Madhya Pradesh – RNSNS News

एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा: यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, आठ मजदूरों की मौत और 25 घायल
भिंड-ग्वालियर रोड पर छीमका गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया।

भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे। हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मवेशियों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, पिकअप की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक ने वाहन मोड़ दिया और सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

धान की रोपाई के बाद लखीमपुर लौट रहे थे मजदूर
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम करने आए थे। काम पूरा होने के बाद वे पिकअप से अपने गांव लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। लेकिन रात के सफर में छीमका गांव के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक, हादसे में 8 मजदूरों की मौत हुई है, जबकि 25 लोग घायल हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और मृतकों एवं घायलों की पहचान की जा रही है।

सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास को हादसे की वजह
शुरुआती जांच में सड़क पर बैठी गायों को बचाने की कोशिश को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान और दुर्घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

कागजों में सिमटा फोरलेन
एनएच-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर दंदरौआ धाम के संत समाज से लेकर स्थानीय युवाओं ने कई बड़े आंदोलन, चक्काजाम और ज्ञापन सौंपे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय और NHAI की बैठकों में फोरलेन को मंजूरी देने और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के बड़े-बड़े दावे तो किए गए, लेकिन धरातल पर आज तक काम शुरू नहीं हो सका। नतीजतन, बिना डिवाइडर वाले इस खूनी हाईवे पर हर दिन मुसाफिर अपनी हथेली पर जान रखकर सफर करने को मजबूर हैं।

टू-लेन है भिंड से ग्वालियर-इटावा को जोड़ने वाला हाईवे
भिंड से ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के इटावा को जोड़ने वाला 117 किलोमीटर का यह हाईवे आज भी मात्र टू-लेन है। बिना डिवाइडर वाली इस पतली सड़क पर दिन-रात भारी डंपरों और बालू-रेत के ओवरलोड वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है।

जिला अस्पताल में 22 मासूमों की मौत से हड़कंप! बीते एक महीने से लगातार जा रही बच्चों की जान
पन्ना जिला अस्पताल की एसएनसीयू में पिछले एक महीने में 22 नवजात और छोटे बच्चों की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। सीएमएचओ ने वार्ड का निरीक्षण कर जांच शुरू कराई। विभाग का कहना है कि अधिकांश बच्चे गंभीर हालत में रेफर होकर आए थे। मौतों के कारणों की विस्तृत समीक्षा जारी है।

पन्ना जिला अस्पताल एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। यहां नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई यानी एसएनसीयू में पिछले एक महीने के दौरान जन्म से लेकर एक वर्ष तक की उम्र के 22 मासूम बच्चों की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। लगातार हो रही इन मौतों के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं, इलाज की गुणवत्ता और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया।

पन्ना जिला चिकित्सालय की एसएनसीयू यूनिट, जहां गंभीर रूप से बीमार नवजात और छोटे बच्चों का इलाज किया जाता है, इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक माह में यहां 22 बच्चों की मौत हुई है। यह संख्या सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। लगातार हो रही मौतों ने परिजनों की चिंता भी बढ़ा दी है।

सीएमएचओ खुद पहुंचे
स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश प्रसाद तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया और डॉक्टरों व स्टाफ से उपचार व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों, दवाइयों, उपकरणों तथा स्टाफ की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सभी मामलों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य विभाग की अलग दलील
सीएमएचओ राजेश प्रसाद तिवारी  का कहना है कि एसएनसीयू में भर्ती होने वाले अधिकांश बच्चे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के साथ रेफर होकर आते हैं। सभी मामलों की जांच की जा रही है और प्रत्येक मौत के कारणों की विस्तृत समीक्षा के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि अस्पताल में बेहतर इलाज और पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वो सवाल जिनके जवाब का हर किसी को इंतजार
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक महीने में 22 मासूमों की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं? क्या सभी मौतें केवल गंभीर चिकित्सकीय स्थितियों के कारण हुईं या फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं में भी कहीं कोई कमी रही? इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की समीक्षा शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद बवाल: रात भर हाईवे रहा जाम, सुबह भीड़ पर आंसू गैस छोड़ी गई; पुलिस ने खदेड़ा
दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर जाम हटाया। पथराव में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रशासन ने लाठीचार्ज से इनकार करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बदले जाने के फैसले के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम दतिया-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन पूरी रात जारी रहा। शनिवार तड़के पुलिस ने जाम हटाने की कार्रवाई की, जिसके दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े गए। वहीं, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प तथा पथराव भी हुआ।

