Tamil Nadu – RNSNS News

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से दो महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड निर्यात फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव हुआ है। इस हादसे में दो महिलाओं के मौत हो गई, जबकि 65 से अधिक श्रमिक बेहोश हैं। वहीं सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम विशेष सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई है। यह रिसाव पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थितसेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैक्ट्री में हुआ। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और 67 श्रमिक बीमार हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही अरक्कोनम स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की चौथी बटालियन को अलर्ट किया गया। इसके बाद चेन्नई से 30 एनडीआरएफ कर्मियों की एक विशेष टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई।

घटनास्थल पर पहुंची NDRF की टीम
एनडीआरएफ की टीम अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर घटनास्थल पहुंची। टीम के पास पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई), गैस डिटेक्शन डिवाइस और रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (सीबीआरएन) आपदा से निपटने वाले विशेष उपकरण मौजूद हैं। अधिकारियों के अनुसार, गैस रिसाव को नियंत्रित करने और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए बचाव एवं राहत कार्य जारी है। फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है।

67 श्रमिक बेहोश, नौ गंभीर चेन्नई रेफर
तिरुवल्लूर जिले की कलेक्टर एस. कविता ने बताया कि 46 मरीजों का इलाज वेल्स हॉस्पिटल में और 21 का इलाज वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में चल रहा है। सबसे गंभीर रूप से बीमार नौ मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि यह घटना पेरियापालयम के पास मंजंगरानई स्थित एक समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई में हुई। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही प्रभावित श्रमिकों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

युवा महिलाएं हैं अधिकांश प्रभावित कर्मचारी
इस बीच, शुरुआती दौर में कुछ लोगों की मौत की अफवाहें भी सामने आई थीं, लेकिन एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीज जीवित हैं और किसी की मौत नहीं हुई है। डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल में कुल 44 मरीज भर्ती किए गए, जिनमें 43 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनमें से 15 से 16 मरीजों को इंट्यूबेट किया गया है, जबकि 11 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश प्रभावित कर्मचारी 24 से 25 वर्ष आयु वर्ग की युवा महिलाएं हैं।

कई मरीजों का रक्तचाप सामान्य से काफी कम
चिकित्सक ने कहा कि कई मरीजों का रक्तचाप सामान्य से काफी कम है, लेकिन उनकी उम्र कम होने के कारण उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। गंभीर हालत वाले कुछ और मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित करने की तैयारी भी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर एस. कविता ने फैक्ट्री और अस्पतालों का दौरा किया तथा प्रभावित कर्मचारियों की स्थिति का जायजा लिया।

फैक्टरी के वाल्व में खराबी के कारण गैस रिसाव की आशंका
शुरुआती जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में किसी वाल्व की खराबी के कारण अमोनिया गैस का रिसाव हुआ हो सकता है। जांच में सुरक्षा मानकों के पालन और संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी प्रभावित श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सीएम विजय ने जांच के लिए गठित की समिति
वहीं, इस घटना की जांच के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एक समिति बनाने का निर्देश दिया है। तीन सदस्यों वाली इस समिति में ‘औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशक’, ‘प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव’ और ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य के अतिरिक्त निदेशक’ शामिल हैं। समिति को 24 घंटे में अंतरिम रिपोर्ट और तीन दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है। मुख्यमंत्री ने आईटी मंत्री/तिरुवल्लूर के प्रभारी मंत्री को निर्देश दिया कि वे निगरानी अधिकारी डॉ. केपी कार्तिकेयन के साथ तुरंत तिरुवल्लूर पहुंचें और जिला कलेक्टर व जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और देखभाल सुनिश्चित करें।

राज्यपाल अर्लेकर ने घटना पर जताया दुख
तमिलनाडु लोकभवन की तरफ से एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया- ‘तिरुवल्लूर जिले के पेरियापालयम के पास कनिगईपैर गांव में एक झींगा प्रोसेसिंग फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक की दुखद घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई कर्मचारी घायल हो गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत और हौसला मिले। मैं उन सभी लोगों के जल्द ठीक होने की भी प्रार्थना करता हूं जिनका इलाज चल रहा है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं’।

" I am deeply saddened by the tragic ammonia gas leak incident at a shrimp processing factory in Kannigaipair Village , near Periyapalayam, Thiruvallur district, which has resulted in the loss of precious lives and caused injuries to several workers.
My heartfelt condolences to…
— LOK BHAVAN, TAMIL NADU (@lokbhavan_tn) June 21, 2026

