Kolkata – RNSNS News

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, अब तक नौ लोगों की मौत और छह लोग घायल
कोलकाता के होटल में तड़के भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और छह घायल हुए। दमकल ने आग बुझाई। बचाव अभियान के साथ हादसे के कारणों की जांच जारी है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल के पास ही स्थित है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। यह हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में हुआ। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने भी राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका- पुलिस
होटल में धुआं बहुत ज्यादा भर गया था। इसके कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने बताया कि अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और फिलहाल इमारत को ठंडा करने का काम चल रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल प्राथमिकता होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और आग लगने के कारणों का पता लगाना है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल के पास ही स्थित है।

तारापीठ होटल अग्निकांड से भी भयानक तबाही
इससे पहले सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भी एक होटल में भीषण आग लगी थी। तारापीठ में हुए इस अग्निकांड में भी नौ लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में मेघालय के एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल थे। पुलिस ने होटल मालिक कल्याण पाल सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। आग सुरक्षा व्यवस्था में खामियों की जांच जारी है। यह आग सोमवार को सुबह करीब 4:30 बजे लगी थी। चार मंजिला होटल के भूतल पर आग लगी, जब अधिकांश मेहमान सो रहे थे। आग दूसरी मंजिल तक फैल गई थी। घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे कई मेहमान अपने कमरों में फंस गए। आग लगने के समय होटल में 43 लोग ठहरे हुए थे।

कोलकाता गोदाम हादसा: अब तक पांच की मौत, फंसे कर्मचारियों की तलाश जारी; मालिक पर केस दर्ज, कुल तीन गिरफ्तार
कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने परियोजना पर्यवेक्षक सैयद मोहम्मद गुलजार और दो श्रमिक आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गोदाम मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहे वेयरहाउस की छत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एसएसकेएम अस्पताल में घायल कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी हालत के बारे में जानकारी ली। सरकारी अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि वेयरहाउस से लगभग 25 लोगों को बचाया गया। पांच लोगों की मौत हो गई है। 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज यहां चल रहा है। कुछ कर्मचारी अभी भी फंसे हुए हैं। वे जीवित हैं और हमने उनसे संपर्क कर लिया है। बचाव अभियान जोर-शोर से चल रहा है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।

मामले में तीन गिरफ्तार, मालिक पर केस
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार शाम पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया, इनकी पहचान परियोजना पर्यवेक्षक सैयद मोहम्मद गुलजार और दो श्रमिक आपूर्तिकर्ताओं मोहम्मद अताउल तथा सुभाष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक श्रमिकों में से एक के परिजनों की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। वहीं, गोदाम के मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच के तहत पुलिस ने भवन का स्वीकृत नक्शा और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि निर्माण कार्य और मंजूरी प्रक्रिया में कोई अनियमितता तो नहीं हुई। कोलकाता पुलिस की जासूसी शाखा और अन्य विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गोदाम निर्माण को कोलकाता नगर निगम से मंजूरी मिली थी। अब यह जांच की जा रही है कि क्या निर्माण नियमों का उल्लंघन हुआ था और ऐसे ढांचे को अनुमति कैसे दी गई। मामले में मंजूरी देने वाले अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

सीएम शुभेंदु ने घटनास्थल का किया दौरा
इससे पहले दिन में, सीएम शुभेंदु ने कई मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल का दौरा किया और बचाव अभियान की निगरानी की थी। इसके बाद सीएम ने कहा था कि यह घटना बन रहे गोदाम के गलत बिल्डिंग प्लान की वजह से हुई। उन्होंने यह भी बताया कि इसके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि बिल्डिंग प्लान को इस साल 17 जनवरी को मंजूरी मिली थी। शुरू में केएमसी के इंजीनियरों ने कहा कि बिल्डिंग प्लान में गड़बड़ी है। इंजीनियर आज बाद में हमें एक डिटेल्ड रिपोर्ट भेजेंगे। मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनकी पहचान बेहरा ब्रदर्स के तौर पर हुई है।

केएमसी इलाके में कमर्शियल निर्माण पर लगी रोक
मुख्यमंत्री शुभेंदु ने आगे कहा कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) इलाके में बन रही सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज पर काम 31 जुलाई तक बंद रहेगा। सीएम ने कहा कि आज की घटना के बाद, मैंने केएमसी को निर्देश दिया है कि 31 जुलाई तक बन रही सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज पर काम रोक दिया जाए। हम उनके बिल्डिंग प्लान, साइट प्लान और साइट पर जाकर जांच करेंगे। जिनके डॉक्यूमेंट्स सही पाए जाएंगे, वे 1 अगस्त से काम फिर से शुरू कर सकते हैं।