टिकट घोषित होने के बाद से ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता दतिया-झांसी हाईवे पर जुट गए थे। वे रातभर ‘नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद’ और ‘टिकट वापस लो’ के नारे लगाते रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक पार्टी अपना फैसला वापस नहीं लेगी, वे सड़क से नहीं हटेंगे।

शनिवार सुबह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। प्रशासन के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने हटने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया, जबकि प्रशासन ने इससे इनकार किया। इस बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

एसपी क्या बोले?
एसपी ने कहा कि पुलिस ने किसी प्रकार का लाठीचार्ज नहीं किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हाईवे से जाम हटवा दिया। इसके बाद दतिया-झांसी मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया।

हालांकि, आंदोलनकारी कार्यकर्ता अब भी अपने रुख पर कायम हैं। उनका कहना है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ही दतिया की पहचान हैं और वे भाजपा प्रत्याशी बनाए गए आशुतोष तिवारी को स्वीकार नहीं करेंगे। एक कार्यकर्ता ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर टिकट नहीं बदला गया तो दोबारा हाईवे जाम किया जाएगा। बढ़ते विरोध को देखते हुए दतिया भाजपा जिला कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है।

भाजपा ने आशुतोष तिवारी को संगठन का मजबूत और संघनिष्ठ चेहरा बताते हुए उम्मीदवार बनाया है, लेकिन नरोत्तम समर्थकों का विरोध पार्टी के लिए चुनाव से पहले बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुआ चक्का जाम शनिवार सुबह लगभग 5 बजे तक चला। इसके कारण दतिया-झांसी हाईवे पर 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें कई बसें और एंबुलेंस भी फंस गईं।

कलेक्टर क्या बोले?
कलेक्टर के मुताबिक, प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारी पथराव किया, जिसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसपी और भांडेर के एसडीओपी को भी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया। जवानों ने केवल सड़क पर लाठियां पटककर भीड़ को पीछे हटाया। कलेक्टर के अनुसार उपद्रवियों ने 5 से 6 ट्रकों के शीशे तोड़ दिए, कुछ वाहनों को पलट दिया, आग लगाने का प्रयास किया, एसडीओपी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और एक पुलिस वाहन को भी पलट दिया।

कलेक्टर ने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुरैना से दो अतिरिक्त कंपनियां, एक क्यूआरएफ कंपनी और सीआरपीएफ की 17 कंपनियां बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। दतिया उपचुनाव नजदीक होने के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व इस असंतोष को कैसे संभालता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद महिला जज को मिली धमकी, DGP से जवाब तलब; हाईकोर्ट का कड़ा रुख
गौ तस्करी व मॉब लिंचिंग मामले में 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद महिला न्यायाधीश को सोशल मीडिया पर मिली धमकियों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।  वहीं,  याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया कि नर्मदापुरम की पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान को सुरक्षा प्रदान कर दी है।

गौ तस्करी व मॉब लिंचिंग के बहुचर्चित मामले में 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद इंटरनेट मीडिया पर मिली धमकियों को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसी गतिविधियां सीधे तौर पर न्यायिक स्वतंत्रता और न्यायिक अधिकारियों के निडर होकर कार्य करने में बाधा डालती हैं।

युगलपीठ ने उपद्रवियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) से तीन दिनों के भीतर हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा है।

तबस्सुम खान को सुरक्षा दी गई
गौरतलब है कि जजों की सुरक्षा से संबंधित संज्ञान याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने सिवनी मालवा में पदस्थ महिला न्यायाधीश तबस्सुम खान को गौ तस्करी व मॉब लिंचिंग के बहुचर्चित मामले में 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद इंटरनेट मीडिया पर मिली धमकियों को गंभीरता से लिया। याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ को बताया गया कि नर्मदापुरम की पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान को सुरक्षा प्रदान कर दी है।

