Gujarat – RNSNS News

गुजरात में पीजी में छात्रा से दुष्कर्म: छत पर टहलने गई थी, गले में तार बांधा; आरोपी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
अहमदाबाद के एक पीजी में छात्रा के साथ कथित वारदात कैसे हुई, पुलिस आरोपी सुरक्षा गार्ड तक कैसे पहुंची, सीसीटीवी फुटेज से जांच को क्या मदद मिली और अब मामले में आगे क्या कार्रवाई हो रही है।

गुजरात के अहमदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। छात्रा रात में टहलने के लिए इमारत की छत पर गई थी। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने वहां उसके साथ यह वारदात की। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के साथ वारदात कैसे हुई?
यह घटना शनिवार (8 अगस्त) को आनंदनगर इलाके के एक पीजी में हुई। छात्रा इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है। वह रात करीब 10 बजे छत पर गई थी। उस समय सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब महिला गार्ड से बचकर छत से नीचे जाने की कोशिश कर रही थी, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसके गले में तार बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी कौन है?
आरोपी की पहचान धर्म सिंह के रूप में हुई है, जो पीजी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?
पुलिस ने तलाशी अभियान चलाने के बाद रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आनंदनगर पुलिस, स्थानीय अपराध शाखा और अपराध शाखा ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने पूरी रात धर्म सिंह की तलाश की। आखिरकार पुलिस ने रविवार सुबह उसे पकड़ लिया।

सीसीटीवी फुटेज में क्या देखा गया?
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी साझा की है। इसमें आरोपी को लिफ्ट के जरिये अलग-अलग मंजिलों और छत के बीच आते-जाते देखा जा सकता है। जांच के दौरान इस फुटेज को अहम सबूत के रूप में देखा जा रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धर्म सिंह ने कथित दुष्कर्म की घटना से कुछ ही दिन पहले पीजी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम शुरू किया था।

जांच कर रही पुलिस
पुलिस घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध सबूतों की भी जांच की जा रही है। कथित हमले के बाद छात्रा अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका इलाज जारी है।

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की बाल-बाल बची जान! होटल लौटते वक्त बस में लगी आग; जानें कैसे हुआ हादसा
आईपीएल 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के लिए एक और मुश्किल स्थिति पैदा हो गई जब अहमदाबाद में टीम की बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालांकि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन खिलाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे।

आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार झेलने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को एक बड़े सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते समय टीम की बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके कारण वाहन बीच रास्ते में खराब हो गया। जानकारी के अनुसार बस के अंदर धुआं फैलने लगा, जिसके बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआ।

होटल लौटते समय हुआ हादसा
यह घटना रविवार रात उस समय हुई जब गुजरात टाइटंस की टीम बस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर जा रही थी। रास्ते में बस में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण बस में आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। हालात बिगड़ने से पहले ही खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग लगने के बाद टीम के सदस्य करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे और इंतजार करते रहे, जिसके बाद उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई और खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल पहुंचाया गया।

बड़ा हादसा टला
हालांकि आग लगने की घटना गंभीर थी, लेकिन समय रहते सभी खिलाड़ियों को बाहर निकाल लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने बस की जांच शुरू कर दी। यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब गुजरात टाइटंस पहले ही फाइनल में हार से निराश थी। टीम को आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

लगातार यात्रा से भी जूझ रही थी टीम
फाइनल से पहले गुजरात टाइटंस का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त रहा। टीम ने 29 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबला खेलने के लिए धर्मशाला से मुल्लांपुर तक लंबी यात्रा की थी। इसके बाद 30 मई को अहमदाबाद लौटने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण प्रभावित हुआ और टीम निर्धारित समय से काफी देर बाद अपने घरेलू बेस पहुंच सकी। लगातार यात्रा और कम आराम को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं।

क्या थकान बनी हार की वजह?
फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी से पूछा गया कि क्या लगातार यात्रा और थकान टीम के प्रदर्शन पर असर डाल सकती थी। हालांकि उन्होंने इस तर्क को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। सोलंकी ने कहा, ‘मैं यह कहकर आरसीबी की जीत का श्रेय कम नहीं करना चाहता कि हमने कम दिनों में ज्यादा मैच खेले और हम थके हुए थे। यह हमारी सोच नहीं है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘निश्चित रूप से 155 रन का स्कोर औसत से कम था, लेकिन खिलाड़ियों ने उसका बचाव करने के लिए शानदार संघर्ष किया। हम यह जरूर देखेंगे कि हम क्या अलग कर सकते थे, लेकिन यह भी स्वीकार करना होगा कि कभी-कभी विपक्षी टीम भी बहुत अच्छा खेलती है।’

