Shimla – RNSNS News

AI Summit Case: तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, अब दिल्ली की अदालत में होगी पेशी; पहले हुआ ड्रामा
तीनों आरोपी सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को रात करीब 1 बजे एसीजेएम-II एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की याचिका पर सुनवाई हुई और उसे स्वीकार कर लिया गया।

शिमला स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-II) की अदालत ने दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। तीनों आरोपी सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को रात करीब 1 बजे एसीजेएम-II एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की याचिका पर सुनवाई हुई और उसे स्वीकार कर लिया गया।

भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ पैनल वकील नंदलाल ठाकुर ने बताया कि हमने सबसे पहले यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को आवेदन दिया। उन्होंने आवेदन आगे भेज दिया। अब न्यायालय संख्या 2 (एसीजे) के स्थानीय मजिस्ट्रेट ने उनकी पुलिस ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी है। अब तीनों आरोपियों को दिल्ली की उस अदालत में संबंधित स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा जहां एफआईआर दर्ज की गई थी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लिए गए तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देर रात शिमला की अदालत में पेश किया गया। पहले नई दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में शामिल तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तारी को लेकर शिमला में बुधवार रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू से पकड़कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीमों को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बिना सूचना कांग्रेस शासित हिमाचल पहुंची दिल्ली पुलिस के करीब 20 अधिकारियों-कर्मचारियों की तीन गाड़ियों को शिमला के शोघी और सोलन के धर्मपुर में नाके लगाकर रोक लिया गया।

दिल्ली पुलिस पर अवैध तरीके से हिरासत में लेने का आरोप लगाकर हिमाचल पुलिस ने शिमला के चिढ़गांव में एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद शिमला पुलिस जिला अदालत भी पहुंच गई। दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामे व तनातनी के बाद देर शाम दिल्ली पुलिस फिर तीनों कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना हुई, लेकिन शिमला पुलिस ने उन्हें फिर शोघी नाके पर रोक लिया।देर रात तक टकराव की स्थिति बनी रही।

इस दाैरान  दोनों तरफ से खूब बहसबाजी हुई। हिमाचल पुलिस ने तीन लोगों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस टीम को उनपर दर्ज एफआईआर की प्रति दिखाई और मामले में सहयोग की अपील की।  वहीं दिल्ली पुलिस का तर्क था कि उन्होंने 20 फरवरी को एफआईआर दर्ज की है और इसमें नाै लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पुलिस रिमांड आ चुके हैं।

हिमाचल पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई से पहले न ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी और न ही उसके पास कार्रवाई करने के लिए वैध दस्तावेज थे। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी है।

अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड, सात साल के बच्चे का शव निकाला; आठ से नौ लोगों के दबे होने की आशंका
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड की चपेट में नेपाली मूल का परिवार आ गया। एक सात साल के बच्चे का शव निकाला गया है। अभी भी आठ से नौ लोगों के दबे होने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भीषण आग लग गई। अर्की बाजार में देर रात लगी आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना में सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि आठ से नौ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने का कारण नेपाली मूल के परिवार द्वारा जलती अंगीठी को घर के अंदर ले जाना बताया जा रहा है, जिसके बाद संभवतः छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।

प्रशासनिक अमला और दमकल विभाग सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग इस भयावह मंजर को देखकर सहम गए। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लगी इस आग ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत कार्य के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रमुख कारण परिवार द्वारा रात के समय जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले जाना माना जा रहा है।

सिलिंडर फटने से भड़की आग
अंदर ले जाई गई अंगीठी से निकली चिंगारी ने संभवतः घर में रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण छह से सात सिलिंडरों में विस्फोट हुआ। विस्फोट ने आग की भयावहता को कई गुना बढ़ा दिया।

पत्नी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास, वारदात को अंजाम देने के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी पुलिस चौकी के अंतर्गत घनपेरी गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर छिपाने और जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान गुलशन(26) के रूप में हुई है।  पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्यों को एकत्रित किया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी तोता राम पेशे से सुरक्षा गार्ड है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने मृतक महिला के परिजनों को सूचित किया। गुलशन के परिजन जब गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के आंगन में एक गड्ढा खोदा गया है और इसमें गुलशन का अधजला शव मिला। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव को जलाने के लिए पेंट और लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया था ताकि पहचान न हो सके। जानकारी के अनुसार गुलशन और तोता राम की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और दोनों का एक चार वर्षीय बेटा भी है।

