Bihar Election 2025 – RNSNS News

कोई बिना चुनाव लड़े बना मंत्री…किसी को विरासत का फायदा; नीतीश की नई कैबिनेट में परिवारवाद का बोलबाला
नीतीश कुमार की नई सरकार में सम्राट चौधरी, अशोक चौधरी, संतोष सुमन समेत 26 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। एनडीए की नई सरकार में ऐसे मंत्री भी देखने को मिल रहे हैं, जो राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। विस्तार से पढ़ें यह रिपोर्ट….

नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के 26 सदस्यों ने भी शपथ ली है। शपथ समारोह के बाद से नीतीश सरकार का नया मंत्रिमंडल चर्चाओं में है। वजह बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल में परिवारवाद देखने को मिला। परिवारवादी मंत्रियों की सूची में भाजपा, जदयू, हम (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) और रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के नेता शामिल हैं। 26 में से 10 मंत्री राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं।

बिना चुनाव लड़े कुशवाहा के बेटे बने मंत्री
गुरुवार को पटना में हुए नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण मंच पर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरी ओर, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे को भी दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। इन दोनों के शपथ लेने के बाद परिवारवाद को लेकर नई बहस छिड़ गई है। नई कैबिनेट में 10 मंत्रियों का राजनीति से संबंध है। किसी को अपने पिता की विरासत मिली तो कोई अपने पति की राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते मंत्री पद तक पहुंचा। बता दें कि बिहार चुनाव में एनडीए के चुनकर आए 29 विधायक ऐसे हैं जिनकी पृष्ठभूमि परिवारवाद की राजनीति की ही है। इनमें 11 विधायक भाजपा के और 11 ही विधायक जदयू के भी हैं।

नीतीश की नई कैबिनट में दिखा परिवारवाद
राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले नेताओं में सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, रमा निषाद, नितिन नबीन, श्रेयसी सिंह और संतोष सुमन जैसे कई नेता शामिल हैं।  उपेंद्र कुशवाहा पहले ही राज्यसभा सदस्य हैं और उनकी पत्नी सासाराम से विधायक हैं। अब बेटे दीपक प्रकाश को भी बिना चुनाव लड़ाए मंत्री बना दिया गया है। जल्द ही एमएलसी बनाया जाएगा। मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन की फिर से मंत्री के रूप में वापसी हुई है।

राजद ने बिहार की नई कैबिनेट पर कसा तंज

राजद ने नई कैबिनेट पर निशाना साधते हुए एक्स पर नीतीश कैबिनेट के ऐसे मंत्रियों को सूची जारी की है। जो राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। राजद ने एक्स पर लिखा:

𝟏.मैं पूर्व मुख्यमंत्री व गया से सांसद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुत्र, वर्तमान विधायक ज्योति मांझी का दामाद और वर्तमान विधायक दीपा मांझी का पति संतोष सुमन मांझी!

𝟐.मैं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक स्व॰ श्रीमती पार्वती देवी का उपमुख्यमंत्री पुत्र सम्राट चौधरी!

𝟑.मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और वर्तमान विधायक श्रीमती स्नेहलता का पुत्र दीपक प्रकाश

𝟒.मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह।

𝟓.मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की पुत्रवधु और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद।

𝟔.मैं पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी का पुत्र विजय चौधरी।

𝟕. मैं पूर्व मंत्री महावीर चौधरी का पुत्र और समस्तीपुर की वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी का पिता अशोक चौधरी।

𝟖.मैं पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा का पुत्र नितिन नबीन.

𝟗.मैं पूर्व मंत्री चन्द्रिका राम का पुत्र और पूर्व विधायक अनिल कुमार का भाई सुनील कुमार!

𝟏𝟎.मैं समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व॰ भूटन सिंह की पत्नी लेसी सिंह।

ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त करके एक नए बिहार का निर्माण करूंगा।

𝟏. मैं पूर्व मुख्यमंत्री व गया से सांसद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुत्र, वर्तमान विधायक ज्योति मांझी का दामाद और वर्तमान विधायक दीपा मांझी का पति संतोष सुमन मांझी!

𝟐. मैं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक स्व॰ श्रीमती पार्वती देवी का उपमुख्यमंत्री…
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 20, 2025

मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर सीएम नीतीश कुमार का मंथन, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी हुए रवाना
बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाली एनडीए ने बिहार में नई सरकार बना ली है। सीएम नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली। पीएम मोदी निकले तो विभागों पर मंथन शुरू हुआ।

Deepak Prakash : उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने पर ट्रोलिंग
आज गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान 26 मंत्री भी बने, जिसमें कई चेहरे नए भी हैं, लेकिन सबसे अधिक जिन बातों पर चर्चा एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया जाना है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक उनके नाम की बहुत कोई चर्चा नहीं थी। ऐसे में दीपक प्रकाश ना तो विधायक हैं ना एमएलसी हैं फिर भी  उन्होंने नीतीश कुमार के कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा ट्रोल हो रही है।

