Indore – RNSNS News

इंदौर के देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
इंदौर के देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर । रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार रात ढाई बजे के करीब सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार लोग सड़क पर आ गिरे। लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ से ज्यादा घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

मृतकों की पहचान इरफान, आशिर और फरहान के रुप में हुई है। मृतक व घायल सदर बाजार निवासी है। वाहन में बाराती सवार थे। आष्टा से शादी के बाद वे इंदौर की तरफ लौट रहे थे और मिनी ट्रक सामने की दिशा से आ रहा था।  घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के रिश्तेदार एमवाय अस्पताल पहुंचे। कुछ लोग मौके पर भी पहुंच गए थे।

आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया
इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इस कारण आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि मिनी ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। उसने सामने से आ रही वैन को टक्कर मार दी।

वैन में दस से ज्यादा लोग सवार थे
मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई वैन में दस से ज्यादा लोग सवार थे। वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहे ड्राइवर समेत तीन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। घटना के बाद मिनी ट्रक के चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया।

इंदौर आग हादसा: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग बनी मौत का कारण, पास रखे सिलिंडर भी फटे; एक चिंगारी ने ली छह की जान
आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार भोर में भीषण हादसा हो गया। एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने के बाद घर में रखे सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के समय पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके चलते कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तीन मंजिला मकान में मनोज सेठिया का परिवार रहता था, जहां से प्रारंभिक कार्रवाई में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो जाने से ये लॉक नहीं खुल सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। प्रारंभिक तौर पर यह भी माना जा रहा है कि आग के कारण घर में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

हादसे में इनकी मौत हुई

विजय सेठिया (65 वर्ष)

छोटू सेठिया (22 वर्ष)

सुमन (60 वर्ष)

मनोज (65 वर्ष)

सिमरन (30 वर्ष)

राशि सेठिया (12 वर्ष)

कैफे जा रही ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
छेड़छाड़ करने वाले युवक ने जब महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी की तो एक राहगीर ने बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया। एक अन्य कार सवार ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। इस मामले में इंटेलिजेंस चूक हुई है।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में महिला विश्व कप के लिए क्रिकेट मैच हो रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम रेडिसन होटल में रुकी हुईं हैं। होटल से कैफे तक जाने के रास्ते पर ऑस्ट्रेलिया टीम की दो महिला खिलाडि़यों के साथ छेड़खानी करने और उन्हें गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बाइक पर सवार था। दो महिला खिलाड़ी होटल से आधा किलोमीटर दूर स्थित कैफे तक पैदल जा रही थीं। इस बीच बाइक  सवार ने  दोनों खिलाडि़यों को छू लिया। सहमी महिला खिलाड़ी ने अपने सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी। खबर पुलिस तक पहुंची तो छह थानों को अलर्ट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आजाद नगर निवासी अकील को गिरफ्तार कर लिया।

मनचले की बाइक का नंबर नोट कर लिया था

छेड़छाड़ करने वाले युवक ने जब महिला खिलाडि़यों के साथ छेड़खानी की तो एक राहगीर ने बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया। एक अन्य कार सवार ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। इस मामले में इंटेलिजेंस चूक हुई है। होटल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा नहीं लगाई गई थी।

सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई

ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाडि़यों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस अफसर सक्रिय हुए। मार्ग के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। आरोपी को दोनों महिला क्रिेकेटरों ने पहचान लिया। इसके बाद बाइक नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। शाम तक पुलिस ने उसकी जन्म कुंडली निकाल ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अकील पर पहले भी केस दर्ज हो चुके है। इस घटना की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और प्रशासन को भी दी गई। इस घटना के बाद होटल और स्टेडियम में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इंदौर में भीड़ को रौंदते हुए निकला बेकाबू ट्रक, दो की मौत; एयरपोर्ट रोड पर दर्दनाक हादसा
इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में सोमवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है और 5 से 7 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, पुलिस ने दो की मौत की पुष्टि कर दी है। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि ट्रक एक किमी तक लोगों को घसीटता हुआ गया है। ट्रक की चपेट में कई रिक्शा और वाहन भी आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। एसीपी अमित सिंह ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रक का नंबर MP09 ZP 4069 है। ट्रक खाली था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक नशे में था और हादसे के बाद भी बात करने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शी का दावा, 7 से 8 लोगों की मौत हुई
सुभाष सोनी नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक के ब्रेक भी फेल थे। ड्राइवर भी नशे में था। ट्रक के टायर में आग लगने लगी। उसके बाद ट्रक ने जितने लोगों को टक्कर मारी सभी नीचे गिरते चले गए। उसके बाद तीन लोग ट्रक के नीचे आ गए। करीब तीन लोगों की मौत हुई है और 5 से 7 के मरने की आशंका है।

