Himachal Pradesh – RNSNS News

19 वर्षीय युवती की हत्या: हिमाचल के मंडी जिले की घटना, बीच सड़क पर गला काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी पकड़ा
19 वर्षीय युवती की हत्या : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक कॉलेज छात्रा की बीच सड़क में गला काटकर हत्या कर दी गई है। छात्रा सोमवार सुबह कॉलेज जा रही थी। वहीं, वहीं  आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। कॉलेज जाने के लिए घर से निकली 19 वर्षीय छात्रा की एक सिरफिरे युवक ने सरेराह दराट से कई वार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने छात्रा के गले में बाईं तरफ सात से आठ बार वार किए, जिससे गर्दन लगभग धड़ से अलग ही हो गई और बचाव में उठाया गया हाथ भी बुरी तरह कट गया। छात्रा के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर वारदात के बाद पूरे इलाके में जनाक्रोश भड़क गया। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन गुस्साए लोगों ने सोमवार देर शाम सरकाघाट-घुमारवीं हाईवे पर मौहीं में चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल हत्या के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। तकनीकी तौर पर भी जांच पड़ताल की जाएगी। आसपास के लाेगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी सनकी लग रहा है। एक महिला से सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की है। – विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मंडी

आरोपियों की धरपकड़ के बजाय पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों को मौके पर रोकती रही- जयराम ठाकुर
घटना पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट में बिटिया के साथ जो हुआ वह सोचकर ही मन विचलित हो रहा है। दिन दहाड़े इस तरह की घटना की देवभूमि में कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस घटना न केवल पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है, बल्कि हर उस परिवार को डरा दिया है जिनकी बेटियां शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलती हैं। जिस प्रदेश को हम सुरक्षित मानते थे, वहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? हैरानी की बात यह है कि आरोपियों की धरपकड़ के बजाय पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों को मौके पर रोकती रही। सरकार मूकदर्शन बनी हुई है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।इस घटना में शामिल लोगों के उनके इस जघन्य अपराध की ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो भविष्य में उदाहरण बने। ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया की आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति दें।

सरकाघाट के स्थानीय कांग्रेस नेता युदोपति ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अभी अभी मेरे को एक दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि हमारे सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की गोपालपुर पंचायत के लगते गांव नैण से संबंधित एक 19 वर्षीय छात्रा का कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। मैंने पुलिस विभाग सरकाघाट के पदाधिकारियों से बात करके कहा है कि इस मामले से जुड़े हुए आरोपियों की जल्द पहचान करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अम्ल में लाई जाए।

गोपालपुर हत्याकांड पर भड़की वंदना गुलेरिया
सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार, प्रशासन और कानून व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। वंदना गुलेरिया ने कहा कि जिस हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है, आज उस शब्द को बोलने में भी जुबान लड़खड़ा रही है। उन्होंने कहा कि एक मासूम बेटी का गला रेतकर की गई हत्या सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम, पुलिस और सत्ता के मुंह पर करारा तमाचा है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, हमारी बेटियों की जान इतनी सस्ती कब से हो गई कि कोई भी दरिंदा खुलेआम आकर एक जिंदगी को बेरहमी से खत्म कर दे? कानून का खौफ आखिर कहां है और बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के वादे कहां गए? गुलेरिया ने समाज के नाम सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो लोग इंसान की शक्ल में भेड़िए बनकर घूम रहे हैं, यह उनकी मर्दानगी नहीं बल्कि कायरता है। अब बहुत हो चुका है। हम केवल गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि ऐसी सजा की मांग करते हैं जो पूरे प्रदेश में नजीर बने।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचे। हमें इंसाफ चाहिए और वह भी तुरंत। यदि कानून बेटियों को सुरक्षा देने में असमर्थ है, तो उसे अपनी विफलता स्वीकार करनी चाहिए। वंदना गुलेरिया ने यह भी कहा कि प्रशासन को यह स्पष्ट करना होगा कि सुरक्षा में चूक कहां हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज इस बेटी के साथ यह हुआ है, कल किसी और की बारी हो सकती है। अगर आज भी हम खामोश रहे, तो हम भी इस अपराध के बराबर के जिम्मेदार होंगे। अंत में उन्होंने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को ऐसी सजा दी जाए, जिससे भविष्य में देवभूमि में किसी भी बेटी के साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो सके।

19 वर्षीय बालिका हल्याकांड मामले में महिला आयोग ने की सख्त कार्रवाई की मांग
मंडी के सरकाघाट में एक 19 वर्षीय बालिका की तेज धार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या करने के मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले को महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने घटना की कड़ी निंदा की और गहरा दुख जताया। मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक शर्मनाक घटना है और हमारी बेटियां कितनी सुरक्षित हैं इसपर बड़ा सवाल उठता है।

उन्होंने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही राज्य महिलाओं आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है और इस मामले में एसपी मंडी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। साथ ही कहा है कि आरोपी को सख्त सजा (फांसी) मिलनी चाहिए। कहा कि इस मामले को लेकर महिला आयोग ने एसपी मंडी से रिपोर्ट भी मांगी है। अध्यक्षा ने कहा इस के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हम सब को मिल कर काम करना होगा ताकि महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हों और दोबारा कोई इस तरह के अपराधों को अंजाम न दे सके।

मनाली में फंसी एक हजार गाड़ियां: बर्फबारी से हुआ जीवन अस्त व्यस्त, बर्फ पर डाली जा रही मिट्टी-यूरिया
डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में आज अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण साउथ पोर्टल के पास लगभग एक हजार से अधिक वाहन बर्फ में फंस गए हैं। पुलिस की पूरी टीम पिछले तीन घंटों से मौके पर तैनात है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मौके पर खुद डीएसपी
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मैं स्वयं भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हूं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते हुए उसे निरंतर संचालित कर रहा हूं। पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि सभी लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सके।

बर्फ पर डाली जा रही मिट्टी और यूरिया खाद
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बीआरओ (BRO) और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी टीमों को तुरंत मौके पर तैनात करें, ताकि सड़क पर पड़ी बर्फ को मिट्टी डालकर, मशीनों की सहायता से और आवश्यकता पड़ने पर यूरिया खाद का उपयोग करके हटाया जा सके। इससे बर्फ में फंसे सभी वाहनों और सैलानियों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सकेगा।

धैर्य बनाए जाने की अपील
डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

AI Summit Case: तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, अब दिल्ली की अदालत में होगी पेशी; पहले हुआ ड्रामा
तीनों आरोपी सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को रात करीब 1 बजे एसीजेएम-II एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की याचिका पर सुनवाई हुई और उसे स्वीकार कर लिया गया।

शिमला स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-II) की अदालत ने दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। तीनों आरोपी सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को रात करीब 1 बजे एसीजेएम-II एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की याचिका पर सुनवाई हुई और उसे स्वीकार कर लिया गया।

भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ पैनल वकील नंदलाल ठाकुर ने बताया कि हमने सबसे पहले यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को आवेदन दिया। उन्होंने आवेदन आगे भेज दिया। अब न्यायालय संख्या 2 (एसीजे) के स्थानीय मजिस्ट्रेट ने उनकी पुलिस ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी है। अब तीनों आरोपियों को दिल्ली की उस अदालत में संबंधित स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा जहां एफआईआर दर्ज की गई थी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लिए गए तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देर रात शिमला की अदालत में पेश किया गया। पहले नई दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में शामिल तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तारी को लेकर शिमला में बुधवार रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू से पकड़कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीमों को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बिना सूचना कांग्रेस शासित हिमाचल पहुंची दिल्ली पुलिस के करीब 20 अधिकारियों-कर्मचारियों की तीन गाड़ियों को शिमला के शोघी और सोलन के धर्मपुर में नाके लगाकर रोक लिया गया।

दिल्ली पुलिस पर अवैध तरीके से हिरासत में लेने का आरोप लगाकर हिमाचल पुलिस ने शिमला के चिढ़गांव में एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद शिमला पुलिस जिला अदालत भी पहुंच गई। दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामे व तनातनी के बाद देर शाम दिल्ली पुलिस फिर तीनों कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना हुई, लेकिन शिमला पुलिस ने उन्हें फिर शोघी नाके पर रोक लिया।देर रात तक टकराव की स्थिति बनी रही।

