मामूली गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में सूचीबद्ध कंपनियों का हाल जानिए

मामूली गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में सूचीबद्ध कंपनियों का हाल जानिए

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 81,444.66 अंक पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई निफ्टी 41.35 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 24,812.05 अंक पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज का हाल…। 

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 145 अंक गिरकर 81295 पर खुला। जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 47 अंक गिरकर 24790 पर खुला। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 81,444.66 अंक पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई निफ्टी 41.35 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 24,812.05 अंक पर बंद हुआ था।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, मारुति, बजाज फाइनेंस, नेस्ले फायदे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और अदानी पोर्ट्स पिछड़ते नजर आए। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *