Barabanki – RNSNS News

जोरदार धमाका…चीखें और 10 सेकंड में भीषण आग; पांच जिंदा जले मां और 4 बच्चों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हैदरगढ़ के पास एक कार ने दूसरी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों कार आग गोला बन गई। दर्दनाक हादसे में मां और चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, पांचों लोगों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत के बाद आग लग गई। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और चार बच्चे शामिल हैं। हादसे में पांच लोग घायल भी हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हैदरगढ़ के डीह गांव के पास सड़क हादसे में आजमगढ़ में तैनात वाराणसी निवासी सिपाही जावेद अशरफ की पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है। सभी को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, जावेद अशरफ की पत्नी गुलिस्ता (49), पुत्री समरीन (22), इल्मा (12), इश्मा (6) और पुत्र जियान (10) सीएनजी वैगन आर कार से आजमगढ़ से लखनऊ आ रहे थे। कार को जावेद का साला मऊ जिले का खानपुर घोसी निवासी जिशान (30) चला रहा था।

जिशान ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार थोड़ी देर के लिए रोकी थी। परिवार के सदस्य पानी पी रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रही ब्रेजा कार पीछे से वैगनआर में टकरा गई। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और दोनों कारों में आग लग गई।

घटनास्थल से दूर पड़े थे मां और बेटे के शव
बचाव के लिए स्थानीय लोग, यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। गुलिस्ता व पुत्र जियान के शव घटनास्थल से दूर पड़े थे। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तो पुत्री समरीन, इल्मा व इश्मा कार के अंदर ही फंसकर बुरी तरह जली मिलीं। तीनों दम तोड़ चुकी थीं।

वैगनआर के सीएनजी सिलिंडर फटने से आग लगने की आशंका
वहीं, जिशान को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। वहीं, ब्रेजा कार में सवार दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी दीपांशु मिश्रा (24), बहन दीप्ति मिश्रा (16), परिवार की ही तृप्ति मिश्रा (17) और प्रगति मिश्रा (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी के अनुसार, भिड़ंत से वैगनआर के सीएनजी सिलिंडर फटने से आग लगने की आशंका है। विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं।

जोर का धमाका…चीखें और 10 सेकंड में आग का गोला बनीं कारें
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डीह गांव के पास बुधवार दोपहर बाद तीन बजे हादसे का मंजर देखकर सर्विस रोड पर खड़े ग्रामीणों की सांसें थम गईं। एक्सप्रेसवे पर अचानक तेज धमाका हुआ…करीब आठ से 10 सेकंड तक चीखें सुनाई पड़ीं और फिर देखते ही देखते आपस में भिड़ीं दोनों कारें आग के गोले में तब्दील हो गईं।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग में जली कार – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ग्रामीण व दुकानदार चीखते हुए ऊपर की ओर भागे। 15 व 20 मीटर की दूरी पर एक महिला और बच्चे के शव पड़े थे। सन्नाटे के बीच धुएं और आग की लपटें नजर आ रही थीं। पुलिस के अनुसार, मऊ के घोसी क्षेत्र के जिशान (30) अपनी बहन गुलिश्ता परवीन उर्फ चांदनी (49) और उनकी तीन बेटियों समरीन, इलमा, इश्मा और बेटे जियान के साथ लखनऊ जा रहे थे।

मृतका गुलिस्ता की फाइल फोटो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोगों ने बताया कि अचानक वैगन-आर कार रुकी। सभी लोग उतरे। सर्विस रोड पर पानी और नाश्ता लिया। अभी चार लोग कार में बैठ ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि आग धधक उठी।

मृतका इल्मा और इश्मा की फाइल फोटो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुड़वा के प्रधान अनिल सिंह, शैलेंद्र सिंह, द्वारिका प्रसाद, विजय कुमार, दीपक धमाके की आवाज सुनते ही वे कंटीले तार फांदकर ऊपर चढ़े। सामने का दृश्य देखकर सहम गए। पीछे की कार में दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी दीपांशु मिश्रा, दीप्ति, तृप्ति, प्रगति को ग्रामीणों ने किसी तरह कार से बाहर खींचकर निकाला।

हादसे में पांच की मौत की सूचना के बाद गुलिस्ता के मायके घोसी के खानपुर में पहुंची महिलाएं – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

20 मिनट बाद यूपीडा तो 40 मिनट बाद पहुंची पुलिस
घटनास्थल तक यूपीडा की सुरक्षा टीम पहुंचने में पूरे 20 मिनट लग गए। पुलिस 40 मिनट बाद पहुंची, तब तक कार जल चुकी थी। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए।

हादसे के बाद घायलों को लेकर जाते लोग – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रामीणों ने बताई आंखों देखी
ग्रामीणों ने बताया कि हमने देखा हाईवे पर कार में आग लगी है। जब वहां पास गए, तो हम डर गए। उसमें आदमी जल रहे थे। हम चाहकर भी मदद नहीं सके। क्योंकि आग की लपट इतनी तेज थी कि पास जाना तक मुश्किल था। हमने जो मंजर अपनी आंखों देखा, अभी तक मेरे जहन से हट नहीं रहा है।

