Haryana – RNSNS News

अस्पताल में खेला: पैर टूटने पर हुई भर्ती, दिल की नसें ब्लॉक बता स्टंट डाला, महिला की मौत; डॉक्टर ने कही ये बात
हरियाणा के पानीपत में अस्पताल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां पैर की हड्डी टूटने पर एक महिला भर्ती हुई थी। डॉक्टरों ने दिल की नसें ब्लॉक बताकर स्टंट डाल दिया। महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से पैसे निकालने के लिए ऑपरेशन किया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि जांच में हृदय की दो नसें ब्लॉक मिली थी, परिजनों की सहमति से ऑपरेशन किया था।

पैर की हड्डी टूटने पर भर्ती कराई गई 42 वर्षीय महिला गुड्डी देवी की पानीपत जिले के पार्क हॉस्पिटल में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने पैर का ऑपरेशन करने के बजाय बिना उनकी सहमति दिल में स्टंट डाल दिए। उनका दावा है कि इसी के बाद महिला की मौत हुई।

शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने पार्क हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, लापरवाही के कारण मृत्यु व धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

कानपुर देहात के काशीपुर रसूलाबाद निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां गुड्डी देवी और पिता भगवानदीन गाजियाबाद में रहते थे। 21 जुलाई को स्कूटी की टक्कर से उनकी मां के पैर की हड्डी टूट गई थी। 24 जुलाई को उन्हें पानीपत के जीटी रोड स्थित पार्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने पैर का ऑपरेशन करने की बात कही थी। कुलदीप का आरोप है कि शनिवार को डॉक्टरों ने परिवार को बताए बिना यह कहकर उनकी मां के दिल की नसों में स्टंट डाल दिए कि नसें ब्लॉक हैं। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि ऑपरेशन से पहले न तो परिवार से चर्चा की गई और न ही कोई सहमति ली गई।

अस्पताल में हुआ खेल…मैं अंगूठा लगाता हूं, अंग्रेजी में कर दिए हस्ताक्षर
मृतक के पति भगवानदीन ने बताया कि वह और उनका बेटा सुरजीत अनपढ़ है। वह अंगूठा लगाते हैं। जब डॉक्टरों ने कागज पर हस्ताक्षर के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने खुद ही उनके व बेटे सुरजीत के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।

हस्ताक्षर भी अंग्रेजी में किए हैं। बेटे कुलदीप का आरोप है कि उनकी मां का आयुष्मान कार्ड बना हुआ था। उन्होंने आयुष्मान कार्ड से ही पैसे देने की बात कही थी। ज्यादा पैसे बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने उनकी मां के दिल की नसों में स्टंट डाल दिए।

दो नसें ब्लॉक थी, सहमति से किया था ऑपरेशन
पार्क अस्पताल की सीईओ सपना ने कहा कि महिला के पैर का ऑपरेशन करने से पहले उनकी फिटनेस की जांच की गई थी। हृदय की जांच में कुछ दिक्कत आई तो एंजियोग्राफी की गई। इसमें पता चला था कि दो नसें पूरी तरह से ब्लॉक हैं। परिवार की सहमति के बाद स्टंट डाले गए थे। परिजनों के कहने पर ही उनके नाम सहमति पत्र पर लिखे थे। आईसीयू में हृदयगति रुकने से मौत हुई।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पार्क अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी डाॅक्टर का नाम एफआईआर नहीं लिखा गया। बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-सुभाष, प्रभारी थाना सेक्टर-29।

गुरुग्राम में बिजली संकट: ट्रांसफार्मर जलने से रैपिड मेट्रो सेवा रही बाधित, 35 मिनट बाद हुई बहाल
बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार, एक सर्किट को लगभग आधे घंटे के भीतर पुनः चालू कर दिया गया। रैपिड मेट्रो सेवा भी सांय लगभग 7:50 बजे से 8:25 बजे तक, करीब 35 मिनट प्रभावित रही, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

पीजीसीआईएल सेक्टर-72 की 220 केवी दोनों सर्किटों में तकनीकी खराबी आने के कारण गुरुग्राम के कई विद्युत सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों सर्किट का सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 तथा मारुति क्षेत्र के सब-स्टेशनों की आपूर्ति बाधित हुई।

बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार, एक सर्किट को लगभग आधे घंटे के भीतर पुनः चालू कर दिया गया। रैपिड मेट्रो सेवा भी सांय लगभग 7:50 बजे से 8:25 बजे तक, करीब 35 मिनट प्रभावित रही, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