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा में दो की मौत, कोलकाता के न्यू मार्केट में बुलडोजर से भीड़ ने की तोड़फोड़
पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद कई जगहों पर हिंसा और बवाल की खबरें सामने आई हैं। चुनाव आयोग ने हिंसा की इन घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य की पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बंगाल में कई टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार की देर रात बुलडोडर एक्शन से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक कोलकाता के हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लेकर तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर पर हमला किया।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट। बंगाली परिवर्तन का आनंद ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कई जगहों पर तोड़फोड़ और बवाल की खबरें सामने आई हैं।

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा : टीएमसी की नवनिर्वाचित विधायक के घर पर भी हुआ हमला

उत्तर 24 परगना जिले की स्वरूपनगर विधानसभा सीट से जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार बीना मंडल के घर पर मंगलवार को हमला किया गया। बताया जा रहा है कि बोंगांव में भीड़ ने बीना मंडल के घर में तोड़फोड़ की और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

Kolkata’s historic New Market. Bengalis revelling in Parivartan. pic.twitter.com/TfW6jJNkgo
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 5, 2026

टीएमसी की नवनिर्वाचित विधायक बीना मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और हमला करने का आरोप लगाया है। टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई जगहों पर हिंसा होने का आरोप लगाया है।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अभिषेक बनर्जी ने चुनाव नतीजों के बाद व्यापक हिंसा का दावा करते हुए कहा कि भाजपा समर्थकों ने उत्सव के नाम पर राज्य भर में 300 से 400 पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर में विजयी टीएमसी उम्मीदवार बीना मंडल के घर में तोड़फोड़ की गई और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया गया।

हिंसा की खबरों पर चुनाव आयोग सख्त
पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हिंसा की खबरों पर चुनाव आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने मंगलवार को राज्य प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि चुनाव के बाद होने वाली किसी भी तरह की हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया है।

शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट की कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘शांति भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। चुनाव आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव बाद की हिंसा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को कहा है। इसमें शामिल व्यक्ति चाहे कोई भी हो, उसके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।’

पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस
टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन हो गया है। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुकुल रॉय लंबे समय से बीमार थे और कोलकाता के साल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। वहीं पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई।

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन हो गया है। मुकुल रॉय बीमार थे और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है और बताया कि बीती रात 1.30 बजे उन्हें अस्पताल में ही दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे 71 वर्ष के थे।

टीएमसी के संस्थापक सदस्य रहे

ममता बनर्जी के बाद वे टीएमसी में दूसरे नंबर के नेता थे। यही वजह थी कि जब टीएमसी सत्ता में आई और केंद्र में हिस्सेदारी मिली तो मुकुल रॉय को रेल मंत्री बनाया गया।

मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और पार्टी के संगठन को खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका थी।

साल 2006 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए और 2009 और 2012 तक राज्यसभा में पार्टी के नेता रहे।

मुकुल रॉय अपनी संगठन क्षमता के लिए जाने जाते थे और एक समय उन्हें बंगाल की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था।

2010 के दशक में मुकुल रॉय के टीएमसी के साथ रिश्ते बिगड़ गए। खासकर शारदा चिटफंड घोटाले जैसे मुद्दों के बाद वह टीएमसी से दूर हो गए।

फरवरी 2015 में पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया। सितंबर 2017 में मुकुल रॉय ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा को बंगाल में पैठ बनाने में की मदद

इसके बाद साल 2017 में मुकुल रॉय भाजपा में शामिल हो गए। मुकुल रॉय ने जमीनी स्तर पर काम करके भाजपा को बंगाल में पैर जमाने में मदद की।

उनके भाजपा में रहते हुए ही पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

साल 2021 में मुकुल रॉय कृष्णानगर उत्तर सीट से विधायक चुने गए। हालांकि जल्द ही उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया और वापस टीएमसी में लौट आए। हालांकि टीएमसी में वापस आने के बाद वे ज्यादा सक्रिय नहीं रहे।

CBI पर भी भरोसा नहीं; आरजी कर पीड़िता के पिता बोले- असली दोषी बचाए जा रहे, साजिश के लगाए आरोप
आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता के पिता ने गुरुवार को सीबीआई की जांच पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह एक लीपापोती है और एजेंसी अपना काम ठीक से नहीं कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि मामले में असली दोषियों को बचाया जा रहा है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या केस में अब नया विवाद खड़ा हो गया है। पीड़िता के पिता ने हाई कोर्ट और सीबीआई दोनों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़िता के पिता का कहना है कि हाई कोर्ट ने बहुत बड़ी गलती की, जब केस सीबीआई को सौंप दिया। उनका आरोप है कि सीबीआई सही तरीके से जांच नहीं कर रही और सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ एक आरोपी को पकड़कर असल दोषियों को बचाया जा रहा है।