Bihar Minister Department : स्वास्थ्य-खेल सहित कुछ मंत्रियों का नाम पक्का

बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 35 मंत्री बन सकते थे। फिलहाल सीएम नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी पटना से निकले, तब कुछ घंटे बधाई-स्वागत का सिलसिला चला। अब मंत्रियों के विभागों पर बात चल रही है। पहले दोनों भाजपाई डिप्टी सीएम के साथ बिहार चुनाव प्रभारी, बिहार प्रभारी आदि ने विमर्श किया। इसके बाद, इस संबंध में दलों के अंदर भी बात हुई। अब तक सबकुछ फाइनल नहीं हुआ है, इसलिए सूची नहीं जारी की गई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ समेत कुछ विभाग पुराने मंत्रियों के पास ही रहेंगे। खेल विभाग श्रेयसी सिंह को देने का फैसला लगभग हो गया है।

चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर और अन्य विपक्षी नेताओं पर किया तीखा हमला
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर और अन्य विपक्षी नेताओं पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि वे लोग अहंकार की पराकाष्ठा को पार कर गए थे, जिसका जवाब जनता ने दिया है।

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दी बधाई
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने एनडीए की नयी सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि नयी सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों के लिए आज गौरव का दिन है। बिहार में न सिर्फ नयी सरकार का गठन हुआ है, बल्कि विकास की नयी गति का आगाज हुआ है। नयी सरकार विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। यह विकास हर क्षेत्र और हर तबके के लिए खास होगा। आज विकास की क्षितिज में सूर्य की नयी किरणें प्रस्फुटित हुई है, जिसमें की कुछ ज्यादा ऊर्जा और उजास है। इस नयी ऊर्जा और उजास से बिहार का कोना-कोना रोशन होगा।

Bihar CM Oath: मंगल पांडेय बोले- विकास की नीति मजबूत हुई

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंत्री मंगल पांडेय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। पटना में पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में समावेशी विकास हुआ है और हर वर्ग के आर्थिक व सामाजिक जीवन स्तर में सुधार आया है। उनके कार्यकाल में न्याय के साथ विकास की नीति मजबूत हुई है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से बिहार की जनता के बीच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का संदेश गया। पांडेय ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम पद की शपथ पर भी बधाई दी और आशा जताई कि उनके कुशल मार्गदर्शन में विकास की नई गति मिलेगी। साथ ही, मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Bihar CM Oath: सीएम नीतीश कुमार से उनके बेटे निशांत ने लिया आशीर्वाद

निशांत को गले लगाते सीएम नीतीश कुमार। – फोटो : सोशल मीडिया।

मुख्यमंत्री पद की शपथ पद की लेने के बाद नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित अपने पहुंचे। यहां उनसे उनके बेटे निशांत कुमार ने मुलाकात की। निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद दिया। इसके बाद सीएम नीतीश ने उने लगे लगा लिया। इस पल की तस्वीर तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Bihar CM Oath: चिराग पासवान की पार्टी से दो संजय बने मंत्री

नई एनडीए सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें महुआ विधानसभा से जीते संजय सिंह और बखरी विधानसभा संजय पासवान शामिल हैं। संजय सिंह ने लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को हराया था। शपथ ग्रहण समारोह के बाद चिराग पासवान ने कहा कि विकसित बिहार के संकल्प के प्रति समर्पित नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के शामिल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता श्री संजय कुमार सिंह जी को उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पार्टी के प्रति आपका समर्पण और जनसेवा की भावना, साथ ही दो दशकों का आपका अमूल्य अनुभव, निश्चित रूप से बिहार के नव-निर्माण को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। आपकी ऊर्जा, प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता से राज्य के विकास कार्य और अधिक सशक्त होंगे।

Bihar CM Oath: एकनाथ शिंदे बोले- इसी तरह का परिवर्तन बंगाल में भी देखने को मिलेगा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर अपना विश्वास जताया, जंगलराज को नकारकर विकास को स्वीकार किया। इसी तरह का परिवर्तन बंगाल में भी देखने को मिलेगा।

Bihar CM Oath: केंद्रीय मंत्री बोलीं- महिलाएं हमारी शासन प्रणाली के केंद्र में हैं

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए सरकार अपने घोषणा पत्र में युवाओं को एक करोड़ नौकरियां देने की बात कही है। महिलाएं हमारी शासन प्रणाली के केंद्र में हैं। हमारी सभी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हैं। इसी तरह एक विकसित भारत का निर्माण होगा।

Bihar CM Oath: तेजस्वी यादव ने दी नई एनडीए सरकार को बधाई

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं। आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।

10वीं बार नीतीश कुमार: शपथ लेते ही ये रिकॉर्ड बनाएंगे नीतीश, कार्यकाल पूरा हुआ तो रचेंगे नया इतिहास
नीतीश कुमार बिहार के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जिसने 10 बार इस पद की शपथ ली हो। साथ ही वह बिहार में सबसे लंबे समय पर सत्ता में रहने का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम रखते हैं। आइये जानते हैं देश में कितने सीएम नीतीश कुमार से भी ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहे हैं। नीतीश कार्यकाल पूरा करके किन नेताओं से आगे निकल जाएंगे…

बिहार में एनडीए को प्रचंड जीत मिलने के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह 19 वर्ष तक बिहार की सत्ता के शीर्ष पर रह चुके हैं। वह बिहार में सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री भी हैं। बिहार में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल इतना लंबा नहीं रहा है। देश के अब तक इतिहास को देखें तो सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों की सूची में नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिसने नौ बार इस पद की शपथ ली है। अब वह दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

देश के कितने मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल नीतीश से भी ज्यादा रहा?, जिन मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल नीतीश से ज्यादा रहा उन्होंने कितनी बार पद की शपथ ली?, बिहार में कितने मुख्यमंत्रियों ने एक से ज्यादा बार शपथ ली?, बिहार में सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?, सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वालों की सूची कैसी है? आइये जानते हैं…

देश में कितने मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल नीतीश से भी ज्यादा रहा?

