Kanpur – RNSNS News

करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल: तकिया से मुंह दबा दिखाना था हार्ट अटैक, फिर इसलिए चाकू से गोदा; नया खुलासा
कानपुर में दवा कारोबारी की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ससुर का कत्ल कराने वाली बहू भी गिरफ्तार कर ली गई है। बहू ने ही हत्याकांड की खौफनाक साजिश रची थी। वहीं, मामले में नई जानकारी यह सामने आई है कि दवा कारोबारी को तकिया से मुंह दबाकर मारना था, ताकि हार्ट अटैक लगे, लेकिन हड़बड़ी में आरोपियों ने चाकू से गोद डाला।

कानपुर के इंदिरानगर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में शनिवार देर रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या में पुलिस ने बहू शालू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पाई-पाई का हिसाब लेने और घर में सीसी कैमरे लगाए जाने से नाराज बहू ने छह लाख में ससुर की सुपारी दी थी। शालू ने हत्या के लिए खौफनाक साजिश रची थी।

डीसीपी एसएम कासिम आबिदि ने बताया, शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल से कहा था कि जब पापा विनीत अपने कमरे में सो जाएं तो तकिया से उनका मुंह दबा देना। इससे उनकी मौत हो जाएगी। जब शालू और उसके पति सुब्रत लौटेंगे तो हार्ट अटैक से मौत की बात कहकर लोगों को गुमराह कर देंगे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू

पुलिस के अनुसार, दोनों सुपारी किलर (विशाल और राजकिशोर) यहीं गलती कर गए। दोनों हत्यारोपी दंपती के बेडरूम में दरवाजे के पीछे छिप गए थे। ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम होने के कारण बेडरूम का दरवाजा पूरी तरह से बंद नहीं किया।

कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस

विनीत जब अपने कमरे में जाने लगे तो उनकी नजर बेटे के कमरे के थोड़े से खुले हुए दरवाजे और अंदर जल रही लाइट पर पड़ी। वह लाइट बंद करने के लिए कमरे में दाखिल हुए तो उनका सामना दोनों हत्यारोपियों से हो गया।

विशाल ने चाकू से विनीत पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इस दौरान राजकिशोर विनीत को पकड़े हुए था। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश में कारोबारी विनीत का बेटा सुव्रत भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी सुब्रत को गिरफ्तार नहीं किया है।

वहीं, हत्यारोपी बहू ने अब तक अपना जुर्म कबूल नहीं किया है। बहू शालू, पूर्व कर्मचारी विशाल और उसके साथी राजकिशोर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

गार्ड को बताया था विशाल का दूसरा नाम
पुलिस ने जब विशाल की तस्वीर अपार्टमेंट में नीचे बैठने वाले गार्ड को दिखाई तो वह बोला कि यह तो शुभम है। मैडम को पार्टी में बुके लेकर जाना था। उन्होंने कहा था कि शुभम बुके लेकर आएगा तो उसे फ्लैट तक भेज देना।

पुलिस के मुताबिक, शालू ने भ्रमित करने के लिए गार्ड को विशाल का बदला हुआ नाम बताया था। उसके बुके देने के 10-15 मिनट बाद ही शालू, सुब्रत अपने बेटे के साथ पार्टी के लिए निकल गए थे जबकि दोनों हत्यारोपी भी वहां से चले गए थे।

बेटे की भूमिका की भी हो रही जांच
कारोबारी की बहू के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सुबूत हैं। हत्या के लिए सुपारी देने की बात भी सामने आ चुकी है इसलिए उसे जेल भेजा जा रहा है। रही बात पति सुब्रत की तो हत्या में उसकी भूमिका की जांच कराई जा रही है। रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

यह था पूरा मामला: बहू ने कराया ससुर का कत्ल
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। रविवार सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला। पुलिस कमिश्नर फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की।

अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, इनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कारोबारी की बहू के कहने पर वारदात की बात कबूली है। पुलिस हत्या की वजह पता करने में जुटी है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में माने जाते थे।

उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं। सुब्रत ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9:36 बजे वह फ्लैट के मेनगेट को लॉक कर पत्नी शालू व बेटे के साथ तिलकनगर स्थित दोस्त की पार्टी में गए थे। रविवार सुबह 4:13 बजे घर लौटे। पत्नी किचन में पानी लेने गई तो पिता के कमरे से रिस कर बाहर आ रहा खून दिखा। दरवाजा खोला तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। बेटे-बहू ने करीब 37 मिनट बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

सवा घंटे फ्लैट में छिपे, आधे घंटे बाद हत्या कर निकले
कानपुर के पॉश इलाकों में शुमार इंदिरानगर के प्रतिष्ठित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में विनीत मिनोचा की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और और सीसी कैमरे चेक किए तो शनिवार रात 9:36 बजे कारोबारी का बेटा सुब्रत, बहू शालू अपने बेटे के साथ जाते दिखाई दिए। ठीक 10 मिनट बाद दो संदिग्ध गैलरी से बड़े आराम से फ्लैट सी-104 में दाखिल हो गए। करीब सवा घंटे फ्लैट में ही छिपे रहे। 10:58 बजे कारोबारी विनीत फ्लैट में पहुंचे। हत्यारोपी आधे घंटे में उनकी हत्या कर निकल गए।