किन लोगों पर जताया गया शक?
परिवार का आरोप है कि इस मामले में कुछ पुलिस अधिकारी, कुछ डॉक्टर और बड़े अधिकारी भी साजिश में शामिल हो सकते हैं। परिवार ने खास तौर पर डॉक्टर सुदीप्तो रॉय और कुछ पुलिस अधिकारियों से कस्टडी में पूछताछ की मांग की है।

पिता ने राज्य सरकार पर भी लगाए आरोप
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने साजिश रची और मेरी बेटी को मारा, वे कभी सामने आकर यह नहीं कहेंगे कि उन्होंने उसे मारा है। हाई कोर्ट ने यह केस ऐसी जांच एजेंसी को सौंपकर बहुत बड़ी गलती की है… राज्य सरकार क्या कह सकती है? वह पहले दिन से ही इस मामले को दबा रही है। स्वास्थ्य मंत्री और विधायक सुदीप्तो रॉय इस साजिश में शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव भी इसमें शामिल हैं। मेरे पास इसका भी सबूत है।

CBI पर क्या सवाल उठे?
पीड़िता के वकीलों का कहना है, सीबीआई की रिपोर्ट साफ नहीं है। जिन लोगों के नाम सामने आए, उनसे सही तरीके से पूछताछ नहीं हुई। कुछ लोग पॉलीग्राफ टेस्ट में फेल भी हुए, फिर भी उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया। पीड़ित के वकील, एडवोकेट राजदीप हलदर ने कहा कि पूरी कोलकाता पुलिस बिरादरी इस केस से जुड़ी हो सकती है और असली आरोपी को बचाने के लिए संजय रॉय को फंसाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस बिरादरी इस मामले से गहराई से जुड़ी हुई है और ड्यूटी में लापरवाही का हवाला दिया, जो उनके हिसाब से जानबूझकर की गई थी।

केस में अब तक क्या हुआ?
8-9 अगस्त 2024 की दरमियानी रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज कैंपस में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। बाद में हाई कोर्ट ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाकर केस सीबीआई को दे दिया। मामले में सीबीआई ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया, जिसे उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। लेकिन परिवार का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि बड़ी साजिश का मामला है।

कोलकाता में रातभर हुई मूसलाधार बारिश, घरों में घुसा पानी; अगले दो दिन के लिए जारी हुई चेतावनी
भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आगे भी भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

बारिश की वजह से कई सड़कें पानी से लबालब भर गईं। घरों और आवासीय परिसरों में भी पानी घुस गया। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा बारिश दक्षिण कोलकाता के गरिया कमदहारी इलाके में हुई, जहां कुछ ही घंटों में 332 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जोधपुर पार्क में 285 मिमी, कालीघाट में 280 मिमी, टॉपसिया में 275 मिमी और बालीगंज में 264 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरी कोलकाता के थांटनिया इलाके में भी 195 मिमी बारिश हुई।

बताया गया है कि भारी बारिश के चलते कई जगहों पर तीन फीट तक पानी भर गया। इसके चलते रेलवे पटरियां डूबी रहीं और ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। इसके अलावा मेट्रो संचालन में भी दिक्कतें आई हैं।

क्या है भारी बारिश की वजह?
भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम और बांकुरा जिलों में बुधवार तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 25 सितंबर के आसपास खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है, जिससे बारिश का सिलसिला और बढ़ सकता है।

शादी से इनकार पर पहले पीटा फिर तीन घंटे तक की दरिंदगी; पीड़ित छात्रा बोली- मोनोजीत ने मेरे…
कोलकाता पुलिस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के एक पूर्व और दो मौजूदा छात्रों सहित तीन लोगों को कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। घटना कथित तौर पर कस्बा में कॉलेज परिसर में हुई थी। अब छात्रा की शिकायत में इस मामले में कुछ बड़े खुलासे हुए हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पीड़िता छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसी के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस कृत्य को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रोमित मुखोपाध्याय (20) को गिरफ्तार किया है। मोनोजीत इसी कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि जैब व प्रोमित मौजूदा छात्र हैं। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता का न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है। मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पहले पीटा, फिर की हैवानियत
साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई इस वारदात ने पिछले साल अगस्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म व हत्या की भयावहता याद दिला दी है। पीड़िता विधि छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसने मोनोजीत के शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था, तो उसने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा। इतना ही नहीं वे तीनों मिलकर उसे घसीटते हुए गार्ड रूम में ले गए। जहां मोनोजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