परिजनों ने लगाया ये आरोप
मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही गुलशन को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला के भाई ने पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि 14 मई को उनकी मां ने गुलशन को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जब बार-बार फोन नहीं लगा तो उन्हें अनहोनी का शक हुआ और वे अपने एक रिश्तेदार के साथ घनपेरी गांव पहुंचे। अक्षय ने बताया कि उन्हें गांव पहुंचते ही तोता राम का व्यवहार संदिग्ध लगा। जब उन्होंने घर के आंगन में देखा तो वहां एक गड्ढा खुदा हुआ था और उसमें गुलशन का अधजला शव मिला। उन्होंने बताया कि उनकी बहन को पहले मारा गया और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया।

आरोपी ने पुलिस चाैकी पहुंचकर ये कहा
उधर, वारदात को अंजाम देने के आरोपी स्वयं शोघी पुलिस चौकी पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। बालूगंज थाने में इस मामले को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने  बताया कि अभियुक्त को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल के बाजार बंद, कांग्रेस ने स्थगित की रैली
आज हिमाचल में बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है।  राजधानी शिमला में भी बंद का असर दिखा। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश में उबाल है। आज हिमाचल में बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है। राजधानी शिमला में भी बंद का असर दिखा। मालरोड व मिडल बाजार में दुकानें बंद रहीं। प्रदेशभर में जहां सुबह से लेकर 11:00 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है, वहीं राजधानी शिमला के कारोबारियों ने दोपहर बाद 1:00 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सुमेश शर्मा, महामंत्री राकेश कैलाश और समस्त कार्यकारिणी ने आतंकी हमले की निंदा की है।

कांग्रेस ने स्थगित की 26 अप्रैल को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली
पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न दुखद परिस्थितियों के मद्देनजर हिमाचल कांग्रेस कमेटी की 26 अप्रैल को शिमला में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली नहीं होगी। इसे स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में प्रस्तावित रैली को न करने का निर्णय लिया गया है।

मुस्लिम संगठनों ने भी की आतंकी हमले की निंदा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंक वादियों की ओर से पर्यटकों को मारे जाने की घटना के बाद नाहन शहर के मुस्लिम समुदाय में रोष पनपा हुआ है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे हिंदुस्तान के सौहार्द, शांति और मोहब्बत को खत्म करने की साजिश करार दिया। बुधवार को कच्चा टैंक मस्जिद में दिन की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से निहत्थे बेकसूर लोगों को जान से मारने की घटना पर गहरा रोष प्रकट किया गया। अंजुमन इस्लामिया के उपप्रधान कैप्टन सलीम अहमद, पूर्व प्रधान मुबारिक अली, इशाक, मौलाना रऊफ अहमद, इस्लाम आदि दर्जनों लोगों ने कहा कि आतंक वादियों ने जिस तरह से निहत्थे लोगों को उनका नाम पूछकर मारा। यह इस्लाम को बदनाम करने और हिंदुस्तान के सौहार्द, शांति और मोहब्बत को खत्म करने की साजिश है। उधर, पांवटा साहिब में आतंकी हमले को कायराना और बेहद शर्मनाक करार दिया। ऑल हिमाचल मुस्लिम संगठन प्रदेश अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी ने कहा कि आतंकी हमला इंसानियत के खिलाफ एक संगीन गुनाह है।‘पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए’
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सुबह से रामपुर बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। वहीं व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकियों पर कार्रवाई की जाए। रामपुर बाजार के व्यापारियों ने सुबह से  अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

चंबा में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा
चंबा में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूटा।  जिला चंबा में व्यापार मंडल और विहिप के आह्वान पर जिला मुख्यालय चंबा, बनीखेत, चुवाड़ी व भरमौर में बाजार बंद रहे। दोनों समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानों समेत व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया। विहिप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि छोटी मानसिकता वाले आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों की हत्या की है। जिसका हिंदू समाज कड़ा विरोध करता है। बताया कि किसी भी सुरत में आंतकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कोतवाली बाजार बाजार बंद
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कोतवाली बाजार और कचहरी अड्डा व्यापार मंडल ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। वहीं व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगा। व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। व्यापार मंडल के सचिव शेखर राय ने मांग की है कि सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाए न हो