इस सूची में सबसे पहला नाम सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग का आता है। वह 1994 से 2019 तक लगभग 24 वर्षों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे। इन्होंने कुल पांच बार पद की शपथ ली। वह सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता हैं। इस सूची में दूसरा नाम नवीन पटनायक का आता है। वह बीजू जनता दल से 24 वर्ष 99 दिनों तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। नवीन पटनायक ने पांच बार पद की शपथ ली थी।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु 1977 से 2000 तक लगभग 23 वर्ष बंगाल के  रहे। उन्होंने ने भी पांच बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग हैं, जिनका पहला कार्यकाल 1980 से 1999 तक और फिर दूसरा कार्यकाल 2003 से 2007 रहा। उन्होंने कुल पांच बार पद की शपथ ली थी। लेकिन इस दौरान वह लगातार पार्टी बदलते रहे।

इसके बाद मिजोरम के लाल थनहवला का नाम है, जो तीन अलग-अलग कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहे। वह कांग्रेस पार्टी से 1984 से 1986, 1989 से 1998 और 2008 से 2018 तक  22 वर्ष मुख्यमंत्री पद पर रहे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के वीरभद्र सिंह जो 21 वर्ष मुख्यमंत्री रहे, त्रिपुरा के माणिक सरकार जो 19 वर्ष से ज्यादा मुख्यमंत्री पद पर रहे।

इसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम आता है। जो 19 वर्षों से बिहार के सीएम हैं। उन्होंने कुल नौ बार सीएम पद की शपथ ली है। इस बार वह दसवीं बार पद की शपथ लेंगे। अगर वह 2030 तक सीएम पद पर बने रहते हैं तो वह सबसे लंबे समय तक सीएम रहने की इस सूची में टॉप तीन में शामिल हो जाएंगे।

बिहार में कितने मुख्यमंत्रियों ने एक से ज्यादा बार शपथ ली?

नीतीश कुमार को मिलाकर कुल बिहार के कुल सात सीएम ऐसे है जिसने एक से ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसमें सबसे पहला नाम बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण का नाम है। पहली बार 1952 में जब पूरे देश में चुनाव हुए उसके बाद उन्होंने शपथ ली। इसके बाद 1957 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इसके बाद भोला पासवान शास्त्री का नाम है। शास्त्री जून 1968 और ठीक एक साल बाद जून 1969 में मुख्यमंत्री बने थे।  भोला पासवान को एक और बार बिहार के सीएम की कुर्सी मिली। लेकिन तीन बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद वे कुल-मिलाकर भी एक साल तक भी इस पद पर नहीं रहे।

कर्पूरी ठाकुर भी दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। पद पर रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए जो काम किए इसके कारण उन्हें जननायक की उपाधि दी गई। पहली बार वह दिसम्बर 1970 जून 1971 तक 163 दिनों के लिए इस पद पर रहे। इसके बाद दूसरा कार्यकाल जून 1977 से अप्रैल 1979 तक 1 साल 301 दिन तक पद पर रहे।

जगन्नाथ मिश्र बिहार के 14वें मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कुल तीन बार पद की शपथ ली। उनके तीनों कार्यकाल को मिलाकर पर पांच साल मुख्यमंत्री रहे।

लालू प्रसाद यादव कुल दो बार सीएम पद की शपथ ली। पहला कार्यकाल मार्च 1990 से मार्च 1995 तक रहा। दूसरा अप्रैल 1995 से जुलाई 1997 तक चला। 1996 में लालू का नाम चारा घोटाले में सामने आया। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

बिहार में अब तक सिर्फ एक महिला मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी है। पति लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया गया। राबड़ी देवी ने तीन बार इस पद की शपथ ली। पहली बार 25 जुलाई 1997 से 11 फरवरी 1999 तक वह 1 साल, 201 दिन तक मुख्यमंत्री रहीं।  9 मार्च 1999 से 2 मार्च 2000 तक वह 359 दिन के लिए दूसरी बार मुख्यमंत्री बनीं।  उनका तीसरा और आखिरी कार्यकाल 11 मार्च 2000 से 6 मार्च 2005 तक रहा।

बिहार में सबसे लबें वक्त तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

बिहार में ऐसे दो ही मुख्यमंत्री है जिनका कार्यकाल दस वर्ष से अधिक रहा हो। इसमें पहला नाम श्री कृष्ण सिंह और दूसरा नाम नीतीश कुमार का है।

नीतीश कुमार- अब तक नौ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके नीतीश कुमार अब तक के सबसे लंबे समय तक सीएम रहे हैं। 2005 में नीतीश कुमार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। उनके मुख्यमंत्री बने रहने का यह सिलसिला 2014 तक बरकरार रहा। इस समय पर आठ वर्षों से भी ज्यादा समय तक के लिए मुख्यमंत्री रहे। 2014 के आम चुनावों के पहले नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। वह राजद और कांग्रेस के साथ चले गए।

