Jammu & Kashmir – RNSNS News

आतंकी हमले के बाद अब बदली तस्वीर, आतंक के साए से बाहर निकला पहलगाम; एक साल बाद फिर हुआ गुलजार
पिछले साल हुए आतंकी हमले के बाद अब पहलगाम एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है और घाटी में रौनक लौटने लगी है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन स्थलों के दोबारा खुलने से सैलानियों का विश्वास बढ़ा है और वे बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बायसरन में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों पर्यटकों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के कई पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और पर्यटकों की आवाजाही में भारी गिरावट आई।

हालांकि, लगभग एक साल बाद अब हालात काफी बदल चुके हैं और अनंतनाग जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर यह इलाका अब फिर से अपनी रौनक लौटाता नजर आ रहा है।

पर्यटकों का कहना है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैलानियों ने बताया कि सेना और पुलिस की मौजूदगी से वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पर्यटन स्थलों के दोबारा खुलने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार, कटड़ा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत और अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के बाद घाटी में पर्यटकों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले समय में पर्यटन और भी तेजी से पटरी पर लौटेगा।

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी थे मौजूद
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया- अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित राॅयल पार्क में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ वापस लौट रहे थे। दोनों नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुरानी मंडी निवासी हमलावर कमल सिंह जम्वाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डॉ. फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। समारोह में शिरकत करने के बाद जैसे ही दोनों नेता बाहर निकल अपनी गाड़ियों की तरफ बढ़ रहे थे तभी वहां मौजूद आरोपी ने गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद दोनों नेताओं के मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया।

आरोपी कमल सिंह के पकड़े जाने के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी बोला-20 साल से मारना चाहता था…आज मौका मिला

आरोपी कमल सिंह ने पुलिस हिरासत में कहा कि वह 20 साल से डॉ. फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। उसने यह भी कहा कि उसे आज (बुधवार) को मौका मिला। पुलिस और खुफिया एजेंसियां कमल सिंह जम्वाल से कड़ी पूछताछ कर रही हैं। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी हथियार लेकर कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा। इस घटना के बाद पूरे जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

सुरक्षा में चूक

डिप्टी सीएम ने इसे सुरक्षा में चूक बताया। मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि खुदा का शुक्र है कि सब सुरक्षित हैं।जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया- अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन इतना पता चला है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी। सुरक्षा दल ने हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया। कोई व्यक्ति जेड+ एनएसजी से सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।

Omar Abdullah, J&K CM and son of Farooq Abdullah, tweets, "Allah is kind. My father had a very close shave. The details are sketchy at the moment but what is known is that a man with a loaded pistol was able to get within point-blank range & discharge a shot. It was only the… https://t.co/Ni26S7RZpn pic.twitter.com/mC5F4CAfab
— ANI (@ANI) March 11, 2026

जम्मू-कश्मीर पुलिस कांग्रेस के विधायक एजाज अहमद जान ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला एक समारोह में गए थे। हम सब उनके साथ थे। जब हम समारोह से निकल रहे थे, तभी एक आदमी पीछे से आया और बहुत तेजी से दौड़ते हुए डॉक्टर साहब (फारूक अब्दुल्ला) की पीठ पर रिवाल्वर रखकर गोली चला दी, लेकिन गोली चूक गई। डॉक्टर साहब (फारूक अब्दुल्ला) के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया, नीचे गिरा दिया, उसे दबाया और बड़ी मुश्किल से उससे पिस्तौल छीन ली। फिर हम वहां से निकलकर घर वापस आ गए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बंदूक शादी के अंदर तक पहुंच गई। लेकिन शुक्र है कि सब ठीक हैं। फारूक अब्दुल्ला बिल्कुल ठीक हैं। वे आराम करने के लिए अपने कमरे में चले गए हैं।”

#WATCH | Jammu: JKNC MLA Ajaz Ahmed Jan says, "He (Farooq Abdullah) was attending a function. We were all with them. When we were departing from the function… a man came from behind and he ran very fast and placed his revolver on the back of Doctor Sahib (Farooq Abdullah) and… https://t.co/SXCUjaaha3 pic.twitter.com/NTUqEkOWGL
— ANI (@ANI) March 11, 2026