इस दाैरान  दोनों तरफ से खूब बहसबाजी हुई। हिमाचल पुलिस ने तीन लोगों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस टीम को उनपर दर्ज एफआईआर की प्रति दिखाई और मामले में सहयोग की अपील की।  वहीं दिल्ली पुलिस का तर्क था कि उन्होंने 20 फरवरी को एफआईआर दर्ज की है और इसमें नाै लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पुलिस रिमांड आ चुके हैं।

हिमाचल पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई से पहले न ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी और न ही उसके पास कार्रवाई करने के लिए वैध दस्तावेज थे। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी है।

अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड, सात साल के बच्चे का शव निकाला; आठ से नौ लोगों के दबे होने की आशंका
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड की चपेट में नेपाली मूल का परिवार आ गया। एक सात साल के बच्चे का शव निकाला गया है। अभी भी आठ से नौ लोगों के दबे होने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भीषण आग लग गई। अर्की बाजार में देर रात लगी आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना में सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि आठ से नौ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने का कारण नेपाली मूल के परिवार द्वारा जलती अंगीठी को घर के अंदर ले जाना बताया जा रहा है, जिसके बाद संभवतः छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।

प्रशासनिक अमला और दमकल विभाग सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग इस भयावह मंजर को देखकर सहम गए। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लगी इस आग ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत कार्य के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रमुख कारण परिवार द्वारा रात के समय जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले जाना माना जा रहा है।

सिलिंडर फटने से भड़की आग
अंदर ले जाई गई अंगीठी से निकली चिंगारी ने संभवतः घर में रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण छह से सात सिलिंडरों में विस्फोट हुआ। विस्फोट ने आग की भयावहता को कई गुना बढ़ा दिया।

हिमाचल में नए साल पर बर्फबारी की आस, 30 से बदलेगा मौसम; कोहरे को लेकर दी ये चेतावनी
हिमाचल में किसानों और बागवानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 30 दिसंबर से मौसम बदलेगा। वहीं, निचले इलाकों में कोहरे को लेकर भी अपडेट है। जानने के लिए विस्तार से पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर बर्फबारी की आस पूरी होने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से मौसम बदलेगा और 1 जनवरी तक मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा। निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 29 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने का ऑरेंज और 30 को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, लाहौल के शिंकुला दर्रा, रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना में बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई है। रोहतांग और शिंकुला दर्रा के लिए फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही जारी है। शुक्रवार को भी सैकड़ों सैलानी शिंकुला दर्रा पहुंचे। बादल छाए रहने से किसानों-बागवानों को बारिश होने की उम्मीद है।

उधर, शिमला समेत अधिकांश इलाकों में शुक्रवार दोपहर तक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं आया है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान -3 से 7 डिग्री सेल्सियस, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 3 से 10 डिग्री तथा निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में -3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, अधिकतम तापमान भी अधिकांश स्थानों पर सामान्य से 3 से 7 डिग्री अधिक रहा। ऊंचे इलाकों में अधिकतम तापमान 8 से 17 डिग्री, मध्य पहाड़ियों में 14 से 23 डिग्री और मैदानी इलाकों में 18 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। ऊना में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के सुंदरनगर और मंडी में घना कोहरा छाया रहा, जबकि बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 30 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। अगले 48 घंटों में मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को सतर्क रहने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।

Bilaspur Train Accident: ‘टक्कर, धमाका और फिर सन्नाटा, सामने पड़ी थीं लाशें’; यात्री ने सुनाया आंखों देखा मंजर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन (मेमू) व मालगाड़ी की भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है और 20 लोग घायल हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बुलेटिन के मुताबिक बिलासपुर स्टेशन के समीप दिनांक 04 नवम्बर, 2025 को हुई मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की इस घटना में 11 यात्रियों की मृत्यु एवं 20 यात्री घायल हुए हैं। ट्रेन हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सिग्नलिंग या रूट डायवर्जन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं थीं। महिला असिस्टेंट लोको पायलट को किया गया रेस्क्यू, लोको पायलट विद्या राज की हुई ही मौत। मालगाड़ी के गार्ड शैलेश यादव गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद रेल संचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा, लेकिन अब वैकल्पिक ट्रैक से ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, आशंका है कि मेमू ट्रेन के चालक ने लाल सिग्नल नजरअंदाज कर दिया, जिससे हादसा हुआ। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। अधिकारियों ने बताया, टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू का कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया एवं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि देर रात दो लोग ट्रेन के क्षतिग्रस्त हुए कोच में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही थी। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। उस स्थान पर परिचालन पुनः शुरू हो गया है जहां कल एक मेमू ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

