Varanasi – RNSNS News

PM Modi Road Show Live: 51 ब्राह्मणों की शंख, ध्वनि की गूंज के बीच पीएम मोदी का काशी विश्वनाथ धाम में हुआ आगमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा शहर गूंज उठा।

शंख, ध्वनि की गूंज के बीच पीएम का स्वागत

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में 51 ब्राह्मणों की शंख, ध्वनि की गूंज के बीच प्रवेश किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए।

विश्वनाथ धाम पहुंचा पीएम का काफिला

पीएम मोदी का काफिला मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। प्रधानमंत्री करीब एक साल बाद श्री काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

पीएम मोदी का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर पीएम का स्वागत कर रहे हैं। पीएम का काफिला लहुराबीर की ओर रवाना हो गया है।

पीएम मोदी का पल-पल इंतजार

पुलिस लाइन मार्ग पर स्थानीय लोग अपने घरों की बालकनी और खिड़कियों से पीएम को देखने के लिए व्याकुल हैं। यहां करीब दो घंटे से लोग पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पर भी लगी रोक

पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन पर भी रोक लगाई गई है। वहीं गेट नंबर चार पर भाजपा कार्यकर्ता व नेता पीएम के स्वागत के लिए मौजूद हैं। गोदौलिया चौक से चार नंबर गेट तक जीरो ट्रैफिक किया गया है।

PM Modi In Varanasi: कुछ ही देर में शुरू होगा रोड शो

पुलिस लाइंस से जेल रोड पर स्थानीय लोगों को रोक दिया गया है। इस पूरे इलाके को कुछ देर के लिए नो बाइक जोन भी बना दिया गया है। 15 मिनट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन इसी मार्ग पर होने वाला है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम के रोड शो के लिए मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक ट्रैफिक जीरो किया गया है। पैदल चलने वालों को भी सड़क से हटाया जा रहा है। वहीं बाबा कालभैरव जाने वाले रास्तों पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया है।

PM Narendra Modi in Varanasi: रोड शो को लेकर पुलिस सतर्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर पुलिस सतर्क है। बुधवार की सुबह अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने मैदागिन से काशी विश्वनाथ तक निरीक्षण किया। वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। रोड शो के लिए रास्ता खाली कराया जा रहा है। कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री की फ्लीट निकलने वाली है।

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्वागत के लिए जगह-जगह प्वॉइंट बनाए गए हैं। वहीं बनारस रेलवे स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए ढोल- नगाड़े बजाए जा रहे हैं।

51 ब्राह्मणों की शंख, ध्वनि की गूंज के बीच पीएम मोदी का काशी विश्वनाथ धाम में हुआ आगमन

ढोल-नगाड़े, शंखनाद के साथ करेंगे पीएम का स्वागत
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भाजपा ने बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए छह पॉइंट बनाए हैं। इन छह पॉइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े, शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत करेंगे। इन पॉइंट पर मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे। इन छह पॉइंट में मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर गेट मुख्य हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री करीब एक साल बाद श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे।

चंदौली से यूपी के छह जिलों के न्यायालय परिसरों का शिलान्यास, सीएम व मुख्य न्यायाधीश करेंगे अगुवाई
चंदाैली में आयेाजित कार्यक्रम को लेकर शहर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 17 जनवरी को चंदौली जिले में न्यायिक इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इस दिन न केवल चंदौली बल्कि उत्तर प्रदेश के छह जनपदों—चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया के एकीकृत न्यायालय परिसरों का शिलान्यास एक ही मंच से किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

जिला मुख्यालय चंदौली में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण, एडीजी पीयूष मोर्डिया, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे और अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर ने कार्यक्रम स्थल और आगमन मार्गों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और आपात सेवाओं की समीक्षा की। शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