ओडिशा ने अधिकारियों की टीम तिरुवल्लूर भेजी
वहीं, इस हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित ओड़िया श्रमिकों की मदद के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की टीम तिरुवल्लूर भेजी है। राज्य सरकार तमिलनाडु प्रशासन के लगातार संपर्क में है और प्रभावित श्रमिकों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Vijay Cabinet Expansion: तमिलनाडु कैबिनेट का फिर से हुआ विस्तार, IUML-VCK के नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु की टीवीके सरकार में आज दो नए मंत्री शामिल हुए। एएम शाहजहां और वन्नी अरासु ने चेन्नई के लोक भवन में शपथ ली। इस विस्तार के साथ ही टीवीके सरकार के मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों की हिस्सेदारी और भी मजबूत हो गई है। इससे पहले कैबिनेट में कांग्रेस सहित 23 मंत्रियों को जगह मिली थी।

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार का आज फिर से विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को जगह दी है। इसमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता एएम शाहजहां और वीसीके (VCK) के नेता वन्नी अरासु शामिल हैं।

दोनों नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
आज सुबह इन दोनों नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। एएम शाहजहां पापनाशम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वे अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वहीं, वन्नी अरासु टिंडीवनम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वे वीसीके पार्टी के कद्दावर नेता हैं। इन दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण समारोह आज शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे चेन्नई के लोक भवन में संपन्न हुआ।

इससे पहले 23 विधायकों ने ली थी शपथ
यह विस्तार सरकार की मजबूती और सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री विजय ने अपनी कैबिनेट का बड़ा विस्तार किया था। उस समय 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। उस विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस पार्टी की सरकार में वापसी को लेकर हुई थी। करीब 59 साल के लंबे समय के बाद कांग्रेस तमिलनाडु में किसी क्षेत्रीय दल की सरकार का हिस्सा बनी है।

पिछली कैबिनेट सूची में राज्य के लगभग हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया था। इसमें थूथुकुडी से श्रीनाथ, अविनाशी से कमाली एस और कांचीपुरम से आरवी रंजीतकुमार जैसे नेताओं को जगह मिली थी। साथ ही कुंभकोणम, कडलूर और कोयंबटूर जैसे शहरों के प्रतिनिधियों को भी मंत्री बनाया गया था। अब इन दो नए सहयोगियों के जुड़ने से सरकार का मंत्रिमंडल और बड़ा हो गया है।

2026-27 के लिए NEET-UG हटाने की मांग, एमके स्टालिन बोले- राज्यों को खुद तय करने दें मेडिकल दाखिले
एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार से 2026-27 के लिए NEET-UG परीक्षा से राज्यों को छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल एडमिशन 12वीं के अंकों के आधार पर राज्यों को खुद तय करने की अनुमति मिलनी चाहिए।

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NEET-UG परीक्षा को छूट दी जाए और राज्यों को 12वीं के अंकों के आधार पर मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले की अनुमति दी जाए।

दरअसल, 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को सात दिन की हिरासत में भेजा गया है। इसी घटनाक्रम के बीच स्टालिन ने केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली में बार-बार विफलता, सुरक्षा खामियां और जनता का घटता भरोसा  होने का आरोप लगाया।

दरअसल, 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों को सात दिन की हिरासत में भेजा गया है। इसी घटनाक्रम के बीच स्टालिन ने केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली में बार-बार विफलता, सुरक्षा खामियां और जनता का घटता भरोसा  होने का आरोप लगाया।

अपने पत्र में स्टालिन ने क्या लिखा?

अपने पत्र में स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में NEET लागू होने से पहले मेडिकल एडमिशन 12वीं के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर होता था। उनका दावा है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण, गरीब और पहली पीढ़ी के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा में अवसर मिलता था और इसी मॉडल ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET आने के बाद वंचित तबकों के छात्रों के अवसर कम हो गए हैं।

स्टालिन ने क्या याद दिलाया?

स्टालिन ने यह भी याद दिलाया कि तमिलनाडु विधानसभा ने 2021 और 2022 में तमिलनाडु एडमिशन टू अंडरग्रेजुएट मेडिकल डिग्री कोर्सेज बिल पारित किया था, जिसमें राज्य को NEET से छूट देने और पुरानी प्रवेश प्रणाली बहाल करने की मांग की गई थी। हालांकि, यह विधेयक अभी तक राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

अधिनियम में संशोधन करने का अनुरोध

उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि संसद का सत्र नहीं चल रहा है, इसलिए केंद्र सरकार संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत अध्यादेश लाकर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 14 में संशोधन करे, ताकि 2026-27 के लिए NEET की अनिवार्यता खत्म की जा सके।

परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियां गिनाई

स्टालिन ने अपने पत्र में NEET और उससे पहले की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की लंबी सूची भी गिनाई। उन्होंने कहा कि 2015 में AIPMT परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस और संगठित गिरोहों के जरिए पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को पूरी परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसके अलावा उन्होंने 2016 में इंटर-स्टेट पेपर लीक, 2017 में प्रतिरूपण, ड्रेस कोड विवाद और क्षेत्रीय भाषाओं के प्रश्नपत्रों में त्रुटियों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने सॉल्वर गैंग और फर्जी उम्मीदवारों के नेटवर्क का जिक्र करते हुए कहा कि 2020 और 2021 के दौरान कई राज्यों में ऐसे गिरोह पकड़े गए, जहां बायोमेट्रिक सिस्टम से छेड़छाड़ की गई और डमी कैंडिडेट्स को परीक्षा में बैठाया गया। उन्होंने 2024 NEET-UG परीक्षा में असामान्य रूप से अधिक टॉप स्कोर, ग्रेस मार्क्स और कुछ केंद्रों पर टॉपर्स की संदिग्ध संख्या को लेकर भी सवाल उठाए।

कोचिंग इंडस्ट्री पर क्या बोले?

स्टालिन ने कोचिंग इंडस्ट्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि NEET अब कोचिंग सेंटर आधारित व्यावसायिक व्यवस्था बन चुकी है, जहां आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों के छात्रों को ज्यादा फायदा मिलता है। उनके मुताबिक, NEET को लेकर बना कोचिंग उद्योग 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका है और बिना महंगी कोचिंग के परीक्षा पास करना लगभग असंभव होता जा रहा है।

इधर, NEET परीक्षा दोबारा कराने की तैयारी भी तेज हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में NEET-UG पुनर्परीक्षा को लेकर चर्चा हुई, हालांकि नई तारीखों का एलान अभी नहीं किया गया है।

ट्रेंड में वंदे मातरम्: विजय के शपथ ग्रहण में दो बार गाया गया पूरा राष्ट्र गीत, लोग बोले- यह नया तमिलनाडु है
एक्टर से नेता बने थलापति विजय रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। गवर्नर ने उन्हें चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में शपथ दिलाई। विजय के शपथ ग्रहण के दौरान दो बार पूरा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गाया गया, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह नया तमिलनाडु है।

तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरूआत हो चुकी है। तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के संस्थापक जोसेफ विजय प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। तमिलनाडु में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ पार्टी की सरकार बनी है। जोसेफ विजय की सरकार के गठन के साथ ही डीएमके और एआईएडीएमके का दशकों पुराना दबदबा खत्म हो गया। विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली है। विजय को 13 मई तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा।

जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विजय के शपथ ग्रहण के दौरान दो बार वंदे मातरम् गाया गया, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग विजय की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह नया तमिलनाडु है। विजय के शपथ ग्रहण की शुरुआत और समापन में पूरा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गाया गया। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक शख्स ने शपथ ग्रहण के दौरान वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- जननेता विजय थलपति। विजय थलपति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक अन्य ने लिखा है, वंदे मातरम् तमिलनाडु।

Vande mataram Tamil Nadu https://t.co/F4G2JYjGOO
— Kautilya_Uvacha (@Yogakshema_) May 10, 2026

With Vijay’s new government beginning its swearing-in ceremony with Vande Mataram instead of the Tamil Thai Vazhthu, questions are now being raised over whether the long political struggle in Tamil Nadu to give priority to the Tamil Thai Vazhthu at state events has come to an end… pic.twitter.com/AfAnQk31ne
— Subash (@Subash_tweetz) May 10, 2026

एक शख्स ने लिखा है- जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत और समापन वंदे मातरम् के पूरे गायन के साथ हुआ! इसे सुनना बहुत ही सुखद था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महेश नाम के शख्स लिखा है- वंदे मातरम् का पूरा संस्करण सुनकर बहुत अच्छा लगा।

एक्स पर एम नियास अहमद मे लिखा है- शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले वंदे मातरम् गाया गया, जिसके बाद जन गण मन और तमिल थाई वाज़्थु’ गाया गया, जो तमिलनाडु के लिए एक नई बात है।

वंदे मातरम् पर सीपीआई ने जताई आपत्ति
वहीं, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ‘वंदे मातरम्’ के बाद ‘तमिल थाई वाझथु’ बजाए जाने पर सीपीआई ने आपत्ति जताई। सीपीआई ने कहा कि राज्य के नागरिकों के लिए तमिल सबसे पहले है। सीपीआई ने कहा कि राज्य गान तमिल थाई वाझथु को वंदे मातरम् के बाद बजाया जाना इसका अपमान है।

वंदे मातरम् विवाद पर तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन की सफाई

तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन ने ट्वीट कर कहा है कि आज मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में, जिसकी अध्यक्षता तमिलनाडु के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने की, सबसे पहले वंदे मातरम् बजाया गया, उसके बाद राष्ट्र गान और तीसरे स्थान पर तमिल प्रार्थना गीत। यह नई प्रथा तमिलनाडु के लिए अनुचित है। हम तमिल प्रार्थना गीत को तीसरे स्थान पर बजाए जाने से सहमत नहीं हैं। जब हमने इस मामले पर राज्यपाल के कार्यालय से बात की, तो हमें बताया गया कि राज्यपाल, एक जिम्मेदार प्राधिकारी होने के नाते, केंद्र सरकार के नए सर्कुलर के अनुसार ही कार्य करने के लिए बाध्य हैं। तदनुसार, एक अपरिहार्य स्थिति में, तमिल प्रार्थना गीत को तीसरे गीत के रूप में बजाया गया। हालांकि, भविष्य में इस नई प्रथा का पालन नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, पहले की प्रथा के अनुसार, तमिल प्रार्थना गीत कार्यक्रम की शुरुआत में और राष्ट्र गान कार्यक्रम के अंत में बजाया जाएगा।

विजय की पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?

विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु की 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए उन्हें 118 विधायकों की जरूरत थी। ऐसे में टीवीके को कांग्रेस (5 सीटें), सीपीआई (2 सीटें), सीपीआई-एम (2 सीटें), वीसीके (2 सीटें) और आईयूएमएल (2 सीटें) का समर्थन हासिल हुआ।

विजय बोले- DMK या AIADMK ने सरकार बनाने का किया दावा, तो इस्तीफा देंगे सभी TVK विधायक
अभिनेता विजय की तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके में से कोई भी सरकार बनाने का दावा करता है, तो पार्टी के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। यह फैसला डीएमके और एआईएडीएमके में हुई दो अहम बैठकों के बाद लिया गया। टीवीके को अब शक है कि दोनों पार्टियां मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं और उस पार्टी को बाहर कर रही हैं, जिसे जनता का समर्थन मिला है।

टीवीके का कहना है कि वह 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए राज्यपाल को उसे सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए। लेकिन इससे पहले राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया और कहा कि उनके पास बहुमत नहीं है। उन्होंने विजय की उस योजना को भी स्वीकार नहीं किया, जिससे बहुमत पूरा किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, दूसरी बैठक के बाद राज्यपाल ने कहा कि विजय को 118 विधायकों के समर्थन के पत्र देने होंगे। राजभवन की ओर से कहा गया कि विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत साबित नहीं हुआ है।

टीवीके अध्यक्ष विजय ने दी चेतावनी

टीवीके को बहुमत के लिए 10 सीटों की कमी है। कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन उसे मिला हुआ है। बाकी सीटों के लिए वाम दलों और कुछ छोटी पार्टियों से बातचीत चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अदालत जाने की भी तैयारी कर रही है।

वहीं, डीएमके ने आज बैठक की जिसमें चार प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन को आपात निर्णय लेने का अधिकार देना शामिल है। डीएमके ने कहा कि उनका लक्ष्य दोबारा चुनाव से बचना और स्थिर सरकार बनाना है। डीएमके ने स्थिति को गंभीर बताते हुए अपने सभी विधायकों को 10 मई तक चेन्नई में रहने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, यह भी चर्चा है कि एआईएडीएमके के नेतृत्व में बाहर से समर्थन देकर सरकार बनाने का विकल्प भी देखा जा रहा है।

डीएमके के कुछ युवा नेता चिंतित हैं कि अगर विजय सत्ता में आए तो वे एमजी रामचंद्रन जैसे मजबूत नेता बन सकते हैं, जिन्हें हटाना मुश्किल होगा। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिनमें एमके स्टालिन भी शामिल हैं, अभी इस विचार से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। वे इस बात से चिंतित हैं कि दशकों से विरोधी रही पार्टियां एक साथ आएंगी तो जनता की प्रतिक्रिया कैसी होगी। एआईएडीएमके भी फिलहाल इंतजार की स्थिति में है। कुछ नेता टीवीके से गठबंधन के पक्ष में हैं। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है।

डीएमके विधायकों से बोले स्टालिन- एआईएडीएमके मांग रही समर्थन

तमिलनाडु की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने अपने विधायकों को बताया कि एआईएडीएमके ने सरकार बनाने के लिए डीएमके से समर्थन मांगा है, ताकि टीवीके प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोका जा सके। सूत्रों के अनुसार, डीएमके विधायकों ने अंतिम फैसला स्टालिन पर छोड़ दिया है। वहीं, एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को राज्यपाल आरएन रवि से मिलने का समय मांगा है।

विजय बोले- DMK या AIADMK ने सरकार बनाने का किया दावा, तो इस्तीफा देंगे सभी TVK विधायक

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव टीटी शणमुगम ने कहा कि संविधान के अनुसार, तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा बनने के बाद तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को सबसे पहले सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए। शणमुगम ने कहा, संविधान के मुताबिक टीवीके को सरकार बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हमने पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी और अब राज्य में त्रिशंकु विधानसभा है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल आरएन रवि को टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए, क्योंकि उनकी पार्टी बढ़त में है। शणमुगम ने कहा, सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को विजय को बुलाना चाहिए, क्योंकि वह आगे चल रहे हैं। लेकिन अब राज्यपाल कह रहे हैं कि हाईकोर्ट का आदेश है, जो सही नहीं है। माकपा नेता ने आगे कहा कि पार्टी शुक्रवार को होने वाली अपनी बैठक के बाद टीवीके को समर्थन देने पर अंतिम फैसला करेगी। शणमुगम ने यह भी पुष्टि की कि माकपा नेताओं ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की और राज्य की बदलती राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

क्या बहुमत से चूके विजय की ओर कांग्रेस बढ़ाएगी ‘हाथ’?, गठबंधन को लेकर राहुल गांधी का बड़ा इशारा
तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने 100 से ज्यादा सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है। हालांकि, वह बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से थोड़ा पीछे रह गए हैं। अब सरकार बनाने के लिए उन्हें अन्य दलों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

चुनावी राजनीति में शानदार आगाज से विजय ने तमिलनाडु की सियासत में लंबे समय से दबदबा रखने वाले द्रमुक और अन्नाद्रमुक को बहुत पीछे छोड़ दिया है। अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने राज्य के राजनीतिक समीकरण को हिलाकर रख दिया है। विजय की पार्टी टीवीके ने 100 सीटों का आंकड़ा तो पार कर लिया, मगर 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटें हासिल करने से चूक गई। सरकार बनाने के लिए टीवीके को कम से कम 10 सीटों की दरकार होगी। ऐसे में सवाल है कि सरकार बनाने के लिए विजय के पास क्या विकल्प हैं।

राहुल गांधी ने विजय से की बात
इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने टीवीके के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा इशारा कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सियासी दूरियों और द्रमुक के साथ अपने गठबंधन धर्म को नजरअंदाज करते हुए विजय से फोन पर बातकर उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”मैंने थिरु विजय से बात की और टीवीके के शानदार नतीजों के लिए उन्हें बधाई दी। यह जनादेश युवाओं की बढ़ती आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और न ही किया जाएगा।”

राहुल गांधी ने आगे लिखा, ”तमिलनाडु और पुदुचेरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत और समर्थन के लिए मेरा तहे दिल से धन्यवाद। मैं फिर दोहराता हूं कि कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु और पुदुचेरी के लोगों की रक्षा और सेवा करना जारी रखेगी।”

विजय ने किसी दूसरे दल से गठबंधन किए बिना ही चुनावी राजनीति में प्रवेश किया। विजय को जानने वाले उम्मीद जता रहे हैं कि वह अपने राजनीतिक सफर में अकेले ही आगे बढ़ेंगे। हालांकि, शानदार प्रदर्शन के बावजूद विजय अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें किसी न किसी दल से हाथ मिलाना ही होगा। सवाल उठता है कि क्या वह कांग्रेस से समर्थन मांग सकते हैं। क्या कांग्रेस समर्थन कर सकती है, जो गठबंधन की प्रतिबद्धताओं से बंधी हुई है।

करुर भगदड़ से घिरे, पर जनता साथ रही
पिछले वर्ष 27 सितंबर को करूर में हुई रैली में हुई भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की जान चली गई थी। तब विरोधियों ने कहा कि विजय की सियासी पारी का खात्मा हो गया। पर, जनता ने विजय का साथ नहीं छोड़ा।

क्या अन्नाद्रमुक देगी समर्थन
चुनाव से पहले विजय की पार्टी और अन्नाद्रमुक के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा तेजी से चली थी, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने से दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। अब जब अन्नाद्रमुक तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, तो वह अपने चिरप्रतिद्वंद्वी द्रमुक को सत्ता से दूर रखने के लिए विजय को समर्थन दे सकती है। विजय को भी अन्नाद्रमुक से समर्थन लेने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए, क्योंकि दोनों के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावनाएं भी थीं। यह अन्नाद्रमुक के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है, जो 2016 में अम्मा यानी जयललिता के निधन के बाद से अस्थिरता के दौर से गुजर रही है।