‘मासूमियत का सौदा’: 500 से 2000 में बिक रहे थे अश्लील वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर, अब खरीदारों की खैर नहीं
बाल अश्लील सामग्री अपलोड कर पैसे वसूलने वाले तीन आरोपियों को साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं, चमनगंज में अपनी ही चचेरी बहनों और रिश्तेदारों की बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला एक अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस अब इन वीडियो के खरीदारों की पहचान के लिए बैंक खातों की जांच कर रही है।

कानपुर मे सोशल मीडिया पर बाल अश्लील सामग्री अपलोड कर उससे काली कमाई करने वाले तीन लोगों को साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है। शातिर टेलीग्राम से बच्चों के अश्लील वीडियो डाउनलोड कर उसकी क्लिप इंस्टाग्राम पर अपलोड कर देते थे।

पूरे वीडियो की डिमांड आने पर 500 से 2000 रुपये तक ऑनलाइन वसूल कर उसे यूजर के पर्सनल नंबर पर भेज देते थे। पुलिस के अनुसार शातिर दो वर्षों से इस गोरखधंधे में लिप्त थे और अब तक 150 से अधिक वीडियो अपलोड कर चुके हैं।

एनसीएमईसी की ओर से एक सूचना दी गई थी
एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि गूगल और बच्चों के यौन शोषण की रोकथाम के लिए कार्य करने वाली संस्था राष्ट्रीय गुमशुदा एवं शोषित बालक केंद्र (एनसीएमईसी) की ओर से राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल पर एक सूचना दी गई थी।

टीम ने मोबाइल नंबर के जरिये जांच शुरू की
बताया गया था कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट से बाल अश्लील सामग्री अपलोड की जा रही है। इसके आधार पर साइबर क्राइम टीम ने मोबाइल नंबर और आईएमईआई के जरिये जांच शुरू की। जांच में मोबाइल नंबर चकेरी के नई बस्ती गदियाना निवासी मोहम्मद उवेश (20) के नाम पर मिला।

बाल अश्लील सामग्री क्लिप अपलोड करता था
पूछताछ में उवेश ने बताया कि उसने दो वर्ष पहले यह नंबर अपने नाम पर लिया था। जिसे बाद में अपने दोस्त सैय्यद शारान (18) को दे दिया था। सैय्यद से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अपने साथी आकिब खान (22) के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर बाल अश्लील सामग्री अपलोड करता था।

पूरा वीडियो दिखाने के नाम पर रकम वसूली जाती थी
क्लिप देखकर संपर्क करने वाले लोगों से पूरा वीडियो दिखाने के नाम पर उनसे रकम वसूली जाती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी टेलीग्राम से बच्चों के अश्लील वीडियो डाउनलोड कर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करते थे। जांच में जिन मोबाइलों की आईएमईआई मिली थी वे मोबाइल आकिब खान और सैय्यद शारान से बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाबालिग चचेरी बहनों, रिश्तेदारों की बच्चियों के बनाता था अश्लील वीडियो
चमनगंज पुलिस ने छह दिन पहले एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह अपनी नाबालिग चचेरी बहनों, रिश्तेदारों की 8-10 साल की मासूम बच्चियों और पड़ोस की लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपनी गूगल ड्राइवर में रखता था।

इस तरह के मामलों की चार शिकायतें मिली हैं
हालांकि, ट्रैकिंग सिस्टम ने इस आपत्तिजनक कंटेंट को डिटेक्ट कर उसकी पोल खोल दी थी। इस मामले में एडीसीपी अपराध अंजलि विश्वकर्मा ने बताया था कि इस तरह के मामलों की चार शिकायतें मिली हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि वह मानसिक तनाव दूर करने के लिए ऐसी हरकत करता है।

वीडियो के खरीदारों की भी तलाश
चकेरी में बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर बेचने वालों के बाद अब पुलिस उनके खरीदारों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस आरोपियों के बैंक खाते खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि किस अकाउंट से रुपये आए थे। यह खाते किन-किन राज्यों और शहरों के हैं। कुछ खरीदारों के नाम जल्द प्रकाश में आने की उम्मीद है।

गिरोह के अन्य शातिरों का पता चल सकता है
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों का कहना है कि वह बच्चों के अश्लील वीडियो को 500 से 2000 रुपये में बेचते थे। इनके खरीदारों की जानकारी होने से वीडियो बनाने वाले गिरोह के अन्य शातिरों का पता चल सकता है। वीडियो में बच्चे भले बाहर के हों, लेकिन उन्हें देखने वाले कानपुर के हो सकते हैं। खरीदारों की तलाश में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

चमनगंज से भी कनेक्शन खंगाल रही है टीम
पुलिस इन वीडियो का चमनगंज से भी कनेक्शन खंगाल रही है। हाल ही में चमनगंज का एक युवक परिवार की बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा गया था। हालांकि आरोपी ने वीडियो गूगल पर सेव ही किए थे जबकि चकेरी में पकड़े गए आरोपी बच्चों के वीडियो की बिक्री कर रहे थे।