‘पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई की जाए’
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सुबह से रामपुर बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। वहीं व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकियों पर कार्रवाई की जाए। रामपुर बाजार के व्यापारियों ने सुबह से  अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश, बड़ूही में सभी दुकानों को बंद रखा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित होकर बड़ूही व्यापार मंडल ने सभी दुकानों को बंद रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हुए पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि निहत्थे और निर्दोष लोगों की धर्म पूछकर की गई हत्याएं मानवता के खिलाफ है और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों और मारे गए निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। व्यापारियों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और देश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मांग की। बड़ूही के दिल मोहम्मद ने कहा की धर्म पूछकर मारना बहुत कायरतापूर्ण हैं, जोकि पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार की मौत
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शोघी-आंनदपुर-मैहली बाईपास पर मंगलवार रात सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार शोघी की तरफ से मैहली आ रहे थे। इसी दौरान शील गांव के पास पुल के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फीट की गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास, प्रगति (15) पुत्री भगवान दास, मुकुल (10) पुत्र हेतराम निवासी जानकी निवास नवबहार और जय सिंह नेगी (40) पुत्र पद्मदेव नेगी निवासी अंबिका कॉटेज ओमकार लॉज संजौली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ। शोघी से मैहली की ओर आ रही कार शीलगांव के पास पुल के समीप मोड़ से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी।

अंधेरा होने के कारण ढांक से खाई में उतरा बचाव दल
पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण ढांक से खाई में उतरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए एसडीआरएफ और अग्निशमन के कर्मचारियों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। जब तक बचाव दल गहरे खाई में पहुंचा, तब तक चारों दम तोड़ चुके थे।

अंधेरे में दल ने मुश्किल से शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और देर रात पोस्टमार्टम के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। हादसा कैसे हुआ, अभी इसके बारे में फिलहाल कोई पता नहीं चला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Himachal Budget 2025: सीएम सुक्खू पेश कर रहे बजट, बोले- हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाएंगे
ख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रहे हैं। सीएम सुक्खू बजट पेश करने के लिए ऑल्टो कार खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे।

सीएम ने कहा कि कृषि-बागवानी क्षेत्र में कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करने के पक्ष में है। वनों का संरक्षण करना होगा। सरकार 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट के रूप में विकसित करेगी। ई-बसों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकारी विभागों में भी ई-गाड़ियों को शामिल किया जा रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ किया जाएगा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहली बार एमएसपी की घोषणा की गई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

‘प्रति व्यक्ति आय में 9.6 प्रतिशत बढ़ोतरी’
सीएम सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार से 76,185 करोड़ रुपये का लोन वर्तमान सरकार को विरासत में मिला। इसके चलते बड़ी राशि इसके ब्याज को चुकाने में चली गई। कृषि व संबंद्ध क्षेत्र में 3.38 प्रतिशत की वृद्धि संभावित है। प्रति व्यक्ति आय में 9.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

राजस्व में हुई बढ़ोतरी: सीएम
सीएम ने कहा कि बिजली पर दी जाने वाली सब्सिडी का भी युक्तिकरण किया गया है। आबकारी नीति में बदलाव से वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व में 300 करोड़ की वृद्धि होने की संभावना है।  उपकर के माध्यम से भी आय बढ़ाने का प्रयास किया। शराब पर उपकर से अतिरिक्त आय प्राप्त की।

राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 हजार करोड़ का राहत पैकेज दिया
वर्ष 2023 में मानसून में प्रदेश को भारी तबाही का सामना करना पड़ा। राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 हजार करोड़ का आपदा राहत पैकेज दिया।  आशा है कि केंद्र सरकार भी आपदा राहत राशि प्रदेश को शीघ्र जारी करेगी।

सीएम ने शेर पढ़कर शुरू किया बजट भाषण
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम अपनी आल्टो कार को खुद चलाकर विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शेर पढ़कर बजट भाषण की शुरूआत की।  सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बजट अनुमानों की शुरुआत में शेर पढ़ा कि न गिराया किसी को, कभी न किसी को उछाला, जहां आप पहुंचे छलांगें लगा-लगाकर, मैं भी वहां पहुंचा धीरे-धीरे।

पर्यटन स्थलों का हो प्रचार-प्रसार, तभी कारोबार पकड़ेगा रफ्तार
हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए पर्यटन कारोबारी बजट में प्रचार-प्रसार के लिए अलग से बजट प्रावधान की व्यवस्था चाहते हैं। पर्यटन कारोबारियों का मनाना है कि देश के अन्य पर्यटन राज्यों के मुकाबले हिमाचल अपने पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार में पिछड़ा है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार के लिए विशेष नीति की भी मांग उठाई जा रही है। पड़ोसी राज्यों कश्मीर और उत्तराखंड ने पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल माध्यम अपनाए हैं। डिजिटल मीडिया पर पर्यटन स्थलों को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।