उन्होंने आगे बताया कि हमलावर को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है। उसके बारे में सिर्फ पुलिस ही बता सकती है। उसके बाल थोड़े सफेद थे… उसके बारे में अभी और कुछ पता नहीं चला है… इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शी राकेश सिंह ने बताया कि मैं हमारे कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की बेटी की शादी में था। हम सब बैठे आनंद ले रहे थे। तभी डॉक्टर साहब ने कहा कि उन्हें जाना है… तभी एक आदमी आया और उसने डॉक्टर साहब की पीठ के पीछे रिवाल्वर रख दी… हालांकि, गोली चूक गई… डॉक्टर साहब बच गए… वहां कोई सुरक्षा या पुलिस नहीं थी। उनके साथ उपमुख्यमंत्री और सलाहकार भी थे।

पाकिस्तान की नापाक हरकत: राजोरी में सरहद से सटे क्षेत्रों में फिर दिखे ड्रोन, सेना ने बरसाईं गोलियां
राजोरी जिले के नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में मंगलवार शाम को फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। सेना ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की, जिसके बाद ड्रोन गायब हो गए। यह रविवार को राजोरी, पुंछ और सांबा में ड्रोन देखे जाने के बाद दूसरी घटना है।

राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में मंगलवार शाम को एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। सेना ने ड्रोन पर गोलीबारी की तो वे गायब हो गए। माना जा रहा है कि गोली से, ड्रोन या तो कहीं गिरे हैं या फिर पाकिस्तान की तरफ वापस चले गए। रविवार शाम को राजोरी, पुंछ और सांबा जिले में पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ हुई थी।

जानकारी के अनुसार, शाम सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच पहले राजोरी के केरी सेक्टर के डूंग गाला और उसके बाद ठंडीकस्सी में ड्रोन देखे गए। केरी के डूंगा गाला में दो से तीन ड्रोन दिखते ही सेना ने उनपर गोलियां दागीं। इसके बाद ड्रोन गायब हो गए।

इसके बाद ठंडीकस्सी में भी ड्रोन देखे गए जो थोड़ी देर बाद गायब हो गए। फिलहाल सेना ने दोनों क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी है। सुबह तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सेना ने लोगों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और यदि कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो तत्काल सेना को सूचित करें।

पुंछ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैंपिंग पर प्रतिबंध
पुंछ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियों पर मंगलवार को तत्काल रोक लगा दी गई है। ये आदेश अगले दो महीने तक लागू रहेंगे। डीसी कार्यालय पुंछ से जारी आदेश में का गया है कि सुरक्षा व खूफिया एजेंसियों की तरफ से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा गया है कि जिले की सीमा में कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर किसी की व्यक्तिगत व दलों की आवाजाही जनसुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

उत्तरी कश्मीर के जंगल में मिला आतंकी ठिकाना, हथियार-विस्फोटक बरामद
उत्तरी कश्मीर के एक जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने कसो के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटक सामग्री बरामद की।

उत्तरी कश्मीर के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान जंगल के भीतर छिपाकर रखा गया ठिकाना मिला, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामान में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक शामिल हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। सुरक्षा बलों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।

जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम: 19 साल का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था साजिद
संदिग्ध आतंकी मोबाइल फोन के जरिये पाकिस्तान व अन्य देशों में बैठे अपने आकाओं से दिशा-निर्देश हासिल कर रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे छह दिन के रिमांड पर लिया। साजिद से पूछताछ के आधार पर जम्मू में कई जगह छापे मारे गए।

जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम करते हुए पुलिस ने संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद (19) को गिरफ्तार किया है। साजिद मोबाइल फोन के जरिये पाकिस्तान व अन्य देशों में बैठे अपने आकाओं से दिशा-निर्देश हासिल कर रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे छह दिन के रिमांड पर लिया। साजिद से पूछताछ के आधार पर जम्मू में कई जगह छापे मारे गए।

पुलिस के अनुसार, रियासी निवासी साजिद के पिता असलम सीआरपीएफ में हैं। वह अभी दिल्ली में तैनात हैं। असलम का परिवार तीन वर्ष पहले जम्मू के बठिंडी में आकर रहने लगा था। साजिद युवाओं को कट्टरपंथ से जोड़ने में जुटा था। पुलिस ने उसे बुधवार की रात करीब 11 बजे जम्मू के सुजवां में नाके पर पकड़ा। उसके खिलाफ बाहु फोर्ट थाने में आतंकी गतिविधियों से जुड़ी बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बड़ी आतंकी वारदात की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि मोहम्मद साजिद जम्मू में एक बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। वह पाकिस्तान और कुछ नंबरों के साथ संपर्क में था। पुलिस इसका कनेक्शन सीमा पार से है। उसने साझा की है। अन्य देशों के विशिष्ट फोन पता लगा रही है कि कब से अभी तक क्या-क्या जानकारी उसने साझा की है।

युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था मोहम्मद साजिद
जम्मू को दहलाने का षड्यंत्र रचने के मामले में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद युवाओं को ऑनलाइन कट्टरपंथी भी बना रहा था। आतंकी साजिशों के राज उगलवाने के लिए पुलिस ने वीरवार को उसे छह दिन के रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जम्मू में कई जगह छापे भी मारे हैं।

19 साल का मोहम्मद साजिद रियासी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसे बुधवार की रात करीब 11 बजे जम्मू के सुजवां में एक नाके पर पकड़ा था। इस संबंध में जम्मू के बाहु फोर्ट पुलिस स्टेशन में आतंकी गतिविधियों से संबंधित बीएनएस की धारा 113(3) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

जांच में पता चला है कि आतंकवाद से संबंधित कृत्य को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। जांच से ये भी पता चला है कि वह पाकिस्तान और अन्य विदेशी देशों के विशिष्ट फोन नंबरों के साथ संपर्क में था। पुलिस पता लगा रही है कि कब से इसका कनेक्शन सीमा पार से है। अभी तक कौन-कौन सी जानकारी साझा की गई है। क्या यहां पर बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी तो नहीं है। कुल मिलाकर तमाम बिंदुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पिता सीआरपीएफ में, परिवार तीन साल से जम्मू में रह रहा
गिरफ्तार किए गए साजिद के पिता मोहम्मद असलम मूलरूप से रियासी जिले के जेडी पंदाल के रहने वाले हैं। 14 वर्ष पहले 2011 में उन्होंने गीतानगर में मकान बनाया था। पूरा परिवार यहीं पर रहता था। पिता असलम सीआरपीएफ में हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं।

परिवार के सदस्य तीन वर्ष पहले जम्मू के बठिंडी में आकर रहने लगे हैं। रियासी के गीतानगर स्थित घर में किराएदार रहते हैं। साजिद के पकड़े जाने के बाद से यहां बस उसी की चर्चा है। पड़ोसी युवक ने बताया कि साजिद पढ़ाई में ठीक था। लोगों के साथ उसका कम ही तालमेल था। पिछली बार वह घर कब आया था इसकी कोई जानकारी नहीं है।

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: हंदवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, एम4 कार्बाइन समेत हथियारों का जखीरा बरामद
सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नौगाम सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर अमेरिकी निर्मित एम4 कार्बाइन असाल्ट राइफल सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नौगाम सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर अमेरिकी निर्मित एम4 कार्बाइन असाल्ट राइफल सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष इनपुट के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस और सेना की नौगाम ब्रिगेड के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास नीरियन वन क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू किया। जवानों ने जंगल के बड़े इलाके को घेर लिया और सतर्कता के साथ आगे बढ़ते हुए पूरे क्षेत्र को खंगाला।

इस दौरान जंगल के बीच आतंकी ठिकाना देखा गया। हथियारों को बरामद कर ठिकाने को नष्ट कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हथियारों की बरामदगी से आतंकियों के मंसूबों पर पानी फिरा है। इससे आतंकियों की घाटी में शांति को भंग करने की कोशिश नाकाम हुई है। पुलिस ने कलामाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को खंगालने में जुट गई हैं।