न्यायिक अधिकारी को धमकाने का माहौल
युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि नर्मदापुरम में न्यायिक अधिकारी के लिए भय का माहौल बना दिया गया है। ऐसी गतिविधियां सीधे तौर पर न्यायिक स्वतंत्रता और न्यायिक अधिकारियों के निडर होकर कार्य करने में बाधा डालती हैं। युगलपीठ ने कहा कि नर्मदापुरम की पुलिस अधीक्षक यह भी बताएं कि उन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, जिन्होंने न्यायिक अधिकारी को धमकाने का माहौल बनाया है।

युगलपीठ ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) को तीन दिनों के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को निर्धारित की गई है।

मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: रतलाम में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; दो लोगों की मौत; 15 झुलस गए
ध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर आई है। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग झुलस गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब मोहर्रम पर्व के तहत निकाले जा रहे ताजिए में करंट फैल गया। ताजिए में करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। इस दौरान कई लोगों के घायल भी हुए हैं। घायलों व झुलसे हुए लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े दस बजे ग्राम हतनारा में ताजियों का चल समारोह निकाला जा रहा था। कुछ लोग ताजिया उठाकर चल रहे थे। वहीं, अनेक लोग ताजिए के आसपास चल रहे थे। अचानक ताजिया एक स्थान पर 15 फीट से अधिक ऊंचाई पर लगी हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से टच हो गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही ताजिए में करंट फैल गया और करंट की चपेट में आने से करीब 15 लोग झुलसकर नीचे गिर गए।

करंट लगने से कुछ लोग झुलस गए, तो कुछ लोग एक-दूसरे पर गिरने से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उठाया और निजी वाहनों से रतलाम जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में 32 वर्षीय राशिद खान पिता वाहिद खान निवासी ग्राम हतनारा और जिला अस्पताल में 40 वर्षीय सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम हतनारा को मृत घोषित किया गया।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग नीचे गिरे हुए और अन्य लोग उन्हें उठाते हुए नजर आ रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। वहीं, कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ भी पहले जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा प्रभावित लोगों के इलाज में मदद की।

हदसे में प्रभावित अख्तियार, अनस और रहीम खान उपचार रत हैं।

इन्हें कराया गया भर्ती
हादसे का शिकार हुए 40 वर्षीय अख्तियार खान पिता बाबू खान, 17 वर्षीय अनस पिता अकरम खान, 30 वर्षीय शकील पिता हमीद मंसूरी, 35 वर्षीय रईस पिता अमजद खान, 31 वर्षीय मोहम्मद खान पिता सड्डू खान, 35 वर्षीय वाहिद खान पिता राशिद खान, 27 वर्षीय अरबाज खान पिता यूसुफ खान, 22 वर्षीय इब्राहिम पिता मोहम्मद हनीफ, इरफान, 26 वर्षीय फारूख पिता मुख्तियार खान, सभी निवासी ग्राम हतनारा तथा 25 वर्षीय रहीम पिता आजाद खान निवासी ग्राम कुशलगढ़ को मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को निजी अस्पताल भी ले जाया गया।

ताजिया लेकर आगे बढ़े और करंट फैल गया

प्रत्यक्षदर्शी सुल्तान खान निवासी ग्राम कुशलगढ़ ने बताया कि उसके मामा अख्तियार खान ग्राम हतनारा में रहते हैं। वह ताजिए देखने ग्राम हतनारा आया था। वह ताजियों के चल समारोह के साथ चल रहा था। मेवाती मोहल्ले में कुछ लोग ताजिया उठाकर थोड़ा आगे बढ़े, तभी हाईटेंशन लाइन से ताजिए में करंट फैल गया। इससे 15 से 17 लोग झुलस गए और घायल हो गए। गिरने के कारण भी कई लोगों को चोटें आईं। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। झुलसे और घायल लोगों को हम अस्पताल लेकर पहुंचे।

एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि ग्राम हतनारा में ताजिया जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे कई लोग झुलस गए। एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज और दूसरे व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हुई है। छह-सात लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शुरुआती तौर पर यही जानकारी सामने आई है। मामले में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Morena Train Accident: मुरैना में बड़ा हादसा, अफवाह के कारण मची भगदड़, दूसरी ट्रेन से कटे 6 यात्री
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशनों के बीच उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद मची अफरातफरी ने छह लोगों की जान ले ली। हादसे में तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर रेलवे और प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक किसी यात्री ने ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगने की बात कही। आग की खबर फैलते ही बोगी में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घबराए यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया।