Tamil Nadu Elections Ground Report: मुफ्त के चुनावी वादे, पढ़ाई-खाने से शुरू होकर लैपटॉप व कैश तक पहुंचे
Tamil Nadu Elections : तमिलनाडु में चुनावों में मुफ्त सामान और डीबीटी (सीधे कैश) की परंपरा द्रविड़ राजनीति से जुड़ी हुई है। पढ़ाई और खाने से शुरू हुईं ये योजनाएं, फ्रिज-टीवी-वॉशिंग मशीन से होती हुईं लैपटॉप और कैश तक आ गईं। असर यह कि पिछले बजट 2025-26 में तमिलनाडु को इन सभी स्कीमों के चलते 98,857 करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ा था। तमिलनाडु में पार्टियां जो स्कीम लेकर आईं, अगली पार्टी की सरकार ने उसे बंद नहीं किया, बल्कि और ज्यादा बढ़ाकर देने लगीं।

सेंथिल मदुरै के वाडीपट्टी में अपनी दो बेटियों के साथ रहते हैं। पत्नी के खाते में 1000 रुपये आते हैं। बेटियों की पढ़ाई के लिए 1000-1000 रुपये अलग से मिलते हैं। पत्नी और बेटियां बस में मुफ्त सफर करती हैं। घर पर जो मिक्सर है, वो अन्नाद्रमुक सरकार में मिला था। हालांकि, डीएमके से मिला टीवी उनके पिताजी की मौत के पहले ही खराब हो गई थी। रजलक्ष्मी खुश हैं कि सरकार ने उनके बेटे को लैपटॉप दिया है। यह कहानी किन्हीं एक-दो परिवारों की नहीं, न ही किसी एक पार्टी के दिए मुफ्त तोहफों की है। यह राजनीति की वह परंपरा है, जो इन दिनों तमिलनाडु चुनावों में चर्चा के चरम पर है।

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री, मदुरै से डीएमके के विधायक और उम्मीदवार पीटीआर पलानीवेल थियागराजन कहते हैं, फ्रीबीज के आसपास होती राजनीति दोगलापन है। जो पार्टी देती है, उसे यह मदद, भलाई लगता है और दूसरे को मुफ्त रेवड़ियां। जो भी दिया जा रहा है, शिक्षा हो, बच्चों के लिए मुफ्त खाना या हेल्थ, वह या तो सुरक्षा है, या फिर भविष्य के लिए इन्वेस्टमेंट। हर इन्वेस्टमेंट का फायदा मिलने में वर्षों लग जाते हैं। यही आपका फैसला है कि इसे आप फ्रीबी कहते हैं या नहीं।

डीएमके का कहना है कि उन्होंने अपने इन वादों की फेहरिस्त को बाकायदा रिसर्च करके बनाया है। जिस टीम ने डीएमके का 2026 चुनावों का घोषणा पत्र बनाया, उसकी लीडर कनिमोझी थीं। हालांकि, स्टालिन के तड़कते-भड़कते चुनावी भाषण में वादों—मुफ्त तोहफों का भरपूर जिक्र ऐसा लग रहा है, मानो वह आम बजट पढ़ रहे हों। 8वीं क्लास तक के बच्चों को सुबह का नाश्ता देने का वादा है, जो फिलहाल 5वीं तक के बच्चों को मिल रहा था। वृद्धा पेंशन को 1,500 से बढ़ाकर 2,000 कर दिया है। घरेलू महिला के लिए 1,000 रुपये की मदद अब 2,000 होगी और बच्चों की स्कॉलरशिप 1,000 से बढ़ाकर 1,500। इसके अलावा फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे सामान खरीदने के लिए 8,000 रुपये का कूपन दिया जाएगा।

राजनीतिक एक्सपर्ट प्रो. रामू मणिवन्नन कहते हैं, अगर इतनी सहूलियतें मिलेंगी, तो लोग काम नहीं करेंगे। सरकार के लिए जरूरी है कि वह पैसों का लालच न बढ़ाए। हक अदा करें, अच्छी पढ़ाई और इलाज मुफ्त में दें। हालांकि उनका यह भी कहना है कि भाजपा बिहार जैसे गरीब राज्य में 10,000 रुपये मदद बोलकर देती है और तमिलनाडु जैसे विकसित प्रदेश में उसे मुफ्तखोरी कहती है।

1956 में डीएमके सीएम अन्नादुरई ने तिरुनेलवेली जिले से मिड-डे मील की शुरुआत की। इसके बाद स्कूल में बच्चों की संख्या काफी बढ़ गई। 1982 में एमजीआर बढ़ाकर इसे प्राइमरी स्कूलों तक ले गए। 1960 में डीएमके के सीएम अन्नादुरई 1 रुपये में 3.75 किलो चावल देने वाली स्कीम लेकर आए। 1989 में करुणानिधि ने मुफ्त बिजली दी। एआईएडीएमके की सीएम जयललिता ने मुफ्त में वॉशिंग मशीन और मिक्सर-ग्राइंडर बांटे। वह अम्मा कैंटीन लेकर आईं। पार्टी ने मुफ्त एलपीजी सिलिंडर भी दिए और नमक, पानी और दवाएं भी मुफ्त दीं। 2006 में करुणानिधि ने अपने चैनल कलैगनार टीवी का नाम छपा कलर टीवी बांटा।

