे है। इसी कड़ी में कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर भी अपने परिवार संग मतदान करने माहुरबंदपारा मतदान केंद्र पहुंचे। आम लोगों की तरह कलेक्टर भी परिवार के साथ मतदाताओं की लाइन में लगे रहे। कलेक्टर ने कहा की जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान की प्रक्रिया जारी है। सभी मतदान केंद्रों में तमाम व्यवस्थाएं की गई है। लोगों से हम अपील करते है कि मतदाता अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें।

रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने सपरिवार किया मतदान
राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजय सिंह ने सपरिवार रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए प्राथमिक शाला पुरैना मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने डाला वोट
दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने अपनी पत्नि रेणुका यादव और बेटे प्रखर यादव के साथ बोरसी भाठा रेलवे फाटक के पास स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, और एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें।

CG Naxalite Encounter: मुठभेड़ में अब तक 20 नक्सली ढेर, सीएम साय बोले- 2026 तक हो जाएगा लाल आतंक का खात्मा
CG Encounter News: गरियाबंद मुठभेड़ में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मारे गये नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। वहीं 15 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं।

गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आधिकारिक तौर पर अब तक 16 नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता मिली। अभी भी मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इससे पूर्व बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार सुबह से मंगलवार की सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। यह मामला मैनपुर थाने इलाके का बताया जा रहा है। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयर लिफ्ट करके रायपुर लाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर किए गए थे वहीं एक जवान भी घायल हुआ था।

आईजी रायपुर जोन अमरेश मिश्रा ने दी जानकारी
गरियाबंद मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। आईजी रायपुर जोन अमरेश मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है।

सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया
गरियाबंद में सुरक्षा बल नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर बताया जा रहा है। अब तक 14 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी।

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त ऑपरेशन
सुरक्षाबलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई इनामी लीडर्स मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा फोर्स की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था, इसमें कुल 10 टीम में शामिल थीं। तीन टीम ओडिशा से दो छत्तीसगढ़ पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम इस मुठभेड़ में शामिल रहीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंच गए हैं। पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की गई है।