आस्था या अराजकता?: बुद्ध के नाम पर कोहराम, अफवाहों ने आग में घी डाला, पथराव में दो सिपाही घायल, 10 गिरफ्तार
महुआ कोला गांव में बिना अनुमति महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए बवाल में पुलिस पर हमला हुआ है। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए प्रतिमा हटा दी है और बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआ कोला गांव में खाली मंदिर में बुधवार को बिना अनुमति महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। जानकारी पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिमा हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाया। देर रात पुलिस ने सख्ती की, तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव और हमले में दो सिपाही घायल हो गए, जबकि कई वाहनों के शीशे टूट गए।

पुलिस ने आंसू गैस का गोला छोड़कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कुल 38 लोगों को नामजद करते कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रतिमा हटाकर बेनीगंज कोतवाली में रखवा दी गई है। गांव में तनाव देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। महुआ कोला निवासी पुत्तीलाल मौर्य ने अपनी निजी भूमि पर एक मंदिर का निर्माण तीन साल पहले कराया था।

कोई प्रतिमा या मूर्ति स्थापित नहीं थी
इस मंदिर में कोई प्रतिमा या मूर्ति स्थापित नहीं थी। बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे लखनऊ के टेढ़ी पुलिया निवासी शिवम मौर्या ओम प्रकाश, रंजीत मौर्या, वृंदावन कॉलोनी निवासी मुकेश मौर्या गांव पहुंच गए। यहां इन लोगों ने पुत्ती लाल और उनके परिजन व ग्रामीणों के साथ मिलकर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा मंदिर में स्थापित कर दी। इसकी जानकारी पर गांव में कुछ लोग आक्रोशित हो गए।

प्रतिमा स्थापित किए जाने की अनुमति संबंधी अभिलेख मांगे
गांव की महिला चौकीदार ने इसकी जानकारी कोतवाल सतीश कुमार को दी। कोतवाल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संडीला नारायणी भाटिया और सीओ हरियावां अजीत चौहान को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर दोनों अधिकारी गांव पहुंचे और प्रतिमा स्थापित किए जाने की अनुमति संबंधी अभिलेख मांगे। पुत्ती लाल मौर्या और उनके सहयोगियों ने अनुमति न होने की जानकारी दी।

भीड़ में शामिल लोगों ने पथराव शुरू कर दिया
इसके बाद ग्रामीणों को समझाने की कवायद शुरू हुई। रात 11 बजे तक भी ग्रामीण नहीं माने, तो पुलिस ने सख्त रुख अपनाने की चेतावनी दी। इस बीच भीड़ में शामिल लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। साथ ही मौके पर खड़े सरकारी वाहनों पर भी डंडे चलाने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़े तो भीड़ तितर-बितर हो गई।

10 लोगों को गिरफ्तार किया
इसके बाद पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बेनीगंज कोतवाल सतीश कुमार की शिकायत पर 38 लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों पर भी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। घटना में सिपाही भावना और अतुल घायल हुए हैं। दोनों का उपचार चल रहा है।

तीन साल पहले पांच जून को भी हुआ था प्रतिमा रखने का प्रयास
महुआ कोला में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि पांच जून 2023 को भी पुत्ती लाल ने अपने परिजन और कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा इसी मंदिर में स्थापित कर दी थी। इसका पता चलने पर तत्कालीन अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

दो पक्षों के बीच गोली भी चल गई थी
विवाद के बाद प्रतिमा बेनीगंज कोतवाली में लाकर रख दी गई थी। मामले में पुत्ती लाल समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ग्रामीणों का दावा है कि वर्ष 2011 में भी एक बार महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को स्थापित करने की कोशिश में बवाल हुआ था। हालांकि तब यह मंदिर नहीं बना था, बल्कि गांव में बुद्ध बिहार में प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश हुई थी। ग्रामीण बताते हैं कि तब दो पक्षों के बीच गोली भी चल गई थी।

अफवाहों ने आग में डाला घी, सख्ती न दिखाते तो जमकर पीटी जाती पुलिस
सोशल मीडिया के दौर में अफवाहों ने भी विवाद की आग में घी डाल दिया। अलग-अलग समाज के लोगों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट डालने से लेकर गांव पहुंचने तक का आह्वान होने लगा। आलम यह हुआ कि प्रतिमा स्थापित करने वाले लोग और उनके सहयोगी पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से भी उलझने लगे।

पुलिस सख्त रुख न दिखाती, तो जमकर पीटती
प्रतिमा हटाए जाने के लिए कहने पर इन लोगों ने अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। साथ ही पथराव करने लगे। प्राथमिकी में उल्लेख है कि अलग-अलग थानों की पुलिस कई बार में बुलानी पड़ी। हकीकत यही है कि अगर पुलिस सख्त रुख न दिखाती, तो भीड़ पुलिस को जमकर पीटती। हमलावरों के पास न सिर्फ लाठी-डंडे थे बल्कि लोहे की सरिया और रॉड भी थे।

छावनी बना गांव रात में ही पहुंचे आला अधिकारी
पुलिस पर पथराव और फिर जवाबी कार्रवाई के बाद पूरे गांव को पुलिस ने छावनी बना दिया। टड़ियावां, अतरौली, संडीला, हरियावां समेत कई थानों की पुलिस यहां तैनात कर दी गई। बुधवार आधीरात के बाद ही जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह और सुबोध गौतम के साथ ही कई सीओ भी मौके पर पहुंच गए। यहां की स्थिति पर लगातार निगाह रखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई मामलों को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महुआ कोला में बिना अनुमति के महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बिना अनुमति प्रतिमा नहीं स्थापित की जा सकती है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है और आगे भी सख्ती से ही निपटा जाएगा।

