Jaipur – RNSNS News

AI का खतरनाक खेल, भाजपा लेटरहेड पर बना दिया 30 करोड़ का फर्जी टेंडर, नौकरी पाने के लिए बना जालसाज
जयपुर में एक युवक ने नौकरी पाने के लिए एआई तकनीक की मदद से भाजपा के नाम पर 30 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए।

जयपुर में एआई तकनीक और सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस थाना अशोकनगर ने भाजपा पदाधिकारियों के नाम और लेटरहेड का इस्तेमाल कर 30 करोड़ रुपये का फर्जी एआई टेंडर तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी आर्थिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि एक बड़ी सोशल मीडिया और प्रचार कंपनी में नौकरी पाने के उद्देश्य से यह पूरा फर्जीवाड़ा किया था। आरोपी ने एआई टूल्स, लैपटॉप और इंटरनेट की मदद से भाजपा आईटी सेल और संगठन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उन्हें असली दिखाने की कोशिश की।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि भाजपा नेता अजय कुमार विजयवर्गीय की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया था कि भाजपा पदाधिकारियों के नाम, लेटरहेड और संगठनात्मक पहचान का गलत इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं।

जांच में सामने आया कि वायरल एआई दस्तावेज “NAMODOOT RAJASTHAN CAMPAIGN Election Outreach & Ground Mobilisation Programme” के नाम से तैयार किए गए थे। इनमें भाजपा आईटी सेल नई दिल्ली और अमित मालवीय के नाम का इस्तेमाल करते हुए 30 करोड़ रुपये के कथित टेंडर, ईएमडी राशि और अन्य वित्तीय विवरण दिखाए गए थे।

एक अन्य फर्जी पत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नाम और पार्टी लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया। दस्तावेजों में एसबीआई बैंक खाते की जानकारी भी दी गई थी, जिसे भाजपा का अधिकृत खाता बताया गया, जबकि जांच में यह दावा फर्जी निकला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित की। तकनीकी जांच और सोशल मीडिया ट्रैकिंग के जरिए पुलिस आरोपी पुलकित गुप्ता निवासी महेशनगर, जयपुर तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया कैंपेनिंग और डिजिटल प्रमोशन से जुड़ी कंपनी में नौकरी चाहता था। इसी वजह से उसने अपनी “क्रिएटिव क्षमता” दिखाने के लिए एआई की मदद से फर्जी टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार कर वायरल किए।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी इसी तरह के फर्जी डिजिटल दस्तावेज तैयार किए थे या नहीं।आरोपी कांग्रेस के नाम पर भी कर चुका है फर्जी टेंडर तैयारजानकारी के अनुसार यह आरोपी इससे पहले इसी तरह की ठगी का वारदात कांग्रेस के नाम पर टेंडर बनाकर भी कर चुका है। एसबीआई बैंक के जिस जिस खाते का इस व्यक्ति ने हवाला दिया था वह इसकी मां के नाम पर था।  एक चौंकाने वाली जानकारी यह भी सामने आई है कि यह आरोपी इस सरकार में हुए राइजिंग राजस्थान इंवेंट में भी सरकार के सोशल मीडिया कैंपेन में काम कर चुका है।

हनुमानगढ़ में बवाल: किसानों ने 16 गाड़ियां फूंकीं, लाठीचार्ज-आंसू गैस से मचा हड़कंप; कांग्रेस विधायक घायल
हनुमानगढ़ में इथेनॉल प्लांट के विरोध में किसानों और पुलिस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर्स से फैक्टरी की दीवार तोड़ दी। मौके पर कई गाड़ियां जला दी गईं। पुलिस के लाठीचार्ज में कांग्रेस विधायक भी घायल हो गए।

हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा गांव में बुधवार शाम को अनाज आधारित इथेनॉल फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों किसानों और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन फैक्ट्री की चारदीवारी तोड़ दी। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। हंगामा इतना बढ़ा कि किसानों ने पुलिस और प्रशासन की करीब 16 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक अभिमन्यू पूनिया भी लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी जख्मी हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?
चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राठीखेड़ा में 40 मेगावाट का अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट लगा रही है। कंपनी का दावा है कि यह प्लांट केंद्र सरकार के इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम को सपोर्ट करेगा। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि 2022 से कंपनी का एनवायरनमेंट क्लियरेंस (EC) का आवेदन अभी तक पेंडिंग पड़ा है। बिना पर्यावरण मंजूरी के निर्माण कार्य जारी होने से इलाके के किसान लंबे समय से विरोध कर रहे थे। बुधवार दोपहर किसानों ने टिब्बी एसडीएम ऑफिस के सामने बड़ी सभा की। शाम करीब 4 बजे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर फैक्टरी साइट की ओर कूच कर गए। देखते-देखते दीवार तोड़ दी गई और पुलिस से झड़प शुरू हो गई।

