Bihar Elections 2025 – RNSNS News

बिहार चुनाव में आज से बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, तेजस्वी करेंगे चुनावी सभा; भाजपा ने कसा तंज
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहली बार एक साथ चुनावी रैली कर रहे हैं। महागठबंधन के सभी घटक दलों ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।

महागठबंधन घोषणा पत्र जारी के बाद आज से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर रहा है। चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में एक साथ नजर आएंगे। वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा में आज दोपहर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी की यह पहली जनसभा है। इस जनसभा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी उनके साथ मंच साझा करेंगे। इस दौरान तीनों नेता मिलकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलेंगे।

मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार उमेश कुमार राम हैं। यह सीट अनुसूचित जाति (आरक्षित) श्रेणी की है। वहीं, नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजेंद्र चौधरी हैं, जो वर्तमान में विधायक भी हैं। दोनों ही उम्मीदवार राहुल गांधी की जनसभा में मंच पर मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी की इस जनसभा को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की जा रही थीं। महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस, वीआईपी और राजद के नेताओं ने इस सभा को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज
इधर, राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने कहा कि करीब दो महीने हो गए राहुल गांधी को बिहार आए हुए। कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और वीडियो ब्लॉग बनाने के बीच उन्हें न तो बिहार की परवाह करने का वक्त मिला, न ही गठबंधन संभालने का।

BJP ने सभी 101 नाम घोषित किए: तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों का एलान, तेजस्वी के खिलाफ सतीश कुमार को दिया टिकट
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 18 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले दिन में भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।  वहीं पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। भाजपा ने अंतिम सूची में दो और महिलाओं को टिकट दिया है।

तीसरी लिस्ट में पार्टी ने राघोपुर से सतीश यादव को टिकट दिया है। इस सीट पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उम्मीदवार हैं और यह राजद की परंपरागत सीट रही है। वहीं, बीजेपी ने भभुआ के विधायक भरत बिंद और मोहनिया की विधायक संगीता पासवान को पाला बदलने का इनाम दिया है। पार्टी ने दोनों को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पीरपैंती से अपने मौजूदा विधायक ललन पासवान का टिकट काट दिया है।

जानिए किस सीट पर किसको उम्मीदवार बनाया गया है-

रामनगर (अनुसूचित जाति)- नंद किशोर राम

नरकटियागंज – संजय पांडेय

बगहा- राम सिंह

लौरिया- विनय बिहारी

नौतन – नारायण प्रसाद

चनपटिया- उमाकांत सिंह

हरसिद्धी (अनुसूचित जाति)- कृष्णनंदन पासवान

कल्याणपुर – सचिंद्र प्रसाद सिंह

चिरैया- लालबाबू प्रसाद गुप्ता

कोचाधामन – बीणा देवी

बायसी- विनोद यादव

राघोपुर- सतीश कुमार यादव

बिहपुर –   कुमार शैलेंद्र

पीरपैंती (अनुसूचित जाति)- मुरारी पासवान

रामगढ़- अशोक कुमार सिंह

मोहनिया (अनुसूचित जाति)-   संगीता कुमारी

भभुआ- भरत बिंद

गोह- रणविजय सिंह

आज ही जारी की थी दूसरी सूची
भाजपा ने आज ही शाम को 12 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी,इसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर के अलावा चर्चित आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का भी नाम था। मैथिली ठाकुर पिछले कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी सदस्यता दिलाई थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व आईपीए अधिकारी आनंद मिश्रा भी कुछ महीने पहले ही जनसुराज को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें भी टिकट दिया है।

परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह शामिल हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर विधानसभा के प्रत्याशी को बदल दिया है। कुम्हरार से निवर्तमान विधायक अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता, पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट दिया।

एक दिन पहले ही जारी की थी पहली सूची
एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 71 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। भाजपा ने पहली सूची में नौ महिलाओं को टिकट दिया है। दूसरी और तीसरी सूची में दो-दो और महिलाओं को टिकट दिया गया है।