286 करोड़ की लागत से बनेगा चंदौली का न्यायालय भवन
चंदौली में बनने वाला जिला न्यायालय भवन लगभग 286 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होगा। यह 9 मंजिला अत्याधुनिक भवन होगा, जिसमें 37 न्यायालय कक्ष, अधिवक्ताओं के लिए सुसज्जित चैंबर, भव्य सभागार, पार्क, फूड कोर्ट और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। यह भवन न केवल वादकारियों और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देगा, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को भी अधिक तेज और सुगम बनाएगा।

ऑनलाइन माध्यम से होगा अन्य जिलों का शिलान्यास
एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि चंदौली में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान अन्य पांच जिलों—महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया—के एकीकृत न्यायालय परिसरों का शिलान्यास ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उन्होंने कहा कि अतिथियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस, प्रशासन और अन्य विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

वाराणसी के बीएचयू में छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच पत्थरबाजी के दौरान 100 घायल, वाहन और संपत्ति को नुकसान
बीएचयू में देर रात सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। एलडी गेस्ट हाउस के बाहर चौराहे पर लगे 10 से ज्यादा गमले, वाहन और रखी कुर्सियां तोड़ दी गईं। 100 से ज्यादा घायल हो गए। तमिल संगमम के लगे पोस्टर वणक्कम काशी के दो बड़े पोस्टर फाड़ दिए गए।

बुधवार को यहां 216 छात्रों का स्वागत होना है। करीब आधा किलोमीटर तक ईंट पत्थर बिखरे मिले। मारपीट के बीच में आए ब्रोचा हॉस्टल विज्ञान के एक छात्र का सिर फट गया। उसने बताया कि वह गलती से पत्थरबाजी के बीच में आ गया। इसी दौरान गार्डों ने भी उस पर लाठियां बरसा दीं। बवाल के बीच 50 छात्र, 40 सुरक्षाकर्मी और 10 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं कुछ छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया।

मौके पर तीन थानों और 10 चौकियों की पुलिस और चार ट्रक पीएसी भी पहुंच गई और छात्रों को हॉस्टल तक खदेड़ा। करीब तीन घंटे तक कैंपस में तनाव की स्थिति बनी रही। 300 से ज्यादा छात्रों और करीब 200 सुरक्षाकर्मियों के बीच खदेड़ने और उकसाने का क्रम चलता रहा।

छात्रों द्वारा बताया गया कि राजाराम हॉस्टल के पास किसी गाड़ी वाले ने एक छात्रा को धक्का मार दिया। शिकायत लेकर पहुंचे छात्र के साथ बहसबाजी हुई जबकि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बवाल से पहले मुंह बांधे कुछ छात्र एक दूसरे लड़के को घेरकर मार रहे थे। तभी वहां पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को पकड़कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हवाले कर दिया। इसके बाद कई छात्र हॉस्टल से आए और सुरक्षाकर्मियों पर टूट पड़े।

घायल हुए छात्रों के साथ न्याय की बात लेकर छात्र हॉस्टल से निकलकर कुलपति आवास के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। इस दौरान विवाद बढ़ता गया और अचानक से पत्थरबाजी होने लगी। गुस्साए छात्रों ने एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पहुंचकर सजावटी गमले तोड़ दिए और एक-दूसरे को दौड़ाते रहे।

अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
-प्रो. शिव प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर

काशी-तमिल संगमम 4.0: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र आज करेंगे शुभारंभ
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र मंगलवार को काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ करेंगे। पुडुचेरी के उपराज्यपाल कैलासनाथन, तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री भी शामिल होंगे।

काशी तमिल संगमम 4.0 का शुभारंभ मंगलवार को शाम चार बजे नमो घाट पर होगा। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलासनाथन इसका शुभारंभ करेंगे। तमिल करकलाम यानी तमिल सीखें की थीम पर आधारित इस आयोजन में तमिलनाडु से 1400 से अधिक प्रतिनिधि काशी पहुंच रहे हैं। काशी और तमिलनाडु के पारंपरिक कलाकार संयुक्त प्रस्तुति देते हुए भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।