ट्रेन रुकते ही कई यात्री जल्दबाजी में नीचे उतर गए और रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान पास की दूसरी लाइन पर धौलपुर की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस गुजर रही थी। अफरातफरी और अंधेरे के बीच कुछ यात्रियों को दूसरी ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं हो सका और वे उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों में दहशत फैल गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल रेलवे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और मुरैना पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रशासन मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

इस हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा और कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कीं और बाद में ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल किया गया।

रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में अब तक ट्रेन में आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का मानना है कि महज एक अफवाह के कारण यात्रियों में दहशत फैली और घबराहट में उठाए गए कदम ने इस दर्दनाक हादसे को जन्म दिया। रेलवे प्रशासन और पुलिस इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आग की अफवाह किसने और किन परिस्थितियों में फैलाई।

मुरैना का यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आपातकालीन परिस्थितियों में अफवाहें कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं। बिना पुष्टि के फैली एक खबर ने कुछ ही मिनटों में छह जिंदगियां छीन लीं और कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह बताएगी कि आखिर इस दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

सतना आग हादसा: राइस मिल में जिंदा जला कर्मचारी, दूसरे की हालत गंभीर; परिजनों ने किया हाईवे जाम
सतना के अमरपाटन बाईपास स्थित एक ऑयल मिल में भीषण आग लग गई। इस आग में एक कर्मचारी जिंदा जल गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

सतना में सोमवार रात एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सतना-अमरपाटन बाईपास स्थित सौरभ जैन की ‘विद्या श्री तेल एवं राइस मिल’ में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। हादसे में मिल का एक कर्मचारी जिंदा जल गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश में सतना-अमरपाटन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई।

रात 8 बजे अचानक भड़की आग
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8 बजे राइस ब्रान ऑयल मिल के भीतर अचानक आग लग गई। मिल में धान की भूसी यानी कना से तेल निकालने का कार्य किया जाता है। आग लगते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। आसपास के लोगों ने जब ऊंची-ऊंची लपटें देखीं तो तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे कर्मचारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

अंदर फंसे दो कर्मचारी, एक ने बचाई जान
घटना के समय मिल के भीतर मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह और कर्मचारी मुन्नू केवट मौजूद थे। आग लगने के बाद दोनों अंदर फंस गए। बताया जा रहा है कि मुन्नू केवट किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है वहीं 45 वर्षीय दिलावर सिंह पिता गोपाल सिंह आग के बीच बाहर नहीं निकल सके। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि वह अंदर ही जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि उनका शव पूरी तरह जल चुका है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह विद्युत शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जिस यूनिट में आग लगी वहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिसके कारण आग ने कुछ ही देर में भयावह रूप ले लिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिल परिसर में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मौके पर फायर सेफ्टी उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पाए गए। यही वजह रही कि आग पर शुरुआती स्तर पर नियंत्रण नहीं किया जा सका।

आग बुझाने के लिए तोड़ी गई बाउंड्री
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि दमकल कर्मियों को भीतर तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा स्थिति को देखते हुए जेसीबी मशीन बुलाकर राइस मिल की बाउंड्री तोड़ी गई, ताकि अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके। देर रात तक फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं।

मौत के बाद भड़का आक्रोश, हाईवे जाम
दिलावर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने सतना-अमरपाटन हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ग्रामीणों का आरोप था कि मिल प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण यह हादसा हुआ है। परिजन मृतक के लिए मुआवजे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

एसडीएम से झड़प, बिगड़े हालात
चक्का जाम के दौरान मौके पर पहुंचे सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया की गाड़ी निकालने को लेकर ग्रामीणों से विवाद हो गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई थी। हालांकि मौके पर मौजूद सीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिस बल ने समय रहते हालात संभाल लिए और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों, मिल में सुरक्षा इंतजामों और हादसे में संभावित लापरवाही की जांच कर रहा है।