टक्कर के बाद ट्रक में फंसी बाइक से आग लगी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक में एक बाइक फंस गई थी। ट्रक लगातार बाइक को रगड़ते हुए चल रहा था, जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया और ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शिक्षक नगर से रामचंद्र नगर तक मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने शिक्षक नगर से रामचंद्र नगर चौराहे तक कई वाहनों, जिनमें कारें, ई रिक्शा व बाइक सवार शामिल हैं, को रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर घायलों का खून व वाहनों के कांच बिखरे पड़े थे।

क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह भीषण हादसा एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर के पास हुआ। एक तेज रफ़्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे कई लोगों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक कई लोग ट्रक की चपेट में आ चुके थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।

ये हुए घायल
पलक पिता अनिल जोशी, निवासी इमली बाजार।
अनिल पिता लाल सिंह कोठारे, उम्र 35 साल, निवासी अमर पैलेस।
अशोक पिता प्रहलाद दास गोपालानी, उम्र 71 साल, निवासी लीड्स एरोड्रम।
काजल पति अशोक गोपालानी, उम्र 63 साल।
अंकिता पति रितेश गोपालानी, उम्र 30 साल।
संविद पिता रितेश दुधानी।

बचाव और राहत कार्य जारी
सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

चार घायलों की हालत नाजुक
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती घायलों को इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि चार घायलों की हालत की हालत नाजुक है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। दो घायलों को एमवाय में रेफर किया गया है।

नेता, मंत्री आए घायलों को देखने, लोगों ने की नारेबाजी
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद घायलों के हाल-चाल जानने  शहर के जनप्रतिनिधि और नेता अस्पताल पहुंचे। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जब घायलों को देखकर लौट रहे थे, तभी आक्रोशित भीड़ ने उनके वाहन के आगे खड़े होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी भी घायलों को देखने अस्पताल आए। इसके अलावा मेयर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला भी अस्पताल पहुंचे।

सोनम के और भी हैं गहरे राज, सिर्फ प्रेम की खातिर नहीं मारा पति को
सोनम को अपने पति की हत्या पर पछतावा नहीं हुआ। । गाजीपुर के सेंटर में सात घंटे की नींद निकाली। उसके व्यवहार को लेकर हमने मनोरोग विशेषज्ञों से बात की तो उन्होंने कहा कि सोनम जैसे लोग एंटीसोशल पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार होते है।

आखिर सोनम रघुवंशी ने अपने पति को क्यों मारा? यह सवाल सबसे लाजमी है। जवाब है प्रेमी राज कुशवाहा, लेकिन सोनम के भाई गोविंद ने बयान दिया कि सोनम राज को राखी बांधती थी। उसके मोबाइल में दीदी के नाम से नंबर सेव था। यदि ऐसा है तो फिर क्या है हत्या की वजह? आखिर सोनम के और कौन से गहरे राज हैं, जो उसे इस हद तक ले गए कि वह बेदर्दी से अपने पति कर बैठी। हमने सोनम को पहचाने वाले लोगों से चर्चा कर सोनम के व्यक्तित्व  को जानने की कोशिश की। मनोरोग विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानियों से चर्चा कर सोनम का दिमाग पढ़ने की कोशिश की। आखिर क्या चल रहा था उसके दिमाग में? पढ़े खास खबर

सोनम ने अपना प्रेमी खुद चुना।

दो साल पहले बनवाया था टैटू

सोनम कम पढ़ी लिखी थी, लेकिन तीन सालों से भाई गोविंद के कारोबार में मदद कर उसे आगे बढ़ाया। सोनम इंदौर का कामकाज संभालती थी और भाई गोंविद गुजरात का मार्केट देखने लगा था। सोनम अपने हिसाब से जिंदगी जीना चाहती थी। मंगल सिटी माॅल में उसकी फर्म के समीप ही उसने डेढ़ साल पहले बहती लहरों का टैटू भी बनवाया था, जो उसकी सोच को बताता है कि वह अपने हिसाब से रहना चाहती थी। जिंदगी में परिवार खलल डाले यह उसे मंजूर नहीं था।