शुरुआत में एक ही सर्किट पर लोड संचालित होने के कारण कुछ क्षेत्रों में एहतियातन बिजली कटौती लागू की गई थी। हालांकि, निगम अधिकारियों एवं तकनीकी टीमों के त्वरित प्रयासों से रात 10:10 बजे तक पीजीसीआईएल सेक्टर-72 के दोनों 220 केवी सर्किटों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी गई। डीएचबीवीएन एवं एचवीपीएन की टीमों ने लगातार समन्वय बनाकर कार्य किया तथा प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल: ड्राइवर्स की रहेगी हड़ताल; जानें क्यों सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरे चालक
साइबर सिटी गुरुग्राम में आज सफर करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। क्योंकि अपनी सुरक्षा और फर्जी यात्रियों के बढ़ते खतरों को देखते हुए एप-आधारित कैब ड्राइवरों ने 23 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और आम जनता पर इसका क्या असर पड़ रहा है।

सेक्टर 46 और 38 समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में चालकों  ने इकट्ठा होकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इनकी मांग है कि जिस तरह उनका वेरिफिकेशन होता है, उसी तरह कैब बुक करने वाले ग्राहकों की भी केवाईसी होनी चाहिए। वहीं, हाल ही में हुए हिंसक घटनाओं और ड्राइवर्स पर हमलों ने इस विराेध प्रदर्शन को और तेज कर दिया है।

ग्राहकों का अनिवार्य केवाईसी (Know Your Customer)
चालकों का कहना है कि एग्रीगेटर कंपनियां जैसे ऊबर या ओला ड्राइवर्स का तो कड़ा वेरिफिकेशन करती हैं, लेकिन यात्रियों की पहचान सुनिश्चित नहीं की जाती। एक चालक ने कहा कि हमे फर्जी और असत्यापित यात्रियों से सुरक्षा चाहिए। यात्रियों का केवाईसी होने से अपराधों पर लगाम लगेगी।

सुरक्षा फीचर्स और एसओएस बटन पर संदेह
कैब में यात्रियों और ड्राइवरों के लिए एसओएस बटन जैसे फीचर्स तो हैं, लेकिन चालकों ने इनकी प्रभावशीलता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि इमरजेंसी में ये फीचर्स समय पर मदद नहीं पहुंचा पाते, जिससे ड्राइवर असुरक्षित महसूस करते हैं।

हालिया हिंसक घटनाएं और खौफ
चालकों ने जनवरी में हुई 25 वर्षीय सूरज सिंह की हत्या का जिक्र किया, जिसका उसकी अपनी ही गाड़ी में  गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। ऐसी घटनाओं के बाद चालकों में अपनी जान को लेकर गहरा डर बना हुआ है।

शिकायत निवारण प्रणाली का अभाव
विरोध कर रहे चालकों का आरोप है कि कभी-कभी  ग्राहक उनसे दुर्व्यवहार भी करता है, जिसकी शिकायत करने के लिए कोई ठोस सिस्टम नहीं है। इसलिए वे एक ऐसी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जहां वे बिना किसी डर के न केवल अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, बल्कि उसपर सुनवाई भी हो।

इस हड़ताल से आम जनता पर क्या असर पड़ेगा?
आज यानी 23 मार्च को गुरुग्राम के यात्रियों को हड़ताल की वजह से आवागमन में काफी परेशानी हो सकती है। आमतौर पर एक मिनट में मिलने वाली कैब के लिए यात्रियों को 15 मिनट से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। मेट्रो स्टेशनों और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह पड़ताल एक मुसीबत बन गई है।

आईजी दफ्तर के पास हत्या: 45 सेकंड में चलाईं 35 से 40 गोलियां, युवक को 35 गोली मार किया कत्ल; रोहतक में गैंगवार
रोहतक में आईजी दफ्तर के पास युवक की 35 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने 45 सेकंड में 30 गोलियां चलाईं। भाऊ गैंग पर शक है।

रोहतक में आईजी दफ्तर से सिर्फ 100 मीटर दूर सेक्टर-1 रोड पर सोमवार शाम बाइक सवार तीन शूटरों ने अंकित उर्फ बाबा गैंग के सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) की 30-35 गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोगा के भाई ने अमेरिका में बैठे हिमांशु उर्फ भाऊ व उसके गुर्गों पर एफआईआर कराई है। इसी गैंग ने 2022 में गोगा के मामा हंसराज उर्फ हंसे की भी हत्या की थी।

सोमवार शाम हुई इस वारदात से पूरा शहर थर्रा उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनीपत के निजामपुर माजरा का रहने वाला दिनेश उर्फ गोगा अपने एक साथी के साथ नोबल हॉर्ट अस्पताल के सामने कार के पास ही खड़े होकर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था।

उसी दौरान सेक्टर-एक के ताऊ देवीलाल पार्क की तरफ से बाइक सवार तीन युवक आए। एक युवक बाइक पर चालू किए खड़ा रहा, दो ने उतरते ही गोगा पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोगा का साथी जान बचाकर भाग निकला। करीब 45 सेकंड में गोगा पर 35-40 गोलियां मारी गईं।