2014 के आम चुनावों में पार्टी को हार मिली, इसके बाद नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया। 2015 विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की। 2015 से अब तक पिछले नौ वर्षों में नीतीश कुमार छह बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। 2015 में मांझी को हटाकर नीतीश मुख्यमंत्री बने। नवंबर में विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने फिर से इस पद की शपथ ली। 2017 में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया और एनडीए में वापस आ गए।

2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत मिली। एक बार फिर नीतीश कुमार सीएम बने। अगस्त 2022 में, कुमार ने एनडीए छोड़ दिया और महागठबंधन में फिर से शामिल हो गए। जनवरी 2024 में, नीतीश कुमार ने एक बार फिर महागठबंधन छोड़ दिया और एनडीए में शामिल हो गए। कुल मिलाकर नीतीश इस पद पर 19 साल से ज्यादा वक्त तक रह चुके हैं।

श्री कृष्ण सिंह- बिहार के सबसे लंबे समय तक सीएम बनने वालों में नीतीश कुमार के बाद श्री कृष्ण सिंह का नाम आता है। वह एक ऐसे राजनेता थे जो आजादी के पहले से बिहार के प्रीमियर रहे। 1937 में, जब अंग्रेजों ने धीरे-धीरे राज्यों की सत्ता में भारतीयों को जगह देना शुरू किया तो बिहार में कांग्रेस सत्ता में आई। श्रीकृष्ण सिन्हा इस प्रांत के प्रीमियर बने। उन्होंने 20 जुलाई 1937 को पटना में, भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत, अपने कैबिनेट का गठन किया। कृष्ण सिन्हा ने 1937 से 1952 तक राज्य के प्रीमियर रहे। 1952 से 1961 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह 1961 तक यानी वह नौ वर्ष बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे।

सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वालों की सूची?

नीतीश कुमार को मिलाकर ऐसे चार मुख्यमंत्री है जो पांच वर्ष से ज्यादा समय के लिए बिहार मे मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं। इसमें सबसे पहला नाम नीतीश कुमार का है जो पिछले 19 वर्षों से इस पद पर हैं। दूसरे नंबर पर श्री कृष्ण सिन्हा का नाम है जो देश के आजाद होने के बाद बिहार के पहले मुख्यमंत्री बने। वह 11 वर्षों तक सीएम पद पर रहे। उन्होंने दो बार पद की शपथ ली।

तीसरे नंबर पर राबड़ी देवी है। यह बिहार की अब तक की पहली और आखिरा महिला सीएम बनी थी। लालू प्रसाद यादव के 1997 में जेल जाने के बाद उन्हें बिहार का सीएम बनाया गया था। उन्होंने कुल तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तीनों कार्यकाल को मिलाकर पर कुल 7 वर्ष तक सीएम रहीं।

इसके बाद लालू प्रसाद यादव ऐसे सीएम है जिन्होंने पांच वर्ष से ज्यादा बिहार की सत्ता पर राज किया। वह दो बार सीएम बनें। उन्होंने अपना पहला कार्यकाल मार्च 1990 से मार्च 1995 तक पूरा किया। लेकिन दूसरी कार्यकाल  अप्रैल 1995 से जुलाई 1997 तक केवल दो वर्षों के लिए पद पर रह सके। इसके बाद उन्हें चारा घोटाले में सजा हो गई थी।

नई NDA सरकार का शपथ ग्रहण आज, 10वीं बार नीतीश लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे
बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने की यह अपील

20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह के मद्देनज़र पटना जिला प्रशासन ने व्यापक यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की घोषणा की है। प्रशासन ने कहा है कि कार्यक्रम के दौरान जन-सुविधा, सुरक्षा और लोकहित सुनिश्चित करने के लिए शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।  जिला प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

पीएम मोदी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार। – फोटो : अमर उजालाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह होगा। आज 11:30 बजे के आसपास शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। मुख्यमंत्री लगभग 12:00 बजे शपथ लेंगे। नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके बाद बजट सत्र से पहले तक मंत्रिमंडल विस्तार कर लिया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने रखा था नीतीश कुमार के नाम प्रस्ताव

नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

बुधवार को पटना में विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाईटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी के सभी नव निर्वाचित विधायक और नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से, फिर से नीतीश कुमार का नारा लगाते हुए एनडीए विधायक दल ने गुरुवार होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कर ली।

नई NDA सरकार का शपथ ग्रहण आज, 10वीं बार नीतीश लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे

बिहारवासियों के लिए आज बड़ा दिन है। आज एनडीए के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। नीतीश कुमार10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। गृह मंत्री अमित शाह बुधवार रात ही पटना पहुंच चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया और नए सिरे से सरकार गठन का दावा पेश किया था।

नीतीश आज बनेंगे राजग विधायक दल के नेता, विभागों का बंटवारा भी तय
नीतीश कुमार आज राजग विधायक दल के नेता बनेंगे। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी तय होगा। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ संजय-ललन की दिल्ली में बैठक हुई। मंत्रालयों पर सहमति बन गई है। स्पीकर का पद भाजपा के पास रहेगा। विधानसभा में यह जिम्मेदारी प्रेम कुमार को मिल सकती है।

नीतीश कुमार का बतौर मुख्यमंत्री 10वीं बार शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को पहले उन्हें जदयू विधायक दल का नेता चुना जाएगा। फिर भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद इसी दिन राजग विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बीच मंगलवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई तीन घंटे की मैराथन बैठक में मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है।

