Odisha – RNSNS News

Odisha SCB Medical College Fire: कटक के मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; 11 कर्मचारी भी घायल
कटक के एससीबी अस्पताल में सोमवार तड़के आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। बचाव के दौरान 11 कर्मचारी भी घायल हुए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। आग लगने की शुरूआती वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है।

ओडिशा के कटक में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच लगी।

ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू से भड़की आग
मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया, आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में भड़की थी और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया। यहां उन मरीजों का इलाज चल रहा था जिनकी हालत बहुत गंभीर थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत अस्पताल पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने अभियान चलाकर आग पर काबू पाया।

11 कर्मचारी भी झुलसे
मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए। कुल 23 मरीजों को आनन-फानन में दूसरे विभागों और वार्डों में शिफ्ट किया गया। इस बचाव कार्य में अस्पताल के कर्मचारियों, पुलिस और मरीजों के साथ आए लोगों ने भी सहयोग किया।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पहुंचे अस्पताल
हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां के हालात का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट-सर्किट हो सकती है। आग ने ट्रॉमा केयर आईसीयू के साथ-साथ पास के कुछ और वार्डों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि सात गंभीर मरीजों की मौत शिफ्टिंग के दौरान ही हो गई थी। इसके बाद तीन और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकार ने हर मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। फिलहाल अस्पताल में स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है और मामले की गहराई से जांच हो रही है।

ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम
ओडिशा में सोमवार को राज्यसभा चुनाव की नामांकन वापसी की आखिरी तारीख शांतिपूर्ण रही, क्योंकि किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। इस वजह से 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार सीधे मुकाबले में हैं। ओडिशा में 12 साल बाद यह पहली बार है जब राज्य की विधानसभा में इसके लिए वोटिंग होगी। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद 20 मार्च तक है, जिससे राजनीतिक पटल पर बहस और सियासी रणनीतियों की भूमिका अहम बनेगी।

कटक में हिंसा के बाद 36 घंटे का कर्फ्यू लागू, इंटरनेट बंद, 60 पुलिस पलटन तैनात; प्रशासन ने जनता से की अपील
ओडिशा के कटक शहर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इस बढ़ती हिंसा को काबू में करने के लिए राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कटक के 13 थाना क्षेत्रों में 36 घंटे का कर्फ्यू लगाया है।

ओडिशा के कटक शहर में दुर्गा पूजा के पंडालों की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद प्रशासन ने 36 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू 6 अक्तूबर रात 10 बजे से 7 अक्तूबर सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। ये कर्फ्यू भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत लगाया गया है।

क्या है कर्फ्यू के नियम?
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंह भोला ने बताया कि इस दौरान सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, लेकिन अस्पताल, स्कूल और कॉलेज खुलेंगे। इसके अलावा, जरूरी सेवाएं जैसे दवाखाने, किराना दुकानें और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर और कदम उठाए जाएंगे। कर्फ्यू से प्रभावित मुख्य इलाकों में दरगाह बाजार, मंगलाबाग, पुरिघाट, लाल बाग और जगतपुर शामिल हैं।

पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती
कटक में शांति बनाए रखने के लिए 60 पुलिस पलटन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्ट (आरएएफ), बीएसएफ, सीआरपीएफ और ओडिशा स्विफ्ट एक्शन फोर्स के आठ कंपनियां महत्वपूर्ण जगहों और चौराहों पर तैनात की गई हैं।

आम जनता से डीजीपी की अपील
वहीं ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने लोगों से कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी जानकारी के लिए पुलिस की वेबसाइट, कमिश्नरेट की वेबसाइट और ट्विटर हैंडल देखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कटक में स्थिति अब नियंत्रण में है और हिंसा में शामिल सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सत्ता पक्ष और विपक्ष ने की शांति की अपील
मुख्यमंत्री मोहन चरण माजी, पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्थानीय विधायक नागरिकों से साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। मुख्यमंत्री माजी ने कहा, ‘साम्प्रदायिक सौहार्द पर कोई समझौता नहीं होगा’ और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

क्यों और कैसे हुई झड़प?
जानकारी के मुताबिक, दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान कटक में दो समुदायों के बीच झड़प हुई। हिंसा की शुरुआत शुक्रवार रात हाती पोखरी इलाके से हुई, जब कुछ स्थानीय लोग विसर्जन रैली में तेज संगीत से नाराज हो गए। रविवार को दोबारा झड़प तब हुई जब वीएचपी की मोटरसाइकिल रैली प्रशासनिक आदेश की अवहेलना करते हुए निकली। सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए। इसके दौरान पत्थरबाजी, आगजनी और पुलिस की रबर की गोलियां व आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। इसमें 25 लोग घायल हुए, जिनमें आठ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। रविवार शाम को गौरीशंकर पार्क के पास कुछ जगहों पर आग लगाई गई, दुकानों और सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया गया। फायर सर्विस और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति काबू में की।

प्रभावित इलाकों में इंटरनेट और सोशल मीडिया बंद
इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, स्नैपचैट समेत सभी इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यह रोक रविवार शाम 7 बजे से सोमवार शाम 7 बजे तक लागू है। प्रशासन ने बताया कि यह कदम ‘उकसाने वाले और भड़काऊ संदेशों’ को रोकने के लिए लिया गया है।

ओडिशा में फिर इंसानियत शर्मसार: पुरी में बदमाशों ने 15 साल की लड़की को आग के हवाले किया, एम्स ले जाया गया
ओडिशा के पुरी में बदमाशों ने 15 साल की लड़की को आग के हवाले कर दिया। नाबालिग को एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने यह जानकारी दी। दिल दहला देने वाली घटना ऐसे वक्त सामने आई है, जब हाल ही में बालोसोर में एक छात्रा ने कॉलेज परिसर में आत्मदाह कर लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को बदमाशों ने एक 15 साल की मासूम लड़की को आग के हवाले कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने एक पोस्ट में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं यह खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने सड़क पर एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी।

लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया
उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया है। उसके इलाज की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।’

तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बयाबार गांव में तीन बदमाशों ने लड़की को उस समय आग लगा दी, जब वह अपने दोस्त के घर जा रही थी। घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस गांव पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बुरी तरह जल गई बच्ची
पुरी की डीएम चंचल राणा ने कहा, ‘हमें नीमापाड़ा ब्लॉक के बलंदा पुलिस थाने में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली। यहां एक 16 वर्षीय लड़की को आग लगा दी गई। वह बुरी तरह जल गई है। हमने एम्स से संपर्क किया और उसके लिए आपातकालीन देखभाल की व्यवस्था की गई है। पुलिस और जिला प्रशासन ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। सभी प्रकार की आवश्यक वित्तीय सहायता जिला प्रशासन और सरकार की ओर से वहन की जाएगी। हम आशा और प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाए। पुलिस सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी।’

ओडिशा में आत्मदाह करने वाली छात्रा का निधन: तीन दिन मौत से लड़ी, यौन उत्पीड़न से परेशान हो खुद को लगाई थी आग
ओडिशा में यौन उत्पीड़न और आरोपों पर कोई कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह करने वाली छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिन से जिंदगी और मौत से लड़ रही थी। छात्रा की मौत पर सीएम माझी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को कड़ी सजा मिलेगी।

ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन स्वायत्तशासी महाविद्यालय में यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर आत्मदाह करने वाली छात्रा का निधन हो गया। उसने सोमवार देर  रात एम्स भुवनेश्वर में अंतिम सांस ली। छात्रा 95 प्रतिशत जली अवस्था में एम्स लाई गई थी। जहां तीन दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उसके निधन पर दुख जताया है।

सीएम माझी बोले- यह दुखद, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले की पीड़िता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एफएम ऑटोनॉमस कॉलेज की छात्रा की मौत की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। सरकार द्वारा सभी जिम्मेदारियों को निभाने और विशेषज्ञ चिकित्सा दल के अथक प्रयासों के बावजूद, पीड़िता की जान नहीं बचाई जा सकी। मैं उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और भगवान जगन्नाथ से उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मैं मृतक छात्रा के परिवार को आश्वस्त करता हूं कि इस मामले में सभी दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सरकार परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है।

रात लगभग 11:45 बजे हुई मृत्यु
ओडिशा की उप-मुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने इस बारे में जानकारी दी। वे एम्स भुवनेश्वर पहुंचीं थीं। उन्होंने बताया कि पीड़िता की रात लगभग 11:45 बजे मृत्यु हो गई। डॉक्टर पिछले तीन दिनों से उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। सरकार इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

बीजद कार्यकर्ता कर रहे विरोध प्रदर्शन
वहीं, बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले की पीड़िता की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। विपक्षी बीजद के कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए हैं। जब पीड़िता के पार्थिव शरीर को एम्स के पोस्टमॉर्टम सेंटर ले जाया जा रहा था उस समय बीजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

12 जुलाई को किया था आत्मदाह
गौरतलब है कि फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज, बालासोर के एकीकृत बीएड कार्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शनिवार 12 जुलाई को एचओडी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए खुद को आग लगा ली थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि शिक्षक ने उसका यौन और मानसिक उत्पीड़न किया था।

घटना से पहले छात्रा ने प्रिंसिपल दिलीप घोष के पास शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उन्होंने उससे शिकायत वापस लेने को कहा। प्रिंसिपल दिलीप घोष ने खुद इसे स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था ‘छात्रा मेरे पास आई थी और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई चाहती थी। मैंने उसे समझाया, क्योंकि वह तनाव में थी। उसने 30 जून को शिकायत दर्ज कराई थी और आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जांच चल रही थी।’

प्राचार्य और सहायक प्रोफेसर निलंबित
छात्रा द्वारा आत्मदाह किए जाने के बाद ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने मामले के प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर शैक्षिक अध्ययन विभाग की सहायक प्रोफेसर (स्टेज-I) समीरा कुमार साहू को निलंबित कर दिया। इसके अलावा एफएम (ऑटो) कॉलेज, बालासोर के सहायक प्रोफेसर और प्राचार्य दिलीप कुमार घोष को भी निलंबित कर दिया है। पत्र में लिखा है, ‘सरकार का मानना है कि दिलीप कुमार घोष ने मामले को ठीक से नहीं संभाला है। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है। उन्हें ओडिशा सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1962 के नियम 12 के उप-नियम (2) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’

प्राचार्य दिलीप घोष न्यायिक हिरासत में
बाद में ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने एफएम ऑटो कॉलेज की सहायक प्रोफेसर समीरा कुमार साहू के खिलाफ कथित उत्पीड़न मामले की गहन जांच के लिए शनिवार को एक समिति का गठन किया था। साहू को बालासोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा, राज्य में व्यापक विरोध को देखते हुए सोमवार को  एफएम कॉलेज के निलंबित प्राचार्य दिलीप घोष को भी गिरफ्तार किया गया। जहां उसे एसडीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने की थी मुलाकात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सोमवार को एम्स भुवनेश्वर के बर्न यूनिट का दौरा कर 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। राष्ट्रपति के साथ ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भंपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने छात्रा के परिजनों से भी मुलाकात की। छात्रा के भाई ने कहा, राष्ट्रपति ने घटना पर चिंता जताई और भावुक हो गईं। उन्होंने हमसे कहा कि हमें भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मेरी बहन ठीक हो जाएगी तो वे उसके लिए कुछ करेंगी।

ओडिशा में बाढ़ का कहर, बालासोर में अधिक असर; 100 गांवों में जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
ओडिशा के बालासोर, जाजपुर और मयूरभंज जिलों में सुवर्णरेखा, बुधबलंग और जलाका नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर बालासोर जिले में पड़ा है। यहां करीब 100 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर हो गई। जिले के उत्तरी हिस्से में करीब 100 गांवों में सड़कों और खेतों में पानी भर गया है। बाढ़ का पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि उत्तरी ओडिशा की सभी बड़ी नदियों का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन बहुत से गांव अभी बी पानी में डूबे हुए हैं। प्रशासन ने बालासोर, मयूरभंज और जाजपुर जिलों में राहत और बचाव काम तेज कर दिया है।

सुवर्णरेखा, बुधबलंग और जलाका नदियों का बढ़ा जलस्तर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बालासोर जिले में भारी बारिश और झारखंड से पानी छोड़े जाने के कारण सुवर्णरेखा नदी में बाढ़ आ गई। इसके कारण भोगराई, बलियापाल, जलेश्वर और बस्ता ब्लॉकों के लोग प्रभावित हुए हैं। तीन नदियों- सुवर्णरेखा, बुधबलंग और जलाका का जलस्तर बढ़ने से बालासोर के कई गांवों में बाढ़ आ गई। मयूरभंज जिले में भी सुवर्णरेखा और बुधबलंग नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

जाजपुर के कुछ इलाकों में भरा बैतरणी नदी का पानी
इसी तरह, जाजपुर जिले के कुछ इलाकों में बैतरणी नदी का पानी भर गया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हालांकि सुवर्णरेखा और जलाका नदियों का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन राजघाट और मथानी में अब भी यह खतरे के निशान के पास है।

बाढ़ से सात ब्लॉकों में 46 पंचायतें प्रभावित
बालासोर के कलेक्टर ने बस्ता, जलेश्वर, बलियापाल और भोगराई ब्लॉकों का दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। एक सरकारी सूचना के मुताबिक, अब तक सात ब्लॉकों में 46 पंचायतें प्रभावित हुई हैं और 2,916 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लोगों के लिए 17 राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है।

जाजपुर में बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जाजपुर जिले में बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण लगातार बारिश हो रही है, जिससे बैतरणी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिले के दशरथपुर, कोरेई, बिंझारपुर और जाजपुर ब्लॉकों की कई पंचायतों पर बाढ़ का गंभीर असर पड़ सकता है। जाजपुर की कलेक्टर पी. अन्वेषा रेड्डी ने कहा कि सभी अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है और वे बाढ़ पर नजर रखे हुए हैं। दूसरी तरफ, मयूरभंज जिले में सुवर्णरेखा नदी का पानी अब कम हो गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। एक अधिकारी ने बताया कि राहत शिविरों में रह रहे ज्यादातर लोग अपने घर वापस चले गए हैं।

बाढ़ के पानी में डूबी झुग्गी-झोपड़ियां – फोटो : एएनआई

आज मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि ओडिशा के कई इलाकों, जैसे भुवनेश्वर और कटक में बारिश हो रही है और यह 5 जुलाई तक जारी रह सकती है। 2 जुलाई के लिए IMD ने मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है। देवगढ़, संबलपुर, अंगुल, ढेंकनाल और बरगढ़ जिलों में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़; तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 अन्य घायल
ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब सैकड़ों लोग मंदिर परिसर में एकत्रित थे।

ओडिशा के पुरी जिले में  भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार तड़के हुई एक भगदड़ में कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी। उसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

तीन की मौत, छह की हालत गंभीर
पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ एस स्वैन ने बताया कि घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान बसंती साहू (बोलागढ़), प्रेमकांत मोहंती और प्रवाती दास (दोनों बालिपटना निवासी) के रूप में की गई है। तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कलेक्टर के अनुसार, घटना की जांच शुरू कर दी गई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। भीड़ को नियंत्रित करने और घायलों को राहत पहुंचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

#WATCH | Odisha: A stampede has been reported during the Rath Yatra in Puri. Further details are awaited.

(Visuals from outside the post-mortem centre in Puri) pic.twitter.com/4mOTnE6QTe
— ANI (@ANI) June 29, 2025

स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
पुरी के रहने वाले स्वाधीन कुमार पंडा का कहना है कि मैं कल रात 2-3 बजे तक मंदिर के पास ही था, लेकिन प्रबंधन ठीक नहीं था। वीआईपी के लिए नया रास्ता बनाया गया था, और आम लोगों को दूर से ही बाहर निकलने को कहा गया था। लोग प्रवेश द्वार से ही बाहर निकलने लगे, जिससे भीड़ बढ़ गई। यातायात व्यवस्था भी ठीक नहीं थी, क्योंकि कई अनधिकृत पास वाले वाहन मंदिर के पास आ गए। प्रशासन ने भीड़ को ठीक से नियंत्रित नहीं किया। सबसे बड़ी समस्या निकास द्वार की थी। आज तीन लोगों की मौत हुई है – 2 महिलाएं, एक पुरुष। इसके लिए ओडिशा प्रशासन जिम्मेदार है। रात में वहां कोई पुलिस, प्रशासन नहीं था।

वहीं इस हादसे में अपनी पत्नी खोने वाले पीड़ित ने कहा कि जब यह घटना घटी, तो कहीं से कोई मदद नहीं मिली, न तो अग्निशमन अधिकारियों ने, न ही बचाव दल ने, न ही अस्पताल की टीम ने। यह एक दयनीय घटना है जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

शुक्रवार को 625 लोग बीमार पड़ गए थे
इससे पहले शुक्रवार को  पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने घुटन की शिकायत की और कई लोग उमस के कारण बेहोश हो गए थे। अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भारी भीड़ के कारण करीब 625 लोग बीमार पड़ गए। कई श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर लोगों को उल्टी, चक्कर आने और मामूली चोटें आईं। पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीसीएमओ) डॉ किशोर सतपथी ने बताया कि अधिकतर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

हर साल जून-जुलाई में आयोजित होती है रथ यात्रा
बता दें कि, पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा जून-जुलाई के महीने में हर साल आयोजित होती है। इस उत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ और उनके बड़े भाई बलभद्र और छोटी बहन देवी सुभद्रा के विग्रह रथों में सवार होकर दर्शन देते हैं। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर जगन्नाथ प्रभु के मौसी के घर तक जाती है।

जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अहमदाबाद में रथ यात्रा में हाथी बेकाबू
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा को लेकर भक्त उत्साहित हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान जुलूस में शामिल एक हाथी बेकाबू हो गया और उसने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसे तुरंत काबू में कर लिया गया और वहां से ले जाया गया। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग, डॉक्टर और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Ahmedabad, Gujarat | During Rath Yatra today, an elephant taking part in the procession became agitated and behaved erratically. It was brought under control immediately and taken away. Teams of the Fire Department, doctors and the Police are present at the spot: Ahmedabad Police
— ANI (@ANI) June 27, 2025

पूर्व मेदिनीपुर में भक्त रथ यात्रा में भाग लेने और जश्न मनाने के लिए दीघा जगन्नाथ मंदिर में एकत्र हुए। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह उत्सव सनातन संस्कृति की प्राचीनता के साथ-साथ उसकी निरंतरता का भी प्रतीक है। कई शताब्दियों से यह उत्सव एकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता रहा है, जो भारत के लोगों को एकजुट करता है और दुनिया भर के विभिन्न धर्मों के अनुयायियों को एक साथ लाता है। इसका प्रमाण हजारों वर्षों के लिखित इतिहास में मिलता है। सौभाग्य से मुझे इस रथ यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला है, मुझे भगवान जगन्नाथ प्रभु के दर्शन करने का मौका मिलेगा, लेकिन सबसे बढ़कर मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यहां पुरी पीठ पर आकर पुरी शंकराचार्य के दर्शन करने, उनका आशीर्वाद लेने, उनका संवाद सुनने का अवसर मिला है।

अमेरिका में रहने वाली इक्वाडोर मूल की एक महिला भक्त ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुई। वह कहती है कि हम वास्तव में खुश हैं कि आज हम भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। हम यहां पहली बार आए हैं। मैं पूरी तरह से खुश महसूस कर रही हूं। दर्शन करना और यहां दूसरों के साथ अपनी भक्ति साझा करना एक सपना सच होने जैसा है।

पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा देखने के लिए श्री जगन्नाथ मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है और वे आनंद मना रहे हैं।

पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि अनादि काल से यह माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ स्वयं यहां निवास करते हैं और यहीं से वे ब्रह्मांड का संचालन करते हैं। ‘स्नान पूर्णिमा’ के बाद, पारंपरिक रूप से, भगवान बीमार पड़ जाते हैं और उनका इलाज किया जाता है। और आज, वे गुंडिचा मंदिर (अपनी मौसी के निवास) के लिए रवाना होंगे, जो 3 किमी दूर है। यह ओडिशा के लोगों द्वारा निभाई जाने वाली एक सुंदर परंपरा है… भगवान स्वयं अपने भक्तों को ‘दर्शन’ देने के लिए निकलते हैं।

रथ यात्रा से एक दिन पहले हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर के सिंह द्वार पर पहुंचकर रत्न बेदी (गर्भगृह में पवित्र मंच) पर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के नबाजौबन दर्शन (युवा रूप) किए। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ साल में एक बार अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। यह रथ यात्रा कुल 12 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 8 जुलाई 2025 को नीलाद्रि विजय के साथ होगा, जब भगवान पुनः अपने मूल मंदिर में लौटेंगे। हालांकि रथ यात्रा का आयोजन 12 दिनों का होता है, इसकी तैयारियां महीनों पहले से शुरू हो जाती हैं। इस रथ यात्रा के दौरान कई धार्मिक रस्में, अनुष्ठान और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

पीएम मोदी ने भी दीं शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!