एक और प्राथमिकी दर्ज, 15 नामजद
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महुआ कोला में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुए बवाल में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव निवासी अरविंद मौर्या ने 15 लोगों को नामजद करते हुए 30 अज्ञात लोगोंं पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। बेनीगंज कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि 27 मई की शाम वह गांव में मंदिर के पास अपनी भूमि पर मवेशी बांध रहे थे।

आरोपियों ने पुलिस से भी अभद्रता की
इस दौरान गांव के राजाराम, जगन्नाथ आदि मंदिर की जमीन पर बुद्ध प्रतिमा रखने की तैयारी करने लगे। मना करने यह लोग विवाद करने लगे। आरोप है कि इसी बीच पुलिस आ गई, तो आरोपियों ने पुलिस से भी अभद्रता की और गाली गलौज कर पथराव करने लगे। अरविंद का दावा है कि घटना में वह भी घायल हुआ है।

इन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
लखनऊ के टेढ़ी पुलिया निवासी शिवम मौर्या, बेनीगंज के महुआ कोला निवासी रिंकू मौर्या, राम मूरत, अनुज, राधेश्याम, नन्हीं, सेवन, कुलदीप, हरिशंकर मौर्य, गुड्डू मौर्य, हरिओम श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, शिशुपाल मौर्य, शिव कुमार मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य, शिव कुमार मोर्य, रामचेला, राजेश कनौजिया, बालक वर्मा, बांके वर्मा, संतू श्रीवास्तव, विक्की वर्मा, सब्बर, मंगू वर्मा, नैमिष वर्मा, गुड्डू, रामपती, राजाराम मौर्य, मूलचंद्र मौर्य, रामलखन मौर्य, गुड्डू मौर्य, अनुपम मौर्य, पुत्तीलाल मौर्य, प्रीती व अज्ञात।

यूपी में बड़ा हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत और 24 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 24 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना इलाके में नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास पर डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।

अनुमान जताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और यूपीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की लापरवाही या नींद की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

नीट छात्रा का अपहरण कर 16 दिन बंधक बनाया, नशीले इंजेक्शन लगाए, दुष्कर्म के साथ सिगरेट से दागा
नीट की तैयारी कर रही छात्रा को कार सवार दबंगों ने अगवा कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। नशीले इंजेक्शन दिए और सिगरेट से दागा। कोर्ट में पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

महोबा जिले में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा को 16 दिनों तक बंधक बनाकर नशीले इंजेक्शन दिए, बेरहमी से पीटा और सिगरेट से उसके हाथ को दागा। शरीर पर कई जगह चाकू के निशान भी मिले।

यही नहीं भाई की हत्या की धमकी देकर उस पर जबरन शादी का दबाव भी बनाया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती महोबा शहर में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी।

दो-तीन युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया
पीड़िता के अनुसार 30 अप्रैल की शाम वह लाइब्रेरी से लौट रही थी। तभी रास्ते में चार पहिया वाहन सवार कुछ युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि दो-तीन युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया, जबकि अन्य आरोपी वाहन के अंदर बैठे रहे। इसके बाद उसे अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया।

पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला
वहीं बेटी से संपर्क न होने पर उसकी मां ने शहर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। सात मई को युवती की मां ने पठा लवकुश नगर निवासी मोहित, अंकित और संतराम के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।

छात्रा को खोज लिया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे
मां ने बताया कि आरोपी पहले भी उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर चुके हैं जिसकी रिपोर्ट महिला थाना छतरपुर में दर्ज है। 16 मई को पुलिस ने छात्रा को खोज लिया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। अगले दिन संपूर्ण समाधान दिवस में परिजन ने पुलिस पर बयान दर्ज करने में लापरवाही और आरोपी पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

कई दिनों तक बंधक बनाकर मारपीट व दुष्कर्म
इसके बाद पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि अपहरण के बाद रास्ते में उसे नशीले इंजेक्शन लगाए गए, जिससे वह बेसुध हो गई। आरोपियों ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म किया।

शरीर पर सिगरेट से दागने व चाकू के निशान
13 मई को उसे प्रयागराज ले जाया गया, जहां एक आरोपी ने मोबाइल में उसके भाई की तस्वीर दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने शादी नहीं की, तो उसके भाई की हत्या करा दी जाएगी। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके फोटो और वीडियो भी बनाए। उसके शरीर पर सिगरेट से दागने व चाकू के निशान मौजूद हैं।

युवती के बयान न्यायालय में दर्ज कराए गए हैं। इसमें कई लोगों के नाम सामने आए हैं। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिन्हें शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया गया है।  -वंदना सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, महोबा

पांच से 10 लाख में खरीदते एक करोड़ तक में बेचते जानिए ‘किडनी मंडी’ की पूरी कहानी, विदेशी समेत 50 की किडनी बदली
पांच से 10 लाख में खरीदते एक करोड़ तक में बेचते जानिए ‘किडनी मंडी’ की पूरी कहानी : कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आईएमए उपाध्यक्ष, उसके पति और तीन अस्पताल संचालक समेत छह गिरफ्तार किए हैं। आरोपी जरूरतमंद से पांच से 10 लाख में किडनी खरीदते थे और उसे एक करोड़ रुपये तक में बेच देते थे।