शादी का दबाव बनाया तो पांच माह पहले राज को बना लिया प्रेमी

सोनम को मंगल है और उसकी उम्र 26 साल की हो गई थी। परिवार के लोगों ने शादी का दबाव बनाया, तो सोनम ने अपने से पांच साल छोटे राज कुशवाह को सिर्फ पांच माह पहले अपना प्रेमी बना लिया। राज उसकी ही फर्म का कर्मचारी था। राज सिर्फ सोनम ही नहीं पूरे परिवार के प्रति समर्पित था। वह सोनम के परिवार की गाड़ियां भी चलाता था और पिता व मां को लेकर आता जाता था। सोनम को भी राज जैसा ही जीवन साथी चाहिए था, जो उसकी सुने, उससे दबकर रहे। उसके फैसलों का विरोध न कर पाए। राज ने हत्या कर यह साबित भी कर दिया। सोनम की सोच थी कि वह राज जैसे युवक से शादी कर अपने पारिवारिक बिजनेस को संभाले, दूसरी जगह शादी होने पर यह संभव नहीं था। जब राजा से रिश्ता पक्का हुआ था तो सोनम ने अपनी मां को कहा था कि तुम अपनी मर्जी कर कर लो। फिर देखो मैं क्या करती हूं…

एंटीसोशल पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार सोनम

सोनम को अपने पति की हत्या पर पछतावा नहीं हुआ। वह सिर्फ भाई के सामने रोई। गाजीपुर के सेंटर में सात घंटे की नींद निकाली। उसके व्यवहार को लेकर हमने मनोरोग विशेषज्ञों से बात की तो उन्होंने कहा कि सोनम जैसे लोग एंटीसोशल पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार होते है। इस तरह के लोग गलत करने के बाद भी पछतावा नहीं करते। सोनम में भी यह लक्षण दिखे। गिरफ्तार होने के बाद वह रोई नहीं, बस उदास बैठी रही। सात घंटे उसने नींद भी निकाल ली। इस डिसऑर्डर का शिकार लोग दूसरों की भावनाएं, अधिकारों को महत्व नहीं देते। वे दूसरों के साथ हेरफेर करने, उन्हें दबाकर रखने और धोखा देने का प्रयास करते है। शादी के बाद सोनम का बर्ताव राजा के साथ इसी तरह का रहा।

मन की नहीं होने पर किसी भी हद तक जा सकते है

एंटी सोशल पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार लोग अपने मन की नहीं होने किसी भी हद तक जा सकते हैं, जो नॉर्मल व्यक्ति नहीं कर सकता। सोनम केस में भी यही हुआ। वह शादी नहीं करना चाहती थी तो उसने पति को रास्ते से हटाने का प्लान कर अपनी जिद को पूरा किया। अपने भीतर के भावों को कभी उनसे अपने व्यवहार में जाहिर नहीं होने दिया। अपनी मर्जी के खिलाफ हुए फैसले का बदला लेने की जिद उसे मर्डर की हद तक ले गई।,- भास्कर प्रसाद, मनोरोग विशेषज्ञ

कलस्टर बी श्रेणी के लक्षण थे सोनम में

सोनम को हत्या के बाद भी गिल्ट फिलिंग नहीं आई। उसके हाव भाव से भी नहीं लगा कि उसे पछतावा हुआ। इस तरह का दिमागी अवस्था एंटी सोशल पर्सनालिटी डिसऑर्डर की क्लस्टर बी श्रेणी में आता है। इस तरह के व्यक्तित्व  रचनात्मक भी होते है।चाहे अच्छा फैसला हो या बुरा, उसका रिजल्ट हर हाल में देने की कोशिश करते है। जब उसे पारिवारिक व्यापार का मौका मिला र्तो अच्छा रिजल्ट दिया, लेकिन जब उसकी मर्जी के खिलाफ परिवार के लोग गए तो उसने अपने पति को ही हटाने का फैसला लिया और उस पर कभी पीछे नहीं हटी। क्लस्टर ए श्रेणी में लोग खुद को अपनी असफलता का जिम्मेदार मानते है। आत्महत्या की कोशिश करते है।-मनीष जैन, मनोरोग विशेषज्ञ

इसलिए साजिश में शामिल हुआ था आकाश राजपूत, सोनम ने दिया था ये सामान; चौंकाने वाला खुलासा
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शामिल ललितपुर के आकाश राजपूत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि आकाश इस साजिश में क्यों शामिल हुआ। शिलांग पुलिस की छानबीन में आकाश राजपूत की भूमिका उजागर हुई है।