राहत की बात, सभी खिलाड़ी सुरक्षित
गुजरात टाइटंस के लिए यह रात निराशा और तनाव से भरी रही। पहले टीम खिताबी मुकाबला हार गई और फिर लौटते समय बस में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि सबसे बड़ी राहत यही रही कि किसी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

PM मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन भी होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर 16,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद वे गुजरात के साणंद में वे 22,500 करोड़ की लागत वाली देश की पहली बड़ी सेमीकंडक्टर असेंबली फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे, जो भारत को तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज को राजस्थान और गुजरात के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश की महिलाओं के स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

राजस्थान में 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से शहरी विकास, स्वच्छ पेयजल, सड़क नेटवर्क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रधानमंत्री अजमेर से एक ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। वे 14 साल की लड़कियों के लिए ‘ह्यूमन पेपिलोमावायरस’ (एचपीवी) वैक्सीनेशन का राष्ट्रव्यापी अभियान लॉन्च करेंगे। इस पहल का मकसद सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर से जुड़ी बीमारियों के मुख्य कारणों में से एक है और यह देश भर में लड़कियों और महिलाओं की लंबे समय तक सेहत की सुरक्षा में एक अहम मील का पत्थर है।

सड़क और बुनियादी ढांचे का विस्तार
कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें जयपुर से बांदीकुई के बीच 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर का एक हिस्सा और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का 8-लेन सेक्शन शामिल है। इसके अलावा जोधपुर में 4-लेन एलिवेटेड रोड और बारां जिले में नए स्टेट हाईवे का शिलान्यास भी होगा।

पेयजल और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार
हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री नोनेरा और परवन अकवाड़ पेयजल परियोजनाओं के कई पैकेजों की नींव रखेंगे। साथ ही, राजस्थान को रिन्यूएबल एनर्जी का हब बनाने के लिए वे नए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वे पांच 220 केवी और दो 400 केवी ग्रिड सबस्टेशन का शिलान्यास भी करेंगे ताकि बिजली की सप्लाई बिना रुकावट हो सके।

पीएम युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
रोजगार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 21,800 से अधिक नए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। यह कदम युवाओं को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गुजरात में सेमीकंडक्टर क्रांति का आगाज
इसके बाद दोपहर करीब 3:45 बजे प्रधानमंत्री गुजरात के साणंद पहुंचेंगे। यहां वे माइक्रोन कंपनी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। यह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूर पहला प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत 22,500 करोड़ रुपये से अधिक है। वह इस मौके पर मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे।

यह प्लांट भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यहां ‘मेड-इन-इंडिया’ मेमोरी मॉड्यूल का उत्पादन होगा, जो दुनिया भर के बाजारों में भेजे जाएंगे। यह फैसिलिटी पांच लाख स्क्वायर फीट में फैली है और दुनिया के सबसे बड़े क्लीनरूम स्पेस में से एक है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने में मदद करेगी।

तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च 2026 को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे। राजस्थान और गुजरात की यात्रा पूरी करने के बाद वह 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे चेन्नई पहुंचेंगे।

अभी तो सप्लाई चालू भी नहीं हुआ था: गुजरात के सूरत में बनते ही ढहा पानी का टैंक, कहां गए 21 करोड़ रुपये?
अभी तो पानी की सप्लाई चालू भी नहीं हुई थी, इससे पहले ही गुजरात के सूरत में एक पानी का टैंक ढह गया। खास बात यह है कि यह पानी का टैंक 21 करोड़ रुपये की लागत से बना था। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि 21 करोड़ रुपये कहां गए? और इस मामले में की गई शुरुआती जांच में कौन-कौन सी बातें सामने आई?

गुजरात के सूरत में पानी के टैंकों को लेकर हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। यह घटना कमरेज तालुका के गयपागला गांव (तड़कश्वर) में हुई। यहां हाल ही में 21 करोड़ रुपये की लागत से नया पानी का टैंक बनाया गया था। लेकिन जैसे ही टैंक में पानी भरने का परीक्षण शुरू हुआ, वह जोरदार धक्के के साथ ढह गया। बता दें कि यह टैंक 15 मीटर ऊंचा था और इसमें 11 लाख लीटर पानी भरने की क्षमता थी। टैंक का निर्माण तापी जल आपूर्ति योजना के तहत किया गया था, जो 33 गांवों में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए था।

ध्यान रहे कि घटना 19 जनवरी को हुई, जब टैंक में पानी भरकर परीक्षण किया जा रहा था। टैंक आधा भरा ही था कि वह जोरदार धक्के और शोर के साथ ढह गया। इस हादसे में तीन मजदूर घायल हुए, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

जांच में यह बताें आई सामने
जांच में पता चला कि टैंक की सामग्री बहुत खराब थी। घटनास्थल पर अधिकारियों ने देखा कि टैंक के मलबे से सीमेंट की परतें अलग हो रही थीं, जो निर्माण में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की तरफ इशारा करती हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सीमेंट और लोहे की घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया।

जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
मामले में जल आपूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता जय चौधरी ने बताया कि टैंक अभी परीक्षण के चरण में था। पूरे मामले की तकनीकी जांच एसवीएनआईटी (सूरत) की इंजीनियर टीम करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के कारण 33 गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित हो जाएगी और नए टैंक के निर्माण तक ग्रामीण शुद्ध जल से वंचित रहेंगे।

गुजरात में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की बैठक, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर चांसलर मर्ज 12–13 जनवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर है, यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

वैश्विक मुद्दों पर भी होगी बातचीत?

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते तनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा संभव है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दुनिया के कई हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य उथल-पुथल देखी जा रही है।

पनडुब्बी डील से भारत को क्या फायदा होगा?

स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में इजाफा होगा।

मेक इन इंडिया को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।

भारत को उन्नत जर्मन पनडुब्बी तकनीक मिलेगी।

हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी।

पनडुब्बी सौदे पर क्यों टिकी हैं नजरें?

इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है। यह सौदा करीब 52,500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस करार के तहत जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच साझेदारी हो सकती है। यह सौदा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

सुबह 9:30 बजे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का साबरमती आश्रम दौरा

सुबह 10:00 बजे- साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में सहभागिता

सुबह 11:15 बजे- गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी के बीच द्विपक्षीय बैठकें

गुजरात में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की बैठक, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर चांसलर मर्ज 12–13 जनवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर है, यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

गुजरात के साणंद में पथराव के बाद तनाव, दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का मामला
गुजरात में दो गुटों के बीच तनाव के बाद पथराव का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश का है। टकराव बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके।

गुजरात के साणंद में दो गुटों के बीच टकराव बढ़ने पर पथराव किए जाने की खबर है। तनाव बढ़ने पर मौके पर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम ने कई लोगों को अपनी गिरफ्त में भी लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। कई लोगों को एहतियातन हिरासत में भी लिया गया है।

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका में सोमवार को पथराव हुआ। मंगलवार को हालात और खराब हो गए, जब गांव में एक जगह पर आगजनी की गई।अहमदाबाद में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। तनाव बढ़ने की आशंका के बीच पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घटना में शामिल 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

गांव में दोबारा पत्थरबाजी हुई, पुलिस ने ड्रोन से पकड़े दोषी
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अहमदाबाद की साणंद तालुका के कलाना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई। मामला सोमवार रात से शुरू हुआ था। मंगलवार सुबह हालात फिर से तब बिगड़ गए, जब गांव में दोबारा से पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को काबू में किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने ड्रोन की मदद से खेतों में छिपे असामाजिक तत्वों को ढूंढ निकाला। अब तक इस मामले में कुल 42 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

गुजरात : नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण, हर्ष सांघवी राज्य के नए डिप्टी सीएम; रिवाबा जडेजा को भी मंत्रीपद
मंत्रिपरिषद में कनुभाई देसाई, पुरषोत्तम सोलंकी, नरेश पटेल, अहमदाबाद की पूर्व डिप्टी मेयर दर्शना वाघेला, गुजरात भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रमुख प्रद्युमन वाजा, मोरबी विधायक कांतिलाल अमरुतिया और वडोदरा विधायक मनीषा वाकिल को भी शामिल किया गया है।

गुजरात में नए मंत्रिपरिषद का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। हर्ष सांघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। हर्ष सांघवी तीन बार के विधायक हैं और फिलहाल मजुरा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिसके बाद सीएम भूपेंद्र पटेल को मिलाकर मंत्रीपरिषद में 26 मंत्री हो गए हैं। पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में  शामिल हुए विधायक अर्जुन मोढवाडिया को भी मंत्री बनाया गया है। विसनगर विधायक रुशीकेश पटेल, प्रफुल पनशेरिया, कुंवरजी बावलिया को फिर से मंत्रीपरिषद में शामिल किया गया है।

इनके अलावा कनुभाई देसाई, पुरषोत्तम सोलंकी, नरेश पटेल, अहमदाबाद की पूर्व डिप्टी मेयर दर्शना वाघेला, गुजरात भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रमुख प्रद्युमन वाजा, मोरबी विधायक कांतिलाल अमरुतिया और वडोदरा विधायक मनीषा वाकिल को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। गुरुवार को गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर मंत्रिपरिषद के अन्य सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम है ये फेरबदल
गुजरात सरकार के मंत्रिपरिषद में यह फेरबदल  भाजपा के मिशन 2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी आगामी निकाय चुनाव में नए सामाजिक समीकरणों को परखने की तैयारी कर रही है। पार्टी का मानना है, युवा विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने से युवा नेताओं का हौसला और सरकार में ओबीसी-पाटीदार प्रतिनिधित्व बढ़ा है। आगामी चुनाव में भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।

विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा गुजरात में सुनिश्चित करना चाहती है कि पाटीदार समुदाय के साथ ओबीसी और शहरी वर्ग का संतुलन बना रहे। विश्लेषक मानते हैं कि चेहरे बदलकर भाजपा राज्य में लंबे समय से चल रही सरकार के प्रति होने वाली एंटी इनकंबेंसी को खत्म कर रही है।

गांधीनगर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान बवाल, दो समुदायों में झड़प-पथराव और आगजनी; जांच में जुटी पुलिस
गुजरात के गांधीनगर में गरबा के दौरान एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई, जिसमें पथराव और आगजनी हुई। एक युवक की दुकान को जलाया गया और पुलिस पर भी हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच जारी है।

गुजरात के गांधीनगर में बुधवार की देर रात गरबा कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। यह विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। झड़प के दौरान पथराव, आगजनी, भगदड़ और पुलिस पर हमला जैसी घटनाएं सामने आईं।

घटना गांधीनगर जिले के दहेगाम के बहियाल गांव में हुई। हिंसा की शुरुआत एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई, जिसमें एक गांव के हिंदू समुदाय के युवक ने ‘आई लव मोहम्मद’ ट्रेंड के जवाब में ‘आई लव महादेव’ ट्रेंड कराने की बात कही थी। इस पोस्ट से दूसरे समुदाय में नाराजगी फैल गई। इस समुदाय के कुछ लोग उस युवक की दुकान पर पहुंचे, लेकिन युवक वहां से भाग निकला। गुस्साए लोगों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दुकान में घुसकर उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।

दुकान को जलाया, पुलिस वाहनों पर भी हमला
हिंसा के दौरान आठ से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा, एक दुकान को जला दिया गया और पुलिस के दो वाहन भी भीड़ की हिंसा का शिकार हुए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी भीड़ ने हमला किया। घटना के वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और लोहे की रॉड लेकर भागते नजर आ रहे हैं। एक महिला की चीख सुनाई देती है, जो घबराकर शायद अपने बेटे को रही है।

भारी तादाद में पुलिस बल तैनात
इस हिंसा के बाद बहियाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हालात काबू में रहें और आगे कोई घटना न हो। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ या विवादित पोस्ट न करें और जांच में सहयोग करें।

वडोदरा में 24 घंटे बाद भी जारी है राहत और बचाव कार्य; महिसागर नदी पर बना पुल टूटने से हुई 13 मौतें
वडोदरा जिले के पडरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल मंगलवार को अचानक ढह गया, जिससे कई वाहन और लोग नदी में गिर गए। हादसे में अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं। घटना के 24 घंटे के बाद भी एसडीआरएफ की टीमें गोताखोरों संग राहत कार्य में जुटी हैं। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

गुजरात के वडोदरा जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ, जब वडोदरा और आंणद जिले को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल अचानक ढह गया। यह हादसा पडरा क्षेत्र में हुआ। हादसे में अब तक 13 लोगों के मौत की पुष्टि हुई। वहीं घटना के 24 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि बुधवार की सुबह वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया।

एसडीआरएफ की टीमें कर रहीं रेस्क्यू ऑपरेशन
गुजरात स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। गोताखोरों की मदद से नदी में फंसे लोगों को खोजने का काम चल रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मशीनों और बोट के जरिए मलबा हटाने में जुटा हुआ है। बता दें कि मंगलवार को पुल पर कई लोग और वाहन एक साथ गुजर रहे थे, तभी अचानक उसका एक हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया। कई वाहन और लोग नदी में गिर गए। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