अवैध रूप से किडनी की खरीद-फरोख्त कर ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह के तार विदेश तक फैले हैं। गिरोह ने पिछले दो साल में अवैध ढंग से 50 से अधिक मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट की। 3 मार्च को भी आहूजा हॉस्पिटल में दक्षिण अफ्रीका की महिला अरेबिका की अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।  29 मार्च को इसी आहूजा अस्पताल में हुए अवैध ट्रांसप्लांट से गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

इसके बाद पुलिस ने गिरोह में शामिल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति आहूजा, उसके पति डॉ. सुरजीत, दलाल शिवम अग्रवाल एवं तीन अस्पताल संचालकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों में मेडलाइफ हॉस्पिटल का संचालक राजेश कुशवाहा, प्रिया हॉस्पिटल का संचालक नरेंद्र सिंह, आरोही हॉस्पिटल का संचालक राम प्रकाश कुशवाहा शामिल है।

अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट की सूचना मिली
किडनी रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि रावतपुर थाने के दरोगा को अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट की सूचना मिली थी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने काकादेव के नवीन नगर निवासी आरोपी डॉक्टर दंपती के केशवपुरम रोड स्थित आहूजा हॉस्पिटल, कल्याणपुर आवास विकास-एक स्थित प्रिया हॉस्पिटल, पनकी-कल्याणपुर रोड स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल में छापा मारा।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि किडनी देने वाला युवक मूलरूप से बिहार का रहने वाला आयुष है। वह देहरादून में एमबीए के चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है जबकि किडनी लेने वाली मरीज मुजफ्फरनगर निवासी पारुल तोमर हैं। किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया आहूजा हॉस्पिटल में हुई थी।

इसके बाद आरोपियों ने दोनों मरीजों को गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) की पथरी का मरीज बताकर मेडलाइफ और प्रिया हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें गिरोह के अन्य सदस्य व डॉक्टरों की तलाश में दिल्ली, नोएडा के लिए रवाना हो गई हैं।

नोएडा से आती थी डॉक्टरों की टीम, पुलिस ने तेज की तलाश
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ट्रांसप्लांट करने वाले नोएडा निवासी डॉ. रोहित, डॉ. अफजाल, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग की तलाश की जा रही है। डॉ. अफजाल और अन्य आरोपी टेलीग्राम चैनल के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में रहते थे।

जरूरतमंदों से पांच से 10 लाख रुपये में किडनी खरीदते थे और उसे 60 लाख से एक करोड़ रुपये तक में बेच देते थे। काली कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा डॉ. रोहित लेता था। दिल्ली एनसीआर के भी कुछ अन्य डॉक्टर गिरोह में शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं।

टेलीग्राम के जरिये रहते थे संपर्क में, एक करोड़ तक में बेचते थे किडनी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. रोहित, मरीज पारुल से संपर्क करने वाले नोएडा के अफजाल, वैभव और अनुराग की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अफजाल और अन्य आरोपी टेलीग्राम चैनल के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में हैं।

आरोपी जरूरतमंदों को पैसों का लालच देकर पांच से 10 लाख रुपये में किडनी खरीदते थे। उसे अमीर परिवार के मरीजों को 60 लाख से एक करोड़ रुपये तक में बेच देते थे।

90 लाख रुपये में बेची किडनी
शुरुआती जांच में पता चला था कि दलाल शिवम का आयुष से दस लाख रुपये में किडनी का सौदा हुआ था। किडनी निकालने के बाद शिवम ने आयुष को 9.5 लाख रुपये ही दिए थे। शेष रकम मांगने पर शिवम टालमटोल करने लगा।

एलएंडटी के वेयर हाउस में भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राख, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई
मेट्रो के मैनेजर महेंद्र सिंह के मुताबिक करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। जो माल पड़ा था सब जलकर राख हो गया है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित मेट्रो को माल सप्लाई करने वाली कंपनी एलएंडटी के वेयर हाउस में शुक्रवार रात करीब नौ बजे आग लग गई। आग से करीब 10 करोड़ रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचीं दमकल की आठ गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पनकी पड़ाव में रोहित बाजपेई के मकान के पीछे गोदाम है, जिसे मेट्रो ने किराये पर लेकर अपना वेयर हाउस बनाया है। शुक्रवार रात वेयर हाउस में अचानक आग लग गई।

केमिकल के चलते आग ने विकराल रूप लिया
आग की लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पनकी किदवईनगर और फजलगंज से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। यार्ड में केमिकल होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बाद भी करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

किसी तरह की जनहानि नहीं हुई
मेट्रो के मैनेजर महेंद्र सिंह के मुताबिक करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। जो माल पड़ा था सब जलकर राख हो गया है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

हॉस्टल में पहुंची लपटें
वेयर हाउस के बगल में हॉस्टल है। रोहित के अनुसार वेयर हाउस में लगी आग की लपटें हॉस्टल तक पहुंच गईं। छत पर पानी की टंकी और तख्त समेत अन्य सामान जल गए। हॉस्टल में कोचिंग करने वाले लड़के रहते हैं।