ये हथियार बरामद
अधिकारी ने बताया कि आतंकी ठिकाने से 4 मैगजीन सहित 2 एम सीरीज की असाल्ट राइफल, 3 मैगजीन सहित 2 पिस्तौल, 2 हैंड ग्रेनेड और कुछ कारतूस, नकदी, मैप और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

क्या पाकिस्तान से चलाया जा रहा हथियारों का सिंडीकेट?
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के निकलने के साथ ही यह आशंका जताई जा रही थी कि तालिबान कश्मीर में आतंकवादियों का साथ देगा या नहीं। अब ऐसे हथियारों का आतंकी संगठनों के पास होना कहीं न कहीं एक ऐसे सिंडिकेट की तरफ इशारा कर रहा है जोकि पाकिस्तान से चलाया जा रहा है।

चाहे लश्कर की शैडो संगठन टीआरएफ या जैश की पीएएफएफ हो। यह दोनों संगठन पाकिस्तान की ओर से चलाए जा रहे हैं। ऐसे में उन तक हथियार पहुंचाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल नियंत्रण रेखा के पार से देखा जा रहा है।

Srinagar Blast: अमोनियम नाइट्रेट की पहली बार जांच कर रही थी टीम, सैंपल लेते ही थाने में हुआ धमाका; चूक तो हुई
सिर्फ तीन बारियों में भरे विस्फोटक की सैंपलिंग होनी थी। इसी दौरान इसमें धमाका हो गया। एफएसएल की टीम पहली बार अमोनियम नाइट्रेट जैसे अत्यधिक ज्वलनशील और खतरनाक पदार्थ की जांच कर रही थी। श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में टीम ने पहले ही 10 से अधिक बोरियों में भरे अमोनियम नाइट्रेट का परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया था। सिर्फ तीन बारियों में भरे विस्फोटक की सैंपलिंग होनी थी। इसी दौरान इसमें धमाका हो गया।

सुरक्षा से जुड़े एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि नौगाम पुलिस थाने में फरीदाबाद से जब्त अमोनियम नाइट्रेट की जांच चल रही थी। एफएसएल की टीमों ने करीब 10 बोरियों में रखे अमोनियम नाइट्रेट की जांच कर ली थी। टीम में लैब के वरिष्ठ व अनुभवी विशेषज्ञ थे। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर  (एसओपी) का भी सख्ती से पालन किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि तीन बारियों में रखे अमोनियम नाइट्रेट की जांच के लिए सैंपलिंग होनी थी। यह जांच शनिवार को की जानी थी लेकिन मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और संवेदनशील होने के कारण जांच टीमें इसे जल्द पूरा करना  चाहती थीं। शनिवार को श्रीनगर में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक भी होनी थी। इसमें दिल्ली धमाके और फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने की जांच की प्रगति और जम्मू-कश्मीर में तलाशी अभियानों पर भी चर्चा होनी थी। यही कारण था कि एफएसएल की टीम शुक्रवार रात 11:20 बजे तक जांच में लगी रहीं।

कहीं कोई चूक का अंदेशा
एक अधिकारी ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट के अति संवेदनशील होने के चलते जरा सी चूक भी घातक साबित होती है। अंदेशा है कि ऐसी ही चूक नौगाम पुलिस थाने में हुई होगी। ये चूक  किस स्तर पर हुई, यहां किसी तरह का केमिकल रिएक्शन हुआ या नहीं… ये सब जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

तो पूरे इलाके में होती तबाही
सूत्रों ने कहा कि यदि फरीदाबाद से जब्त किया गया 2,900 किग्रा अमोनियम नाइट्रेट पूरा यहां रखा होता तो पूरे इलाके में तबाही मच जाती। इस धमाके को देखकर लगता है कि ये जांच के दौरान तीन बोरियों में रखे अमोनियम नाइट्रेट में ही हुआ है।

विस्फोट में क्षत-विक्षत हुए शव, डीएनए जांच के लिए हुई सैंपलिंग
एफएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस थाने में टीम विस्फोटक के नमूने लेने गई थी, वहां उसे अब अपने कर्मचारियों के मौत के कारण की जांच करनी होगी। विस्फोट में शव क्षत-विक्षत हुए हैं। घटना स्थल पर हमने अपने कर्मचारियों की डीएनए जांच के लिए सैंपलिंग की है। यह हमारे लिए सबसे भावुक समय रहा। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा हादसा पहली बार हुआ है जो सभी के लिए यह डरावना अनुभव है। धमाके में जिन एफएसएल कर्मचारियों की जान बची है वे हादसे के वक्त दूसरे कमरे थे।