गार्ड रूम में दरिंदगी करता रहा मोनोजीत, बाहर पहरा देते रहे अन्य दोनों आरोपी
पीड़िता ने बताया इस दौरान दोनों आरोपी बाहर पहरा दे रहे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया और सुरक्षा गार्ड को उसके कमरे के बाहर बैठा दिया। पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा कि मोनोजीत ने उसके बॉयफ्रेंड को पीटने और माता पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी।

दुष्कर्म का वीडियो बनाया, वायरल करने की दी धमकी
शिकायत के अनुसार दरिंदों ने दुष्कर्म का मोबाइल फोन पर वीडियो भी बनाया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।

तीन घंटे से अधिक समय तक की दरिंदगी
पीड़िता की ओर से कस्बा थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, इस जघन्य कांड को 25 जून की शाम को छात्रसंघ कार्यालय के बगल में कॉलेज के गार्ड रूम में अंजाम दिया गया। आरोपियों ने उससे तीन घंटे से अधिक समय तक दरिंदगी की। पुलिस ने गार्डरूम सील कर दिया है। मोनोजीत के सोशल मीडिया हैंडल से पता चला कि वह कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष व टीएमसी के छात्र संगठन की दक्षिण कोलकाता शाखा का संगठन सचिव है।

पेशे से वकील है मोनोजीत
मोनोजीत जिला अदालत में आपराधिक मामलों का वकील है। उसे कॉलेज में 45 दिन के लिए अस्थायी गैर-शिक्षण कर्मचारी के रूप में नियुक्ति भी दी गई थी।

महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गहरी चिंता व्यक्त की है और बीएनएस के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत तत्काल, समयबद्ध जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़िता को बीएनएसएस की धारा 396 के तहत मुआवजे के साथ-साथ पूर्ण चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। आयोग ने 3 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

आरजी कर की भयावह घटना के 10 महीने बाद हुई वारदात
यह भयावह घटना शहर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के 10 महीने बाद हुई है। आरजी कर मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस क्रूर अपराध की पूरे देश ने निंदा की थी। प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव कॉलेज परिसर में एक सेमिनार रूम में पाया गया था। पोस्टमॉर्टम से यह पता चला था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। कोलकाता पुलिस ने 33 वर्षीय नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट ने दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जिस होटल में आग से गई 15 जानें, वहां 42 कमरों में रुके थे 88 लोग; बचने के लिए बालकनी से कूदे कई
पश्चिम बंगाल में कोलकाता में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक होटल में आग लग गई। आग लगने के कारण भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते समय कई लोग घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि शहर के मच्छुआपट्टी इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में एक महिला और दो बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। 13 अन्य घायल हो गए। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मृतकों में 11 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से आठ की अब तक पहचान हो चुकी है। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कल रात की आग में 15 लोगों की मौत हुई है, इनमें एक महिला, एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। मृतकों में से आठ की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि होटल में शाम करीब साढ़े सात बजे आग लगने की सूचना मिली, जहां इमारत के 42 कमरों में 88 लोग रह रहे थे। आग बुझाने के लिए दस दमकल गाड़ियों को लगाया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आखिरकार सुबह साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हमारी फोरेंसिक टीम इमारत की जांच करेगी। इमारत को चारों ओर से घेर लिया गया है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘कोलकाता में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया
कोलकाता पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच करेगी, जिसे चारों ओर से घेर लिया गया है। कम कीमत वाले ऋतुराज होटल में आग लगने की खबर सबसे पहले मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मिली। आग बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया और करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया।

विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन
राज्य मंत्री सुजीत बोस ने पीटीआई को बताया कि कल रात लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से आठ की पहचान हो गई है। इस त्रासदी के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

बंगाल की खाड़ी में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप; कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं की गई स्थगित
आज सुबह 06:10 पर बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी और 91 किलोमीटर गहराई में था। कोलकाता के पास भूकंप की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है। अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कोलकाता में आए भूकंप का केंद्र शहर से काफी दूर था। इस साल 8 जनवरी को भी कोलकाता में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए थे क्योंकि तिब्बत के सुदूर क्षेत्र और नेपाल के कुछ हिस्सों में शक्तिशाली भूकंप आया था।