सोमवार की देर रात तमिलनाडु से अतिथियों की पहली ट्रेन बनारस स्टेशन पहुंची। यहां जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने सभी का स्वागत किया। कमिश्नर एस राजलिंगम ने बताया कि काशी तमिल संगमम कार्यक्रम दो चरणों में 31 दिसंबर तक चलेगा। पहला चरण 2 से 15 दिसंबर तक काशी में और दूसरा चरण 16 से 31 दिसंबर तक चेन्नई में होगा।

इस बार आओ तमिल सीखें थीम पर आयोजन हो रहा है। इसके तहत आईआईटी मद्रास के विद्या शक्ति पोर्टल की मदद से 650 स्कूलों के 15 हजार बच्चों को तमिल सिखाई जाएगी। 50 शिक्षक तमिलनाडु से काशी आएंगे जो यहां विद्यालयों में तमिल भाषा और संस्कृति का परिचय देंगे और छात्रों को तमिल सिखाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मंगलवार को कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर दयालु, आईआईटी मद्रास निदेशक प्रो. वी कामकोटि, बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, शिक्षा मंत्रालय सचिव डॉ. विनीत जोशी समेत अन्य रहेंगे। इस दौरान भरतनाट्यम और तमिल नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा।

इन स्थानों पर भ्रमण करेंगे तमिलनाडु से आने वाले अतिथि

तमिल संगमम् 4.0 के डेलीगेट्स सबसे पहले हनुमान घाट पहुंचेंगे, जहां वह गंगा स्नान, दक्षिण भारतीय परंपरा से जुड़े मंदिरों में दर्शन-पूजन और इतिहास से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और मां अन्नपूर्णा रसोई में प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद सभी प्रतिनिधियों को बीएचयू ले जाया जाएगा, जहां वे एकेडमिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे।

PM Modi in Varanasi: वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम, ये भारतीयों की, भारतीयों द्वारा बनाई गई ट्रेन है
पीएम मोदी काशी से देशवासियों को चार वंदे भारत की सौगात दी। उन्होंने कहा कि ये ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं।

बनारस रेलवे स्टेशन से शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम ने यहां से देशवासियों को चार वंदे भारत की सौगात दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें, भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। ये भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक पूरा अभियान है। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। जिस पर हर भारतीय को गर्व है। आज जिस तरह से भारत ने विकसित भारत के लिए अपने  साधनों को श्रेष्ठ बनाने का अभियान शुरू किया है, ये ट्रेनें उसमें एक मील का पत्थर बनने जा रही हैं।

पीएम ने कहा कि दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का बहुत बड़ा कारण वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर रहा है। जिन भी देशों में बड़ी प्रगति, बड़ा विकास हुआ है, उनके आगे बढ़ने के पीछे बहुत बड़ी शक्ति वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की है। आज भारत भी बहुत तेज गति से इसी रास्ते पर चल रहा है। इसी कड़ी में आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत हो रही है।

कहा कि काशी से खजुराहो वंदे भारत के अलावा, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत और एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई गई है। इन चार नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ ही अब देश में 160 से ज्यादा नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होने लगा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है। ये यात्राएं केवल देवदर्शन का मार्ग नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा है। प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनगिनत तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं। आज जब ये पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो एक तरह भारत की संस्कृति, आस्था और विकास को जोड़ने का भी काम हुआ है। ये भारत की विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की तरफ एक अहम कदम है।

देव दीपावली आज : अस्सी घाट पर सात अर्चक करेंगे महाआरती, महिला क्रिकेट टीम को होगी समर्पित; योगी आज काशी में
अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति की ओर से होने वाली महाआरती भव्य होगी और यह आरती वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित होगी।

देव दीपावली पर गंगा के घाट दीपों की रोशनी से नहाएंगे। अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति की ओर से होने वाली महाआरती भव्य होगी और यह आरती वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित होगी।

अस्सी घाट पर एक लाख दीपक जलाए जाएंगे और इसमें पांच हजार गोबर के दीपक जलेंगे। स्कूली बच्चे 21 तरह की रंगोली बनाएंगे। श्रद्धालुओं पर पांच क्विंटल फूलों की बारिश की जाएगी। तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने बताया कि आरती में सात अर्चक (मुख्य पुजारी) सामूहिक रूप से भाग लेंगे। आरती की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी।

