Telangana – RNSNS News

तेलंगाना के सूर्यापेट में बस-ट्रक की भिड़ंत: हादसे में छह मौतें, कई लोग घायल; बस में 43 यात्री थे सवार
तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसे की खबर है। निजी बस और ट्रक की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब 5.20 बजे हुआ। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

तेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने बताया कि स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 43 यात्री सवार थे।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक बस, हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। दुर्घटना सूर्यापेट के दुर्गापुरम स्टेज के पास हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख जाहिर किया है। तेलंगाना सीएमओ ने एक बयान जारी कर कहा कि एक प्राइवेट बस कोडाड मंडल के द्वारकुंटा में एक कंटेनर से टकरा गई। मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर इलाज मिले।

तेलंगाना की फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, नौ झुलसे; शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना
तेलंगाना के यादाद्रि भुवनगिरी जिले में एक फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटने की घटना में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।  तेलंगाना के यादाद्रि भुवनगिरी जिले में शुक्रवार देर रात एक फार्मा कंपनी की यूनिट में रिएक्टर फट गया। हादसे के बाद लगी आग में दो कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ॉ

शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। हादसे के बाद पोचमपल्ली मंडल स्थित फार्मा यूनिट में आग लग गई। जिस समय रिएक्टर में विस्फोट हुआ, उस समय कर्मचारी अपनी शिफ्ट बदल रहे थे।

दो कर्मचारियों की मौत, नौ घायल
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोग 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं, जबकि सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं।’घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसे दोनों घायलों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

दमकल विभाग ने बुझाई आग
हादसे के बाद फार्मा यूनिट में लगी आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

तेलंगाना: रंगारेड्डी में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 20 की मौत, बीस घायल; CM रेड्डी ने जताया दुख
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के चेवेला मंडल में खनापुर गेट के पास बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई, 20 घायल हैं। परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर और केटीआर ने घटना पर शोक जताया और घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 का अस्पताल में इलाज चल रहा है, 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चेवेला मंडल के खनापुर गेट के पास उस समय हुआ जब टीजीएसआरटीसी की बस और एक टिपर ट्रक आमने-सामने टकरा गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह के समय हुआ जब टिपर गलत दिशा से आ रहा था और बस से जा भिड़ा।

पुलिस के मुताबिक, चेवेला के पास एक टिपर ट्रक, जो ग्रेवल (बजरी) से भरा हुआ था, ने राज्य परिवहन निगम की बस को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का माल बस पर जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की प्राथमिक वजह ट्रक चालक का गलत दिशा में वाहन चलाना लग रही है। फिलहाल चालक की पहचान की जा रही है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#UPDATE | Telangana Transport Minister Ponnam Prabhakar tells ANI, "Around 20 people died, around 20 are getting treatment in hospital, 3 are critically injured." https://t.co/2oaeWyzBEC
— ANI (@ANI) November 3, 2025

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने  हादसे पर जताया शोक
रंगारेड्डी जिले के चेवेला मंडल में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सीएम ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया है कि बस हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद लाया जाए और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी समय-समय पर उन्हें दी जाए। मुख्यमंत्री ने मौजूद मंत्रियों को भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है ताकि राहत कार्यों की निगरानी की जा सके।

मंत्री पोनम प्रभाकर ने दिए घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है। उन्होंने आरटीसी के एमडी नागी रेड्डी और रंगा रेड्डी जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर घायलों को तुरंत उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए।

KTR ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी
तेलंगाना के पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा चेवेला मंडल में हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। 17 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। केटीआर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया कि प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

फार्मा प्लांट विस्फोट में अब तक 34 की मौत; CM रेड्डी घटनास्थल का दौरा करेंगे
तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में संदिग्ध विस्फोट हुआ था। हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां अब भी बचाव और राहत कार्य जारी है।

पशम्यलारम में सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने मंगलवार सुबह पीटीआई को बताया कि मलबा हटाते वक्त कई शव बरामद हुए। मलबे से अब तक 31 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बचाव अभियान का अंतिम चरण अब भी जारी है।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनरसिम्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी मंगलवार सुबह दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। फार्मा कंपनी में सोमवार को हुई घातक दुर्घटना के पीछे केमिकल रिएक्शन एक बड़ी वजह हो सकती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-मिनरल ब्लेंड्स, संचालन और प्रबंधन (ओएंडएम) सेवाओं के लिए जानी जाती है।