विधानसभा अध्यक्ष का पद पहले की तरह भाजपा के पास रहेगा। इस पद के लिए भाजपा के वरिष्ठतम विधायक प्रेम कुमार के नाम की चर्चा है। नीतीश को नेता चुने जाने के लिए बुलाई गई राजग विधायक दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को दोपहर में गांधी मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, राजग के सभी सहयोगी दलों के नेता, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत सभी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

नीतीश ने तैयारियों का जायजा लिया
बिहार में सत्ता के नए समीकरणों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। 20 नवंबर को प्रस्तावित इस समारोह को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि नीतीश कुमार 10 वीं बार फिर सत्ता की कमान संभालने जा रहे हैं। नई सरकार के गठन और एनडीए की मजबूत रणनीतिक स्थिति के बीच इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने मंच निर्माण, वीवीआईपी बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, अतिथियों के मार्ग निर्धारण और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्रिमंडल में भाजपा-जदयू की बराबर की भागीदारी
जदयू सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में भाजपा और जदयू को बराबर की भागीदारी मिलेगी। दोनों दलों के संभवत: 14-14, लोजपा के तीन और एलजेपीआर व आरएलएम को एक-एक सीटें मिलेंगी। सरकार में पहले की तरह भाजपा के दो डिप्टी सीएम होंगे। मंत्रिमंडल   में महिलाओं को एेतिहासिक भागीदारी मिलेगी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए मौर्य भाजपा संसदीय बोर्ड ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बुधवार को हो रही बैठक के लिए यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Bihar Election 2025 : JDU में शामिल होंगे कांग्रेस के जीते हुए सभी 6 विधायक?
क्या कांग्रेस मुक्त हो जाएगा बिहार? क्या JDU में जाएंगे कांग्रेस के जीते हुए 6 विधायक? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, भाजपा के एक दिग्गज नेता ने कांग्रेस और अशोक गहलोत पर तीखे आरोप लगाते हुए दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायक नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में जा सकते हैं।

भाजपा नेता राधा मोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार को मीडिया से संवाद के दौरान कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायक जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं और कांग्रेस संगठन उन्हें रोक पाने की स्थिति में नहीं है। अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजस्थान में जिस तरह वे ‘विधायक बचाने’ की राजनीति करते थे, अब वही अभ्यास उन्हें बिहार में करना चाहिए।

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को जिस तरह से करारी हार मिली, उसने पार्टी को अंदर से हिला दिया है। बिहार चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत मिली है।

नई सरकार में BJP-JDU के 16-16 मंत्री, चिराग, मांझी और कुशवाहा की पार्टी के इतने मंत्री, 20 को शपथ ग्रहण
नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 20 नवंबर को नई सरकार की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। भाजपा, जदयू, हम के बाद पहली बार नई सरकार में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। सबकुछ लगभग तय हो चुका है।

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व में नई सरकार की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक के बाद राज्यपाल इस्तीफा सौंपेंगे और इसके बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके समेत कुल 36 मंत्री नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसका फॉर्मूला तय हो चुका है। एनडीए के सभी घटक दल के नेता नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास पर जाकर मिल चुके हैं। नई सरकार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड से 16, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 24 से 48 घंटे में सभी पार्टियां अपने-अपने मंत्रियों की सूची फाइनल कर लेगी।

दिल्ली में हुई थी एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की बैठक
दरअसल, रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई थी। इसमें नई सरकार के रूपरेखा पर बातचीत हुई। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह के साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में किस पार्टी के कितने मंत्री होंगे? यह तय हो चुका है। इधर, एनडीए के घटक दल अपने-अपने विधायक दल के नेता चुनने की कवायत में लगे हैं। चिराग पासवान ने अपने दल का नेता राजू तिवारी को चुना है।

जानिए, क्या है फॉर्मूला मंत्री बनाने का
दिल्ली में पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में छह विधायकों पर एक मंत्री बनाने का फॉर्मूला तय हुआ है। इसके आधार पर जदयू के खाते में सीएम नीतीश कुमार समेत 16 मंत्री, भाजपा के खाते में दो डिप्टी सीएम समेत 16 मंत्री, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के खाते में दो मंत्री पद देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, चिराग की पार्टी के नेता अपने खाते में तीन मंत्री चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर छह विधायकों के फॉर्मूले को मनाना है तो उस हिसाब से उनके 19 विधायक हैं। इसलिए तीन मंत्री का पद देना ज्यादा बेहतर होगा। राजनीतिक पंडितो का कहना है कि विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए वह दो सीएम सीएम समेत 16 मंत्री को शपथ दिला सकती है। वहीं जदयू को सीएम पद के साथ 15 मंत्री शपथ दिला सकते हैं। अगर जदयू 15 पर मान लेती है तो इसका फायदा चिराग को मिलेगा। इस स्थिति में चिराग की पार्टी में तीन मंत्री शपथ ले पाएंगे।

जानिए किस पार्टी के कितने विधायक
एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 200 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। इसमें भाजपा ने अधिकतम 89 सीटें जीतीं, उसके बाद जदयू ने 85 सीटें जीतीं, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने 19 सीटें हासिल की। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा से पांच और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से चार विधायक बने।