इससे पहले रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। वहीं स्थानीय प्रशासन भी मदद में जुटा हुआ है। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेन दूसरे रूट से अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं। हादसे का कारण अज्ञात है। रेलवे की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। यह हादसा बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुआ है, जो की सबसे व्यस्ततम मार्ग है जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस हादसे की असली वजह क्या है।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई । मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मची हुई थी। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । रेलवे और जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी गई, इसके बाद बचाव और राहत कार्य जारी है।

ट्रेन हादसे के प्रत्यक्षदर्शी यात्री संजय विश्वकर्मा ने जो कुछ देखा, वह आज भी उन्हें दहला देता है। 35 वर्षीय संजय पैसेंजर ट्रेन के पहले डिब्बे में बैठे थे और अपने ससुराल अकालतरा से लौट रहे थे।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन (मेमू) व मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। ट्रेन हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हैं। ट्रेन हादसे के प्रत्यक्षदर्शी यात्री संजय विश्वकर्मा ने जो कुछ देखा, वह आज भी उन्हें दहला देता है। 35 वर्षीय संजय पैसेंजर ट्रेन के पहले डिब्बे में बैठे थे और अपने ससुराल अकालतरा से लौट रहे थे।

संजीव विश्वकर्मा ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, ‘मैं मोबाइल चला रहा था। कुछ यात्री बातें कर रहे थे और कुछ सो रहे थे। सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जैसे सब कुछ थम गया। गतोरा स्टेशन से लगभग 500 मीटर आगे ही ट्रेन जोर से हिली और किसी चीज से टकरा गई। इतनी भयंकर आवाज आई कि कान सुन्न हो गए। खिड़कियों के शीशे टूट गए और लोग चिल्लाने लगे। फिर सब तरफ अंधेरा छा गया।’

संजय के मुताबिक, टक्कर के बाद उनका डिब्बा सीधे सामने चल रही मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। जब संजय को होश आया, तब वे अपनी सीट के नीचे फंसे हुए थे। संजय ने बताया, ‘मैं हिला नहीं पा रहा था। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। मेरे सामने ही तीन लोगों के शव पड़े थे, उनमें एक महिला भी थी। शव क्षत-विक्षत हालत में थे। उनके चेहरे अब भी सामने घूमते हैं।’ संजय उस समय अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए यह घटना याद कर रहे थे। जिस डिब्बे में संजय बैठे थे, उसमें लगभग 16-17 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे शामिल थे।

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, आशंका है कि मेमू ट्रेन के चालक ने लाल सिग्नल नजरअंदाज कर दिया, जिससे हादसा हुआ। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा।  अधिकारियों ने बताया, टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू का कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया एवं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि देर रात दो लोग ट्रेन के क्षतिग्रस्त हुए कोच में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही थी। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख के मुआवजे की घोषणा
रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि मामूली रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

हिमाचल में हादसा: बस की छत पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 16 की मौत, PM मोदी से लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
बताया जा रहा है कि भूस्खलन का मलबा सीधे बस की छत पर आया गया। अब तक इसमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर निजी बस पर आ गिरा, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। भाई-बहन दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बस में कुल 18 लोग सवार थे। स्थानीय निवासी राहुल लापता है।

कृष्णा ट्रांसपोर्ट की बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। हादसा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे बरठीं में भल्लू पुल के पास हुआ। चट्टानों के साथ मलबा गिरने से बस की छत उखड़कर खड्ड के किनारे जा गिरी, जिससे सारा मलबा सीधे बस में बैठी सवारियों पर आ गिरा। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।