हादसे में मारे गए लोग इतनी बुरी तरह से झुलस गए है कि अभी तक केलव तीन शवों की पहचान हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य शवों की पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जाएगी।

क्या विस्फोट होने की मुख्य संभावना?
बात अब अगर विस्फोट की मुख्य संभावना की करें तो, प्रारंभिक जांच में विशेषज्ञों का मानना है कि फैक्ट्री की ड्राइंग यूनिट में दबाव बढ़ने के कारण विस्फोट हुआ। सूखने की प्रक्रिया के दौरान सामग्री में ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरी तीन मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान
इस भयावह हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी अपार संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में जानिए
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-मिनरल मिक्सचर्स, संचालन और प्रबंधन (ओएंडएम) सेवाओं के लिए काम करती है।

तेलंगाना में 17 माओवादियों का आत्मसमर्पण; सात राज्यों में एनआईए की छापेमारी
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में शुक्रवार को सीपीआई (माओवादी) के 17 कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि ये लोग ऑपरेशन चेयुथा योजना के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों और आदिवासियों को दी जा रही सुविधाओं से प्रभावित होकर सामने आए। इस साल अब तक जिला पुलिस के सामने 282 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने जारी बयान में कहा कि माओवादी अब तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्रों में सक्रिय हैं और ग्रामीणों से उन्हें किसी भी सहयोग से बचने की अपील की गई है।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ब्रिटिश समकक्ष से की बातचीत, रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर जोर
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष एडमिरल सर टोनी राडाकिन के साथ मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में अपनी बैठक के दौरान द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। यह भागीदारी हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों के रणनीतिक रक्षा साझेदारी और समुद्री सहयोग के विस्तार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

रिश्वतखोरी में बिहार व असम में बैंक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार और असम में विभिन्न बैंकों के दो शाखा प्रबंधकों समेत तीन लोगों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, बिहार में सीतामढ़ी जिले के बिहार ग्रामीण बैंक की बभनगामा ब्रांच के शाखा प्रबंधक और एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले से स्वीकृत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत मिलने वाले अनुदान को जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी।  वहीं, असम में एक अन्य मामले में सीबीआई ने नलबाड़ी जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की धमधामा शाखा के प्रबंधक को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

रिश्वतखोरी में गिरफ्तार ईडी के उप निदेशक को 14 दिन हिरासत में भेजा
ओडिशा में 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय के एक उप निदेशक को विशेष सीबीआई अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, चिंतन रघुवंशी ने ढेंकनाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत से उसके खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले में राहत दिलाने के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। केंद्रीय एजेंसी को सूचना मिली थी कि रघुवंशी राउत से रिश्वत की पहली किस्त लेने जा रहा है। इसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गोवा बना देश का पहला 100 प्रतिशत साक्षर राज्य : सीएम प्रमोद सावंत
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को घोषणा की कि गोवा ने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 100 प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह कार्यक्रम केंद्र प्रायोजित योजना है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है और 15 वर्ष से अधिक आयु के उन अशिक्षित लोगों को साक्षर बनाने पर केंद्रित है। सावंत ने 39वें राज्योत्सव समारोह के दौरान गोवा के पूर्ण साक्षर राज्य बनने की घोषणा की।

ओडिशा में पत्रकार के साथ बर्बरता मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
ओडिशा के बलांगीर जिले के कुलथीपाली गांव में 25 मई को एक टीवी पत्रकार पर हुए क्रूर हमले की खबरों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया। खबरों के अनुसार, पत्रकार बिजय प्रधान एक निजी ओडिया समाचार चैनल के लिए निर्माण स्थल पर भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे। उस समय अचानक कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्रकार के हाथ-पैर बांधकर उन्हें गांव में घुमाया और फिर एक खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। हमले में उनकी मोबाइल फोन और वीडियो कैमरा तोड़ दिए गए, साथ ही उन्हें घटना या निर्माण स्थल की अनियमितताओं को सार्वजनिक करने के खिलाफ धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बिजय को लात मारते और घसीटते हुए देखा जा सकता है। दो घंटे तक उनके साथ बर्बरता की गई, हमले में उनके कान का परदा फट गया। वह वर्तमान में अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