हाई प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पूछताछ के दौरान यह मालूम चला कि पैसों के लालच में आकर आकाश राजपूत इस हत्याकांड में शामिल होने के लिए राजी हुआ। हत्या की सुपारी के लिए दिए गए चार लाख रुपये में से उसे भी पचास हजार रुपये दिए गए थे। जहां से राजा का शव बरामद हुआ उसके आसपास के सीसीटीवी में भी आकाश अपने साथियों के साथ कैद हो गया था। पुलिस ने शव के पास से जो रेनकोट बरामद किया था, वह आकाश का निकला। यह रेनकोट सोनम ने ही आकाश को दिया था।

पुलिस का कहना है कि हत्या के समय आकाश एक दूसरी स्कूटी से वहां मौजूद था। उसे आसपास निगरानी करने का काम सौंपा गया था। सोमवार आधी रात को ललितपुर के चौकी गांव से शिलांग पुलिस आकाश राजपूत को हिरासत में लेकर गई थी।

राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी। – फोटो : अमर उजाला

शिलांग पुलिस ने यहां भी उससे काफी देर तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उससे सोनम के बारे में भी पूछा था लेकिन, उसकी जानकारी होने से आकाश ने इन्कार कर दिया था। इसके बाद करीब एक घंटे तक पुलिस ने उसके घर की तलाशी भी ली थी। यहां से पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस आकाश को लेकर अपने साथ गई।

दादी ने कहा… लड़का हो या लड़की, गलत हो तो गोली मार दो
आकाश राजपूत के पकड़े जाने के बाद दादी भरत रानी ने कहा कि गलत चीज नहीं देखी जाती। चाहे लड़का हो या लड़की, गलत हो तो गोली मार दो। लेकिन, उसका बच्चा गलत नहीं है। उसे फंसाया जा रहा है। गांव के लोगों ने भी आकाश को शांत स्वभाव का बताया।

सोनम और राज कुशवाह। – फोटो : अमर उजाला

सोनम और राज के बीच पांच महीने से था प्रेम-प्रसंग
राजा रघुवंशी और सोनम के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है, वह बेहद खौफनाक है। सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर चार से पांच माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी।

सोनम और राजा – फोटो : अमर उजाला

सोनम ने राज से कहा था-जब मैं विधवा हो जाऊंगी, तब मुझसे शादी कर लेना
सोनम ने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे। राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे।

सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई।

अस्पताल में मेडिकल के लिए जाती सोनम और साथ मे पुलिस। – फोटो : अमर उजाला

हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी। प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया।

राज इंदौर से ही तीनों को निर्देश देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो। आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था।

सोनम ने राजा के पर्स से ही दिए आरोपियों को रुपये
हत्या के समय सोनम ने आरोपियों को 15 हजार रुपये दिए। इस पर आरोपियों ने नाराजगी जताई तो बोली जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा। यह 15 हजार रुपये भी सोनम ने राजा के पर्स में से निकालकर ही दिए थे। इसके बाद आरोपी राजा और सोनम की एक्टिवा 25 किमी दूर छोड़ आए। सोनम ने फोन तोड़कर फेंक दिए।

अपरा एकादशी व्रत वाले दिन की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई की दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत किया था। यह बात उसने फोन पर अपनी सास को भी बताई थी। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है, लेकिन सोनम ने इसी दिन हत्या को अंजाम दिया।

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। – फोटो : अमर उजाला

दोपहर में सोनम फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि पहाड़ी पर चढ़ाई बहुत थी और पीछा करने में ही वे बहुत थक गए थे। उन्होंने सोनम से कहा कि वे राजा को मार नहीं पाएंगे। इसके बाद सोनम ने उन्हें कहा कि मैं तुम्हें 20 लाख रुपये दूंगी।

शिलांग में लापता इंदौर के राजा और सोनम। – फोटो : अमर उजाला

इसके बाद आरोपियों ने राजा को मारने का तय कर लिया। जब आरोपी राजा और सोनम के पास पहुंचे तब राजा को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। एक आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराये की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है।

सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, आरोपियों ने बताई हत्या के पहले की खौफनाक सच्चाई
राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी के सामने ही की गई, मारते वक्त पत्नी चिल्लाई कि मार दो इसे। आरोपी राजा की हत्या से पहले थके हुए थे पर सोनम ने कहा 20 लाख रुपए दूंगी मारना तो पड़ेगा।

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। राजा की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम ही निकली है। पुलिस ने सोनम के साथ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है वह बेहद खौफनाक है। इसमें पता चलता है कि सोनम ने कितनी साजिश के साथ राजा की हत्या की योजना बनाई थी।

सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर 4 से 5 माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। उसने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे।

16 मई रची गई हत्या की साजिश
इसके बाद राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी।

राज इंदौर से ही दे रहा था निर्देश
प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। राज इंदौर से ही तीनों को डायरेक्शन देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो।

सोनम से एक किलोमीटर दूर ही ठहरे थे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था। आरोपी उनके होम स्टे से एक किमी दूर ही ठहरे थे। सोनम आरोपियों को पल-पल की लोकेशन दे रही थी। यहां पर किराये की बाइक ली और राजा सोनम के पीछे घूमने लगे।

अपरा एकादशी व्रत वाले दिन की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई की दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत किया था। यह बात उसने फोन पर अपनी सास को भी बताई थी। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है, लेकिन सोनम ने इसी दिन हत्या को अंजाम दिया।

फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई सोनम
दोपहर में सोनम फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि पहाड़ी पर चढ़ाई बहुत थी और पीछा करने में ही वे बहुत थक गए थे। उन्होंने सोनम से कहा कि वे राजा को मार नहीं पाएंगे। इसके बाद सोनम ने उन्हें कहा कि मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी। इसके बाद आरोपियों ने राजा को मारने का तय कर लिया। जब आरोपी राजा और सोनम के पास पहुंचे तब राजा को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। एक आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराए की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है।

खाई में फेंकते समय जिंदा था राजा
जब आरोपियों ने राजा के पास जाकर उस पर हमला किया तो उसने मुकाबला भी किया, लेकिन सीने व सिर पर गंभीर घाव से वह टूट गया। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से हमला किया था। उस दौरान सोनम ने आरोपियों से चीखकर कहा मार डालो इसे। आरोपियों ने बताया कि खाई में फेंकने तक वह जिंदा था। खाई में फेंकने के लिए आरोपी राजा को उठा नहीं पा रहे थे तो सोनम ने खुद राजा को धक्का दे दिया और उसे खाई में फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि इससे आधे घंटे पहले ही सोनम ने अपनी सास से बात की थी।

सोनम ने राजा के पर्स से ही दिए आरोपियों को रुपये
हत्या के समय सोनम ने आरोपियों को 15 हजार रुपये दिए। इस पर आरोपियों ने नाराजगी जताई तो बोली जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा। यह 15 हजार रुपए भी सोनम ने राजा के पर्स में से निकालकर ही दिए थे। इसके बाद आरोपी राजा और सोनम की एक्टिवा 25 किमी दूर छोड़ आए। सोनम ने फोन तोड़कर फेंक दिए।

जब राज कुशवाहा पकड़ा गया तब टूट गई सोनम
इसके बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। सोनम अकेली वाराणसी गई। यहां बस स्टैंड पर दो लोग उसे छोड़ने गए। वाराणसी के बाद वह कहां-कहां गई इसकी जानकारी अभी पुलिस निकाल रही है। इस दौरान सोनम पूरे केस में नजर रखती रही। जब पुलिस ने राज कुशवाहा और सभी आरोपियों को पकड़ा तो वह टूट गई और बस से अकेली गाजीपुर पहुंची। यहां पर एक ढाबे वाले से फोन लेकर उसने घर पर बात की। इसके बाद पुलिस पहुंची और सोनम को पकड़ा गया।

क्या बोले अधिकारी
इस मामले में मेघालय के एसआईटी चीफ हरबर्त पिनयाय्द खरकोन्गोर ने कहा कि हमारी टीम अपने-अपने एरिया में सबूत इकट्ठा किए हैं। सारे सबूतों को इकट्ठा करने पर पता चला कि ये एक साजिश थी। सोनम इसकी मुख्य किरदार है। वहीं मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक स्येम ने कहा है कि हमें यकीन हो गया कि इसमें सोनम का हाथ है, तभी हमने अपनी दो टीमों को एमपी और यूपी रवाना किया। हमने जो सबूत इकट्ठा किए हैं उसके आधार पर हम सोनम से पूछताछ करेंगे। राजा की हत्या के बाद वह कहां-कहां गई यह पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। वहीं इस मामले में मेघालय के गृहमंत्री प्रेस्टोन टेनसांग ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि अगर यह लूट का केस होता तो आरोपी सोनम जिंदा क्यों छोड़ते।