गोगा के शरीर में 30-35 गोलियों के लगने के निशान हैं। मौके पर लहूलुहान होकर गिरे गोगा को कुछ लोग निजी अस्पताल की एंबुलेंस से पीजीआई लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।

भाई बोला- सन्नी रिटौलिया से दोस्ती के कारण कराई हत्या
गोगा के निजामपुरा निवासी भाई नितेश ने भाऊ व उसके गैंग के लोगों पर अर्बन स्टेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है, गोगा की रिटौली निवासी बाबा के भाई सन्नी रिटौलिया से दोस्ती थी। इसी रंजिश के कारण भाऊ ने गैंग के लोगों से हत्या कराई है। उस वक्त वह घूमने के लिए दिल्ली बाईपास गया था।

2021 से चल रही है भाऊ और बाबा के बीच गैंगवार
रिटौली के भाऊ व बाबा गैंग के बीच 2021 से गैंगवार चल रही है। कभी दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। अंकित हत्या के ही मामले में अभी रोहतक जेल में बंद है। उसका भाई सन्नी रिटौलिया जेल से बाहर है। भाऊ अमेरिका से ही गैंग चला रहा है। गोगा रिटौली गांव का नाते में भांजा लगता है। गैंगवार के चलते ही गोगा के मामा हंसराज उर्फ हंसे की भी 2022 में हत्या की जा चुकी है।

गोगा का बड़ा भाई करता है खेती, पिता स्कूल में सुरक्षाकर्मी
गोगा के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि दिनेश का बड़ा भाई नितेश खेती करता है जबकि पिता हरिपाल स्कूल में सुरक्षा गार्ड हैं।

रिटौली के शराब ठेके पर फायरिंग में मौत का भाऊ गैंग ने लिया बदला
हत्या को रिटौली के शराब ठेके पर 19 दिसंबर 2025 की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग में मारे गए झज्जर के महराणा निवासी दिपांशु की हत्या का बदला बताया जा रहा है। बाबा के भाई सन्नी की पार्टनरशिप वाले इस ठेके में भाऊ गैंग के पांच-छह युवकों ने हमला किया था।

छाती व पेट में मारीं गोलियां
मौके पर पहुंची एफएसएल टीम को गोगा के शरीर की जांच में गोली लगने के 30 से ज्यादा निशान मिले हैं। अधिकांश गोलियां बेहद नजदीक से छाती और पेट पर मारी गई हैं। इनमें कई गोलियां पार भी हो गईं तो कुछ के शरीर में ही धंसे होने का शक है। कितनी गोलियां शरीर में हैं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लगेगा।

हरियाणा में निर्भया जैसी हैवानियत: चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को सड़क पर फेंक कर भागे
देर रात पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर इस बारे में बताया। बहन मौके पर पहुंची तो देखा कि पीड़िता बदहवास हालत में थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

हरियाणा के फरीदाबाद कोतवाली थाना इलाके में 28 साल की महिला को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां से नाराज होकर घर से निकली महिला को कार सवार दो युवकों ने गंतव्य तक छोड़ने के बहाने कार में बैठाया। आरोप है कि दो घंटे से अधिक समय तक आरोपियों ने महिला को कार में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाया। देर रात लगभग 3 बजे महिला को एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास चलती कार से फेंककर आरोपी कार भगा ले गए। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीसीटीवी जांच रही पुलिस
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सहेली के घर जाने की कही बात
पीड़िता महिला फरीदाबाद की ही रहने वाली है। पीड़िता की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े 8 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी। उसे बताया गया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है और मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं। पीड़िता ने कहा था कि सहेली के घर से 2-3 घंटे में वापस आ जाऊंगी। देर रात लगभग 12 बजे महिला दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक तक जाने के लिए सवारी वाहन के इंतजार में थी। इस दौरान एक वैन आकर रुकी जिसमें दो युवक सवार थे। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को कल्याणपुरी चौक की बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले जाने लगे।

चलती कार से पीड़िता को फेंका
फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से आगे जाकर एक आरोपी कार चलाता रहा जबकि दूसरे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। लगभग दो घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे। महिला ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपियों से बच नहीं सकी। देर रात करीब 3 बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास महिला को चलती वैन से फेंका और निकल गए। सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे व अन्य हिस्सों पर चोट लगी। उसके चेहरे पर टांके लगाए गए हैं।

डॉक्टरों ने किया दिल्ली रेफर
देर रात पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर इस बारे में बताया। बहन मौके पर पहुंची तो देखा कि पीड़िता बदहवास हालत में थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर किया, लेकिन परिजनों ने फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हरियाणा में मानवता शर्मसार: खाना खाने जा रहे किशोर को जबरन खिलाया गोबर, पिटाई की और गालियां भी दीं
आरोपियों ने पहले तो पीड़ित साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने किशोर को जमीन पर गिरा दिया और उसके मुंह में गोबर ठूंस दिया।

हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-8 में किशोर के साथ मारपीट करने और उसे गोबर खिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रात खाना खाने जा रहा था नाबालिग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दबंगई और सरेआम गुंडागर्दी की यह घटना 14 दिसंबर को हुई थी। 15 साल का किशोर रात में खाना खाने के लिए जा रहा था। रास्ते में मुख्य आरोपी आकाश वाल्मीकि ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया।

पहले दी गालियां, फिर की पिटाई
आरोपियों ने पहले तो पीड़ित साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने किशोर को जमीन पर गिरा दिया और उसके मुंह में गोबर ठूंस दिया।

दो गिरफ्तार
शिकायत मिलने पर पुलिस ने 18 दिसंबर को केस दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मुख्य आरोपी आकाश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। अभी मामले की जांच चल रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरीदाबाद में पकड़ी गई ‘लाल कार’ में मिला विस्फोटक: आसपास के 10 घर कराए खाली… 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
खंदावली गांव से लगभग 200 मीटर दूर खेतों में फहीम नाम के व्यक्ति के घर के पास एक लाल रंग की कार खड़ी थी। कार में विस्फोटक है, ऐसे में जांच एजेंसी और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फरीदाबाद के खंदावली गांव में जब खेतों में खड़ी एक लाल रंग की कार (ईकोस्पोर्ट) में विस्फोटक मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वही लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार है जिसे दिल्ली धमाके में आतंकियों ने इस्तेमाल किया है। कार में विस्फोटक मिलने की सूचना पर आनन-फानन एनएसए, फोरेंसिक टीम और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कार के आसपास बने लगभग 10 घरों को खाली करा लिया और इलाके को सील कर दिया। मौके पर 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की गई है, जो किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।

खंदावली गांव से लगभग 200 मीटर दूर खेतों में फहीम नाम के व्यक्ति के घर के पास एक लाल रंग की कार खड़ी थी। कार में विस्फोटक है, ऐसे में जांच एजेंसी और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, कार के आसपास के लगभग 10 घरों को तत्काल खाली कराया गया ताकि किसी भी जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

पुलिस की जांच में पता चला है कि मंगलवार की सुबह कार को यहां खड़ा करने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल थी, जिनमें फहीम का साला भी है। फहीम का साला पेशे से कार मिस्त्री बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कार सर्विस कराने के दौरान फहीम के साले का संपर्क अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों और कुछ संदिग्ध आतंकियों से हुआ था। यह भी पता चला है कि फहीम की ससुराल धौज गांव में है, जहां अल फलाह यूनिवर्सिटी भी स्थित है। इस खुलासे के बाद पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इस घटना के मद्देनजर, सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इलाके में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पुलिस विस्फोटक की प्रकृति और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं।

मुजम्मिल के मोबाइल ने उगले राज..
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदबाद मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी यानी ‘सफेदपोश आतंकी’ मॉड्यूल के संबंध में गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल गनई लालकिला क्षेत्र की पहले भी रेकी कर चुका है। उसके मोबाइल फोन के डेटा के विश्लेषण से पता चला है कि उसने इस साल जनवरी में लाल किला क्षेत्र की कई बार टोह ली थी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी को लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस अभी तक 10 से ज्याादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि ये रेकी 26 जनवरी को ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी, जो उस समय क्षेत्र में गहन गश्त के कारण विफल हो गई होगी। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान खुलासा हुआ कि दो प्रमुख संदिग्ध, धमाके वाली आई-20 कार चला रहे डॉ. उमर और मुजम्मिल तुर्किये गए थे।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को उनके पासपोर्ट में तुर्किये के आव्रजन टिकट मिले हैं और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों अपनी यात्रा के दौरान किसी विदेशी आका से भी मिले थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि विस्फोट में इस्तेमाल हुंडई आई-20 कार से जुड़े अन्य संदिग्धों के पास एक अन्य लाल रंग की कार भी थी।

पुलिस द्वारा जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और तीन चिकित्सकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास एक धीमी गति से चलती कार में उच्च तीव्रता वाला विस्फोट हुआ था। पुलिस ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लगभग 2,500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर जब्त किया था।

पीएम घायलों से मिले-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा किया और विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को न्याय के शिंकजे में लाया जाएगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।’