घर से निकल कर भागे लोग
वेयर हाउस में लगी आग रात 12:30 तक जलती रही। आग की लपटों ने हॉस्टल समेत पड़ोस के 10 घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर सभी लोग घर से बाहर निकल आए। करीब दो घंटे बाद आग कम होने पर लोग घरों में गए।

दहला कानपुर…1.5KM तक सुनाई दिया धमाका, धुएं-धूल का गुबार और चीख-पुकार, पहले भी हो चुके हैं धमाके
घनी आबादी वाले इलाके मिश्री बाजार में भीषण विस्फोट से कुछ देर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए धूल और धुएं का गुबार छा गया। घायल जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे।

कानपुर में मेस्टन रोड के बिसातखाना में बुधवार की शाम करीब सात बजे के आसपास हुए धमाके की आवाज एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका और उसकी कंपन से लोगों को पहले गैस सिलिंडर में विस्फोट होने की आशंका हुई थी। बाद में गली के अंदर स्कूटी में विस्फोट होने का पता चलते ही आसपास की दुकानें बंद हो गईं। क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद मेस्टन रोड पर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।

क्षेत्र के कोल्ड डि्रंक की दुकान करने वाले खुर्रम शमशी ने बताया कि वह बुधवार की शाम करीब सात बजे अपनी दुकान पर थे। उनकी दुकान बिसातखाना के नजदीक है। एकाएक तेज धमाका हुआ। वह गली के अंदर गए तो वहां पर लोग भागते और चीखते चिल्लाते बाहर की ओर भागे। उन्हें लगा कि शायद गैस सिलिंडर फट गया है। अंदर जाकर देखा तो दो स्कूटी में विस्फोट हुआ था। दोनों में चाबियां लगी हुई थीं, जबकि दुकानों का सामान बिखरा हुआ था।

बाजार में लगभग 100 से अधिक लोग थे
विस्फोट में घायल हुए लोगों को आसपास के लोग अस्पताल की ओर भागे। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले नमन जायसवाल का कहना है कि वह बड़े चौराहे पर थे। उन्हें तेज आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा कि शायद एलपीजी सिलिंडर फट गया है। मरकज मस्जिद के नजदीक पहुंचने पर उन्हें स्कूटी में विस्फोट का पता चला। बिसातखाना की बाजार में लगभग 100 से अधिक लोग थे। एक चार पहिया वाहन और कई दोपहिया वाहन भी खड़े हुए थे। विस्फोट होने के बाद जल्द से जल्द वाहनों को हटवाया गया।

धुएं और धूल का गुबार, चीख-पुकार के बीच मची भगदड़
घनी आबादी वाले इलाके मिश्री बाजार में भीषण विस्फोट से कुछ देर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। दीपावली पर्व नजदीक होने के कारण अतिसंवेदनशील इलाके में हुई घटना से पुलिस और इंटेलीजेंस के होश उड़ गए। विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए धूल और धुएं का गुबार छा गया। घायल जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे।

कान सुन्न हो गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए
दहशत में आसपास के दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास रहने वालों के कान सुन्न हो गए और खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस और इंटेलीजेंस इलाके में रहने वालों की कुंडली खंगालने में लग गई है। हालांकि, मूलगंज में दिल दहलाने वाली विस्फोट की घटना कोई नई नहीं है। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं शहर में हो चुकी हैं, जो आज तक रहस्य बनी हुई हैं।

पहले हो चुकी हैं ये घटनाएं

28 जनवरी 2025 को रेलबाजार थानाक्षेत्र के फेथफुलगंज के गोरा कब्रिस्तान के पास कबाड़ी मोहम्मद रऊफ के घर में विस्फोट से चीथड़े उड़ गए थे।

31 अक्तूबर 2024 को सीसामऊ थानाक्षेत्र के गांधी नगर में मकान के बाहर विस्फोट से पति-पत्नी की मौत।

22 जनवरी 2023 को बजरिया थानाक्षेत्र के कंघी मोहाल में मकान में बारूद से विस्फोट में एक की मौत, दो घायल।

9 मई 2023 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवानपुरवा इलाके विस्फोट छत उड़ी, महिला की मौत।

9 अगस्त 2023 में कल्याणपुर खुर्द में आयकर अधिकारी के घर में विस्फोट में एक महिला घायल हुई थी।

27 अक्तूबर 2022 में काकादेव में एक गाय के मुंह में बम फटा था जिसमें उसका जबड़ा उड़ गया था।

25 अगस्त 2020 में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही भट्ठा में विस्फोट।

21 अक्तूबर 2019 नौबस्ता द्विवेदी नगर में धमाका, दो घायल।

20 फरवरी 2019 कालिंद्री एक्सप्रेस में धमाका कोई घायल नहीं।

अप्रैल 2019 ओएमसी में धमाका तीन की मौत, आठ घायल।

4 अक्तूबर 2017 सरसौल में 100 वर्ष पुराने मकान में धमाका, चार मकान गिरे, दो की मौत।