पीछे से आ रहे गाड़ी चालकों ने सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से सबसे पहले दो बच्चों आरुषि (10) और शौर्य (8) को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में इन बच्चों की मां और दो चचेरे भाई और उनकी मां की माैत हो गई है। बस में सवार ज्यादातर लोग स्थानीय थे। देर रात तक मलबे और चट्टानों को जेसीबी से हटाने का काम जारी था। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार हादसे में चालक और परिचालक की भी मौत हो गई है। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि बस को निकाल लिया गया है।

घायल को निकालती रेस्क्यू टीम

बस में सवार थे 35 यात्री
बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग बस में सवार थे। घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में 35 के करीब सवारियां थी। चालक और परिचालक की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त
दुर्घटनाग्रस्त पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बस दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त
दुर्घटनाग्रस्त पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, महामंत्री सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, पायल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेश चंदेल, राकेश जमवाल, विपिन परमार, कर्ण नंदा, स्वदेश ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार एवं भाजपा का पूर्ण संगठन इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए हादसे से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर घायलों को जल्द स्वस्थ करें।”

गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। एनडीआरएफ की टीमें घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई  बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

प्रियंका ने जताया दुख
प्रियंका गांधी ने दुख जताते हुए लिखा, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में एक यात्री बस के भूस्खलन की चपेट में आने की वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। संकट की इस घड़ी में राज्य की कांग्रेस सरकार हर तरह से पीड़ितों के साथ है, हर संभव मदद एवं राहत के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

किन्नौर में फटा बादल, बगीचे तबाह; राज्य में भूस्खलन से 555 सड़कें बंद, जानें माैसम पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। किन्नौर जिले के निगुलसरी के ठीक ऊपर थाच गांव में देर रात 12:10 पर बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और बगीचों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। बाढ़ का मलबा निगुलसरी में एनएच पांच पर आ गया है, जिस कारण किन्नौर जिले का सड़क संपर्क कट गया है। बादल फटने से क्षेत्र के तीन नालों में आई बाढ़ से ग्रामीणों के खेतों और बगीचे तबाह हो गए। बाढ़ में दो गाड़ियां भी बह गईं। ग्रामीण मस्तान की दोगरी और गांव में मकान भी बाढ़ की चपेट में आया। तीन घरों को खतरा हो गया है।

हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर भारी भूस्खलन, सेंट एडवर्ड स्कूल दो दिन बंद
शिमला जिले के कई भागों में पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश तबाही मचा रही है। राजधानी शिमला के हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर फिर से भारी भूस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार सेंट एडवर्ड स्कूल (हिमलैंड) के पास आधी रात 2:00 बजे भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन प्रशासन ने भवन को खाली करवा दिया है। भूस्खलन से सर्कुलर रोड ठप हो गया। वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शिमला के आदेशानुसार सेंट एडवर्ड स्कूल 19 और 20 सितंबर को बंद रहेगा।शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को स्कूल आने से छूट दी गई है। हालांकि, सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने को कहा गया है।वहीं सड़क बंद होने से लोग सुबह पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचे। छोटा शिमला, बीसीएस-खलीनी की ओर से बसें टाॅलैंड तक ही पहुंचीं। वहीं पुराना बस स्टैंड से कुछ बसें टिंबर हाउस तक चलीं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों व अन्य कामकाजी लोगों को पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचना पड़ा। मरीजों-तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क बहाली का कार्य जारी है।

तीन नेशनल हाईवे सहित 555 सड़कें बंद
राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के चलते शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे सहित 555 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 162 बिजली ट्रांसफार्मर व 197 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू जिले में 202, मंडी 158, शिमला 50, कांगड़ा 40, सिरमाैर 24 व चंबा में भी 24 सड़कें बंद हैं। वहीं सबसे अधिक 126 जल आपूर्ति स्कीमें प्रभावित हैं।

मानसून सीजन में अब तक 424 लोगों की गई जान
हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 4,74,993.36 लाख की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 20 जून से 18 सितंबर तक 424 लोगों की जान चली गई है, 481 लोग घायल हुए हैं। 45 लोग अभी भी लापता हैं। 182 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। राज्य में 632 पक्के, 972 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2,258  पक्के और 4,767 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 585 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 6,815 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2,458 मवेशियों की माैत हो गई।