नीतीश दसवीं बार लेंगे शपथ, पुराने फॉर्मूले पर बटंगे मंत्रालय; LJP, HAM और RLM को भी मंत्रिमंडल में जगह
बिहार में सरकार गठन का फॉर्मूला तय हो गया है। भाजपा-जदयू के बीच छह विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूला लागू होगा। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), हम और आरएलएम को मंत्री पद मिलेंगे। सोमवार को नीतीश इस्तीफा देंगे और 20 नवंबर तक नई सरकार शपथ ले सकती है।

बिहार में सरकार गठन के फॉर्मूले पर भाजपा और जदयू में सहमति बन गई है। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ शनिवार देर रात जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में छह विधायक पर एक मंत्री के फॉर्मूले पर आगे बढ़ने का फैसला हुआ।

लोजपा (आर) के साथ छह विधायक से कम संख्या वाली हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को भी सरकार में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगियों चिराग पासवान, जीतनराम मांझी व उपेंद्र कुशवाहा से भी चर्चा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर रविवार को आला नेताओं की बैठक में नई सरकार की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। लोजपा (आर) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि सरकार को लेकर बातचीत चल रही है।

आज देंगे इस्तीफा, 20 को शपथ संभव
नीतीश ने सोमवार सुबह मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक बुलाई है। इसके बाद वह राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे। मंगल या बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जाएगा और बृहस्पतिवार को नई सरकार का गठन हो सकता है। शपथ समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा। 17 से 20 तारीख तक मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

किस पार्टी के खाते में कितने मंत्रालय?
89 सीटों वाली भाजपा के हिस्से में 15, 85 सीटों वाले जदयू के 14, 19 सीटों वाली लोजपा (आर) के तीन और हम व आरएलएम के हिस्से में एक-एक मंत्री पद आएगा। भाजपा पहले की तरह दो डिप्टी सीएम बनाएगी। जीत के सूत्रधार रही महिला बिरादरी से डिप्टी सीएम हो सकती है। अब सबसे पहले पांच पांडव, यानी भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम व आरएलएम अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। फिर एनडीए की बैठक में सीएम चुना जाएगा।

विभाग बंटवारे पर एक और बैठक
सरकार गठन के बाद विभागों के बंटवारे पर मंथन होगा। सूत्रों का कहना है, नीतीश पहले की तरह गृह विभाग और प्रशासन अपने पास ही रखेंगे। वित्त विभाग पहले की तरह भाजपा के पास होगा। अन्य विभागों पर राजग के सहयोगी दलों के नेतृत्व के बीच एक दौर की और बैठक होगी।

नीतीश के नेतृत्व पर संशय नहीं
भाजपा नेतृत्व बिहार में गठबंधन की स्थिरता को लेकर कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता। उन्हें पता है कि नीतीश कुमार का अनुभव और प्रशासकीय संतुलन ही गठबंधन का स्थिर विकल्प है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा, कहकर संशय की परत अवश्य छोड़ी, पर पार्टी में स्पष्टता है कि नीतीश के साथ ही आगे बढ़ा जाए।

महिलाओं को भी मिलेंगे मंत्रालय
चिराग ने नीतीश से मिलकर साफ कर दिया कि वही सरकार का नेतृत्व करेंगे। इससे जदयू खेमे में माहौल बेहद सकारात्मक है। छोटे सहयोगियों के लिए नीतीश साझा स्वीकार्य चेहरा हैं, क्योंकि उनके रहते गठबंधन में टकराव की गुंजाइश कम रहती है। नई सरकार में सात महिलाओं को मंत्री बनाया जा सकता है। चुनाव में एनडीए को महिलाओं को बढ़-चढ़ कर वोट दिया, इसलिए उनकी भागीदारी बढ़ाई जा रही है।

बिहार चुनाव में NDA की 202 सीटों पर शानदार जीत, महागठबंधन 35 पर ही सिमटा
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने सारे समीकरणों को ध्वस्त करते हुए शानदार जीत हासिल है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जदयू ने भी अच्छी वापसी की। महागठबंधन 35 सीटों पर ही सिमट गया। सम्राट, प्रेम, अनंत, नितिन समेत कई दिग्गज चुनाव जीत चुके हैं। NDA अब शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहा है। राघोपुर से तेजस्वी यादव जीत गए। तेज प्रताव चुनाव हार गए। सीएम हाउस में नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं के साथ बैठक की। जानिए कहां-क्या हो रहा है…

जानिए किस दल को कितनी सीटें मिली

243 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम आ चुके है। आयोग के मुताबिक, भाजपा ने 85 सीटों पर, जदयू ने 85 सीटों पर और राजद ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। लोजपा (रा.) 19 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। सीपीआई (एमएल) 2 सीटों पर, हम पार्टी 5 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर जीत मिली है। AIMIM ने इस बार 5 सीटों पर जीत हासिल की है। सीपीआई (एम), आईआईपी और बसपा को 1-1 सीट पर नीट मिली है। कुल मिलाकर 243 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं।

कैमूर में रामगढ़ विधानसभा की मतगणना के दौरान मोहनिया स्थित बाजार समिति में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि बहुजन समाजवादी पार्टी के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके दौरान पथराव भी हुआ और तीन सिपाहियों के सिर फट गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी अफरातफरी के बीच नाराज़ समर्थकों ने नगर आवास एवं विकास कार्यपालक पदाधिकारी की स्कॉर्पियो में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