आतंकी हमला नहीं, यह महज एक हादसा : जनरल बख्शी
रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि यह दुर्घटना ही है। सावधानी बरती गई होगी, क्योंकि कोई अपनी ही जान के साथ नहीं खेलता। यह लोग इतने प्रशिक्षित नहीं थे, लेकिन इतने नौसिखिए भी नहीं रहे होंगे। इन लोगों ने सोचा होगा कि यह शुद्ध केमिकल है। जबकि इससे धमाका करने के लिए इसमें फ्यूल ऑइल मिलाया जाता है। यह समझ नहीं आता कि बगैर किसी डेटोनेटर के यह कैसे फट गया। जब तक किसी हायर ग्रेड एक्सप्लोसिव के साथ न मिलाएं यह नहीं फटता। शायद उन्होंने यह नहीं समझा कि इसमें कोई एकसप्लोसिव पहले से मिक्स है। इसमें ज़रूर कुछ मिला हुआ होगा। अकेले अमोनियम नाइट्रेट फटने लगे तो हर किसान के घर फटना शुरू हो जाए।

फरीदाबाद में ही लेने चािहए थे विस्फोटक के नमूने : कर्नल शर्मा
रक्षा विशेषज्ञ कर्नल राकेश शर्मा ने कहा कि अमोनियम नाइट्रेट अपने आप नहीं फटता। यह तभी फटता है जब इसके साथ कोई डिटोनेटर या अन्य विस्फोटक शामिल हो। इसलिए कहीं न कहीं लापरवाही हुई है। यह स्पष्ट नहीं है कि अमोनियम नाइट्रेट और डिटोनेटर अलग-अलग रखे गए थे या एकसाथ रखे थे। हो सकता है डिटोनेटर भी साथ रखे हों और सैंपलिंग के समय उसका बॉक्स हाथ से छूट गया हो। एफएसएल के साथ बम निरोधक दस्ते के सदस्यों भी रखे जाने चाहिए थे। इस विस्फोटक का भंडारण भी विशेष स्थितियों में किया जाना चाहिए। ऐसे ही किसी मालखाने में डाल देने वाला रवैया ठीक नहीं है। पहली बात तो यह है कि इसकी सैंपलिंग का काम बरामदगी वाले स्थान यानी फरीदाबाद में ही होना चाहिए था, न कि ठेठ वहां नौगाम में।

श्रीनगर में दिल्ली जैसा खौफनाक मंजर, थाने में हुए जोरदार धमाके में छह लोगों की मौत; धधकते रहे वाहन
श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गये। दिल्ली में लाल किले के सामने 10 नवंबर को हुए घातक विस्फोट जैसा ही खौफनाक मंजर श्रीनगर में कल रात देखने को मिला। श्रीनगर के नौगाम थाने में हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गये। घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी हैं। घायलों को इलाज के लिए उजाला सिग्नस, SMHS और 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

बताया जाता है कि फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था। धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नौगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

धमाके को दिल्ली विस्फोट के जैसा ही माना जा रहा है। वीडियो फुटेज देखकर वैसे ही दृश्य सामने आ रहे हैं जैसे कि दिल्ली धमाके के बाद दिखाई दिए थे। दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 13 लोगों की जान जा चुकी है। जांच एजेंसियां उस धमाके की तय तक पहुंचने के लिए सघन जांच कर रही हैं।

प्राथमिक जानकरी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर भीषण विस्फोट हुआ है। यह विस्फोटक सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल से बरामद किया गया हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि नौगाम पुलिस स्टेशन ने उस मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है जो दिल्ली में लाल किले पर हुए हमले के लिए भी जिम्मेदार था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद में जब्त किए गए 2900 किलो विस्फोटक में 358 किलोग्राम आरडीएक्स था और एफएसएल टीम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एक दर्जी उसकी सैंपलिंग कर रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के आवास से जब्त करने के बाद नाैगाम पुलिस स्टेशन में लाई गई थी। मुजम्मिल इस आतंकी मॉड्यूल मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से एक है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या पूरे 360 किलोग्राम विस्फोटक उस पुलिस स्टेशन में संग्रहीत किए गए थे या नहीं। बता दें  कि इसी पुलिस स्टेशन में 19 अक्तूबर को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का मामला दर्ज किया गया था।