25 सितंबर तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 25 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 22 व 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। आज कुछ स्थानों पर बारिश के साथ अंधड़ चलने का की संभावना है। वहीं बीती रात नयना देवी में158.6, नाहन 38.2, भटियाट 37.1, बलद्वाड़ा 28.0, काहू 23.5, बिलासपुर 20.3, नंगल बांध 18.2, सराहन 18.0, धर्मशाला 17.8, कोठी 14.2, सुजानपुर टिहरा 14.0, ओलिंडा 12.7, जोगिंद्रनगर 12.0, कांगड़ा और मंडी में 8.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल में भूस्खलन से तीन की माैत, एक लापता; 653 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश ने फिर कहर बरपाया है। शिमला में 141.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जोकि बहुत ज्यादा है। मंडी जिले में भूस्खलन से तीन लोगों की माैत हो गई। एक लापता है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने फिर कहर बरपाया है। बीती रात हुई भारी बारिश से राजधानी शिमला, मंडी व अन्य भागों में तबाही हुई है। शिमला में 141.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जोकि बहुत ज्यादा है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में सैकड़ों सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। मंडी जिले में भूस्खलन से तीन लोगों की माैत हो गई। एक लापता है। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित 653 सड़कें बंद रहीं। 1205 बिजली ट्रांसफार्मर व 160 जल आपूर्ति स्कीमें भी बाधित हैं। मंडी जिले में 313, कुल्लू 153, शिमला 58 व चंबा में 26 सड़कें बंद हैं। बीती रात नगरोटा सूरियां 135.2, भटियात 80.0, सुंदरनगर 60.5, सलापड़ 57.9, ब्राह्मणी 54.4, गुलेर 54.2, मंडी 52.6, कांगड़ा 50.5, मैहरे बड़सर 50.0, नयना देवी 46.8, मुरारी देवी 42.0, बरठीं 37.4 व करसोग में 34.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से तीन लोगों की माैत
प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाली निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में बीते सोमवार रात को भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार यहां भूस्खलन होने से पूरा घर जमींदोज हो गया। हादसे के समय घर में पांच लोग मौजूद थे। इस हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक आठ महीने का बच्चा शामिल है। इसके अलावा दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतकों में तांगू देवी(33) पत्नी जय सिंह, कमला देवी(33) पत्नी देव राज और भीष्म सिंह(8 महीने) पुत्र देव राज शामिल हैं।  सुरक्षित बचाए गए लोगों में खूब राम(65) पुत्र धनी राम और दर्शन देवी(58) पत्नी खूब राम शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमाार्टम के लिए भेज दिया है।  एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

बता दें, इससे पहले भी सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें सात लोगों की जान गई थी। उसके बाद अब इसी उपमंडल के निहरी इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों को काल का ग्रास बनना पड़ा है। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के अधिकतर मार्ग बंद पड़े हैं, जिस कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने ही अपने स्तर पर सर्च और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकाला है। क्षेत्र में अभी भी रुक रुककर बारिश का दौर जारी है, जिस कारण बाकी राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।

धर्मपुर में बस अड्डा में तबाही। – फोटो : संवाद

धर्मपुर बस स्टैंड डूबा… बसें और कई वाहन बहे; एक व्यक्ति लापता
मंडी जिले में सोमवार रात को हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इस बार तबाही का केंद्र धर्मपुर बाजार रहा। यहां से होकर बहने वाली सोन खड्ड ने इतना विकराल रूप धारण किया कि तबाही मच गई।  रात एक बजे के करीब यह बारिश इतनी ज्यादा तेज हो गई कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।  मंडी जिला के सरकाघाट और धर्मपुर उपमंडलों में भी बेहद ज्यादा बारिश हुई। इस बारिश के कारण यहां बहने वाली साने खड्ड ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर दिया। इस कारण धर्मपुर का बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया।