श्रीगंगानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुन्नर राठीखेड़ा कूच करेंगे
घटना के बाद श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व करणपुर विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर ने हजारों कार्यकर्ताओं को राठीखेड़ा कूच करने का एलान कर दिया है। कुन्नर ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई चाहे सड़क पर हो या विधानसभा में, कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने राठीखेड़ा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आव्हान किया है।

प्रशासन अलर्ट, इंटरनेट बंद
बवाल के बाद टिब्बी कस्बे व आसपास के गांवों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है। इलाके में धारा 144 लागू है। सभी स्कूल-कॉलेज और दुकानें बंद हैं। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक कंपनी को पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलती और स्थानीय लोगों की सहमति नहीं मिलती, वे फैक्टरी नहीं बनने देंगे। दूसरी तरफ कंपनी के डायरेक्टर जतिंदर अरोड़ा और रॉबिन जिंदल का कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है।

जयपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, सात मरीजों की मौत; मौके पर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा
राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार देर रात सवाई मान सिंह अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। इस हादसे में 6 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने जानकारी दी कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत होती है। आईसीयू में भर्ती ज्यादातर मरीज पहले से ही बहुत गंभीर स्थिति में थे और कई कोमा में थे। उनके सर्वाइवल रिफ्लेक्स कमजोर थे, इसलिए उन्हें तुरंत शिफ्ट करना मुश्किल रहा। आग से निकलने वाले टॉक्सिक गैसों के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ गई। हमने उन्हें निचले फ्लोर के आईसीयू में शिफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन सात मरीजों को बचाया नहीं जा सका।

मौके पर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेधम भी मौजूद थे। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री को सूचना मिली कि ICU में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कुछ लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 में से ज्यादातर मरीजों को बचा लिया गया है। सरकार घायलों के इलाज को प्राथमिकता दे रही है।

#WATCH | Jaipur | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma arrived at the Sawai Man Singh Hospital (SMS) to review the situation after a massive fire broke out pic.twitter.com/vhqY5S7p7m
— ANI (@ANI) October 5, 2025

फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम आग के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम की समीक्षा भी की जा रही है।

मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर इलाज जारी
जयपुर पुलिस आयुक्त बिजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि आग लगने के कारणों का खुलासा एफएसएल (FSL) टीम की जांच के बाद ही हो सकेगा। शुरुआती जांच में यह मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट जांच के बाद ही मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बाकी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर इलाज जारी है। मृतकों के शवों को मॉर्चरी में रखा गया है और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

नशे में धुत फैक्ट्री मालिक ने सड़कों पर मचाया तांडव, अपनी SUV से कइयों को रौंदा, तीन की मौत
राजधानी जयपुर में कल देर रात नशे में धुत एक फैक्ट्री मालिक ने अपनी तेज रफ्तार एसयूवी से कई लोगों को कुचल दिया। इनमें से अब तक तीन की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है।

कल रात जयपुर की सड़कों पर कोहराम मच गया, जब नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी तेज रफ्तार एसयूपी से सामने जो आया, उसे कुचल दिया। करीब 7 किलोमीटर तक ये नशेड़ी सड़क पर चलने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को रौंदता रहा। जानकारी के अनुसार घायलों में से तीन की मौत हो चुकी और करीब 5 की हालत गंभीर है।

घटना सोमवार रात 9:30 बजे के करीब की है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले आरोपी फैक्ट्री मालिक उस्मान खान ने एमआई रोड पर वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद ये शहर की तंग गलियों में घुस गया। सबसे ज्यादा कहर इसने नाहरगढ़ रोड पर बरपाया, जहां इसने कई वाहनों को जबरदस्त टक्कर मारी। हालांकि गली संकरी होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया और आगे खड़ी पुलिस की पीसीआर ने इसे रोक लिया। एडि. डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी ड्राइवर ने सबसे ज्यादा टक्कर 500 मीटर के एरिया में मारी। नाहरगढ़ थाना इलाके में संतोषी माता के मंदिर के पास इसने सबसे पहले स्कूटी को टक्कर मारी, इसके बाद बाइक को टक्कर मारकर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई, इतना ही नहीं आरोपी ने थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मार दी।

हादसे में ममता कंवर (50), वीरेंद्र सिंह (48) , महेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) व अवधेश पारीक (37) घायल हुए हैं। बाद में इनमें से ममता कंवर, अवधेश पारीक और वीरेंद्र सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाहरगढ़ रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पिछली सरकार की तर्ज पर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मौके पर बुलाकर वार्ता की मांग की है। साथ ही आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की भी मांग तेज होती जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।