Mumbai – RNSNS News

मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुआ भूस्खलन, दो लोगों की मौत; छह से आठ लोगों के अभी भी दबे होने की सूचना
मुंबई के घाटकोपर इलाके में भूस्खलन के चलते एक पहाड़ का हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में कई चॉल आ गईं। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं और दो लोगों को शव बरामद किए गए हैं।

मुंबई को घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और छह से आठ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है और माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते ही भूस्खलन हुआ।

पहाड़ का हिस्सा चॉल पर गिरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर इलाके में आने वाले चिराग नगर में भूस्खलन के चलते गौसिया चॉल पर पहाड़ का हिस्सा आ गिरा। इस भूस्खलन की चपेट में आकर कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि मलबे में अभी भी छह से आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटीं
पुलिस ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे घटी। महाराष्ट्र पुलिस, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। साथ ही एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर तैनात हैं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। बीएमसी ने बताया कि दो शव अस्पताल पहुंचाए गए हैं और दो घायलों को जिनमें सोहेल अंसारी (18 वर्षीय) और मोहम्मद अंसारी (14 वर्षीय) शामिल हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े भी मौके पर पहुंची हैं और राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रही हैं।

मुंबई में भारी बारिश का कहर: सांताक्रूज में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल; पालघर में दीवार ढहने से महिला की मौत
बारिश के चलते महाराष्ट्र के कई इलाकों में पेड़ गिरने, दीवार ढहने और जलभराव जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जर्जर इमारतों व पेड़ों के पास जाने से बचने की अपील की है।

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए। वहीं, पालघर जिले में घर की जर्जर दीवार गिरने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

सांताक्रूज में निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:02 बजे सांताक्रूज (पश्चिम) स्थित रहेजा कॉलेज के पास एक निजी इमारत परिसर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कर्मचारी पहले से गिरे हुए एक पेड़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान पास का एक और पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आठ लोग आ गए। सभी घायलों को तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

बारिश के चलते दर्जनों शिकायतें
बीएमसी ने बताया कि गुरुवार को पूरे शहर से बारिश के कारण कई शिकायतें मिलीं। इसमें-

पेड़ और शाखाएं गिरने की 91 शिकायतें

शॉर्ट सर्किट की नौ घटनाएं

मकान या दीवार का हिस्सा गिरने की चार शिकायतें

हालांकि, शॉर्ट सर्किट और मकान ढहने की घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त – फोटो : PTI

कितनी हुई बारिश?
गुरुवार शाम 5:30 बजे तक, कोलाबा मौसम केंद्र में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र में 17.4 मिमी बारिश हुई।

वहीं, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बीएमसी के ऑटोमैटिक रेन गेज के अनुसार-

आइलैंड सिटी में औसतन 23 मिमी

पूर्वी उपनगरों में 28 मिमी

पश्चिमी उपनगरों में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कुछ दिन पहले स्कूल बस पर गिरा था पेड़

गौरतलब है कि इसी सप्ताह मुंबई के चेंबूर इलाके में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।

पालघर में दीवार गिरने से महिला की मौत
उधर, पालघर जिले के अग्रीपाड़ा गांव में 47 वर्षीय रुबिया शबीर सैयद की घर की जर्जर दीवार गिरने से मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण महिला के घर के बरामदे (पड़वी) का एक हिस्सा पहले ही गिर गया था। महिला मलबा हटाकर घर में बारिश का पानी भरने से रोकने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान बरामदे की बची हुई कमजोर दीवार भी अचानक ढह गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंबई के अंधेरी में भारी बारिश के कारण अंडरपास बंद, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मुंबई में भारी बारिश से अंधेरी सबवे सहित कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बीएमसी ने सुरक्षा के मद्देनजर सबवे बंद कर दिया है। हालांकि ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं। अधिकारियों ने एक रिक्शा चालक को डूबने से बचाया और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

मुंबई में मंगलवार रात हुई भारी बारिश ने शहर के कई हिस्सों में मुश्किलें खड़ी कर दीं। मूसलाधार बारिश की वजह से निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया। बीएमसी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अंधेरी सबवे में पानी इतना ज्यादा भर गया कि उसे गाड़ियों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