MP में बेकाबू पिकअप पलटी: धार हादसे में मृतकों का आंकड़ा 16 पहुंचा; पीएम ने जताया दुख, PMNRF से मिलेगा मुआवजा
धार के तिरला बायपास पर ओवरलोड पिकअप पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 40-45 लोग सवार थे। कई गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, राहत-बचाव कार्य जारी है।

धार के तिरला बायपास पर बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें देर रात तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है थी। वहीं, गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दर्दनाक दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 से 45 मजदूर सवार थे। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

इस भीषण हादसे में मृतकों में बच्चों के भी शामिल होने की खबर है, जिससे घटना और भी दुखद हो गई है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।मृतकों के नाम

क्रमांक

नाम

आयु/लिंग

जाति

गांव

1

तनु

9 वर्ष

भील

नयापुर

2

अंगूरी

35 वर्ष / महिला

भील

सेमलीपुरा

3

मीना

45 वर्ष / महिला

भील

पटेलिया / रामपुर

4

सुमीत

14 वर्ष

भील

नयापुर

5

किरण

9 वर्ष

भील

सेमलीपुरा

6

भुरी

35 वर्ष / महिला

भील

सेमलीपुरा

7

रंजना

25 वर्ष / महिला

भील

सेमलीपुरा

8

आयुष

14 वर्ष

भील

नयापुर

9

गोकुल

15 वर्ष /

भील

नयापुर

10

सुनीता

42 वर्ष / महिला

भील

नयापुर

अज्ञात

क्रमांक

विवरण

आयु/लिंग

1

अज्ञात

25 वर्ष / महिला

2

अज्ञात

14 वर्ष / महिला

क्या बोले डॉक्टर?
डॉक्टर छत्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि तिरला के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोग सवार थे। करीब 35 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कई मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि कई शव अस्पताल पहुंचे हैं, जिनके परिजन अभी पहुंच रहे हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद ICU और वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि कुछ गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। घायलों में लगभग 8 से 10 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 1 से 2 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

क्या बोले कलेक्टर?
कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने बताया किसिरला के पास पिकअप वाहन से एक हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार यहीं जारी है। मौके पर प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद है और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मिले, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी सक्रिय किया गया है। इंदौर जिला प्रशासन, वहां के CMHO और स्वास्थ्य टीम से समन्वय स्थापित कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को इंदौर के सरकारी और निजी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया दुख
वहीं धार जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि मृतकों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि व घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और समुचित इलाज करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं।

मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 29, 2026

इंदौर के देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
इंदौर के देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर । रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार रात ढाई बजे के करीब सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार लोग सड़क पर आ गिरे। लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ से ज्यादा घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

मृतकों की पहचान इरफान, आशिर और फरहान के रुप में हुई है। मृतक व घायल सदर बाजार निवासी है। वाहन में बाराती सवार थे। आष्टा से शादी के बाद वे इंदौर की तरफ लौट रहे थे और मिनी ट्रक सामने की दिशा से आ रहा था।  घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के रिश्तेदार एमवाय अस्पताल पहुंचे। कुछ लोग मौके पर भी पहुंच गए थे।

आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया
इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इस कारण आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि मिनी ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। उसने सामने से आ रही वैन को टक्कर मार दी।

वैन में दस से ज्यादा लोग सवार थे
मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई वैन में दस से ज्यादा लोग सवार थे। वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहे ड्राइवर समेत तीन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। घटना के बाद मिनी ट्रक के चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया।

इंदौर आग हादसा: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग बनी मौत का कारण, पास रखे सिलिंडर भी फटे; एक चिंगारी ने ली छह की जान
आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार भोर में भीषण हादसा हो गया। एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने के बाद घर में रखे सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के समय पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके चलते कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तीन मंजिला मकान में मनोज सेठिया का परिवार रहता था, जहां से प्रारंभिक कार्रवाई में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो जाने से ये लॉक नहीं खुल सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। प्रारंभिक तौर पर यह भी माना जा रहा है कि आग के कारण घर में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

हादसे में इनकी मौत हुई

विजय सेठिया (65 वर्ष)

छोटू सेठिया (22 वर्ष)

सुमन (60 वर्ष)

मनोज (65 वर्ष)

सिमरन (30 वर्ष)

राशि सेठिया (12 वर्ष)