तरारी विधानसभा से जनसुराज प्रत्याशी का निधन

तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का दुखद निधन हो गया। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को मतगणना के बीच उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और दूसरा हार्ट अटैक आने के बाद शाम में उनका देहांत हो गया। उनके निधन से जन सुराज पार्टी और पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। बता दें कि तरारी सीट से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की है।

तेज प्रताप बोले- जयचंदों ने राजद को खोखला किया

तेज प्रताप यादव ने चुनाव परिणामों को जनादेश मानते हुए कहा कि उनकी हार में भी जनता की जीत छिपी है, क्योंकि बिहार ने परिवारवाद नहीं, सुशासन और शिक्षा को चुनने का संदेश दिया है। उन्होंने कांग्रेस और पार्टी के अंदरूनी ‘जयचंदों’ पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हीं वजहों से RJD कमजोर हुई। जयचंदों ने राजद को खोखला कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही उनकी वास्तविक जीत है। महुआ की जनता से किए वादों को वे विधायक बनें या न बनें, पूरा करने का प्रयास जारी रखेंगे और उनका दरवाज़ा हमेशा जनता के लिए खुला रहेगा। उन्होंने NDA की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दिया, साथ ही NDA गठबंधन की एकता को सफलता का मुख्य आधार बताया। अंत में उन्होंने युवाओं, मातृशक्ति और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे जनता की आवाज़ बनकर और मजबूती से फिर लौटेंगे।

जानिए सुपौल में किस सीट से कौन जीते

सुपौल जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है, जिसमें जदयू और भाजपा दोनों का शानदार प्रदर्शन रहा। निर्मली सीट पर जदयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने 118904 वोट पाकर राजद के बैद्यनाथ मेहता को 37310 वोटों से हराया। पिपरा में जदयू के रामबिलास कामत ने 107041 वोट हासिल कर सीपीआई (एमएल) के अनिल कुमार को 37776 मतों से मात दी। सुपौल विधानसभा में जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 109085 वोट पाकर कांग्रेस उम्मीदवार मिन्नतुल्लाह रहमानी को 30803 वोटों से पराजित किया। त्रिवेणीगंज आरक्षित सीट पर जदयू की सोनम रानी ने 105262 वोट के साथ राजद के संतोष कुमार पर 5683 मतों की बढ़त से जीत हासिल की। वहीं छातापुर सीट पर भाजपा के नीरज कुमार सिंह बबलू ने 122491 वोट प्राप्त कर राजद के डॉ. बिपिन कुमार सिंह को 16178 वोटों से हराया। कुल मिलाकर सुपौल जिले की सभी पांचों सीटों पर एनडीए ने प्रभावी जीत दर्ज की।

जानिए सीवान जिले में किस सीट से कौन जीते

सीवान जिले की अब तक घोषित सभी छह विधानसभा सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिनमें विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। सीवान विधानसभा सीट से भाजपा के मंगल पांडेय ने 92379 वोट पाकर राजद के अवधबिहारी चौधरी को 9370 वोटों से हराया। जीरादेई में जदयू के भीष्म प्रताप सिंह ने 66287 वोट के साथ मामूली अंतर से माले के अमरजीत कुशवाहा पर 2626 वोटों की बढ़त से जीत हासिल की। दरौली सीट पर लोजपा (रा) के विष्णुदेव पासवान ने 83014 वोट प्राप्त कर माले के सत्यदेव राम को 9573 मतों से पराजित किया। रघुनाथपुर में राजद के ओसामा शहाब ने 87867 वोट पाकर जदयू के विकास कुमार सिंह को 9157 वोटों से हराया। बड़हरिया सीट पर जदयू के इंद्रदेव सिंह ने 93600 वोट हासिल कर राजद के अरुण गुप्ता को 12136 वोटों से मात दी। वहीं दरौंदा विधानसभा में भाजपा के कर्णजीत सिंह उर्फ़ व्यास सिंह ने 87047 वोट पाकर माले के अमरनाथ यादव को 18367 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।

4 घंटे तक ललन सिंह और संजय झा ने नीतीश कुमार के साथ की मीटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी के बाद मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और संजय झा ने करीब 4 घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक की। जीत के बाद आगे की तैयारी, सरकार के गठन समेत कई मुद्दों पर बात हुई। करीब 8:15 बजे ललन सिंह और संजय झा एक साथ अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर सीएम हाउस से बाहर निकले लेकिन दोनों नेताओं ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।

तेजस्वी यादव 14,532 वोटों से जीते

वैशाली जिले में राघोपुर से तेजस्वी यादव ने 14,532 वोटों से जीत दर्ज की। राजापाकर में जेडीयू के महेंद्र राम पहली बार विजयी हुए, जहां पूर्व विधायक प्रतिमा दास के विरोध का लाभ मिलते हुए उन्होंने 48,067 वोटों से जीत हासिल की। महुआ में लोजपा (रामविलास) के संजय सिंह ने 44,997 वोटों से जीत पाई। तेज प्रताप यादव और AIMIM उम्मीदवार के मैदान में होने से राजद के मुकेश रोशन पराजित हो गए। वहीं जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मेहनगर सीट पर 38,558 वोटों से जीत का परचम लहराया।