दो दिवसीय दौरे पर आज काशी में होंगे योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार काशी आएंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब छह बजे नमो घाट पहुंचेंगे और देव दीपावली के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। बाबा कालभैरव के दर्शन भी करेंगे। छह नवंबर की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेंगे।

ढोल- नगाड़ों के बीच होगा पीएम मोदी का स्वागत, 52वें दौरे पर आ रहे काशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52वें दौरे पर काशी आ रहे हैं। पीएम के स्वागत में जगह- जगह सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जा रही है। आज भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी।

जीएसटी का तख्ती लेकर पीएम का स्वागत करेंगे लोग
पीएम मोदी के आगमन को लेकर आंबेडकर चौराहे से लेकर ताज होटल तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। जीएसटी सुधार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग जीएसटी का सिंबल लेकर पीएम के स्वागत के लिए खड़े हैं।

ढोल- नगाड़ों के बीच होगा पीएम का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर स्वागत के लिए काशिवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम के स्वागत में ढोल- नगाड़े के साथ डमरू वादन भी किया जाएगा।

पीएम का स्वागत करेंगे राजस्थानी कलाकार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर आंबेडकर चौराहे पर स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है। राजस्थान से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये पीएम का स्वागत करेंगे।

पीएम के स्वागत के लिए लोगों में उत्साह
पीएम मोदी के आगमन को लेकर राम जनम भारती लोकगीत गाए जा रहे हैं। ताज होटल के सामने भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। पीएम के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

पीएम के स्वागत की तैयारी पूरी
प्रधानमंत्री मोदी के काशी आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम के स्वागत में जगह- जगह लोकगीत गाए जा रहे हैं।

52वें दौरे पर काशी आ रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह पौने ग्यारह बजे 52वें दौरे पर काशी आएंगे। बृहस्पतिवार को ही भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी में अपने मॉरीशस के समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। रामगुलाम भारत की राजकीय यात्रा पर हैं और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस ऐतिहासिक शहर में यह मुलाकात स्थायी सभ्यतागत जुड़ाव, आध्यात्मिक बंधन और लोगों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करती है, जिसने भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और अनूठे संबंधों को आकार दिया है।

काशीवासियों को पीएम का पल- पल इंतजार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के मद्देनजर स्टेट बैंक कचहरी के पास स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। काशीवासियों को पीएम का पल- पल इंतजार है।

बीएचयू में पढ़ने वाले मॉरीशस के छात्रों ने अपने पीएम का किया स्वागत
मॉरीशस से आकर बीएचयू में पढ़ाई करने वाले बीएचयू के छात्रों ने अपने प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का खास स्वागत किया। मॉरीशस का झंडा लेकर अपनी मातृभाषा क्रियोल में कहा- बिएनवेन्यू ए वरानसी यानी कि प्रधानमंत्री जी हमारे बनारस में हम आपका स्वागत करते हैं। साथ ही इन विदेशी छात्रों ने मॉरीशस का भोजपुरी गाना भी सुनाया। इसमें से कोई हिंदी से स्नातक तो कोई सितार पर ही रिसर्च कर रहा है।

वाराणसी में बाढ़: इस सीजन में तीसरी बार चेतावनी बिंदु पार कर गईं गंगा, मणिकर्णिका पर एक साथ जल रहीं 12 चिताएं
वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस सीजन में तीसरी बार चेतावनी बिंदु को गंगा पार कर गईं। 36 घंटे में 1.03 मीटर जलस्तर बढ़ा।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर तीसरी बार चेतावनी बिंदु को पार गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 36 घंटे में ही 1.03 मीटर जलस्तर बढ़ा, जिसके चलते सोमवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया, जो चेतावनी बिंदु से रविवार को सिर्फ 33 सेंटीमीटर दूर था। रविवार की रात आठ बजे तक जलस्तर 69.93 मीटर रिकॉर्ड किया था।