40 नमूने एकत्रित किए गए-
विस्फोट स्थल से करीब 40 नमूने एकत्र करने वाली फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अनुसार, प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटकों में से एक नमूना अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत होता है। एक अधिकारी ने बताया कि दूसरा विस्फोटक नमूना अमोनियम नाइट्रेट से भी ज्यादा शक्तिशाली माना जा रहा है। इसकी सटीक संरचना की पुष्टि विस्तृत फ़ोरेंसिक जांच के बाद होगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि डॉ. मुजम्मिल के मोबाइल फोन से प्राप्त ”डंप डेटा” के विश्लेषण से पता चला है कि जनवरी के पहले सप्ताह में लाल किला क्षेत्र में और उसके आसपास उसकी बार-बार उपस्थिति थी।

डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है-
सुरक्षा एजेंसियां डॉ. उमर की गतिविधि और संचार का पता लगाने के लिए विस्फोट के दिन अपराह्न तीन बजे से शाम 6.30 बजे के बीच लाल किला क्षेत्र से मोबाइल डेटा का भी विश्लेषण कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि डॉ. मुजम्मिल ने अपने साथी डॉ. उमर नबी के साथ सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ की प्रवृत्ति का पता लगाने के लिए कई बार लाल किले का दौरा किया था।

टावर लोकेशन डेटा और आसपास के इलाकों से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी गतिविधियों की पुष्टि की गई है। ऐसा बताया गया है कि सोमवार को जिस कार में विस्फोट हुआ उसे डॉ. उमर नबी चला रहा था जो अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर था।

अमेरिका से 50 हरियाणवी डिपोर्ट: हाथ-पैर में डली बेड़ियां… बंदूक लिए खड़े थे अमेरिकी जवान; पीड़ितों की जुबानी
अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों ने बताया कि हाथ-पैर में बेड़ियां डलीं थीं। अमेरिकी जवान बंदूक लिए खड़े थे। ये सभी जंगल, नदियां, रेगिस्तान और खतरनाक रास्तों से होकर डंकी रुट से छह महीने में अमेरिका पहुंचे थे।

कैथल पुलिस अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों को रविवार सुबह दिल्ली से लेकर कैथल पहुंची। युवकों के आने की सूचना के बाद उनके घरों में हताशा छा गई। डिपोर्ट होने वाले लोगों में अधिकतर युवा जमीन बेचकर अमेरिका में डॉलर कमाने की चाह में गए थे।

अब छह से सात महीने की जेल काटने के बाद खाली हाथ मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। नाम न छापने की शर्त पर कैथल शहर निवासी ने बताया कि अमेरिका से डिपोर्ट होकर आने वाले जहाज में अमेरिका सेना के जवान बंदूक लेकर सीटों के पास खड़े हुए थे।

लोगों के हाथों व पांव में बेड़िया लगाई हुई थी। अमेरिकी जवान अंग्रेजी में लोगों को गालियां दे रहे थे। वह आप बीती बताते हुए भावुक हो गया। अमेरिका जाने के लिए अधिकतर युवाओं ने आधा एकड़ से दो एकड़ तक जमीन बेच दी थी या कर्ज लिया हुआ है। अब वह इस नुकसान की भरपाई कैसे कर पाएंगे। डिपोर्ट हुए लोगों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

आंकड़ों के मुताबिक, कैथल के कई गांवों के दो हजार के करीब युवा अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जा चुके हैं। फरवरी के महीने में भी 12 लोग कैथल के डिपोर्ट हुए थे।

डिपोर्ट होने वालों की संख्या 26 पहुंची
रविवार को 14 नए लोग आए हैं। इससे डिपोर्ट होने वालों की संख्या 26 पहुंच हो गई है। डिपोर्ट होने वाले लोगों ने बताया कि एक जहाज दो नवंबर को आएगा। अभी कुल 50 के करीब लोग जहाज से आए हैं। सभी लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचकर परिजनों को सौंप दिया है। कैथल जिला में पिछले 101 दिनों में ठगी के 23 मामले आए हैं।

इन लोगों को किया गया अमेरिका से डिपोर्ट
कैथल के ये लोग हुए डिपोर्ट
नरेश कुमार, कर्ण शर्मा, मुकेश, रितिक शर्मा, सुखबीर सिंह
अमित कुमार, अभिषेक कुमार, मोहित कुमार नाथवान
अशोक कुमार, आशीष, दमनप्रीत, प्रभात, सतनाम सिंह और डायमंड।

करमाल के ये लोग हुए डिपोर्ट
हुसन, रजतपाल, जैसंदीप, तेजेंद्र पाल, हरीश, अंकुर सिंह
विक्रम, गुरजंत सिंह, सचिन मलिक, महेंद्र सिंह, मनीष कुमार
प्रियांशु चहल, देवेंद्र सिंह, सावन, तुषार और निखिल।

जींद के इन लोगों को किया डिपोर्ट
अजय, लब्जोत, नवीन
कुरुक्षेत्र के ये लोग हुए डिपोर्ट
हैप्पी सैनी, प्रदीप कुमार, अमन कुमार, विक्रम सिंह और पारस शर्मा।