जानिए जीत के बाद मैथिली ठाकुर ने क्या-क्या बातें कहीं

लोकगायिका और नवविजेता विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी जीत को अलीनगर की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य अलीनगर को आदर्श नगर बनाना और पार्टी के मेनिफेस्टो के अनुसार सभी सुविधाएं बहाल कराना होगा। मैथिली ने क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात कही और आश्वासन दिया कि रुके हुए विकास कार्य अब तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।

जानिए जीत के बाद सम्राट चौधरी ने क्या कहा

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जनादेश नारीशक्ति के समर्थन, युवाओं के भरोसे, किसानों की उम्मीदों और बुजुर्गों की संतुष्टि का प्रतीक है। सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न कोई मुद्दा था, न कोई ठोस योजना, इसलिए जनता ने अहंकारी और भ्रष्टाचारी नेतृत्व को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने इसे सुशासन और विकास पर जनता की मुहर बताया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए ने लोगों के लिए काम किया है और खासकर महिलाओं ने सुरक्षित माहौल के कारण एनडीए पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब बिहार में जंगलराज या माफियाराज की कोई जगह नहीं, राज्य नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

चिराग…सियासत के नए धूमकेतु, पिता से आगे निकले; दलित नेता के रूप में किया स्थापित
चिराग पासवान बिहार की राजनीति में धूमकेतु की तरह उभरे हैं। दलित नेता के तौर पर उनका उभार, ‘बिहारी फर्स्ट’ रणनीति, एनडीए में मजबूत स्थिति और पार्टी का दो दशक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उन्हें नए सियासी सेंटर में ला खड़ा करता है।

बिहार की राजनीति में चिराग पासवान धूमकेतु की तरह उभरे हैं। देश के प्रमुख दलित नेताओं में शुमार रहे रामविलास पासवान के पुत्र चिराग ने कॅरिअर की शुरुआत फिल्मों से की। वहां सफलता नहीं मिली, तो सियासत में कदम रखा, जहां एंट्री धमाकेदार रही और इन नतीजों ने उन्हें हिट साबित कर दिया। दलित राजनीति के मौजूदा हालात की बात करें, तो जहां बसपा सुप्रीमो मायावती और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी जैसे नेता गिरती लोकप्रियता से जूझ रहे हैं, चिराग का उभार असाधारण रहा है। उनका बिहारी फर्स्ट का नारा काम कर गया।

एनडीए का भरोसा सही साबित किया
चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एनडीए ने जब 29 सीटें दी थीं, तो कुछ को यह नागवार गुजरा। पर चिराग ने साबित कर दिया कि भाजपा नेतृत्व का उन पर भरोसा सही था। दिवंगत पिता की विरासत की लड़ाई में एक समय अपने चाचा पशुपति पारस से मात खाने वाले चिराग ने संयम दिखाते हुए महज पांच साल में पूरा खेल पलट दिया। उन्होंने खुद को रामविलास पासवान का असली वारिस तो साबित किया ही, कुछ मायनों में उनसे आगे निकल गए।

एनडीए के सबसे लोकप्रिय प्रचारकों में शामिल
चिराग पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जदयू सुप्रीमो एवं सीएम नीतीश कुमार के साथ एनडीए के पांच सबसे लोकप्रिय प्रचारकों में से एक थे। वह ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं जो युवा और करिश्माई हैं और महत्वाकांक्षी आबादी की कल्पना को पकड़ सकते हैं।

दो दशक में पार्टी का सबसे बेहतर प्रदर्शन
विधानसभा में भाजपा-जदयू के सामने अड़कर चिराग ने 29 सीटें हासिल की और 19 पर जीत गए। उन्होंने न सिर्फ अपनी पार्टी को पुनर्जीवित किया, बल्कि दो दशक में उसे अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब ले गए। इससे पहले, लोजपा  ने फरवरी, 2005 के चुनाव में 29 सीटें जीती थीं। तब त्रिशंकु विधानसभा बनी थी। उसी साल दोबारा चुनाव में लोजपा को सिर्फ 10 सीटें ही मिलीं। तब से यह उसकी सबसे ज्यादा सीटें हैं।

युवा महत्वाकांक्षा के प्रतीक
चिराग ने भाजपा से करीबी दिखाते हुए अपने पत्ते अच्छी तरह से खेले। जरूरत पड़ने पर खिलाफ भी बोले, खासकर जब अल्पसंख्यकों के मुद्दों की बात आई। विकास के लिए स्पष्ट नजरिया पेश कर ऐसे नेता की छवि को सामने रखा, जो युवाओं के मन की बात जानता था। 43 साल की उम्र में वह ऐसे नेता बनकर उभरे, जिसकी युवाओं को तलाश है। वह युवा मतदाताओं की आकांक्षाओं के प्रतीक हैं।

वोट बैंक को संभाले रखा
चिराग ने 2020 में एनडीए से बाहर रहकर विधानसभा चुनाव लड़ा। इसका खामियाजा उनके साथ एनडीए को भी भुगतना पड़ा। चिराग की पार्टी को खुद एक ही सीट मिली, लेकिन भाजपा-जदयू गठबंधन भी मुश्किल से बहुमत हासिल कर पाया। मगर खास बात यह है कि इस दौरान भी चिराग ने अनुसूचित जाति के अपने करीब पांच फीसदी कोर वोट बैंक को संभाले रखा। इससे स्पष्ट हो गया कि बिहार में उनके बिना किसी गठबंधन को बड़ी सफलता मिलना मुश्किल है।