23 जनवरी 2015 को कल्याणपुर के न्यू अशोकनगर में बम विस्फोट।

14 अक्तूबर 2008 में बजरिया में साइकिल पर लदे विस्फोटक में धमाका, दो घायल।

20 जून 1997 की रात घंटाघर पर भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें पांच राहगीर घायल हुए थे।

ये था पूरा मामला
मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि डेढ़ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। आसपास की कई दुकानों में दरारें आ गईं। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। धमाके में आठ लोग घायल हुए।

दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोग गिरफ्तार
चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू (किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और छानबीन की। घटना की जांच के लिए लखनऊ से एटीएस को बुलाया गया है। टीमें तोड़फोड़ की साजिश समेत अन्य बिंदुओं पर धमाके का कारण जानने में जुटी हैं। देर रात पुलिस ने छापे मारकर दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी हो चुकी स्कूटी में हुआ धमाका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाके में क्षतिग्रस्त हुई एक स्कूटी धमाके में घायल अश्वनी की है। अश्वनी की डिप्टी पड़ाव में होजरी की दुकान है, वह वहां सामान लेने आए थे। जबकि दूसरी स्कूटी गोविंदनगर 11 ब्लॉक निवासी बृजेंद्र रस्तोगी के नाम पर है। यह स्कूटी 31 मार्च 2023 को चोरी हो गई थी। पुलिस बृजेंद्र के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विस्फोटक की बजाय पटाखे से धमाका होने का अंदेशा
बम धमाके की सूचना पर महापौर प्रमिला पांडेय, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार, डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता जांच कर रहा है, हालांकि शुरुआती जांच में विस्फोटक की बजाय पटाखे से धमाका होने का अंदेशा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा,कि धमाका कैसे हुआ।

फतेहपुर बवाल: भीड़ को रोकने में बेबस दिखी पुलिस, हालात भांपने में देर…हिंसा में तब्दील होने से बचा आबूनगर
मकबरा जाने वाली हर गली पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए जाने का प्रयास किया था। इसके बाद भी पुलिस बवाल रोकने में नाकाम रही। पुलिस का पहरा मुख्य प्रवेश मार्ग कर्पूरी चौराहे के बाद करीब एक किलोमीटर दूर तक रहा।

फतेहपुर जिले में पुलिस-प्रशासन को जरा भी अंदाजा नहीं था कि विवादित स्थल पर पूजा पाठ का मामला हिंसक रूप ले सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ एकाएक आक्रोशित हो गई। प्रवेश मार्ग की बैरिकेडिंग स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी कम होने के कारण भीड़ के सामने आने पर रोकने के बजाए बचाव की मुद्रा में दिखे। कुछ देर बाद बीजेपी नेताओं के कहने पर भीड़ उठी। इनकी संख्या 300 से अधिक थी। इन्हें मकबरे पर मौजूद फोर्स रोकने में नाकाम साबित हुई।

माैके पर माैजूद लोगों ने बताया कि डाक बंगले के पास कर्पूरी ठाकुर चौराहे पर हिंदूवादी संगठन के लोग सुबह करीब नौ बजे बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के आह्वान पर पहुंच गए थे। जिलाध्यक्ष के आने के बाद धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी। दोपहर 11 बजे भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस फोर्स भीड़ को देखकर अलर्ट होती इससे पहले ही कार्यकर्ता चल दिए और बैरिकेडिंग के गेट पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

बाकी फोर्स भी हाथ-पैर समेटे नजर आई

एक बैरिकेड गिरने के बाद भीड़ उस पर चढ़कर निकलने लगी। सीओ सिटी गौरव शर्मा और कोतवाल तारकेश्वर राय भीड़ को रोकने की कोशिश करने लगे ,लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। बाकी फोर्स भी हाथ-पैर समेटे नजर आई। जिलाध्यक्ष के कहने पर बाकी भीड़ रुक गई। परिसर स्थल पर प्रशासन के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। लोगों बताया कि उधर मकबरे के पीछे दूसरे समुदाय के लोग इकठ्ठा हो गए।

फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद

मकबरे में घुसने वाला हिंदू संगठन का जत्था लौट गया

थोड़ी ही देर में पथराव शुरू हो गया। दोनों समुदाय के बीच पत्थर चलने लगे। एक इंस्पेक्टर मजिस्ट्रेट से भीड़ रोकने के लिए आवश्यक बल के प्रयोग करने का आदेश मांगते रहे। मजिस्ट्रेट ने उनकी बात अनसुनी कर दी और मामला शांत कराने के लिए कहा। दोनों समुदायों के बीच झड़प के बाद मकबरे में घुसने वाला हिंदू संगठन का जत्था लौट गया। उपद्रव की खबर पर डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे।

भगवा झंडे लेकर दोबारा आई भीड़ को रोका

मकबरे से पूरब व उत्तर दिशा में दूसरे समुदाय की भीड़ लाठी-डंडे लेकर जाने लगी। उधर, कार्यकर्ताओं की भीड़ दोबारा स्थल पर पहुंचने लगी। इस बीच पुलिस बल दो हिस्सों बंट गया। दोनों समुदायों को टकराने से रोकने लिए उनके सामने खड़ा हो गया। दोनों पक्ष तीखी नारेबाजी करते रहे। डीएम व एसपी ने दूसरे समुदाय के लोगों को समझाया। इधर, पुलिस बल ने भगवा झंडे लेकर दोबारा आई भीड़ को रोका।