यमुनानगर के ये लोग हुए डिपोर्ट
अभिषेक, सागर, सूर्य प्रताप और हर्ष। पानीपत-रोहतक के युवक भी शामिल पानीपत के साहिल भी करीब 50 लाख रुपये खर्च करके जुलाई 2024 में डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे थे। अब उन्हें भारत डिपोर्ट किया गया है। इसके साथ ही रोहतक के सन्नी को भी डिपोर्ट किया गया है।

अंबाला के ये लोग हुए डिपोर्ट
मुलाना से हरदेश, टपरी गांव निवासी साहिल, मुलाना निवासी तौशिक, नारायणगढ़ के गांव खानपुर लबाना निवासी गुरसेव, नम्गल के गांव जगौली निवासी हरजिंद्र सिंह शामिल हैं।

गुहला चीका निवासी डेढ़ साल जेल में रहा
डिपोर्ट होकर आए गुहला चीका ब्लॉक के निवासी के परिजन ने बताया कि उनके चाचा का लड़का व उसकी पत्नी करीब पौने दो साल पहले कनाडा गए थे। कनाडा से वे अमेरिका चले गए। वहां उन्हें जेल में बंद कर दिया। पत्नी जेल से बाहर निकल गई जबकि वह डेढ़ साल जेल में ही बंद रहा। रात को पुलिस का फोन आया था कि अमेरिका से भाई को लाया जा रहा है।

एक किला ढाई कनाल जमीन बेच गया था विदेश
अमेरिका से डिपोर्ट हुए एक युवक ने बताया कि नौ जनवरी 2024 को वह दिल्ली से ब्राजील गया था। 57 लाख रुपये एजेंट को दिए थे। रुपयों का इंतजाम करने के लिए एक किला ढाई कनाल जमीन बेचकर वह गया था। तभी से वह अमेरिका की जेल में पड़ा हुआ था। कुछ पैसे ब्याज पर लेकर दिए थे। पैनामा के जंगल से वह गया था। वह 14 महीने जेल काट कर वापस अपने जिला कैथल में आया है। जंगल, नदियां, रेगिस्तान और खतरनाक रास्तों से होकर चार से छह महीने में अमेरिका गया था।

युवाओं ने किसी एजेंट की शिकायत नहीं की
डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल इनमें से किसी भी युवा की ओर से किसी एजेंट के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत मिलेगी तो उस पर कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि महीनों की कैद और अत्याचार झेलने के बाद इनकी वापसी उन सभी युवाओं के लिए चेतावनी है जो बिना वैध प्रक्रिया के विदेश जाने का सपना देखते हैं। कानूनी प्रक्रिया से बाहर जाकर विदेश जाना न केवल अपराध है बल्कि जान का भी जोखिम है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि गलत तरीके से विदेश जाने के झांसे में न आएं और अपना वक्ता और पैसा बर्बाद न करें।

ADGP Suicide Case: राहुल गांधी अमनीत पी कुमार के घर पहुंचे, ओपी सिंह को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार
हरियाणा के एडीजीपी आईपीएस वाई पूरण कुमार ने पिछले मंगलवार को अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अमनीत पी कुमार के घर पहुंचे हैं।

राहुल गांधी आईएएस अमनीत पी कुमार के घर पहुंचे

राहुल गांधी आईएएस अमनीत पी कुमार के घर पहुंच गए हैं। उनके साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राव नरेंद्र भी हैं। परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी सीधे एयरपोर्ट जाएंगे।

राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे

राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग राहुल गांधी को रिसीव करने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। राहुल एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर 24 एडीजीपी निवास के लिए रवाना हुए।

ओमप्रकाश कार्यकारी डीजीपी नियुक्त

हरियाणा के डीजीपी बदल दिए गए हैं। आईपीएस ओमप्रकाश सिंह को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। ओमप्रकाश दिवंगत अदाकार सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। इससे पहले सरकार ने देर रात डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया था।

कांग्रेस शोकाकुल परिवार के साथ

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी सिर्फ सांत्वना देने ही नहीं बल्कि साफ संदेश देने आ रहे हैं कि कांग्रेस शोकाकुल परिवार के साथ है।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन

वाई पूरण कुमार के परिवार के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि आज एक प्रतिनिधि मंडल सेक्टर 24 स्थित आवास पर पीड़ित परिवार से मिलेगा। सांत्वना देने के बाद आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कोई बड़ा और कड़ा निर्णय भी लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी पदाधिकारियों की राय ली जाएगी।

हरियाणा में अलर्ट

आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं महापंचायत की तरह से दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम का समय भी पूरा हो रहा है। देर रात मुख्य सचिव कार्यालय के राजनीतिक शाखा की ओर से यह निर्देश जारी किए गए, जिसमें सभी डीसी, एसपी, आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।