2011 में जयललिता ने मुफ्त भैंस देने का वादा किया था, जिसका काफी मजाक बना। हालांकि वह दूध के व्यवसाय में मदद के लिए था। जब फ्रिज-वॉशिंग मशीन का वादा किया तो यह तर्क दिया कि गरीब बिल कैसे भरेंगे। मुफ्त कलर टीवी वाले वादे के दौरान डीएमके को 96 सीटें मिली थीं। हालांकि चीन के बने सस्ते टीवी जल्दी खराब हो गए और फिर जनता नाराज होने लगी। इसका नुकसान 2011 के चुनाव में डीएमके को हुआ।

2011 में अन्नाद्रमुक के पंखे, मिक्सर के वादे पर 150 प्लस सीटें मिलीं। और 2021 में महिलाओं के खाते में कैश योजना के बाद डीएमके की वापसी हुई और स्टालिन को 133 सीटें मिलीं।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इन फ्रीबीज पर अलग-अलग केस में टिप्पणी करते हुए यहां तक कहा कि यह लोकतंत्र के लिए हानिकारक हैं, करदाताओं का पैसा बर्बाद करते हैं और इससे स्वतंत्र चुनाव की भावना कमजोर होती है।

इस बार क्या हैं चुनावी वादे
डीएमके : महिलाओं को 5000 कैश, बस में मुफ्त सफर, स्कूल में नाश्ता और खाना
अन्नाद्रमुक : हर महीने कैश, अम्मा कैंटीन, मिक्सर-ग्राइंडर, फ्रिज, बस में मुफ्त सफर में पुरुष भी
टीवीके  : 20 लाख तक एजुकेशन लोन, बेरोजगारों को 4000 (ग्रेजुएट  को) और 2500 (डिप्लोमा वालों को)
भाजपा  : कैश, प्रधानमंत्री आवास के तहत घर, मुफ्त राशन वाली स्कीम

पीएम आज तमिलनाडु में करेंगे चुनावी शंखनाद, केरल को देंगे चार नई ट्रेनों की सौगात; ये है शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले पीएम केरल के तिरुवनंतपुरम में चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के मदुरंथकम (चेंगलपट्टू) में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर विधानसभा चुनाव के प्रचार का  आगाज करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। तमिलनाडु के मदुरंथकम (चेंगलपट्टू) में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे पहले पीएम केरल के तिरुवनंतपुरम में चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम तिरुवनंतपुरम से चेन्नई पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिये मदुरंथकम जाएंगे। वे दोपहर 3 बजे रैली को संबोधित करेंगे और शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

तमिलनाडु के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को सहयोगी दलों के साथ बैठक कर एकजुटता सुनिश्चित की है। उन्होंने के पलानीस्वामी से मिलने के बाद दावा किया कि आगामी अप्रैल में राज्य में अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में आएगा।

जानकारी के मुताबिक, पीएम की रैली के दौरान मंच पर अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) सहित एनडीए के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे।  पीयूष गोयल ने विश्वास जताया है कि अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला यह गठबंधन द्रमुक के भ्रष्ट और वंशवादी शासन को खत्म कर सत्ता में आएगा। उन्होंने सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को पद से हटाने की मांग भी की। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि यह रैली द्रमुक शासन को उखाड़ फेंकने के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होगी।

केरल में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु में चुनावी शंखनाद से पहले केरल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए वे तीन अमृत भारत एक्सप्रेस सहित चार सेवाएं शुरू करेंगे। ये ट्रेनें केरल को तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से जोड़ेंगी। प्रधानमंत्री केरल में पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च करेंगे। ब्याज मुक्त क्रेडिट की यह सुविधा रेहड़ी-पटरी वालों को तत्काल नकदी और डिजिटल लेनदेन में मदद करेगी। प्रधानमंत्री केरल के एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि के तहत ऋण भी वितरित करेंगे।

पीएम विज्ञान के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी नवाचार और उद्यमिता हब की आधारशिला रखेंगे। यह केंद्र आयुर्वेद और आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी पर केंद्रित होगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री श्री चित्रा तिरुनल संस्थान में एक अत्याधुनिक रेडियोसर्जरी केंद्र की नींव रखेंगे और पूजापुरा में एक आधुनिक प्रधान डाकघर का उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार को नई गति प्रदान करेंगी।