आतंकी साजिश मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर समेत 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी
आतंकी साजिश के मामले में NIA ने जम्मू-कश्मीर और बिहार समेत 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी द्वारा आतंकी साजिश के एक मामले की जांच के सिलसिले में ये तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा समेत कई जिलों में छापेमारी जारी है। बिहार में आठ स्थानों पर, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक स्थान पर, उत्तर प्रदेश में दो स्थानों पर तथा जम्मू-कश्मीर में नौ स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये छापेमारी आतंकवाद से जुड़े एक मामले की चल रही जाँच का हिस्सा है। उन्होंने आगे बताया कि आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।

अखनूर के चौकी चौरा में अचानक फटा बादल…मची तबाही; 200 से ज्यादा घर जलमग्न
चौकी चौरा में बादल फटने से सुमाह खड़ नाला भर गया, जिससे अखनूर के कई इलाकों में पानी घुस गया और करीब 400 लोग प्रभावित हुए। दरिया चिनाब का जलस्तर खतरे के करीब है, जबकि फत्तू कोटली में 25 लोग पानी में फंसे हुए हैं।

चौकी चौरा में रात लगभग 2 बजे अचानक बादल फटने से सुमाह खड़ (नाला) भर गया, जिससे अखनूर के सुमाह, सुंगल, पंगयाडी, रामनगर कॉलोनी और बोमाल क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया। इस कारण स्थानीय लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

सुमाह में जेजेएम के तहत बनाए गए ट्यूबवेल की दीवार टूट गई है, जबकि अखनूर से गोपाला और पंगयाडी मुख्यमार्ग को जोड़ने वाली दोनों पुलियां भी टूट गई हैं। इस वजह से पंगयाडी और गोपाला गांव का संपर्क कट गया है, जिससे करीब 400 लोग प्रभावित हुए हैं।

वहीं, दरिया चिनाब का जलस्तर सुबह 8 बजे 44 फीट था, जो अब घटकर 42 फीट हो गया है। चिनाब नदी के किनारे स्थित गड़खाल पंचायत के फत्तू कोटली क्षेत्र में फिर से जलमग्नता बढ़ गई है, जहां लगभग 25 लोग फंसे हुए हैं।

इसके अलावा, बोमाल, देवीपुर, भोरकैम्प, चक सिकंदर, मैरा और बंधवाल जैसे इलाके चिनाब नदी के किनारे पानी से घिरे हुए हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां फंसे हुए लोगों की मदद के लिए सक्रिय हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

गांदरबल में फटा बादल, नदी-नालों में उफान, दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का खतरा बरकरार है। गांदरबल के कुल्लान में रविवार देर शाम बादल फटने से नदी-नालों में उफान आ गया। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भारी बारिश का रेड अलर्ट अब बुधवार तक बढ़ गया है। दो दिन बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की संभावना है।

विभाग के अनुसार बारिश का जम्मू संभाग के सभी दस जिलों और कश्मीर के दो जिलों अनंतनाग व कुलगाम में में ज्यादा असर दिखेगा। दोनों संभाग में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पठानकोट-जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर फिर भूस्खलन होने का खतरा है। विभाग ने मौसम विज्ञान विभाग ने प्रशासन, संबंधित विभागों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बीएसएफ ने जम्मू जिले के फत्तू कोटली गांव से 44 नागरिकों को सुरक्षित निकाला। यह बचाव अभियान भारी बाढ़ के कारण फंसे ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया, और इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Akhnoor area, Jammu | A total of 44 civilians have been rescued from Garkhal and dropped at Molu Helipad, Pargwal by BSF Mi-17 Helicopter in four sorties: BSF

(Video Source: BSF) pic.twitter.com/dMHGjrSCpI
— ANI (@ANI) September 3, 2025