सरकार के निर्देशों में कहा गया है कि हाल के दिनों में पूर्ण कुमार की मौत से जुड़े घटनाक्रमों को देखते हुए राज्य में सामाजिक तनाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए सभी जिलों में स्थानीय संगठनों और सामुदायिक नेताओं से समन्वय बनाए रखते हुए हालात पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

निर्देशों में अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि किसी भी ऐसी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें जो शांति और सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। साथ ही स्थिति की नियमित रिपोर्ट सरकार को भेजने के भी आदेश दिए गए हैं।

सीएम दिल्ली दौरा रद्द कर लौटे चंडीगढ़

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार शाम चंडीगढ़ से सोनीपत और फिर दिल्ली जाने वाले थे। सोनीपत में उन्होंने रैली स्थल का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस बीच उनके पास रैली रद्द होने का संदेश आया। इस पर उन्होंने दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। मंगलवार को उन्हें नूंह में आयोजित वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में शामिल होना था। उन्होंने वह कार्यक्रम भी रद्द कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने लगे सेक्टर 24

राहुल गांधी के दाैरे को लेकर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ साथ युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस दाैरान मौजूद होंगे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर 24 पहुंचना शुरू हो गए हैं।

अमनीत पी कुमार को मनाने के प्रयास तेज

सरकार की ओर से सोमवार को भी वाई पूरण कुमार की पत्नी और उनके परिजनों को मनाने का प्रयास जारी रहा। सरकार की ओर से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी दो बार अमनीत कुमार के आवास पहुंचे और काफी देर तक परिजनों को मनाने का प्रयास करते रहे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व पूर्व सीएम मनोहर लाल के निर्देश पर उनके करीबी भी दलित वर्ग के नेताओं के साथ अमनीत कुमार के आवास पर पहुंचे और परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मनाने की कोशिश की।

राहुल गांधी के साथ आ सकती हैं सोनिया गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सुबह साढ़े 10 बजे अमनीत पी कुमार के आवास पहुंचेंगे। उनके साथ सोनिया गांधी के भी आने की चर्चा है। वह इस समय प्रियंका गांधी के साथ शिमला में हैं। बताया जा रहा है कि यदि सोनिया का स्वास्थ्य ठीक रहा है तो वह जरूर आएंगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मंगलवार दोपहर में अमनीत के आवास पर पहुंचेंगे।

अमनीत को 7 घंटे मनाती रही सरकार: महापंचायत ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, DGP को नहीं हटाया तो लेंगे बड़ा फैसला
शनिवार देर रात अमनीत को मनाने की नाकाम कोशिश के बाद हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी रविवार सुबह ही अमनीत पी कुमार के साथ सेक्टर 11 की कोठी में पहुंचे और यहां करीब तीन घंटे तक बातचीत की। सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अन्य अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर अमनीत को समझाने की कोशिश की।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के छह दिन बाद भी हरियाणा सरकार उनके परिवार को शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमत नहीं कर पाई। रविवार को करीब सात घंटे तक हरियाणा सरकार व चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी आईएएस अमनीत पी कुमार व उनके परिवार के लोगों को मनाते रहे लेकिन देर रात तक कोई नतीजा नहीं निकला। परिवार डीजीपी शत्रुजीत कपूर को पद से हटाने व ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़ा है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित वाल्मिकी मंदिर में दो घंटे चली महापंचायत में सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। महापंचायत ने कहा कि सरकार डीजीपी को उनके पद से हटाकर कार्रवाई करे वरना उग्र प्रदर्शन होगा और चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। वहीं, अमनीत को सांत्वना देने वालों को तांता रविवार को भी लगा रहा। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा सांसद नवीन जिंदल सहित कई वरिष्ठ नेता अमनीत के घर पहुंचे।

शनिवार देर रात अमनीत को मनाने की नाकाम कोशिश के बाद हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी रविवार सुबह ही अमनीत पी कुमार के साथ सेक्टर 11 की कोठी में पहुंचे और यहां करीब तीन घंटे तक बातचीत की। सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अन्य अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर अमनीत को समझाने की कोशिश की। उन्होंने तर्क दिया कि आप पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाएं नियमों व कानून में जो भी प्रावधान हैं उसके तहत कार्रवाई अवश्य की जाएगी। हालांकि अमनीत पहले कार्रवाई चाहती हैं और उसके बाद ही पोस्टमार्टम के लिए सहमति देने को तैयार हैं। सरकार ने अमनीत व उनके भाई से कहा है कि जांच में दोषी मिलने पर किसी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। इस बैठक के बाद 31 सदस्यों की कमेटी के सदस्य गुरमेल सिंह ने मीडिया के सामने आकर कहा कि शव के पोस्टमार्टम को लेकर किसी तरह की सहमति नहीं बनी है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर पर कार्रवाई के बाद ही पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम होगा।