गंगा की वजह से वरुणा नदी में पलट प्रवाह है। इससे पुलकोहना से नक्खी घाट के बीच कई मकान पानी से घिर गए। लोगों के घर छोड़ना पड़ा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की सुबह आठ बजे से रविवार की रात आठ बजे के बीच गंगा के जलस्तर में 1.03 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे तटवर्ती इलाकों में दहशत बरकरार है।

वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। खतरे का निशान 71.26 मीटर है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में गंगा का जलस्तर 72.32 मीटर तक गया था, जबकि 2021 और 2022 में अगस्त-सितंबर के बीच लगातार बाढ़ का पानी चढ़ता-उतरता रहा।

वरुणा भी उफनाई, कॉरिडोर तक पहुंचा बाढ़ का पानी
रविवार शाम तक गंगा का पानी घाटों पर करीब चार फीट तक चढ़ गया। इसी के साथ वरुणा नदी में भी उफान शुरू हो गया। बाढ़ का पानी वरुणा कॉरिडोर के आगे तक पहुंच गया। हर साल जुलाई से सितंबर का समय वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लिए बाढ़ का खतरा रहता है। नक्खी घाट, तालीमनगर, हिदायत नगर, पुल कोहना, तिनपुलिया, सक्कर तालाब, बघवानाला और मौजाहाल जैसे इलाकों में पानी घुसने के आसार बन रहे हैं। हिदायत नगर की अनीता देवी ने कहा कि सुबह से ही वरुणा का पानी तेजी से बढ़ा है। घर के बाहर पानी भरने का डर बना हुआ है। नक्खी घाट निवासी रामकुमार ने बताया हर साल यही सोचते हैं कि पानी उतर जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। इससे मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मणिकर्णिका पर एक साथ जल रहीं 12 चिताएं
जलस्तर में तेज बढ़ोतरी से हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह गली में करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पूरी तरह से डूब गया है। इस कारण सिर्फ छत पर ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। छत पर एक साथ सिर्फ 12 चिताएं ही जल रही हैं। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पर लोगों को शवदाह करने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

यमुना के उफनाने से बढ़ी दिक्कत, प्रयागराज से काशी तक असर
यमुना नदी के उफनाने से दिक्कत ज्यादा बढ़ी है। यमुना प्रयागराज में आकर गंगा में मिलती है इसलिए प्रयागराज से काशी तक असर दिख रहा है। अगले 24 घंटे में भी जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।

वाराणसी में कालोनाइजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने मार डाला
वाराणसी जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ को दिनदहाड़े कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। जिससे अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के अरिहंत नगर कालोनी के पास सुबह 9 बजे बाइक सवार कालोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

बदमाशों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बाइक सवार कालोनाइजर को चलती बाइक पर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने समांतर चलते हुए कनपटी और सीने पर गोली मारी। पीछे बैठे दो बदमाशों ने लक्ष्य करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। राहगीर महिला ने यह देख शोर मचाया। तब तक बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले।

क्या है मामला
बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह महेंद्र गौतम (54) अपने मकान बुद्धा सिटी से अपने कार्य क्षेत्र अरिहंतनगर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पीछा कर महेंद्र गौतम को गोली मार दी।

गोली लगते ही सड़क पर गिर गए महेंद्र
इस दौरान गोली महेंद्र के कनपटी पर लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। वहीं बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। वहां मौजूद महिला की सूचना पर पहुंचे लोगों ने आनन- फानन घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस
गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश कॉलोनी का रास्ता पकड़ कर रिंगरोड की तरफ भाग गए। इसके बाद कॉलोनी के रहने वाले लोगों की सूचना के बाद डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