धर्मपुर बस अड्डा। – फोटो : संवाद

कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गईं
इस बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसें पानी में डूब गई और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गई। खड्ड के किनारे जिन लोगों के घर थे वो भी पानी में डूब गए और यहां खड़े कई निजी वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए जिसमें स्कूटर, बाइक और कार आदि शामिल हैं। घरों में पानी घुसने के कारण लोग घरों की दूसरी मंजिल और छतों पर चढ़ गए। यहां एक होस्टल भी है जिसमें 150 बच्चे थे उन्होंने भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाकर अपनी जान बचाई।  उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि रात को जब तेज बारिश हुई तो पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत ही मैदान में जुट गई थी। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात भी चला रहा।

धर्मपुर बस अड्डा जलमग्न। – फोटो : संवाद

एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी
अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिल रही है, जिसे पुष्टि किया जा रहा है। बहुत से वाहन बह गए हैं। घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है। अभी सोन खड्ड का जलस्तर सामान्य हो रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

शिमला में तबाही। – फोटो : संवाद

शिमला में बारिश से तबाही, जगह-जगह भूस्खलन
प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। शहर में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। हिमलैंड में भारी भूस्खलन होने से मंगलवार सुबह वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। यहां चार गाड़ियां मलबे में दब गईं। बीसीएस में भी सड़क पर भूस्खलन हुआ है और पेड़ भी गिर गया।

नाै गाड़ियां मलबे में दबीं
सुबह के समय सर्कुलर रोड पर बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही ठप रही। लोग पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचे। आधे विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच सकें। करीब 10:00 बजे आवाजाही शुरू हो पाई। पांजड़ी में भी दो गाड़ियां मलबे में दब गईं। टुटीकंडी के बंगाली बगीचे में भी भूस्खलन हुआ है।

शिमला में पेड़ गिरा। – फोटो : संवाद

इतने दिन बरसेंगे बादल
शहर के कृष्णानगर वार्ड में लालपानी बाईपास सड़क पर भी भूस्खलन हुआ है। विकासनगर में भी भूस्खलन होने की सूचना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ भागों में 22 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। आज कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला में हुई तबाही। – फोटो : अमर उजाला

मानसून में अब तक 409 लोगों की माैत
इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 4,50,444.91 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। 20 जून से 15 सितंबर तक 409 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 473 लोग घायल हुए हैं। 41 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 180 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। राज्य में 579 पक्के, 899 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2,001 पक्के और 4,297 कच्चे मकानों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। 490 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 6,147 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं 2,109 मवेशियों की माैत हो गई।

शिमला में लोगों ने डर के सारे में गुजारी बीती रात
शिमला में लोगों ने बीती रात डर के सारे में गुजारी। एकाएक हुए तीन से चार धमाकों के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार सुबह आधे शहर में बिजली गुल रही। जतोग, टुटू, ढली सहित शहर के कई स्थानों में पेड़ बिजली की एलटी लाइनों पर गिरे हैं। 33 केवी मल्याणा-बड़ागांव लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

हिमाचल प्रदेश में बारिश से कई जगह तबाही, गाड़ियां-दुकानें मलबे में दबीं, पुल ध्वस्त; भूस्खलन से 537 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश ने फिर तबाही मचाई है। मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। निरमंड उपमंडल के उर्टू में भारी बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन से पांच गाड़ियां दबने की सूचना है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन, बाढ़ से कई क्षेत्रों में तबाही हुई है। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। इस मार्ग के बंद होने से मानपुरा से दवनी व वर्धमान क्षेत्र की ओर उद्यमियों व कामगारों को अब वाया बद्दी व चनालमाजरा होकर जाना पड़ रहा है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में बुधवार शाम तक चार नेशनल हाईवे सहित 537 सड़कें बंद रहीं। 635 बिजली ट्रांसफार्मर व 266 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।

इन उप मंडलों में स्कूल बंद
भारी बारिश के चलते राज्य के कई उप मंडलों में आज शिक्षण संस्थान आज बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिमला शहर के कई निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। इसके साथ ही ठियोग, चौपाल, कुमारसैन डिवीजन में आज शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। सिरमाैर जिले में भी आज शिक्षण संस्थान बंद रहे। आनी और निरमंड उपमंडलों के शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।