जिस स्टोर रूम में जले मिले थे नोट, वह जस्टिस वर्मा के नियंत्रण में था: सुप्रीम कोर्ट की समिति
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से बरामद बेहिसाब नकदी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच समिति ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जिस स्टोर रूम में जली हुई नकदी मिली थी, वह जस्टिस वर्मा और उनके परिवार के सक्रिय नियंत्रण में था। समिति ने यह भी कहा है कि आरोप इतने गंभीर हैं कि जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए। सूत्रों ने बताया कि जांच समिति ने जस्टिस वर्मा के उस दावे को सिरे से ठुकरा दिया, जिसमें कहा गया था कि जिस स्टोर रूम में नकदी मिली, वह उनके और उनके परिवार के नियंत्रण में नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया है कि गवाहों के बयानों से स्पष्ट हुआ है कि स्टोर रूम में जस्टिस वर्मा और उनके परिवार के लोगों के अलावा किसी और को स्टोर रूम में जाने की अनुमति नहीं थी। सूत्रों ने यह भी कहा कि समिति को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे पता चलता है कि आग की घटना सामने आने के बाद 15 मार्च को जली हुई नकदी को स्टोर रूम से हटा दिया गया था।

मनरेगा घोटाला: जमानत मिलते ही मंत्री खाबड़ का बेटा दूसरे मामले में गिरफ्तार
गुजरात सरकार में पंचायत और कृषि राज्य मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बेटे किरण को मनरेगा कार्यों से जुड़े पहले मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चूभाई के बेटे किरण को दाहोद में उजागर हुए 71 करोड़ के मनरेगा घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए दो सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया था। किरण को बृहस्पतिवार रात को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे दाहोद पुलिस ने दर्ज एक नए मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह भंडारी ने कहा कि नई एफआईआर के अनुसार किरण समेत कुछ एजेंसियों ने मनरेगा के तहत उन्हें आवंटित कार्य पूरा किए बिना ही सरकार से भुगतान हासिल कर लिया। दाहोद बी डिवीजन पुलिस की ओर से एजेंसी मालिकों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गई नई एफआईआर के अनुसार, दाहोद के लावारिया गांव में मनरेगा के तहत अधूरे काम के बावजूद एजेंसियों को 18.41 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

खरगे का दावा- इस सरकार के कार्यकाल में बैंक धोखाधड़ी 416 फीसदी तक बढ़ी; कहा- जालसाजी सरकार की रगों में
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले 11 वर्षों में बढ़ती बैंक धोखाधड़ी को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जालसाजी सरकार की रगों में है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बैंक धोखाधड़ी में 416% की बढ़ोतरी हुई है। खरगे ने एक पोस्ट में कहा, मोदी सरकार के 11 साल में 6,36,992 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले हुए हैं, यह 416 % की वृद्धि को दर्शाता है। नोटबंदी के बाद भी पिछले 6 साल में 500 रुपये के नकली नोटों की संख्या में 291 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल यह सर्वाधिक है। मोदी की इस टिप्पणी पर कि उनकी रगों में ‘सिंदूर’ बहता है, कांग्रेस अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा, हम नहीं जानते कि आपकी रगों में क्या है, लेकिन यह तय है कि आपकी सरकार की रगों में धोखाधड़ी और जालसाजी जरूर है। किसी देश ने पाक को आतंकवादी देश नहीं कहा…कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को केंद्र की विदेश नीति पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इसका नतीजा ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान और उसके बाद देखने को मिला। खेड़ा ने एक बातचीत में कहा, किसी भी देश ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश नहीं कहा।

सात राज्यों में एनआईए की छापेमारी

एनआईए ने देश में आतंकी गठजोड़ को लेकर कई जगह छापेमारी की। एनआईए ने राजधानी दिल्ली समेत सात राज्यों में छापेमारी की और 15 ठिकानों को खंगाला। जिन राज्यों में छापेमारी की गई उनमें दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और असम शामिल हैं।