काशी में गंगा चेतावनी बिंदु पार…मणिकर्णिका घाट की गलियों में लगी शवों की कतार, इतने परिवारों ने छोड़ा घर
काशी में गंगा चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। 15 गांव और शहर के 10 मोहल्ले प्रभावित हो गए हैं। मणिकर्णिका घाट की गलियों में शवों की कतार लगी है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी चेतावनी बिंदु को पार कर गई है। गंगा अब 70.36 मीटर के ऊपर बह रही है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अब धीरे-धीरे जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर की तरफ बढ़ता जा रहा है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से मणिकर्णिका घाट की गलियों में नाव चलने लगी हैं। शवदाह करने के लिए लोगों को कतार लगानी पड़ रही है। गंगा में बाढ़ की वजह से 15 गांव और शहर के 10 मोहल्ले प्रभावित हो चुके हैं। अब तक 436 परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है।

जलस्तर में हर घंटे चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
केंद्रीय जल आयोग की ओर जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.92 मीटर था और जलस्तर में हर घंटे चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही थी। शाम चार बजे गंगा ने चेतावनी बिंदु 70.26 को पार कर लिया और जलस्तर 70.28 मीटर था।

शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 70.36 मीटर पहुंच गया था जो कि चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा था। मणिकर्णिका घाट की गलियों में नाव चल रही है और छत पर शवदाह के कारण गलियों में शवयात्रियों को 30 से 40 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है।

बाबा मसाननाथ सेवा समिति के संजय गुप्ता ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण शवदाह में दिक्कत हो रही है और शवयात्रियों को 30 से 40 मिनट इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में भी अब जगह कम पड़ने लगी है। घाट के सारे मंदिर पानी में डूब चुके हैं।

घनी आबादी वाले इलाकों में घुसा वरुणा का पानी
केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि इस वर्ष बाढ़ का कहर भयावह हो सकता है। गंगा के उफान और वरुणा में पलट प्रवाह से दीनदयालपुर, पैगंबरपुर, पुलकोहना, पुराना पुल, रूप्पनपुर और सलारपुर सहित कई तटीय बस्तियों के हालात गंभीर हो गए हैं।

किसान संजय चौधरी और अजय चौधरी ने बताया कि उनके खेतों में लगी भिंडी, लौकी, टमाटर, नेनुआ जैसी मौसमी सब्जियां पानी में डूब चुकी हैं और फसल बर्बादी के कगार पर है।

वरुणा का प्रचंड रूप देख बाढ़ में फंसे लोगों में भय का माहौल है। नक्खी घाट निवासी संजय गुप्ता, दीनदयालपुर के रमेश सोनकर, विजय सोनकर ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देख कर 2014 की स्थिति की याद आ रही है।

1978 का रिकॉर्ड टूटने की आशंका
गंगा नदी का जलस्तर अब डराने लगा है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा और वरुणा नदियों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि आने वाले दो चार दिन तक अगर यही हालात रहे हो जलस्तर खतरे के निशान को भी पार कर सकता है। यह स्थिति 1978 के रिकॉर्ड जलस्तर 73.901 मीटर के करीब होगी।

ढाब क्षेत्र में खेती को खतरा, राहत शिविर में पहुंचे ग्रामीण
चिरईगांव क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। बाढ़ का पानी अब उन क्षेत्रों को भी पार कर गया है, जो कुछ दिन पहले ही डूबे थे। यदि पानी का बढ़ाव इसी तरह जारी रहा तो किसानों की सब्जियों की नर्सरी नष्ट हो सकती है।

गलियों में घुसा पानी, रास्ता बंद
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद नगवां नाला से पानी घुसने के कारण नगवां नाला के किनारे से होकर अस्सी पुष्कर तालाब जाने वाले रास्ते पर पानी लग गया है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की मदद से चैनल गेट को बंद करवाया गया और पानी के निकासी करने के लिए मोटर पंप को चलवाया गया।

मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
बाढ़ी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जनजीवन की सुरक्षा और संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मंडलायुक्त एस राजलिंगम व उपमहानिरीक्षक 11वीं एनडीआरएफ मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

गंगा नदी का जलस्तर
गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर-70.36
गंगा नदी का चेतावनी बिंदु-70.26
गंगा नदी का खतरे का बिंदु-71.26
गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर-73.90