इस बीच पता चला है कि अमनीत व उनके विधायक भाई के बीच पोस्टमार्टम के लिए तैयार होने को लेकर बातचीत हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। इसलिए कमेटी के फैसले को ही मानना ठीक समझा गया।

मंत्रिमंडल में भी उठा मामला, सरकारी बोली- न्याय होगा
मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों व मुख्य सचिव के साथ आधे घंटे तक अनौपचारिक बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अमनीत पी कुमार व वाई पूरण के साथ पूरी सरकार है। उनके परिवार के साथ न्याय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परिवार को दिए प्रस्तावों की जानकारी भी मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी। कहा कि सरकार इस पूरे मामले की जांच करवाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कोई पेच नहीं फंसा है। शनिवार को कैबिनेट बैठक को स्थगित करके अमनीत के परिवार को विश्वास दिलाया था कि सरकार उनके साथ है। परिवार की मांग पर एसपी का ट्रांसफर कर दिया है। अमनीत काबिल अफसर हैं और मेरे समाज की बेटी हैं। किन परिस्थितियों में ये घटनाक्रम हुआ उसकी जांच चल रही है।

राजभवन मार्च के लिए निकले दलित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
महापंचायत के दौरान दलित कार्यकर्ताओं का गुट पंजाब राजभवन जाने के लिए निकल पड़ा। उनकी मांग थी कि पूरी बात राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के सामने रखेंगे। कुछ लोग इस दौरान सड़क पर आ गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उनको रोक दिया। कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर जाम की नौबत आ गई लेकिन उसके बाद उनको सर्विस रोड पर लाया गया। वहां काफी देर तक लोग नारेबाजी करते रहे। बाद में पंचायत के आयोजकों के कहने पर लोग लौट गए।

महापंचायत में पूर्व सांसद के बयान पर हंगामा
महापंचायत में पहुंचे कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर हंगामा हो गया। सैनी ने कहा कि हम वाल्मीकि की पूजा करते हैं वो स्वयं ब्राह्मण थे। इस पर महापंचायत में मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। 31 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों ने किसी तरह लोगों को शांत किया।

सुबह पाैने नौ बजे शुरू हुआ मान-मनौव्वल रात तक चलता रहा
अमनीत पी कुमार व उनके परिवार को मनाने के प्रयास रविवार सुबह होते ही शुरू हो गए। अमनीत को मनाने की कमान रविवार को मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, सीएम के राजनीति सचिव तरुण भंडारी और सीआईडी चीफ सौरभ सिंह ने संभाली।

सुबह पौने नौ बजे अमनीत व उनके विधायक भाई अमित रतन सेक्टर-11 स्थित कोठी में सरकारी गाड़ी से पहुंचे। वहां मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व दो अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। अधिकारियों ने अमनीत को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन अमनीत और अमित रतन डीजीपी शत्रुजीत कपूर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद सुबह करीब 11.50 बजे अमनीत व अमित सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास पर आ गए।

दोपहर 12.20 बजे 31 सदस्यीय कमेटी के सदस्य गुरमेल सिंह ने स्पष्ट किया कि अभी तक मामले में कोई सहमति नहीं बनी है। गुरमेल ने भाजपा सरकार के दोनों मंत्री कृष्ण बेदी और कृष्ण लाल पंवार पर भी सहमति बनाने को लेकर बार-बार आने पर आपत्तिजनक कटाक्ष किया। दोपहर करीब 12.30 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी सेक्टर 24 स्थित अमनीत कुमार के सरकारी आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूरण कुमार को श्रद्धांजलि देने के साथ अमनीत के साथ करीब 30 मिनट तक बैठक की और एक बजे आवास से निकले। दोपहर में शुरू हुई कैबिनेट की बैठक में भी वाई पूरण कुमार का मामला उठा और मंत्रियों ने जल्द हल निकालने की बात की।

दो बजे दलित संगठनों की तरफ से बनाई गई 31 सदस्यीय कमेटी की महापंचायत शुरू हुई। दोपहर 3.30 बजे तरुण भंडारी एक बार फिर अमनीत से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे और 20 मिनट की बातचीत के बाद वापस चले गए। शाम 4.05 बजे भाजपा सांसद नवीन जिंदल सांत्वना देने पहुंचे। शाम 4.12 बजे सीआईडी चीफ एडीजीपी सौरभ सिंह हरियाणा सरकार का संदेश लेकर अमनीत कुमार से मिलने पहुंचे और 4.52 बजे लौट गए। इसके बाद महापंचायत में सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया गया। शाम 5.31 बजे हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष अमनीत के आवास पर पहुंचे। देर शाम तक सरकार के अधिकारी मामले का हल निकालने में प्रयासरत रहे।