बीएमसी ने बारिश के आंकड़े भी जारी किए हैं। 23 जून को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक शहर में औसत 56 मिमी बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी उपनगरों में 23 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई। रात 10 बजे से 11 बजे के बीच का एक घंटा बहुत भारी रहा। इस एक घंटे में पश्चिमी उपनगरों के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। कांदिवली के चारकोप सेक्टर 1 म्युनिसिपल स्कूल में 32 मिमी बारिश हुई। मालाड के एमएचबी म्युनिसिपल स्कूल में 28 मिमी और गजधरबंध स्टॉर्म वाटर पंपिंग स्टेशन पर 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जुहू डिस्पेंसरी में 22 मिमी और सांताक्रूज के नारियलवाड़ी स्कूल में 21 मिमी बारिश हुई।

प्रशासन ने बताया कि अंधेरी सबवे को छोड़कर बालकी सभी सबवे में यातायात चालू रहा। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली रेलवे सेवा पर बारिश का ज्यादा असर नहीं पड़ा और ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहीं। हालांकि, इस दौरान सड़कों पर हालात काफी खराब थे। एवरार्ड नगर के एक सबवे में जलभराव की खबर मिलने के बाद उसे भी जनता के लिए बंद कर दिया गया। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी बुरा हाल था। वहां सड़कों पर पानी जमा होने और कम दृश्यता के कारण वाहन चालक बहुत संभलकर चल रहे थे।

बीएमसी अधिकारी ऋतिक ने स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अंधेरी सबवे में गंभीर जलभराव का अभी तक कोई अस्थायी समाधान नहीं मिल सका है। बीएमसी के कर्मचारी वहां लगातार खड़े हैं ताकि कोई भी वाहन पानी के अंदर न जाए। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ रिक्शा चालक मना करने के बाद भी सबवे पार करने की कोशिश करते हैं। एक रिक्शा सबवे के बिल्कुल बीच में फंस गया था। रिक्शा चालक की जान पर बन आई थी, लेकिन बीएमसी के दो अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एक अन्य अधिकारी रॉबर्ट ने बताया कि उनकी टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं कि कोई भी वाहन डूबे हुए सबवे में प्रवेश न करे। वे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। बारिश के बीच सायन से कुछ ऐसी तस्वीरें भी आईं जहां लड़के जलभराव वाली सड़कों पर मस्ती करते दिखे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

देश के सबसे अमीर नगर निगम पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन का कब्जा; किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?
भाजपा-शिंदे शिवसेना गठबंधन ने बीएमसी चुनाव जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ गठबंधन ने ठाकरे परिवार को गढ़ को भेदते हुए 118 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार किया। किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं, मतगणना में देरी क्यों हुई, किन बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा। पढ़िए रिपोर्ट-

ठाकरे परिवार को गढ़ को भेदते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) का गठबंधन शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल करने में कामयाब रहा। सत्तारूढ़ गठबंधन ने कुल 227 सीटों में से 118 सीट पर जीत दर्ज की।

भाजपा ने 89 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। इस तरह राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन ने देश की सबसे अमीर नगर निगम को नियंत्रित करने के लिए जरूरी 114 का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?
शिवसेना (उद्धव गुट)-मनसे-एनसीपी (शरदचंत्र पवार) गठबंधन ने कुल 72 सीटों पर जीत हासिल की। विभाजित होने से पहले शिवसेना ने 1997 से 25 साल तक इस नगर निगम पर शासन किया। उद्धव ठाकरे नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को कुल 65 सीटें मिलीं। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने छह सीटें हासिल कीं, जबकि शरद पवार गुट की एनसीपी को केवल एक सीट मिली। अन्य दलों में कांग्रेस को 24, एआईएमआईएम को आठ, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को तीन और समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिलीं। इन चुनावों में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। यह चुनाव नौ साल के अंतराल के बाद हुए।

पिछले बीएमसी चुनाव के नतीजे कैसे थे?
2017 के बीएमसी चुनाव शिवसेना (अविभाजित) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और उसे 84 सीटें मिलीं। वहीं, भाजपा को 82 सीट पर जीत मिली थी, कांग्रेस को 21, एनसीपी को नौ, मनसे को सात, समाजवादी पार्टी को छह, एआईएमआईएम को दो, अखिल भारतीय सेना को एक और एक और अन्य को पांच सीटें मिली थीं। उस समय भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

मतगणना में देरी क्यों हुई?
इस बार विभिन्न कारणों से मतगणना देरी से शुरू हुई। इसमें दोषपूर्ण ईवीएम, फिर से मतगणना की मांग और पहले चरण में मतगणना जैसी नई प्रक्रिया शामिल थी। मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू की। नगर निगम आयुक्त और जिला चुनाव अधिकारी भूषण गागरानी ने बताया, मुंबई के घाटकोपर इलाके के एक वार्ड में मतगणना के समय ईवीएम की कंट्रोल यूनिट की नकली यूनिट का इस्तेमाल किया गया, जिसे प्रिंटिंग ऑक्सीलरी डिस्प्ले यूनिट (पीएडीयू) कहा जाता है।

चुनाव में कई जाने-माने चेहरे हारे
इस चुनाव में कई कद्दावर पार्षद अपने गढ़ों में हार गए। जिन्हें हार का सामना करना पड़ा उनमें शिवसेना के पूर्व  विधायक सदा शंकर सरवणकर के बेटे समधान और बेटी प्रिया और बीईएसटी समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल कोकिल शामिल हैं, जो लालबाग से टिकट न मिलने के बाद शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर शिंदे शिवसेना में चले गए। भाजपा के उम्मीदवार रवि राजा, विनोद मिश्रा, प्रीति पाटकर और राजुल समीर देसाई भी हार गए। इसके अलावा कांग्रेस की पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे, शिवसेना की दीप्ति वायकर और एनसीपी के कैप्टन मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व महापौर और शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार किशोरी पेडणेकर, विश्वका राऊत, श्रद्धा जाधव और मिलिंद वैद्य ने अपने-अपने वार्ड से जीत हासिल की। इसके अलावा, पूर्व उपमहापौर हेमांगी वोरलिकार और सुहास वडकर ने भी जीत दर्ज की।  मुंबई के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक भाजपा के मकरंद नार्वेकर ने दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के एक वार्ड से जीत हासिल की। उनकी संपत्ति 124 करोड़ रुपये है। वह महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के भाई हैं। राहुल नार्वेकर की भाभी हर्षिता और चचेरी बहन गौरवी शिवलकर-नार्वेकर ने भी क्रमशः वार्ड 225 और 227 से जीत दर्ज की।

सबसे कम मतदान किस वार्ड में हुआ?
कोलाबा के वार्ड 227 सबसे कम मतदान हुआ, जहां केवल 20.88 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला, जबकि पूरे शहर में 227 वार्ड का औसत 52.94 फीसदी रहा।

जीतने वाले नए चेहरों में भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन, शिवसेना (यूबीटी) विधायक सुनील शिंदे के भाई निशिकांत शिंदे, पूर्व महापौर और विधायक सुनील प्रभु के बेटे अंकित प्रभु और शिवसेना (यूबीटी) की उम्मीदवार किरण तावडे शामिल हैं। शिवसेना (यूबीटी) के रमाकांत रहाटे और शैलेन्द्र फणसे और भाजपा की राखी जाधव ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। तेजस्वी घोसालकर, जितेंद्र पटेल, बाला तावडे, प्रीति सताम, सोनम जमसुतकर, योगिता कोली, जागृती पाटिल और अर्चना भालेराव ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए जीत हासिल की।

कुवैत से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, इंडिगो एयरलाइन का विमान मुंबई डायवर्ट, जांच जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल के जरिए दी गई। इसमें कहा गया कि विमान पर एक मानव बम सवार है। कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी दी गई। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी हैदराबाद एयरपोर्ट को एक ईमेल के जरिए दी गई। इसमें कहा गया कि विमान पर एक मानव बम सवार है।

बताया गया है कि विमान की बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को उतारकर विमान की जांच की गई। फ्लाइट को हवाई अड्डे के आइसोलेशन एरिया में ले जाया गया। इसके साथ ही सुरक्षा टीमों को तैनात कर दिया गया। फिलहाल फ्लाइट में बम के बरामद होने की कोई सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके बावजूद दो हफ्ते पहले लगातार एयरपोर्ट से लेकर विमानों तक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जहां पहले कनाडा के टोरंटो से दिल्ली आ रहे विमान में बम की अफवाह फैलाई गई तो वहीं इससे पहले मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट को बम की धमकी दी गई थी। इसके अलावा कुछ अराजक तत्व दिल्ली एयरपोर्ट, गोवा एयरपोर्ट और चेन्नई एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दे चुके हैं।

’14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसे, 34 वाहनों में बम लगाए’, मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली धमकी
मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी में 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा धमकी में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नाम के संगठन का जिक्र किया गया है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है। संदेश में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया है। संदेश में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं। धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। संदेश की जांच की जा रहा है। संदेश कहां से और किसने भेजा? यह भी पता लगाया जा रहा है।

व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 ‘मानव बम’ लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। ‘लश्कर-ए-जिहादी’ होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

21,000 से ज्यादा जवान तैनात करेगी मुंबई पुलिस
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गणेश उत्सव के दसवें और अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पहली बार पुलिस मार्ग प्रबंधन और यातायात संबंधी अन्य अपडेट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगी। इस तैनाती में 12 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 उपायुक्त, 61 सहायक आयुक्त, 3,000 अधिकारी और 18,000 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल की 14 कंपनियां, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की चार कंपनियां, त्वरित प्रतिक्रिया दल और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) भी तैनात रहेंगे।

पिछले महीने हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी
इससे पहले पिछले महीने नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम होने और महानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने बताया था कि नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय में बुधवार दोपहर दो बजे से ढाई बजे के बीच एक कॉल आई। फोन करने वालों ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम रखा गया है। पुलिस ने आगे बताया था कि एक दूसरी कॉल में कहा गया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शाम 6:30 बजे उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिन मोबाइल नंबरों से कॉल की गई थी, उनकी पहचान कर ली गई थी।

मुंबई में बारिश से हालात बदतर: 24 घंटे में छह लोगों की मौत, हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद बहाल
मुंबई में लगातार बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा कई जगहों पर रद्द है तो हार्बर लाइन पर 15 घंटे बाद लोकल ट्रेन सेवा बहाल हुई है। वहीं राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। नांदेड़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ की कुल 18 टीमें राज्य के कई हिस्सों में तैनात हैं, साथ ही एसडीआरएफ की छह टीमें भी तैनात हैं।

हार्बर लाइन लोकल ट्रेन 15 घंटे बाद बहाल
मुंबई में हुई भारी बारिश से रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण मंगलवार सुबह रुकी हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं करीब 15 घंटे बाद बुधवार तड़के 3 बजे दोबारा शुरू हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि पानी उतरने के बाद सेवाएं बहाल की गईं। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वानिल निला ने बताया कि मंगलवार सुबह 11:15 बजे ट्रैक डूबने के कारण पहले हार्बर लाइन और फिर मेन लाइन की सेवाएं बंद करनी पड़ीं।

मंगलवार शाम 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे के बीच मेन लाइन की सेवाएं शुरू कर दी गई थीं, लेकिन हार्बर लाइन, जो नवी मुंबई को दक्षिण मुंबई से जोड़ती है, रातभर बंद रही। कई हिस्सों में पटरियां 15 इंच तक पानी में डूबी रहीं। बुधवार सुबह सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं- बसें, लोकल ट्रेनें और मेट्रो- सामान्य रूप से चलने लगीं।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट दिया है, इसलिए केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करें और सावधानी बरतें। वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि मंगलवार की बारिश और जलभराव की वजह से उनकी कुछ लोकल ट्रेनें बुधवार को भी रद्द रहेंगी।

मुंबई में कई लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द
डीआरएम – मुंबई सेंट्रल, पश्चिम रेलवे ने बताया कि मुंबई में भारी जलभराव के कारण आज कई लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

इंडिगो ने मुंबई में भारी बारिश के मद्देनजर जारी की एडवाइजरी
इंडिगो ने अपने एडवाइजरी में कहा- हम चाहते हैं कि आपकी यात्रा यथासंभव परेशानी मुक्त रहे, लेकिन प्रकृति की भी अपनी योजनाएं हैं। मुंबई में फिर से भारी बारिश की आशंका है, जिससे हवाई यातायात में रुकावट आ सकती है और उड़ानों का संचालन प्रभावित हो सकता है। हालांकि हम परिचालन को सुचारू रखने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, फिर भी हम पहले से योजना बनाने की सलाह देते हैं। आपकी उड़ान अनुसूची में कोई भी बदलाव आपके पंजीकृत संपर्क विवरण के माध्यम से साझा किया जाएगा।

बारिश में फंसे लोगों की मदद जारी
वहीं बारिश के कारण कई जगहों पर फंसे लोगों की मदद के लिए तमाम लोग और संगठन सामने आए हैं। इस कड़ी में विहिप सदस्यों ने कल रात शहर में भारी बारिश के बाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर फंसे यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया है।

कई इलाकों में जलजमाव से हालात बदतर
मुंबई में लगातार भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बाढ़ के पानी में डूबा मोरया गोसावी मंदिर
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ स्थित मोरया गोसावी मंदिर बाढ़ के पानी में डूब गया। वहीं मंगलवार को पुणे के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण खड़कवासला बांध से पानी छोड़ा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मुथा नदी के आसपास के इलाकों को सतर्क कर दिया।

सांताक्रूज में 24 घंटों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के पश्चिमी उपनगरों का प्रतिनिधित्व करने वाली सांताक्रूज वेधशाला ने बुधवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 200 मिमी बारिश दर्ज की। शहर में भारी बारिश के एक दिन बाद, यह जानकारी दी गई है। मंगलवार को जिन पड़ोसी जिलों में भी भारी बारिश हुई, उनमें रायगढ़ के लोकप्रिय माथेरान हिल स्टेशन में सबसे ज्यादा 382.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कई इलाकों में भी भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘दक्षिण मुंबई स्थित कोलाबा वेधशाला में 107.4 मिमी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगरों स्थित सांताक्रूज वेधशाला ने 24 घंटों के दौरान 209 मिमी बारिश दर्ज की।’ महानगर के अन्य इलाकों में भी तेज बारिश हुई। मंगलवार और बुधवार सुबह के बीच विक्रोली में 229.5 मिमी, मुंबई हवाई अड्डे पर 208 मिमी, बायकुला में 193.5 मिमी, जुहू में 150 मिमी और बांद्रा में 137.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
पड़ोसी जिलों में, रायगढ़ के माथेरान में सबसे अधिक 382.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद सतारा के महाबलेश्वर हिल स्टेशन में 278 मिमी, रायगढ़ के न्यू पनवेल में 217.5 मिमी, रायगढ़ के कर्जत में 211.5 मिमी, रत्नागिरी के चिपलून में 123.5 मिमी और ठाणे के भायंदर में 100.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने लोगों और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह जारी की है क्योंकि मुंबई और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

भारी बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित; जलभराव से हाल बेहाल
मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से राहत न मिलने की वजह से मंगलवार सुबह निचले इलाकों में भारी जलभराव देखा गया। कई जगहों पर लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी और कई जगहों पर यातायात जाम की स्थिति रही।

महाराष्ट्र में कई हिस्सों में बारिश से बुरा हाल है। मुंबई में तो हालात बद से बदतर हो गए हैं। शहर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस वजह से स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बीएमसी ने  सरकारी, अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। निजी कंपनियों से अपील की गई है कि वे 19 अगस्त को कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव की वजह से सड़क यातायात बुरे तरह प्रभावित हुए हैं। लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। मौसम की मार हवाई यातायात पर भी पड़ी है। इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट में लिखा, ‘मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के कई मार्गों पर जलभराव और यातायात धीमा हो गया है। इसके कारण परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हुई हैं, जिससे प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हो रही है। हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है।

मुंबई में स्कूल और कॉलेज बंद

लगातार हो रही बारिश और आईएमडी की ओर से जारी ‘रेड अलर्ट’ की चेतावनी के मद्देनजर मुंबई में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के शहरों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के कॉलेजों पर लागू होता है।

लोगों को बारिश के कहर से राहत नहीं

मुंबई में भारी बारिश के एक दिन बाद मंगलवार को भी लोगों को बारिश के कहर से राहत नहीं मिली। कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सुबह से ही यातायात बाधित रहा। लोकल ट्रेन सेवाओं में भी देरी हुई और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाओं का मार्ग कुछ स्थानों पर परिवर्तित किया गया। बोरीवली, अंधेरी, सायन, दादर और चेंबूर सहित शहर के कई हिस्सों में रात भर भारी बारिश हुई। यहां सुबह भी बारिश जारी रही, जिसके कारण गांधी मार्केट सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

उपनगरों की तुलना में मुंबई में अधिक बारिश

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच उपनगरों की तुलना में मुंबई में अधिक बारिश दर्ज की गई। मुंबई सेंट्रल, परेल, ग्रांट रोड, मालाबार हिल, दादर, वर्ली और कुछ अन्य इलाकों में केवल एक घंटे में 40 मिमी से 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे के बीच द्वीपीय शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 128.86 मिमी, 154.37 मिमी और 185.74 मिमी औसत वर्षा हुई।

कहां-कितनी बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8.30 बजे से मंगलवार सुबह 5.30 बजे तक 21 घंटों में मुंबई के विक्रोली उपनगर में सबसे अधिक 194.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। ऐसे ही सांताक्रूज में 185 मिमी, जुहू में 173.5 मिमी, बायकुला में 167 मिमी और बांद्रा में 157 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, जगह-जगह जलभराव ने बढ़ाई आफत; विक्रोली में भूस्खलन से दो की मौत
मुंबई में भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। शहर के किंग्स सर्कल, दादर, नवी मुंबई, वाशी समेत तमाम इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विक्रोली में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। सड़कों और  ट्रेन की पटरियों पर जलभराव होने से परिवहन सेवा भी प्रभावित हुई। वहीं विक्रोली में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मौसम विभाग में राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश का अंदेशा जताया है।

#WATCH Mumbai: Heavy rain causes waterlogging in many parts of the city.

Visuals from Kings Circle. pic.twitter.com/X6pQGfgxhq
— ANI (@ANI) August 16, 2025

मुंबई में भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। शहर के किंग्स सर्कल, दादर, नवी मुंबई, वाशी समेत तमाम इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में रात 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच तेज़ बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी उपनगरों में मरोल फायर स्टेशन में सबसे ज़्यादा 207 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सांताक्रूज़ के नारियलवाड़ी स्कूल में 202 मिमी बारिश हुई।

किंग्स सर्कल इलाके के विजय ने कहा कि हम काम पर जा रहे थे। इस इलाके में बीएमसी का सीवेज का पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से आना-जाना बहुत मुश्किल है। बीएमसी को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

भूस्खलन में दो की मौत
वहीं विक्रोली पार्कसाइट के वर्षा नगर में देर रात करीब 2.39 बजे पास की पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर एक झोपड़ी पर गिर गए, जिससे चार लोग घायल हो गए। पीड़ितों को सरकारी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस और नागरिक कर्मचारियों सहित आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। घटना में शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) घायल हो गए और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। क्षेत्र के अन्य निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट
भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में बहुत तीव्र संवहन दिखा रहा है। यह अगले 2-3 घंटों तक जारी रहने की संभावना है। अगले 3-4 घंटों के दौरान रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर ज़िलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है।

2006 मुंबई लोकल ट्रेन विस्फोट मामले में सभी 12 लोग निर्दोष करार, कोर्ट ने किया बरी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में 12 लोगों की दोषसिद्धि को रद्द कर दिया। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी भी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ मामला साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है। यह फैसला उस आतंकवादी हमले के 19 साल बाद आया है, जिसने मुंबई के पश्चिमी रेलवे नेटवर्क को हिलाकर रख दिया था। हमले में 180 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

‘यह मानना मुश्किल है कि आरोपियों ने अपराध किया’
जस्टिस अनिल किलोर और न्यायमूर्ति श्याम चांडक की विशेष पीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूत आरोपियों को दोषी ठहराने के लिए काफी नहीं थे। कोर्ट ने कहा, ‘अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ मामला साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है। यह मानना मुश्किल है कि आरोपियों ने अपराध किया है। इसलिए उनकी दोषसिद्धि रद्द की जाती है।’

अन्य मामले में वांछित नहीं हैं, तो तुरंत रिहा कर दिया जाएगा
पीठ ने कहा कि वह पांच दोषियों को दी गई मृत्युदंड और शेष सात को आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखने से इनकार करती है और उन्हें बरी करती है। कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

2015 में एक विशेष अदालत ने सुनाई थी सजा
2015 में एक विशेष अदालत ने इस मामले में 12 लोगों को दोषी ठहराया था, जिनमें से पांच को मृत्युदंड और शेष सात को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सोमवार को हाईकोर्ट का फैसला सुनाए जाने के बाद राज्य भर की विभिन्न जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किए गए दोषियों ने अपने वकीलों का धन्यवाद किया।

मुंबई लोकल ट्रेनों में सात विस्फोट हुए थे
11 जुलाई 2006 को पश्चिमी लाइन पर विभिन्न स्थानों पर मुंबई लोकल ट्रेनों में सात विस्फोट हुए थे। इस दौरान 180 से अधिक लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।