सुरंग हादसे में चौथे दिन श्रमिकों से 40 मीटर दूर बचाव अभियान, GSI-NGRI विशेषज्ञ बुलाए गए
सुरंग के अंदर लोगों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों को भी लाया गया, लेकिन पानी की मौजूदगी के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी का बढ़ता स्तर और कीचड़ के बहाव के चलते बचाव काम में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में शनिवार को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा ढहने के बाद से वहां फंसे आठ श्रमिकों के बचने की संभावनाएं लगातार कम होती दिख रही है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर और कीचड़ के चलते बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। आठ लोगों को बचाने के वास्ते आगे का रास्ता सुझाने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) और राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के विशेषज्ञों की मदद ली है।

जीएसआई और एनजीआरआई विशेषज्ञों बचाव अभियान में हुए शामिल

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आठ लोग चौथे दिन भी फंसे हुए हैं, इसलिए जीएसआई और एनजीआरआई के विशेषज्ञों को बचाव प्रयासों में शामिल किया गया है। नागरकुरनूल के जिलाधिकारी बी. संतोष ने मंगलवार को कहा कि आगे कोई भी कदम उठाने से पहले सुरंग की स्थिरता को ध्यान में रखा गया है और पानी निकालने का काम जारी है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और राष्ट्रीय भौगोलिक अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों के अलावा एलएंडटी की ऑस्ट्रेलियाई इकाई को भी शामिल किया है। जिन्हें सुरंगों के बारे में व्यापक अनुभव है।

जिलाधिकारी ने बताया, अब तक हम उनसे (फंसे हुए लोगों से) संपर्क नहीं कर पाए हैं। हम भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और कुछ अन्य लोगों की सलाह ले रहे हैं। अभी हम पानी निकाल रहे हैं और आगे की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन आखिरी 40 या 50 मीटर तक हम नहीं पहुंच पाए हैं। अब तक हम जीएसआई और एनजीआरआई की सलाह ले रहे हैं। एलएंडटी के विशेषज्ञ भी यहां आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यह टीम आखिरी पचास मीटर तक नहीं जा पा रही हैं, जहां आठ लोग फंसे हुए हैं क्योंकि वहां कीचड़ और मलबा जमा हो गया है। जीएसआई और एनजीआरआई के अलावा, एलएंडटी से जुड़े एक आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ को भी दुर्घटना स्थल पर एसएलबीसी सुरंग की स्थिरता का आकलन करने के लिए बुलाया गया है, जिसे सुरंग संबंधी कार्यों का व्यापक अनुभव है। सूत्रों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी आज बचाव कार्यों की निगरानी करने और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं।

टीम में ‘रैट माइनर्स’ शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टनल बोरिंग मशीन बढ़ते पानी के कारण लगभग 200 मीटर आगे खिसक गई है। इसके अलावा मलबा निकालने वाला कन्वेयर बेल्ट भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते बचाव कार्य कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। 2023 में उत्तराखंड में सिल्क्यारा बेंड-बरकोट सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने वाले ‘रैट माइनर्स’ की एक टीम एसएलबीसी सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव दलों में शामिल हो गई है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

584 कुशल कर्मियों की एक टीम तैनात
भारतीय सेना, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों के अथक प्रयासों के बावजूद बचाव अभियान में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। सेना, नौसेना, सिंगरेनी कोलियरीज और अन्य एजेंसियों के 584 कुशल कर्मियों की एक टीम ने केंद्रीय और राज्य आपदा मोचन टीम के साथ मिलकर सात बार सुरंग का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि धातु की छड़ को काटने के लिए  गैस कटर लगातार काम कर रहे हैं।

सुरंग के अंदर लोगों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों को भी लाया गया, लेकिन पानी की मौजूदगी के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी का बढ़ता स्तर और कीचड़ के बहाव के चलते बचाव काम में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के जीवित बचे होने की संभावना ‘‘बहुत कम’’ है और उन्हें निकालने में कम से कम तीन से चार दिन लगेंगे, क्योंकि दुर्घटना स्थल कीचड़ और मलबे से भरा है, जिससे बचावकर्मियों के लिए काम कर पाना कठिन हो गया है।

आखिरी 200 मीटर का पानी-कीचड़ बना बचाव अभियान में बाधा, मंत्री बोले- स्थिति गंभीर
सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बचाव दल के सुंरग के अंदर फंसे  लोगों के नजदीक पहुंच गये हैं। लेकिन अभी तक अंदर फंसे लोगों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। तेलंगाना सरकार के अधिकारियों के मुताबिक,  सुरंग में पानी का रिसाव एक ‘बड़ी समस्या’ बना हुआ है।