दो खंभों के बीच गंभीरा पुल का पूरा स्लैब ही गायब
गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, पुल का निर्माण 1985 में हुआ था। समय-समय पर इसका रखरखाव किया जाता था। उन्होंने कहा, घटना के पीछे के सटीक कारण की जांच की जाएगी। तस्वीरों में दो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब गायब दिखाई दे रहा है। लगभग 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल में 23 खंभे हैं। बताया जा रहा है कि इस पुल की पिछले साल ही मरम्मत की गई थी। पुल पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए सरकार ने तीन महीने पहले 212 करोड़ रुपये की लागत से एक नए पुल को मंजूरी दी थी। इस पुल के डिजाइन व टेंडरिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, नौ लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख
गुजरात के वडोदरा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। महिसागर नदी पर वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल सुबह अचनाक से ढह गया। पुल के टूटने से कई वाहन नदी में गिर गए।

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक चार दशक पुराने पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने छह अन्य को बचा लिया गया। बचाव अभियान जारी है। यह पुल बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे ढहा। गौरतलब है कि 900 मीटर लंबा यह गंभीरा पुल वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का भी एलान किया है।

वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने कहा, घटना के बाद स्थानीय तैराक, नावें और नगर निगम की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र, एनडीआरएफ की टीमें और अन्य प्रशासनिक व पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है। हमने अब तक 9 शव बरामद किए हैं। 5 लोग घायल हैं, एक छठा घायल व्यक्ति अभी-अभी मिला है और उसे चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह पुल वर्ष 1985 में बनाया गया था और समय-समय पर इसकी मरम्मत और रखरखाव का कार्य होता रहा है। इस हादसे के पीछे की असल वजह की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर भेजने और पुल गिरने के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो ट्रक, एक बोलेरो एसयूवी और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन पुल पार कर रहे थे, तभी अचानक यह ढह गया और कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

घटनास्थल से मिले दृश्यों में देखा जा सकता है कि पुल का पूरा स्लैब दो खंभों (पायर्स) के बीच से टूटकर गिर गया है। पडरा थाने के निरीक्षक विजय चारण ने पहले बताया कि यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए। वडोदरा फायर ब्रिगेड की टीमें और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं, जो अब भी जारी है। गंभीरा पुल के ढहने पर सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने कहा, हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है।

घटना के बाद आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीरा नदी पर बने पुल का एक बड़ा हिस्सा ढहा हुआ है। जिस पर एक टैंकर लटका हुए नजर आ रहा है। वहीं पुल के दूसरे ओर एक बाइक लटकी हुई नजर आ रही है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुल गिरने से एक ट्रक, दो कारें समेत कई वाहन नदी में गिरे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गंभीरा पुल हादसे पर जताया शोक, तत्काल जांच के दिए आदेश
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि आनंद और वडोदरा को जोड़ने वाले गंभीरा पुल के 23 स्पान में से एक के ढहने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने वडोदरा के कलेक्टर से बात कर घायलों के तत्काल इलाज और प्राथमिकता के आधार पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय नगर पालिका और वडोदरा नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीमें नावों और तैराकों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल  की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। मुख्यमंत्री ने सड़क और भवन निर्माण विभाग को इस हादसे की तत्काल जांच करने के आदेश भी दिए हैं, ताकि पुल ढहने के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके और आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनों के नदी में गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और वडोदरा जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को मलबे से निकालने में मदद की। अब तक तीन लोगों को बचाया गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “ये पुल न केवल ट्रैफिक दुर्घटनाओं के हिसाब से खतरनाक है, बल्कि यहां आत्महत्या की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसकी स्थिति के बारे में बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

वहीं, कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला मुख्य गंभीरा पुल ढह गया है। कई वाहन नदी में गिर गए हैं और बड़ी संख्या में हताहत होने की आशंका है। प्रशासन को तुरंत बचाव कार्य शुरू करना चाहिए और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करनी चाहिए।

कांग्रेस का आरोप
गुजरात कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने कहा, गुजरात के आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला मुख्य पुल, गंभीरा पुल आज सुबह ढह गया। पूरे सौराष्ट्र का यातायात यहां से होकर गुजरता है…हमने सरकार से बार-बार माँग की थी, और लोगों ने उन्हें पत्र भी लिखे थे कि पुल की हालत ठीक नहीं है और इसकी मरम्मत करवाई जानी चाहिए…लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। सरकार की लापरवाही के कारण आज यह पुल ढह गया और लोगों की मौत हो गई। हम सरकार से जांच की मांग करते हैं। हमने आणंद और वडोदरा प्रशासन से तुरंत बचाव कार्य शुरू करने के लिए बात की है। हमने पुल ढहने की घटना के बाद वैकल्पिक व्यवस्था की भी मांग की है। लेकिन हम सरकार से मांग करते हैं कि गुजरात में ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहती हैं, इसलिए उसे राज्य के सभी पुलों का ऑडिट करवाना चाहिए, उनके फिटनेस प्रमाणपत्र लेने चाहिए और उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए