Amritsar – RNSNS News

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व: पाकिस्तान पहुंचे 2,100 भारतीय सिख श्रद्धालु, लाहौर में गर्मजोशी से स्वागत
मई में चार दिनों तक चले संघर्ष के बाद दोनों देशों के लोगों के बीच यह पहला संपर्क है। पाकिस्तान सरकार ने गुरु नानक देव जी की जयंती के लिए भारतीय सिखों को 2,150 वीजा जारी किए थे।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लगभग 2,100 भारतीय सिख श्रद्धालु मंगलवार को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे। मई में चार दिनों तक चले संघर्ष के बाद दोनों देशों के लोगों के बीच यह पहला संपर्क है। पाकिस्तान सरकार ने गुरु नानक देव जी की जयंती के लिए भारतीय सिखों को 2,150 वीजा जारी किए थे।

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज की अगुवाई में श्रद्धालु अटारी-वाघा सीमा पार कर लाहौर पहुंचे, जहां पंजाब प्रांत के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा और पाकिस्तान इवैक्यूई ट्रस्ट बोर्ड (ईटीबी) के अधिकारियों ने फूल बरसाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। श्रद्धालु लाहौर स्थित ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकेंगे।  पहलगाम हमले व फिर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों देशों में बढ़े तनाव के बाद श्रद्धालुओं का यह पहला जत्था पाकिस्तान पहुंचा है।

सजाए गए गुरुद्वारे
ईटीपीबी के प्रवक्ता गुलाम मोहिउद्दीन ने कहा, भारतीय तीर्थयात्री विशेष बसों से गुरुद्वारा जन्मस्थान, ननकाना साहिब रवाना हुए। गुरु नानक जयंती का मुख्य समारोह बुधवार को लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर गुरुद्वारा जन्मस्थान में आयोजित होगा। जन्मस्थान और करतारपुर सहित सभी गुरुद्वारों को रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अमृतसर में जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत,मेन सप्लायर गिरफ्तार; सीएम भगवंत मान करेंगे दाैरा
अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में सोमवार देर रात तीन गांवों में जहरीली शराब के चलते 14 लोगों की माैत हो गई है। कई लोग गंभीर है। पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों भंगाली, धरीएवाल और मराडी कलां में जहरीली शराब ने तांडव मचा दिया। जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ। 14 लोगों की माैत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मजीठा का दाैरा करेंगे। मान ने इस हादसे पर कहा कि मजीठा के आस पास के गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये मौतें नहीं, कत्ल हैं। जहरीली शराब से लोगों के घरों में मातम का माहौल बनाने वाले इन दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मैं परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह ने बताया कि कल रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। हमने तुरंत कार्रवाई की और चार लोगों को हिरासत में लिया। हमने मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हमने उससे पूछताछ की और किंगपिन सप्लायर साहब सिंह के बारे में पता लगाया। हमने उसे भी हिरासत में ले लिया है। हम इस बारे में जांच कर रहे हैं कि उसने किन-किन कंपनियों से यह शराब खरीदी है।

आरोपियों में कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू (मुख्य आरोपी प्रभजीत का भाई), साहिब सिंह उर्फ सराय, निवासी मारड़ी कलां, गुरजंट सिंह, निंदर कौर पत्नी जीता के ताैर पर हुई है।

हमें पंजाब सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छापेमारी जारी है। निर्माताओं को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। सख्त धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। नागरिक प्रशासन और हम घर-घर जाकर पता लगा रहे हैं कि किसने नकली शराब पी है ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके। 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना पांच गांवों में हुई।

कई लोग गंभीर

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि कई लोग गंभीर हैं। अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी हुई है। हमें 5 गांवों से रिपोर्ट मिली कि कल शराब पीने वाले लोगों की हालत गंभीर है। हमने अपनी मेडिकल टीमें भेजीं। हमारी मेडिकल टीमें अभी भी घर-घर जा रही हैं। लोगों में कुछ लक्षण हों या न हों, हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि हम उन्हें बचा सकें। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार हर संभव मदद कर रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े…हमने आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने संदिग्ध शराब विक्रेताओं की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

अमृतसर एयरपोर्ट बंद, स्कूलों में आज भी छुट्टी; पलायन करने लगे सीमावर्ती गांवों के लोग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पंजाब हाई अलर्ट पर है। वहीं भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। सिविल डिफेंस माॅक डि्रल के बाद देर रात अमृतसर में दो तीन धमाकों की आवाज के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।

पाकिस्तान पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव है। पंजाब में भी सरहदी इलाकों में लोग चिंता में हैं। बुधवार देर रात करीब पौने दो बजे अमृतसर में तीन जगह पर ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे जिले में ब्लैक आउट कर दिया। अधिकारियों की ओर से लगातार अपील की जाती रही कि लोग बिल्कुल भी घबराएं नहीं। वहीं दूसरी तरफ श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल को पूरी तरह से खाली करवा कर वहां पर भी ब्लैक आउट कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आवाज सुनाई दी थी, लेकिन अभी तक कोई भी अप्रिय घटना होने की कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। एयर फोर्स के विमान लगातार अपनी कार्रवाई में लगे हैं। विमान की गति भरने की आवाज इतनी ज्यादा रहती है कि उससे काफी ज्यादा आवाज पैदा होती है, इसलिए फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

आज भी स्कूल बंद रहेंगे

सीमावर्ती जिलों में आज भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं सीमा पर बढ़ती हलचल को देखते हुए कई गांवों के लोग एहतियात के तौर पर अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

एहतियातन खाली कर रहे गांव

फाजिल्का के सीमावर्ती गांव मुहार जमशेर व मनसा के निवासी अपने कीमती सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर गांव से बाहर शिफ्ट कर रहे हैं। लोग अपने पशुधन और आवश्यक वस्तुओं को साथ लेकर निकले हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक गांव खाली करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन लोगों ने खुद ही एहतियातन यह कदम उठाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा पार से लगातार गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय सीमा पर संदिग्ध हलचल देखी जा रही है। उधर, फाजिल्का जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर; सिपाही घायल
पंजाब के अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने आज राजासांसी इलाके में मुठभेड़ की। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी गुरसिदक की मौत हो गई।

अमृतसर में मंदिर पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया। संदिग्ध की पहचान गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है।  अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल की राजासांसी इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी गुरसिदक को गोली लग गई।

उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी विशाल भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के राजासांसी इलाके में घूमने के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी।

उन्हें हिरासत में लेने के लिए सीआईए और छेहरटा पुलिस के कर्मियों की एक टीम बनाई गई थी। टीम को एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने बाइक को रोकने की कोशिश की, बाइक सवार आरोपियों ने बाइक छोड़कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।  पुलिस के अनुसार, एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया।

अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरसिदक ने दम तोड़ दिया। थाना में FIR दर्ज की जा रही है। अमृतसर में शुक्रवार रात करीब एक बजे शेरशाह सूरी रोड पर स्थित सर्व धर्म प्रार्थना सभा ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बम धमाका हुआ था। हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया था।

अवैध प्रवासियों के विमान की अमृतसर में लैंडिंग पर विवाद, भगवंत मान को मिला कांग्रेस का साथ
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को भारत भेजने मामले में एक नया विवाद शुरू हो गया है। ये विवाद अवैध प्रवासियों के विमान के अमृतसर में उतारने को लेकर खड़ा हो गया।

अमेरिका (यूएस) में अवैध तरीके से गए भारतीयों को लेकर एक और अमिरिकी विमान 15 फरवरी को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खासी नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका से गैर-कानूनी प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहे विमान को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतारने के फैसले का विरोध किया।

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर फिर आ रहा जहाज, अमृतसर में शनिवार रात होगी लैंडिंग
अमेरिका में राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने वहां अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए अपने देश से दूसरे देश के लोगों को निकालना शुरू कर दिया है।

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों से भरा एक और प्लेन शनिवार को अमृतसर पहुंच रहा है। प्लेन में कितने यात्री होंगे और ये कब लैंड होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। प्लेन के आने की सूचना के बाद से अमृतसर में खुफिया एजेंसियां चाैकन्नी हो गई हैं। पंजाब पुलिस के डीसीपी हरप्रीत सिंह मंढेर ने बताया कि सूचना मिली है कि शनिवार रात को एक जहाज अमृतसर में लैंड होगा।

पांच फरवरी को 104 भारतीय हुए थे डिपोर्ट
इससे पहले पांच फरवरी को अमेरिका से 104 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया था। डिपोर्ट किए गए भारतीयों में देश के छह राज्यों के लोग शामिल थे। इनमें हरियाणा के 34, गुजरात के 33 लोग और पंजाब के 30 लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 2 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल थे।

इस कारण अमृतसर में हुई थी लैंडिंग
अमृतसर में विमान को उतारने की कई वजह रही। मुख्य कारण यह रहा कि अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीय नागरिकों में पंजाब और हरियाणा के लोग ज्यादा थे। वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान को इस वजह से भी नहीं उतारा गया था क्योंकि पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान था।

डंकी रूट से अमेरिका में घुसने वालों पर कार्रवाई
जितने भी लोगों को अब अमेरिका की ओर से वापिस भेजा जा रहा है। वह सभी एजेंटों के जरिये डंकी लगवाकर जाते हैं। इस तरह एजेंट प्रति व्यक्ति 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। इन सभी लोगों को मैक्सिको, पनामा आदि के जंगलों के जरिये अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करवाया जाता है। यहां तक बहुत सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अमेरिका तक पहुंच ही नहीं पाते और जंगलों में भूख-प्यास के मारे दम तोड़ देते हैं।

आतंकी जीवन फौजी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, ड्रग मनी और हथियार बरामद, पाकिस्तान से लाते थे नशे की खेप
पंजाब में आतंकियों के नेटवर्क को पुलिस तोड़ने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अमृतसर पुलिस ने आतंकी जीवन फौजी गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं।

विदेश में बैठे आतंकी जीवन फौजी गैंग के चार शातिरों को जिला देहाती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रणजीत सिंह राणा, अमनदीप सिंह निवासी गांव कलां मोड, बलबीर सिंह निवासी गांव महावा, हरविंदर सिंह निवासी खासा हैं। इन आरोपियों से पुलिस ने पांच पिस्टल, दस कारतूस और एक लाख 17 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद भी बरामद की है।

एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि इन आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाया। टीम की ओर से राम तीर्थ रोड गांव कलां मोड पर नाकाबंदी के कारण रणजीत सिंह उर्फ गण और अमनदीप सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही इन दोनों आरोपियों से .30 बोर की पिस्तौल, 10 कारतूस और डेढ़ लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इन दोनों के खिलाफ कंबो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांव महावा से बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक बाइक तथा दो 09 एमएम पिस्तौल तथा एक .30 बोर पिस्तौल के साथ, बीस हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई।

थानों और पुलिस चौकियों पर हमले में भूमिका की हो रही जांच
एसएसपी देहाती ने बताया थाना घरिंडा पुलिस ने 15 नवंबर 2024 को पुलिस एक लावारिस फॉर्च्यूनर कार से छह कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में अब पुलिस ने हरविंदर सिंह उर्फ चमकौर सिंह को 32 बोर पिस्टल समेत खासा पुल से गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अमनदीप सिंह और रंजीत सिंह का जीवन फौजी गैंग से सीधा संपर्क था। पुलिस ने अब तक कुल दो 32 बोर पिस्टल, दो 9 एमएम पिस्टल, एक 30 बोर पिस्टल, 10 कारतूस, 1,17,000 ड्रग मनी, दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि थानों और चौकियों पर हुए ग्रेनेड हमलों में इन आरोपियों की कोई भूमिका है या नहीं।

पाकिस्तान से आते हैं हथियार
एसएसपी देहाती ने बताया कि इन आरोपियों तक हथियार व नशा पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से भेजा जाता है। इसे यह आरोपी आतंकी जीवन फौजी की ओर से आदेश आने के बाद डिलीवर कर देते थे। फिलहाल आरोपियों से जांच जारी है।