तेलंगाना में शनिवार को श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से करीब 14 किलोमीटर अंदर आठ लोग फंस गए हैं। तेलंगाना सरकार, सेना, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और देश के कई सुरंग विशेषज्ञों के साथ मिलकर उन आठ लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बचाव दल के सुंरग के अंदर फंसे  लोगों के नजदीक पहुंच गये हैं। लेकिन अभी तक अंदर फंसे लोगों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। तेलंगाना सरकार के अधिकारियों के मुताबिक,  सुरंग में पानी का रिसाव एक ‘बड़ी समस्या’ बना हुआ है, इसलिए बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

अधिकारियों ने कहा, सुरंग में लगातार पानी निकालने और ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की व्यवस्था की गई है। बचाव दल सुरंग में गीली मिट्टी को हटाने में जुटे हुए हैं और दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जाँच कर रहे हैं। तेलंगाना के मंत्री जे.कृष्णा राव ने कहा कि सुरंग में काफी मलबा जमा हो चुका है, जिससे अंदर चलना मुश्किल हो गया है। रेस्क्यू टीम उसमें से निकलने के लिए रबर ट्यूब और लकड़ी के तख्तों का उपयोग कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि जब सुरंग ढही, तब लगभग 70 लोग सुरंग में काम कर रहे थे और उनमें से अधिकतर बच निकलने में सफल रहे।

200 मीटर का बचा हिस्सा बना चुनौती
उन्होंने कहा कि हम कुछ नहीं कह सकते, हमें उम्मीद है, लेकिन जिस तरह की घटना हुई वह बहुत गंभीर थी। उन्होंने कहा कि अंदर फंसे लोगों के बचने की संभावनाएं उतनी अच्छी नहीं हैं। एक सुरंग खोदने वाली मशीन के चालक का कहना है कि हमारा मिशन लगभग 200 मीटर का बचा हुआ है। जल निकासी का काम चल रहा है। अभी यह बहुत कठिन है। जल निकासी के बाद हम आगे की खुदाई शुरू करेंगे। बचाव कार्य में चार एनडीआरएफ टीमें (हैदराबाद से एक, विजयवाड़ा से तीन), सेना के 24 जवान, एसडीआरएफ कर्मी, एससीसीएल के 23 सदस्य और अन्य एजेंसियां लगी हुई हैं।

सुरंग में फंसे आठ में से चार मजदूर झारखंड के हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वह स्थिति पर ‘बारीकी से नजर’ रख रहे हैं। अंसारी ने कहा, “मैं वहां (तेलंगाना में) सचिव के साथ लगातार संपर्क में हूं। सीएम हेमंत सोरेन ने तेलंगाना के सीएम से बात की है। जानकारी के अनुसार झारखंड के चार से पांच मजदूर फंसे हुए हैं। मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं।

किस राज्य के कितने लोग फंसे हैं?
सुरंग के अंदर फंसे हुए लोगों में उत्तर प्रदेश के मनोज कुमार (प्रोजेक्ट इंजीनियर), उत्तर प्रदेश के श्रीनिवास (फील्ड इंजीनियर), झारखंड के संदीप साहू (श्रमिक), झारखंड के जातक (श्रमिक), झारखंड के संतोष साहू (श्रमिक), झारखंड के अनुज साहू (श्रमिक), जम्मू और कश्मीर के सनी सिंह (श्रमिक) और पंजाब के गुरप्रीत सिंह (श्रमिक) शामिल हैं।

मलवा हटने के बाद ही शुरू हो पाएगा बचाव कार्य
एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात एक टीम सुरंग के अंदर गई थी। वहां बहुत सारा मलबा है और टीबीएम भी क्षतिग्रस्त है और उसके हिस्से अंदर बिखरे पड़े हैं। उन्होंने कहा, 13.5 किलोमीटर के बिंदु से ठीक पहले दो किलोमीटर पर जलभराव है। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और इस कारण हमारे भारी उपकरण अंतिम बिंदु तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जल निकासी का काम पूरा करना होगा, जिससे उपकरण आगे तक पहुंच सकें। इसके बाद ही मलबा हटाने का काम शुरू हो सकता है।