‘जोर का धमाका… लगा किसी ने ट्रेन उड़ा दी’; पुल से नीचे गिरा डंपर; बाराबंकी घटना की कहानी
बाराबंकी में बुधवार रात करीब 9:12 बजे बुढ़वल रेलवे स्टेशन से निकलकर गोंडा की ओर बढ़ रही गरीब रथ एक्सप्रेस एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। फतेहपुर–रामनगर मार्ग पर बने ओवरब्रिज से एक तेज रफ्तार डंपर अचानक लहराता हुआ करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन के किनारे आ गिरा। डंपर ट्रेन से महज दो फीट की दूरी पर गिरा, जिससे पूरा ट्रैक से हिल गया।

बाराबंकी के रामनगर के अगानपुर गांव के पास बुधवार रात करीब 9:12 बजे पुल से डंपर के रेलवे ट्रैक पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। लगा कि किसी ने ट्रेन की बम से उड़ा दिया। हादसे के समय पूरी ट्रेन भी हिल उठी थी। लगा कि ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसे के दौरान पास से गुजर रही गरीब रथ सुप्रर फास्ट एक्सप्रेस में सवार वाराणसी निवासी चमन सिंह ने हादसे की भयावहता बयां की। उन्होंने बताया कि हमें लगा कि अब नहीं बचेंगे।

डंपर गिरने से रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन (ओएचई) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही तत्काल ठप हो गई। बुढ़वल जंक्शन पर सीतापुर से आने वाली लाइन, गोरखपुर-बिहार जाने वाली मेन लाइन और बाराबंकी-लखनऊ की लाइनें जुड़ती हैं।

इस मार्ग से पूरे दिन 150-170 ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में ओएचई लाइन टूटने के बाद एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनें को रोकना पड़ा। रूट डायवर्जन से सबसे अधिक दिक्कत सीतापुर रूट से आने वाली ट्रेनों को हुई। ओएचई लाइन टूटने से यहां परिचालन संभव नहीं है। इस सेक्शन को दुरुस्त करने के लिए देर रात तक टीमें लगी रहीं।

करीब 30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अनहोनी की आशंका में गरीब रथ के कुछ यात्री खिड़कियों से बाहर झांकने लगे तो कई ट्रेन के रुकते ही बाहर की ओर दौड़ पड़े। कोच में अफरा-तफरी मची रही। ट्रेन रुकते ही सुरक्षा कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में बुढ़वल व रामनगर पुलिस, फतेहपुर और बाराबंकी से एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

थानाध्यक्ष रामनगर अनिल कुमार पांडेय ने हालात देखकर तुरंत अफसरों को अलर्ट किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर भेजा। रात 10 बजे बचाव कार्य शुरू हुआ।

बाराबंकी में पुल से रेलवे लाइन पर गिरा डंपर
बाराबंकी के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात मौरंग लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली।

हादसे के चलते ओवरहेड बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग देर रात तक ठप रहा। वहीं, करीब 45 मिनट बाद चालक को डंपर काटकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

सीओ गरिमा पंत के अनुसार, रात करीब 9:12 बजे फतेहपुर की ओर से आया डंपर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में गिरा। इससे जोरदार धमाके के साथ ट्रेन हिल गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बाद यात्री अनहोनी की आशंका में ट्रेन से बाहर की ओर भागे।

सामने रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त डंपर गिरा देख राहत की सांस ली। डंपर चालक मलबे में फंसा था। उसकी पहचान गोंडा के करनैलगंज के मनिहारी गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। देर रात 1:45 बजे तक रेल मार्ग बहाल नहीं हो सका था।

बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग ठप, ट्रेनों को अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर किया डायवर्ट
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के चलते सभी ट्रेनों को बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। गोरखपुर और बिहार की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों को अयोध्या के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़ी बस में जा घुसी श्रद्धालुओं से भरी टैम्पो ट्रेवलर, चार की मौके पर मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेस में रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। यह सभी महाराष्ट्र के हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर सड़क के किनारे खड़ी एक बस में एक टेम्पो ट्रेवलर टकरा गई। इस हादसे में चार की मौके पर मौत हो गई तो दर्जन भर से अधिक घायल हो गए। घायलों को लखनऊ गोसांईगंज के अस्पताल लाया जा रहा है। ये सभी लोग महाराष्ट्र के हैं जो महाकुंभ से स्नान करके अयोध्या जा रहे थे। इस टेम्पो ट्रेवलर में 23 लोग सवार थे। मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ से अयोध्या जा रही एक बस किसी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी, तभी महाराष्ट्र से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस(टैम्पो ट्रेवलर) पीछे से उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।

चीख-पुकार से गूंजा हाईवे, राहत-बचाव में जुटे पुलिस और ग्रामीण
हादसे के तुरंत बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला। लोनीकटरा पुलिस के साथ-साथ एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को लखनऊ के गोसाईगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

अचानक थम गई चार जिंदगियां
हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ के रहने वाले दीपक, सुनील और महिला अनसूईया समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मिनी बस पूरी तरह चकनाचूर हो गई, और शवों को निकालने में घंटों का वक्त लगा।

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण!
प्राथमिक जांच में पता चला है कि मिनी बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी और संभवतः ड्राइवर को आगे खड़ी बस नजर नहीं आई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ड्राइवर को झपकी तो नहीं आ गई थी।

यात्रियों में दहशत, कई अभी भी सदमे में
हादसे में बचे कई यात्री अभी भी गहरे सदमे में हैं। अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की यह यात्रा मातम में बदल गई। घायलों के परिजन अस्पतालों में अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, हादसे की गूंज पूरे इलाके में फैल गई और इस दर्दनाक दुर्घटना ने फिर से तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।