निरमंड के उर्टू में बादल फटा
निरमंड खंड की रहाणू पंचायत के उर्टू गांव से होकर बहने वाले नौणी नाले में बादल फटने से आई बाढ़ की चपेट में आने से पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई अन्य घरों और गाड़ियों को भी क्षति पहुंची। तीन गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कई लोग बेघर हो गए हैं। सेब के बगीचों से फलदार पौधे भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गए। उर्टू बस स्टैंड और कुटली में बाढ़ का पानी और मलबा कई घरों, दुकानों, गोशालाओं में जा घुसा। उर्टू बाजार में 6 दुकान और पार्क किए 6 वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए। तीन मकानों को खाली करवाया गया है।

कालका-शिमला हाईवे पर चक्कीमोड़ के पास पहाड़ी से फिर हुआ भूस्खलन
कालका-शिमला नेशनल हाईवे चक्कीमोड़ के समीप भूस्खलन से बाधित हो गया। पहाड़ी से बारिश के पानी के साथ अधिक मात्रा में मलबा आ गया। इससे सड़क दलदल में तबदील हो गई है। वहीं पहाड़ी से लगातार पत्थर आने का सिलसिला भी जारी है। इससे वाहनों की लंबी कतारें एनएच पर लग गईं। मौके पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं जिले भर में दर्जन सड़कें बंद पड़ी है। सोलन जिले में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों को आज बंद कर दिया है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं।  उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने खड्ड व नालों से दूर रहने का आग्रह किया है। रात भर से बारिश के लगातार जारी क्रम से नालों व खड्ड उफान पर आ गए है।

शिमला शहर में भी जगह-जगह भूस्खलन
शिमला शहर में भी भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई जगह पेड़ भी गिरे है। लिफ्ट एचएचएच होटल से आगे पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई। संजाैली और छोटा शिमला के पास सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां अचानक पेड़ गिर गया जिससे आवाजाही कर रही गाड़ियां बाल-बाल बचीं। बंगारा-कलहट्टी सड़क पर भी पेड़ गिर गया। इससे बरात की बस के साथ अन्य गाड़ियां भी फंस गईं।

प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल
बीती रात को कसौली में 145.0, धर्मपुर 122.8, गोहर 120.0, मालरांव 103.2, बग्गी 95.9, नगरोटा सूरियां 93.4, श्री नयना देवी 86.4, सुंदरनगर 80.3, कांगड़ा 71.4 व बिलासपुर में 70.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 12 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दाैरान कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  9 से 12 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर और 6 से 8 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला गांव के ऊपर दरकी पहाड़ी
चंबा जिले में लगातार बारिश के बाद अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। चुराह उपमंडल की बघेईगढ़ पंचायत के कंगेला गांव के ऊपर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। चट्टानें तेजी से गांव की ओर लुढ़कीं, लेकिन गनीमत रही कि बड़ी चट्टान ने दिशा बदल ली। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लोग दहशत में सुरक्षित जगह की ओर भागे। पंचायत की ओर से गांव में रह रहे 12 परिवारों को दूसरे गांव में शिफ्ट कर दिया। अब स्थिति सामान्य होने पर ग्रामीण अपने घर लौट सके।

मानसून में अब तक 2,084 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 6 अगस्त तक 199 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 304 लोग घायल हुए हैं। 36 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 86 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है।  बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 2,084 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,690 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,570 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,90,550.45 लाख रुपये पहुंच गया है।

मंडी-कुल्लू हाईवे पर तेल के टैंकर पर गिरे पत्थर, भूस्खलन से रातभर फंसे रहे यात्री
भारी बारिश के चलते मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) बीती रात 8:00 बजे से पूरी तरह से बंद हो गया। 9 मील के पास कैंची मोड़ और दवाड़ा फ्लाईओवर के आसपास बड़ी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दवाड़ा फ्लाईओवर के पास खड़े एक तेल के टैंकर पर पत्थर गिरने से स्थिति और भी गंभीर हो गई। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को पूरी रात अपनी गाड़ियों में ही बितानी पड़ी। प्रशासन की ओर से राहत कार्य सुबह शुरू किया गया। सुबह 8:00 बजे तक मंडी से पंडोह तक का मार्ग आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। हालांकि
, पंडोह से कुल्लू तक के मार्ग को पूरी तरह बहाल करने में अभी समय लग सकता है। पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।