तमिलनाडु में थेनपेन्नई नदी महोत्सव के दौरान सिलेंडर फटा; एक की मौत, 18 लोग घायल
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में काणम पोंगल के दौरान थेनपेन्नई नदी महोत्सव में हीलियम गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। एक महिला की मौत हो गई जबकि बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में काणम पोंगल के मौके पर आयोजित थेनपेन्नई नदी महोत्सव उस समय मातम में बदल गया, जब गुब्बारों में गैस भरने वाला एक हीलियम सिलेंडर अचानक फट गया। इस दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने मौत की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि विस्फोट स्थल पर तीन लोग बेहोश पाए गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जा रही है।

यह घटना मल्लुरपेट्टई इलाके में शाम करीब 7 बजे हुई, जब उत्सव लगभग समाप्त हो चुका था और लोग अपने-अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़े गुब्बारों में हीलियम गैस भरी जा रही थी। अचानक हुए तेज विस्फोट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

अधिकारी ने यह भी बताया कि चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हीलियम गैस से भरे गुब्बारे बेचने वाली एक छोटी सी दुकान के अंदर हुई। बता दें कि तमिल में ‘आत्रु तिरुविझा’ कहलाने वाला यह त्योहार, जो अक्सर तमिल महीने ‘थाई’ (थाई पूसम) के पांचवें दिन विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कल्लाकुरिची जैसे जिलों में मनाया जाता है और पोंगल फसल उत्सव के समापन का प्रतीक है, जो कि भारी भीड़ को आकर्षित करता है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को घेरकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि सिलेंडर में हीलियम गैस भरी हुई थी। हालांकि हीलियम गैस ज्वलनशील नहीं होती, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अत्यधिक दबाव या तकनीकी लापरवाही के कारण सिलेंडर फट सकता है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

महिला की मौत, बच्चों की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि महिला के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए 18 लोगों को तुरंत तिरुवन्नामलाई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि छह घायलों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि कुछ की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। हादसे में घायल दो बच्चों के दोनों पैर काटने पड़े, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर आकार में छोटा था, लेकिन उसके पास खड़े लोग सीधे विस्फोट की चपेट में आ गए। जो लोग थोड़ी दूरी पर थे, वे बाल-बाल बच गए। धमाके के बाद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर तक इलाके में दहशत बनी रही।

करूर भगदड़: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश; TVK की याचिका मंजूर, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी
करूर में अभिनेता-राजनेता विजय के रैली के दौरान भगदड़ में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस मामले में विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कजगम ने सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र जांच की मांग की थी। टीवीके का कहना है कि सिर्फ तमिलनाडु पुलिस की एसआईटी जनता का भरोसा जीतने में सक्षम नहीं होगी।

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता-राजनेता विजय के रैली के दौरान मची भगदड़ के मामले में TVK ने सुप्रीम कोर्ट में स्वतंत्र जांच की याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर अपना फैसला सुनाया और मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि टीवीके ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि भगदड़ की जांच एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश की निगरानी में हो, क्योंकि पार्टी का कहना है कि सिर्फ तमिलनाडु पुलिस की तरफ से बनाई गई विशेष जांच दल (एसआईटी) से जनता का भरोसा नहीं बनेगा। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भगदड़ पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है।

पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी
वहीं टीवीके की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश अजय रस्तोगी को करूर भगदड़ मामले में सीबीआई जांच की निगरानी करने वाली समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। टीवीके के सचिव आधव अर्जुना ने इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था। इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने एसआईटी का गठन किया था, जिसे टीवीके ने चुनौती दी थी।

टीवीके के कई सदस्यों के खिलाफ याचिका दायर
भगदड़ के तुरंत बाद विवाद और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए थे। करूर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर टीवीके के करूर (उत्तर) जिला सचिव माधियाझगन, जनरल सेक्रेटरी बसी आनंद, और ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी सीटीआर निर्मल कुमार के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, और अन्य की जान जोखिम में डालना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस का कहना है कि भगदड़ में कोई खुफिया चूक नहीं हुई। रैली में विजय देर से पहुंचे, और लोग कई घंटे से इंतजार कर रहे थे।

कैसे बेताब हुई भीड़?
पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से कहा था कि विजय की विशेष रैली बस को निर्धारित स्थान से कम से कम 50 मीटर पहले रोक दें। लेकिन आयोजकों ने तय जगह पर ही बस खड़ी की। पुलिस के अनुसार, ’10 मिनट तक नेता बस से बाहर नहीं आए, जिससे भीड़ असंतुष्ट हो गई। लोग उन्हें देखने के लिए बेताब थे।’

टीवीके पर शर्तों का पालन न करने का आरोप
बता दें कि, इस रैली के लिए टीवीके ने 10,000 लोगों के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन रैली में लगभग 25000 लोग जमा हो गए। पुलिस ने कहा कि पार्टी ने पर्याप्त पानी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं नहीं कीं और अनुमति की शर्तों का पालन नहीं किया।