एसपी ने लाठी पटक भीड़ को खदेड़ा

हालात पर काबू पाने के लिए एसपी अनूप सिंह ने कई बार लाठी लेकर भीड़ को खदेड़ा। दरअसल दूसरे समुदाय के लोग बार-बार भीड़ लेकर मकबरे की ओर जा रहे थे। डीएम ने कई बार उनकी बात को सुना। उन्हें हर संभव मदद व कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी भीड़ बेकाबू हो रही थी। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे। वह भी नारेबाजी कर रहे थे।

घरों के बाहर बैठे लोगों को अंदर किया
विवादित स्थल से 50 मीटर की दूरी पर दूसरे समुदाय के कई घर हैं। जहां लोग बार-बार बाहर आने के बाद माहौल शांत होने के बाद दोबारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की टीमों ने गलियों में गश्त चालू की। घरों के बाहर बैठे महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को घर के अंदर भेजा। किसी भी हालत में बाहर निकलने पर रोक लगाई है।

रोड पर भीड़ जुटने से जाम के हालात बने
रोड पर भीड़ जुटने से सुबह जाम लगने लगा। हालांकि पुलिस ने एक साइड का कुछ रास्ता खाली कराया। जहां से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इसके बाद भी तीन घंटे तक वाहनों को काफी मशक्कत के बाद मौके से गुजरना पड़ा।

बलवाइयों से निपटने की तैयारी धरी रह गई
मकबरा जाने वाली हर गली पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए जाने का प्रयास किया था। इसके बाद भी पुलिस बवाल रोकने में नाकाम रही। पुलिस का पहरा मुख्य प्रवेश मार्ग कर्पूरी चौराहे के बाद करीब एक किलोमीटर दूर तक रहा। पुलिस ने सीएमओ कार्यालय रोड से लेकर छह गलियों पर बैरिकेडिंग लगाई थी। मकबरे के आसपास घरों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस कर्मी आंसू गैस के गोलों के डिब्बे व रबर गन लेकर घूमते नजर आए।

बलवाइयों से निपटने की तैयारी रह गई धरी, विवादित स्थल के पास घर की छत पर तैनात दरोगा
मकबरे के आसपास घरों में पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि बलवाइयों की रोकथाम की जा सके। पुलिस कर्मी आंसू गैस के गोलों के डिब्बे व रबर गन लेकर घूमते नजर आए।

यूपी के फतेहपुर स्थित मकबरा जाने वाली हर गली पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए जाने का प्रयास किया था। इसके बाद भी पुलिस बवाल रोकने में नाकाम रही। पुलिस का पहरा मुख्य प्रवेश मार्ग कर्पूरी चौराहे के बाद करीब एक किलोमीटर दूर तक रहा।

पुलिस ने सीएमओ कार्यालय रोड से लेकर छह गलियों पर बैरिकेडिंग लगाई थी। बैरिकेडिंग वाले रास्तों पर पुलिस के पहरे से आम लोग जरूर परेशान हुए। उन्हें अपने घर तक जाने के लिए खुद ही वाहनों से उतरकर पहले पूरा परिचय देना पड़ा। उसके बाद बैरिकेड हटाकर वाहन लेकर जाते दिखे।

मकबरे के आसपास घरों में पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि बलवाइयों की रोकथाम की जा सके। पुलिस कर्मी आंसू गैस के गोलों के डिब्बे व रबर गन लेकर घूमते नजर आए। इसका काम सिर्फ पुलिस के दिखाने वाले दांत जैसा रहा। उनका कहीं उपयोग नहीं किया गया।

शासन के दूतों ने ली बवाल की जानकारी

सांप्रदायिक बलवे के बाद शासन ने पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लिया है। घटना के बाद अधिकारियों की जिले में आवाजाही बनी है। प्रकरण के बारे में पल-पल की खबर ली जा रही है। एडीजी संजीव गुप्ता ने भी मौके पर पुलिस कर्मियों की ड़्यूटी पर लापरवाही को संज्ञान में लिया है। शासन स्तर से प्रमुख सचिव गृह विभाग से एक अधिकारी दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे। वह लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी लेकर गए हैं।

माना जा रहा है कि इस बवाल की जांच में कई अधिकारियों तक आंच आ सकती है। जिले के जिम्मेदार भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। प्रयागराज एडीजी संजीव गुप्ता व मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी अजय मिश्रा ने करीब एक घंटे तक मौके की जांच की। एडीजी ने एसपी से ड्यूटियों के बारे में पूछताछ की। तोड़ी बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। बैरिकेडिंग के पास तैनात पुलिस फोर्स के बारे में पूछताछ की। कर्मियों को खड़े देखकर बिफरे। एक-एक टीम बनाकर भ्रमणशील रहने के आदेश दिए।

देर रात तक अधिकारी करते रहे निगरानी
विवादित मकबरा में तोड़फोड़ के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वह अब एक भी चूक नहीं चाहता है। इसे लेकर मकबरे स्थल के आसपास छावनी बना दी गई है। वहीं डीएम, एसपी, एडीएम समेत अधिकारी रात तक मौके पर मौजूद हैं। हर पहलू पर निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं विधायकों ने सद्भाव बनाने की अपील की है।