Saharanpur – RNSNS News

ट्रेन से कटकर जीजा-साले की मौत, एक का पैर कटा; ट्रैक पर क्यों बैठे थे अरमान और सिकंदर?
यूपी के सहारनपुर स्थित पेपर मिल फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि एक यात्री का रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर कट गया। जीआरपी और सिविल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना का पता लगने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे।

रेलवे ट्रैक पर बैठे थे अरमान और सिकंदर
पहली घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। पेपर मिल रेलवे फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर दो युवक बैठे थे। इसी बीच सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक कट गए। मालगाड़ी के नीचे आते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। मालगाड़ी से दो युवकों के कटने की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवक बुरी तरह से कटे हुए थे। दोनों की पहचान अरमान (22) व सिकंदर (23) निवासी गांव शेखपुरा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर बैठे थे, जिनको मालगाड़ी आने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने दोनों के शव जिला अस्प्ताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। अरमान सिंकदर का जीजा था। दोनों की शादी हो गई थी। दोनों को एक-एक बच्चा है।

मनोज का पैर फिसलने से हुआ हादसा
वहीं, दूसरी घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ते समय मनोज चौहान निवासी देवबंद का पैर फिसल गया। दोनों पैर प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गए। ट्रेन को रोककर मनोज को अन्य यात्रियों ने बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों और घायल के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए।

नशे में तो नहीं थे युवक
मालगाड़ी की आवाज सुनकर भी युवक रेलवे ट्रैक से अलग नहीं हुए। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि दो युवक नशे में तो नहीं थे। क्योंकि लोको पायलट ने ट्रैक पर बैठे युवक को देखकर होरन बजाया। उसके बाद भी युवक ट्रैक से नहीं हिले।

खतरे में डाल रहे जिंदगी
अमर उजाला ने 12 दिसंबर के अंक में रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच बैठे युवकों का फोटो प्रकाशित किया था। दो अलग-अलग फोटो छापे थे। इसमें एक पटरी पर बैठा था, जबकि चार युवक ट्रैक के बीचों-बीच बैठे थे। युवक जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।

घर में फैला था खून ही खून, दिल दहलाने वाला था मंजर; इसलिए चार बच्चों का कत्ल कर बाप ने दी जान
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चार बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मरने वाले बच्चों में 13, नौ और सात साल की लड़की, जबकि पांच साल का लड़का है। सनसनीखेज वारदात की सूचना जैसे ही लोगों को मिली, तो मौके पर की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थाल के पास भारी संख्या में भीड़ लग गई। पुलिस में शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने पूछताछ भी शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने की वजह भी सामने आई है।

चार बच्चों का काट दिया गला
जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर में युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेत दिया। इसके बाद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13),  कीर्ति (9), प्रगति (सात) और बेटे ऋषभ (पांच) के साथ रहता था।

घर पर थे चारों बच्चे और राजीव
कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गई थी। राजीव की पत्नी कांति उर्फ कौशल्या का मायका गांव करतौली, थाना फतेहगंज पूर्वी में है। घर में राजीव और चारों बच्चे थे। राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

घर में फैला था खून ही खून
काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। अंदर खून ही खून फैला था। चारपाई भी खून से सनी था। चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से काटे गए थे।

मानसिक रूप से परेशान था युवक
अंदर राजीव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। वे चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है। साथ ही गृह कलेक्श की भी जानकारी मिल रही है।

पिता पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव का एक साल पहले एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी-कभी दिमाग पर गर्मी चढ़ जाती थी तो उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। एसपी राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है।

हादसे के बाद से करने लगा था अजीब हरकतें
पिता पृथ्वीराज ने बताया कि एक वर्ष पूर्व राजीव और उसकी पत्नी कौशल्या उर्फ कांति बाइक से गांव आ रहे थे। भावलखेड़ा सीएचसी के पास ट्रॉली से बाइक टकरा गई थी। सिर में चोट लगने के बाद से राजीव अजीब हरकतें करने लगा था। वह अपने आप से ही बातें करता रहता था। बगैर किसी वजह से झगड़ा करने लगता था।

भाजपा नेता ने क्यों अपने ही बीवी-बच्चों को भूना? यह बीमारी या फिर नेहा बनी वजह
गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लिए लोग घर के अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को एक बड़ी ही खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां गंगोह स्थित सांगाखेड़ा में एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को पर जानलेवा हमला कर दिया। भाजपा नेता का नाम योगेश रोहिला है। जो पार्टी में जिला कार्यसमीति के सदस्य हैं।

हमले में बेटे और बेटी की मौत
जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा नेता ने अपने ही घर में इस घटना को अंजाम दिया है और चारों के सिर में गोली मारी है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लिए लोग घर के अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी नेहा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

भाजपा नेता को है ये बीमारी
अभी तक की जांच में बताया जा रहा कि भाजपा नेता योगेश रोहिला बीते कई दिनों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं और उनका उपचार चल रहा है। बोला ये भी जा रहा है कि वह इस बीमारी की दवा भी ले रहे हैं। हालांकि अभी इस पर किसी डॉक्टर का बयान सामने नहीं आया है कि वाकई उनकी बीमारी इतनी गंभीर थी कि वो किसी की भी जान ले सकते हैं।

गोली मारने के बाद निकला बाहर और बोला- मैंने सबको गोली मार दी
पड़ोसियों ने बताया कि जिस घर में वारदात हुई है वहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद योगेश ने दरवाजा खोला और पुलिस को फोन करते हुए बोला- मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है। हैरानी की बात यह रही कि उसने भागने की कोई कोशिश नहीं की।

पत्नी का था किसी और से अवैध संबंध
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि योगेश और नेहा के बीच विवाद चल रहा था। योगेश को नेहा पर किसी से अवैध संबंध का शक था। इसी गुस्से में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। हालाकि अभी इस वजह की स्थित स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस कई एंगल से इस केस की जांच कर रही है। जब तक नेहा गवाही देने की स्थिति में नहीं आ जाती तब तक कुछ भी साफतौर पर कहना मुश्किल होगा।